Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for जिंदगी का कड़वा सच

October 14, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Problems faced by Women in India – जिंदगी का कड़वा सच – Problems को कैसे Face करें – महिलाएं कृपया ध्यान दें

महिलाएं कृपया ध्यान दें

Problems faced by Women in India – जिंदगी का कड़वा सच – Problems को कैसे Face करें – महिलाएं कृपया ध्यान दें – Motivational Videos in Hindi – Monica Gupta – How to Solve a Problem. Problem का हल कैसे निकालें.

Problems faced by Women in India – जिंदगी का कड़वा सच

जिंदगी का कडवा सच ये भी है कि लाईफ है तो उसमें प्रोब्लमस भी होगी ही… ऐसा तो कोई भी नही दुनिया में जिसे कोई प्रोब्लम न हो … आती ही है प्रोब्लोमस तो जब प्रोब्लम आए तो हमें उसे पकड कर बैठे रहना चाहिए … निराश हो जाना चाहिए…. मायूस हो जाना चाहिए या इससे निकलने की कोशिश करनी चाहिए… आप बताईए कि क्या करना चाहिए… यकीनन बाहर ही निकलने की कोशिश करनी चाहिए

यही कहना है ना आपका

समस्याओं से कभी दूर नही भागे  जिंदगी में Problem को तो फेस करना ही चाहिए नही तो वो और बडी और भयानक होती जाएगी

तो इससे बाहर कैसे निकलें. मान लीजिए मैं किसी ऐसी परेशानी में हूं इसका कोई हल नही समझ आ रहा … तो क्या करें.. ??

सबसे पहले पहचानिए कि क्या कोई समस्या है ??  Identify the issues सबसे पहले तो अपने आप से पूछिए कि क्या ये प्रोब्लम है ?? और जवाब आता है कि हां ये बहुत बडी प्रोब्लम है..

क्या इसका हल बातचीत है… अगर वो भी नही सब करके देख लिया तो

Accept it. इसे Accept  करिए कि है और अब तैयार हो जाईए इसका सामना करने को … देखिए जिसकी वजह से तनाव है पहले तो उससे बात कीजिए पर लगता है कि कोई फायदा नही… तो क्या करें…

अब सोचना बंद करें… अब पहले प्रोब्लम है फिर मान लिया और

जरा सोचिए कि सोच कर क्या फायदा हुआ… चलिए अगर सोचने से फायदा होता है हम सब भी मिलकर सोचगे और सोचते ही रहेंगें इसी चक्कर में खाना पीना भी छोड देंगें

अपने ऊपर कोई बीमारी भी लगा लेंगें

घर पर बुरी तरह से तनाव का वातवरण हो जाएगा

तो है कोई फायदा … तो सोचना बंद करें

अगर सोचना है तो ये सोचिए कि इस तरह की Problem आपके साथ ही नही बहुतों के साथ हैं और भी हैं लोग… आप अकेले नहीं परेशानियों का पहाड़ आपके सिर पर नही है..

जरुरत इस बात की है कि हम डील कैसे करते हैं सामना कैसे करते हैं

Change Your Language About The Problem From Negative To Positive अब आपने क्या करना है कि पॉजीटिव सोचना है… मन में जो बुरे ख्याल आ रहे हैं उन्हें झटक कर अपने आप को किसी न किसी बात में व्यस्त रखना है…

इसके लिए जरुरी है खुद को स्वस्थ रहना और स्वस्थ रहने के लिए आप वॉक पर भी जा सकते हैं … या मेडीटेशन भी कर सकते हैं

ऐसे समय में Positive किताबे पढना या ऐसे ही दोस्तों की संगत मे रहना बहुत जरुरी है…

मनोबल बनाए रखना है…

हर किसी का जीवन परफेक्ट नहीं होता…

अगर हमने परेशानी को परेशानी नही समझा तो वो ज्यादा समय तक नही रहेगी इसलिए उसे भाव ही मत दो ..

और मस्त रहो. जो बात खुशी देती है वो करना सीखो.

पति बहुत शराब पीते हैं 

असल में, ये बात मैं इसलिए कह रही हूं कि पिछ्ले कुछ समय से एक कॉमन प्रोब्लम पर लेडीज के मैसेज आ रहे है और वो है पति का शराब पीना … जिसकी वजह से वो बहुत तनाव में हैं … ये बात मैं उन्ही को कहना चाह रही हूं पहले आप बात कीजिए अगर नही मानते तो ठीक है .. बस स्वीकार कर लीजिए … कि जब छूटेगी  तब छूटेगी …भाव ही मत दीजिए … शो मत कीजिए न नाराजगी न कुछ बस मार्मल बन कर रहिए …  अपनी सेहत किसलिए खराब करनी … बच्चों के साथ व्यस्त रहिए कुछ क्रिएटिव कीजिए, अपने अंदर छिपी कला को बाहर लाईए और उसी में मस्त रहिए… उधर ध्यान ही न ही दीजिए…

बस एक बात करनी हैं कि उम्मीद रखें इसी पर दुनिया कायम है

एक न एक दिन समय जरुर बदलेगा… पर तनाव में रहकर अपनी सेहत खराब करना जरा भी समझदारी नही…

August 12, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

जिंदगी का सबसे बड़ा कड़वा सच – बच्चों के सुखद भविष्य के लिए पेरेंट्स को देना होगा ध्यान – नशा नाश का कारण

Monica Gupta

जिंदगी का सबसे बड़ा कड़वा सच – बच्चों के सुखद भविष्य के लिए पेरेंट्स को देना होगा ध्यान – नशा नाश का कारण- अगर हम बच्चे को अच्छा भविष्य देना चाह्ते है तो … क्या करना होगा … !! अगर हम बच्चे को अच्छा इंसान बनाना चाहते हैं … तो … क्या करना होगा … क्या करना होगा उस बात बताने से पहले एक incident बताना चाहूंगी …

जिंदगी का सबसे बड़ा कड़वा सच – बच्चों के सुखद भविष्य के लिए पेरेंट्स को देना होगा ध्यान – नशा नाश का कारण

बात कल सुबह की है. कल मैं किसी काम से स्टाप पर खडी थी वहां एक बच्चा भी खडा था स्कूल बैग टंगा हुआ था … स्कूल बस की इंतजार कर रहा था … तो मैंने ऐसे ही उससे बात करनी शुरु कर दी.. कौन सी क्लास मे हो तो बोला 4 क्लास मे … फिर चुप हो गया…अब क्या बात करुं … मैंनें कहा कि अब तो बहुत सारी छुटटिया आएगीं … वो बोला छुट्टी ?? मैंने कहा हां क्योकि अब बहुत सारे फैस्टीवल जो आएंगें … आपको कौन सा फैस्टीवल सबसे ज्यादा पसंद है तो वो बोला कोई नही … मैंनें सोचा मजाक कर रहा है क्योकि ऐसे कैसे हो सकता है.. वो बोला कोई भी अच्छा नही लगता क्योकि पापा उस दिन और ज्यादा शराब पीते हैं और फिर गंदे हो जाते हैं मारते भी हैं … इतने में उसका ओटो आ गया और वो चला गया और मैं सोचती रह गई कि बच्चा बोल क्या गया…
बच्चे तो खुश होते हैं कि त्योहार आए … और ये बच्चा … इसकी चेहरे की मासूमियत और मुस्कुराहट तो मानो गायब ही हो गई थी … और उसकी जगह ले ली थी एक कठोरता ने …एक रुखे व्यवहार ने
अब मैं आती हूं अपनी पहली की बात पर … बच्चो को अगर अच्छा भविष्य देना चाह्ते हैं तो अच्छा इंसान बनाना चाहते हैं तो जो पेरेंट्स नशा करते हैं उन्हें नशे जैसे बुरी आदत को छोडना होगा ..
वैसे मैंने फेसबुक पर देखा था एक फोटो में 6 – 7 साल की बहुत प्यारी सी लडकी थी और उस के हाथ में एक बैनर था जिस पर लिखा था मेरे पाप ने कहा है कि अगर मेरे फोटो को 1000 लाईक मिलेंगें तो वो सिग्रेट छोड देंगें किसी ने कमेंट लिखा हुआ था कि कैसा पिता है छोड खुद नही सकता और सहारा बच्चों का ले रहा है ??

जो पिता नशा करते हैं उनके बच्चों के साथ साथ दो बातें हो सकती हैं …
बहुत ज्यादा नशा करेंगें , मार पिटाई करेंगें तो
या तो बच्चा आपको नापसंद करना शुरु कर देगा … नफरत करना शुरु कर देगा …
या वो भी नशा करना शुरु कर देगा …
वो पहले चोरी से लेगा फिर सामने लेगा फिर जैसा आप बर्ताव करते हैं वैसा करना शुरु कर देगा … और फिर अच्छा इंसान कैसे बनेगा …
हर समय उसके मन में गुस्सा भरा रहेगा … न वो पढाई में ध्यान लगा पाएगा …असफल , फेल होते जाएगें और मन में हीन भावना घर करती जाएगी और फिर आपकी तरह ही सहरा लेंगें … नशे का … न किसी और जगह … एक निराशा धिरता चला जाएगा … बच्चा …
और आपके स्वास्थ्य की तो बात ही नही हो रही वो कितना नुकसान करेगा … वो अलग विषय है … तो
बच्चे का अच्छा भविष्य चाहते हैं तो बहाने छोडिए … बच्चों की खातिर ही इसे छोड कर बच्चों के साथ समय बिताईए उन्हें अच्छे संस्कार दीजिए … उनके रोल मॉडल बनिए
वैसे आपकी क्या राय है इस बारे में … जरुर बताईएगा … !!

जिंदगी का सबसे बड़ा कड़वा सच – बच्चों के सुखद भविष्य के लिए पेरेंट्स को देना होगा ध्यान – नशा नाश का कारण

June 24, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

जिंदगी जिंदादिली का नाम है

 जिंदगी जिंदादिली का नाम है

जिंदगी जिंदादिली का नाम है… zindagi zindadili ka naam hai – सुख दुख आते जाते रहते है – जिंदगी चलती रहनी चाहिए – सोशल नेट वर्किंग साईट पर एक लडकी से जान पहचान हुई. कल उसका बर्थ डे था तो मैं जब फोन करके उसे विश किया तो उसने ज्यादा खुशी नही दिखाई …

 जिंदगी जिंदादिली का नाम है

मैंने पूछा कि पार्टी के लिए कहां जा रहे हो तो वो बोली कि वो अपना बर्थ डे कभी नही मनाती क्योकि 10 साल पहले उसके अंकल की death  हो गई थी … तब से उसका कोई  बर्थ डे कोई नही मनाता जब भी जन्मदिन आता है सब बस अंकल को ही याद करते हैं सब … उसकी उदासी देख कर मैंने  भी ज्यादा बात नही की और फोन रख दिया पर मुझे याद आई एक कहानी  जो मैंने net  पर पढी थी.

 

कुछ दिन पहले एक एक आदमी की इकलौती  बेटी बीमार पड़ गयी. बहुत कोशिश के बाद भी वो नहीं बच पाई. पिता गहरे शोक में डूब गया और खुद को दुनिया और दोस्तों से दूर कर लिया.

एक रात उसे  सपना आया की वो स्वर्ग में था जहाँ नन्ही परियो का जुलुस जा रहा था. वो सब जलती candle को हाथ में लिए सफ़ेद पोशाक में थी. उनमे से एक लड़की की मोमबत्ती बुझी हुई थी. व्यक्ति ने पास जाकर देखा तो वो उसकी बेटी थी.

उसने अपनी बेटी को दुलारा और पूछा की ‘बेटी तुम्हारी candle में रौशनी क्यों नहीं हैं?’लड़की बोली की ‘पापा ये लोग कई बार मेरी मोमबत्ती जलाते हैं लेकिन आपके आंसुओ से हर बार बुझ जाती हैं.” एकदम से उस आदमी की नीदं खुली और उसे सपने का मतलब समझ आ गया. तब से उसने दोस्तों से मिलना खुश रहना शुरू कर दिया ताकि उसके आंसुओ से उसकी बेटी की candle न बुझे.

कई बार हमारे आंसू और दुःख, हमारे न चाहते हुए भी अपनों को दुःख देते हैं. और वे भी दुखी हो जाते हैं.

 जिंदगी जिंदादिली का नाम है

मूव ऑन आगे बढो … हिम्मत रखो

सुख दुख आते जाते रहते है – जिंदगी चलती रहनी चाहिए

जिंदगी का सच , जिंदगी का कड़वा सच , छोटी छोटी खुशियाँ

Please don’t forget to Subscribe to this Channel for Updates on latest Videos…

Click the link below to subscribe now:
http://https://www.youtube.com/@MonicaGupta/

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved