Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for खुश रहने के लिए क्या करे

September 30, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

खुश रहने के लिए क्या करें – खुश रहने की 7 जरुरी बातें

Monica Gupta

खुश रहने के लिए क्या करें – खुश रहने की 7 जरुरी बातें – khush rehne ka tarika –  मुस्कुराहट एक ऐसी वक्र रेखा है जो सभी मुद्दो को सीधा कर देती है… पर बात ये है कि खुश कैसे रहें मान लीजिए मेरे पास दो ऑपशन है खुश या दुख और मैं आपको एक उठाने को बोलू तो आप यकीन खुश की स्लिप ही उठाएगें पर साथ ही साथ ये जरुर बोलेग़े कि कहां रह गई खुशी… बस बुरा हाल है हर जगह… कोई खुश नही आज..

खुश रहने के लिए क्या करें – खुश रहने की 7 जरुरी बातें

बस हमारा खुश न रहने का ये एक सबसे बडा कारण है और वो है दुख के बारे में ज्याद चिंता करना. तनाव को टेंशन को ज्यादा भाव देना.. अब जिसे ज्यादा महत्ता देगें वही तो हमारे पास आएगा…

 

देखिए दुनिया में ऐसा कोई नहीं जिसके जीवन में दुःख या परेशानी न हो… जरुरत इस बात की है कि हम दुख का सामना कैसे करते हैं या तो दुख में डूब जाते है या खुशी तलाश करते हैं … वैसे फायदा खुशी तलाश करने में ही है  दुखी रहने से जीवन में  और दिखना बंद हो जाते हैं जबकि  खुश रहने से दुःख जल्द दूर चले जाता है

वैसे कितनी बार खुशी को याद किया … तो खुशी चाहिए तो क्या करना चाहिए

1. खुद पर विश्वास रखना सीखिए –  सबसे पहले तो खुद पर विश्वास रखना होगा कि हां मैं खुश रहना चाह्ता हूं … क्या लगता है कि हम अगर पहाड पर गए तो खुशी मिल जाएगी या समुद्र के किनारे गए तो खुशी मिल जाएगी … अगर हम अंदर से खुश नही है तो बाहर की खुशी हमें खुश नही कर सकती इसलिए सबसे पहले खुद पर विश्वास की हां मैं खुश रहना चाहता हूं और फिर छोटी छोटी बातों में खुशियां खोजिए… कोई महंगी कार में भी खुश नही है या कोई अपनी टूटी स्कूटी पर बैठा हुआ भी खुश है

2.  नकारात्मक सोच वालो को बाय बाय … खुशी के रास्ते में सबसे बडी रुकावट होते हैं नकारात्मक सोच वाले लोग. जो दोस्त नकारात्मक सोच रखते हैं उन्हें बाय बाय कह दीजिए कोई जरुरत नही है उनकी जो हमें दुखी ही देखना चाहते हैं.. खुशमिजाज लोगों से मिले.

3.मदद करें

उसमें भी सच्ची खुशी मिलती है.. कोई समाज सेवा स्वैच्छिक रुप से.. मदद किसी की कैसे भी की जा सकती है.. जरुरी नही है कि मदद का मतलब पैसे ही हो .. किसी के साथ दो मीठे बोल बोल कर, और कुछ नही भी समझ आ रहा तो पौधो को पानी दीजिए. ये पौधो की मदद हो जाएगी या चिडिया के लिए पानी रखिए फिर देखिए अगले दिन वो अपनी सहेली को भी लेकर आएगी कि चल अपन यहां चलते हैं यहां खूब सारा पानी मिलेगा.. किसी डोगी के लिए रोटी या दूध रखिए दो तीन दिन भी आप रखेगें तो वो खुद ही आपके गेट पर हर रोज खडा होगा…

4 बीति ताहि बिसार दे …

गडे मुद्रे न उखाड़े  मूव ओन .. आगे बढिए अगर कुछ गलत हुआ या किया और उसी को पकड कर बैठे रहे तो वो सही तो हो नही जाएगा इसलिए अपनी भूल या गलती से सबक लें और आगे बढें..

  1. अच्छा खाएं कहते हैं जैसा अन्‍न वैसा मन… हम कहते हैं जैसा तन वैसा मन… जी हां, अगर आप खुद ही स्‍वस्‍थ नहीं रहेंगे, तो कितने  खुशनुमा माहौल में क्‍यों न रह लें आप खुश नहीं रह पाएंगे इसलिए जरूरी है कि आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान भी रखें नियमित व्‍यायाम करें और अच्‍छा आहार लें। खुश रहने के लिए आपको सुबह  नाश्ता एक king की तरह करना चाहिए , दोपहर का खाना एक prince की तरह करना चाहिए तथा रात का खाना एक beggar की तरह करना चाहिए.  इस तरह से  health अच्छी होगीी और हम   खुशियों को पाएगें

6 अपने आप को व्यस्त रखे – ना फालतू का सोचें  कुछ क्रिएटिव करें , संगीत सुनें ,  चाहे अच्छी किताब पढे, गार्डनिंग करें, या कई लोग पालतू भी रख लेते हैं अपने काम से काम रखिए और मस्त रहिए

7. ये समय भी बीत जाएगा  कई बार हम किसी तनाव मे होते हैं और यही सोच लेते हैं कि बस अब सब खत्म .. अब कुछ नही बचा.. पर यही सोचिए कि समय सदा एक सा नही रहता … दिस टू शेल पास .. इसलिए खुश हो जाईए अरे वाह !!

और एक बहुत जरुरी बात जो मैं शुरु में बताना भूल ही गई … वो सबसे ज्यादा जरुरी है .. और वो है … आप बेशक नोट कर लीजिएगा .. वो है अपनें दांत साफ रखना … चमचमाते दांत होंगें तो हंसने मुसुकुराने का अलग ही मजा है … फिर आपको मुंह पर हाथ रखना नही पडेगा ..

देखिए खुश रहना है तो ऐसी बातों पर हंसना ही पडेगा .. खुश रहने के बहाने खोजने पडेगें.

100 बात की एक बात…  दुःख में भी जो इन्सान हंसने के बहाने ढूंढ ले, उससे बड़ा इस संसार में कोई और सुखी नहीं है.

वैसे आप क्या सोचते हैं कि कैसे खुश रखें खुद को .. जरुर बातईएगा .. आपके कमेंटस का इंतजार रहेगा …

खुश रहने के लिए क्या करें

 

 

March 21, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

खुश रहने के टिप्स इन हिंदी- डिजिटल डिटॉक्स प्लान

 Art of Public Speaking in Hindi

खुश रहने के टिप्स इन हिंदी- डिजिटल डिटॉक्स प्लान – शरीर का ख्याल कैसे रखे . खुश रहने के लिए क्या करें. डिटॉक्स detox diet प्लान तो आप करते ही होंगें पर क्या कभी डिजिटल डिटॉक्स के बारे में विचार किया है आपने ??विशेषज्ञों के अनुसार जिस तरह शराब,सिगरेट की लत लगती है, लोगों को उसी तरह ‘वर्चुअल वर्ल्ड’ में भी रहने की आदत हो जाती है….  चाहकर भी इससे निकल नहीं पाते…  ऐसे में  डिजिटल डिटॉक्स के फॉर्मूले को ट्राई करें

खुश रहने के टिप्स इन हिंदी- डिजिटल डिटॉक्स प्लान –

जिस तरह स्वस्थ शरीर के लिए हम हफ्ते में एक दिन लिक्विड डायट या सैलड डाइट लेते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं, उसी जैसे हमारे साथ साथ  आस पास के लोगों के साथ हमारे रिलेशन अच्छे रहें इसके लिए जरूरी है कि हम खुद को डिजिटली भी डिटॉक्स करते रहें

कल मार्किट में बहुत समय बाद  एक जानकर से मिलना हुआ …. और वो अपने घर ले गई …… मुझे जब चाय सर्व कर रही थी तो मैने पूछा आपने नही बनाई अपने लिए तो बोली कि नही आज डिटोक्स detox diet) प्लान है यानि  सिर्फ सैलेड ही लेना है कह कर वो सैलेड खाने लगी..

 

 

हमारा शरीर स्वस्थ रहे इसलिए हम अकसर डिटोक्स करते है यानि सिर्फ फल या सिर्फ सलाद … ताकि शरीर अंदर से साफ हो जाए .. और जितनी देर मैं वहां रही वो मुझसे ज्यादा मोबाईल पर जुटी रही.. खाते खाते और बाते करते करते दो दो मिनट में मोबाईल चैक कर रही थी .. पहले तो मेरा ध्यान नही गया पर बाद में मैने पूछ ही लिया कि कि कोई फोन आना है …

इस पर वो स्माईल करके बोली अरे नही …रुटीन है ये तो  वैसे ही बस चैक कर रही थी कि फेसबुक, मैसेज,  वटसअप …मेरे से बात करते करते कम से कम बीस तो सैल्फी ली होगी …

थोडी देर बैठ कर मैं घर वापिस आ गई सडक पर देखा चलते हुए या ड्राईव करते सब mobile पर जुटे हुए थे मुझे लगा कि

जिस तरह से शरीर को ठीक रखने के लिए डिटॉक्स प्लान करते हैं ऐसे ही डिटिजल डिटॉक्स भी होना चाहिए यानि कुछ समय के लिए इस से दूरी … देखिए अति हर चीज की बुरी होती है … इसलिए कुछ समय तो मोबाईल, नेट से दूरी … ये दूरी भी अपने स्वास्थ के लिए ही जरुरी है …

कम्प्यूटर से mobile से … दिन में कुछ समय अपने लिए निकालना बहुत जरुरी है … detox diet) आखें को आराम देना बहुत जरुरी है …गर्दन … अगर कुछ समय इस्तेमाल नही करेंगें तो अपनो के लिए समय निकाल पाएगें बात कर पाएगें …

जिससे दूरिया कम होंगीं ..

इधर उधर की बेमतलब की बातों से ध्यान हटेगा …

काम पर ध्यान लगा पाएगें …

अति सर्वत्र वर्जयेत

ये नशा .. शान के चक्कर में शनै शनै नाश ही न कर दें …

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

 

शरीर का ख्याल कैसे रखे . स्वस्थ रहना है तो , स्वस्थ शरीर स्वस्थ शरीर के उपाय, स्वस्थ रहने के सरल उपाय , स्वस्थ रहने के लिए , हमेशा खुश रहना , खुश रहने के लिए क्या करें , खुश रहने के टिप्स इन हिंदी , खुश रहने के लिए क्या करे , खुश रहने के उपाय ,

 मोबाइल  फ़ोन के  सुविधा असुविधा ,   मोबाइल  फ़ोन के  लाभ हानि ,   मोबाइल  फ़ोन के वरदान अभिशाप ,   मोबाइल  फ़ोन के फायदे  नुक्सान

Advantages and Disadvantages of Mobile Phones in Hindi

डिटॉक्स detox diet प्लान तो आप करते ही होंगें पर  क्या कभी डिजिटल डिटॉक्स के बारे में विचार किया है आपने ??  खुश रहने का एक तरीका ये भी है

डिटॉक्स detox diet प्लान तो आप करते ही होंगें पर क्या कभी डिजिटल डिटॉक्स के बारे में विचार किया है आपने ??

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

February 2, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

खुश रहने का तरीका क्या है

 Art of Public Speaking in Hindi

खुश रहने का तरीका क्या है –  जिंदगी में हमेशा हम खुश तो रहना चाह्ते हैं पर कोई न कोई बात ऐसी हो जाती है कि हमे दुखी कर देती है तो कैसे रहे खुश ? खुश रहने का उपाय तो बहुत सारे हैं पर एक  तो मैं बता सकती हूं …

खुश रहने का तरीका क्या है

कैसे रहे खुश …  कुछ बाते हमारे हाथ में होती है अगर हम उसे नजर अंदाज करें  तो खुश रहा जाता है … अपनी बात बताने से पहले मैने  बहुत अच्छा प्रसंग पढा था

एक बार एक आदमी सुकरात के पास आता हैं सुकरात  यूनान के एक महान दार्शनिक थे वो सुकरात को बताते हैं कि लोग आपके बारे में पता है क्या बात कर रहे हैं … वो बताने लगता है इससे पहले सुकरात बोलते हैं एक मिनट …

 

 

क्या वो बात सच है…

आदमी कहता है कि पता नही उसने तो सुनी है

क्या वो बात अच्छी है ..

वो बोला कि नही बल्कि बुराई है

फिर सुकरात पूछते हैं कि क्या वो बात मेरे लिए काम की है  .. आदमी बोला बिल्कुल नही

न सच्ची, न अच्छी, न काम की …

इस पर वो आदमी बोलता है काम की तो नही है  … इस पर वो कहते हैं कि फिर तो मुझे बताने का कोई फायदा नही जो बात न सच  है … न अच्छी है न काम की है  … तो ऐसी बात सुनने का फायदा भी क्या … समय किसलिए व्यर्थ गंवाना … इसलिए सुनी सुनाई बातो को नजरअंदाज कर देना चाहिए …

न इधर उधर की सुनेगें न टेंशन होगा … जब टेंशन नही होगी तो मन खुश रहेगा … है ना … तो खुश रहिए … स्माईल रखिए क्योकि आप मुस्कुराते ही अच्छे लगते हैं … कल फिर

खुश रहने के तरीके , खुश रहने के टिप्स , हमेशा खुश रहने के तरीके , हमेशा खुश रहने के उपाय , खुश कैसे रहें , खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए , खुश रहने के लिए क्या करे, हमेशा खुश रहने के तरीके क्या हों , सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे

 

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved