Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

June 29, 2017 By Monica Gupta 1 Comment

छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

जीवन में माता पिता का महत्व

छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी – कल जब मैं अपनी जानकार के घर गई तो टेबल पर खूब सारी कॉपी बिखरी हुई थी … वो कुछ उल्टे हाथ से लिख रही थी … मुझे देख कर वो एक दम से खडी हो गई … और कॉपी समेटते हुए बताया कि बेटे का स्कूल का होमवर्क कर रही हूं उसने किया नही अब स्कूल खुलने वाले हैं … स्कूल में सजा न मिले इसलिए उल्टे हाथ से खुद ही लिख रही हूं … ताकि पता न चले ..

छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

वैसे होम वर्क तो बहुत मिलता है बच्चों को .. पर क्या ये सही है मम्मी खुद होमवर्क करें … इसके लिए पढाई में interest create करना  होगा

मेरे पास भी बहुत मैसेज आते हैं बच्चा LKG में है UKG मे है कैसे पढाए ध्यान ही नही है उसका … असल में,  बच्चे से ज्यादा मम्मियां  impatient हो जाती हैं … तो छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए

Interest create करें ..सबसे पहले तो किताबी दुनिया से बाहर आकर असली दुनिया की चीजे दिखाए … इससे बच्चा जल्दी सीखेगा.  किताब में चिडिया दिखाने की बजाय असल में चिडिया दिखाएं .. जितना प्रैक्टिकल दिखाएगें उतना फर्क पडेगा

गाने या कविता के माध्यम से बच्चे जल्दी सीखते हैं … बाजार में बहुत तरह के खिलौने आते हैं जिनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है

टीवी या computer games   के माध्यम से बच्चे बहुत बातें सीख सकता है

दोस्तों के साथ खेलने दें … हम उम्र के बच्चों से जल्दी सीखते हैं बच्चे को स्पेस दें ताकि वो सीख सके

 

अब आती है बहुत जरुरी बात … अगर बच्चे को कुछ समझ न आए तो वो बार बार पूछ्ता है तो उसे सही और ढंग से जवाब दें टालमटोल न करें

नही पढाई की तो पीटूंगी … या खाना नही मिलेगा या आज खेलना बंद ऐसे उसके मन में डर बैठ जाएगा ..बल्कि ये कहना चाहिए चलो अप्पन  मिलकर होमवर्क खत्म करते हैं फिर पार्क चलेंगें या पसंद की कार्टून देखेंगें.

मनोबल बढाए ,

शाबाशी दें

ईनाम दें ,

तारीफ करें

और सबसे जरुरी बात की आप धर्य धैर्य रखें … आधीर न हो कि आज से स्कूल जाना शुरु किया छोटी ए बी सी, क ख ग अगले दिन ही आ जाए …  बिना मारे प्यार से सारी बात आराम से समझाएं

बच्चे को डांट देना या मार देना ही एक विकल्प नही ऐसे पढाए कि बच्चे की रुचि बने रहे …

Please don’t forget to Subscribe to this Channel for Updates on latest Videos…
Click the link below to subscribe now:
http://https://www.youtube.com/@MonicaGupta/

बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका , बच्चों को कैसे पढ़ाए , बच्चों को कैसे पढाये , बच्चों को कैसे समझाए , बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका , पेरेंटिंग टिप्स , पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी , परवरिश की जिम्मेदारी , बच्चों को पढ़ाने का तरीका , baccho ko kaise samjhaye , baccho ko kaise padaye , baccho ko kaise samjhaye, BACHO KO STUDY KARANE KA TARIKA, बच्चों को कैसे पढ़ाए, child parenting in hindi, good parenting skills in hindi , parenting style ,

छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

May 31, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी कितनी जरुरी

अच्छे काम करते रहने चाहिए

पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी कितनी जरुरी – Parenting Tips in Hindi – अगर नेट पर Positive Parenting , पेरेंटिंग या स्मार्ट पेरेंटिंग के बारे में सर्च करें तो आता है स्मार्ट पेरेंटिंग इन हिंदी, इन इंगलिश … इन बंगाली, इन मराठी , इन मलयालम, बहुत भाषाए हैं पर हल एक ही है और वो है प्यार … बच्चे से प्यार से बात करें … patience से ट्रीट करें..

पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी कितनी जरुरी

नेट का संसार बहुत विशाल है एक शब्द खोजो तो दस option मिलते हैं .. कल मैं ऐसा ही कुछ सर्च कर रही थी तभी एक खबर पर ध्यान गया खबर है…

ब्रिटेन की सरकार ने positive parenting कोर्स शुरु किया है

जिसमें सीखाया जा रहा है कि माता पिता बच्चों को कैसे पालें… Etiquette  कैसे सीखाएं ., manners कैसे सीखाएं , असल में पहले joint family होती थी तो दिक्कत नही होती थी पर अब nuclear family हो गए हैं और पेरेंटस को समझ नही होती कि कैसे पालें इसलिए ये कोर्स शुरु किया है और ये कोर्स होस्पीटल हो, चिल्डर्न सेंटर्स , चर्च ग्रुप्स में फ्री संचालित किया जा रहा है

वैसे वहां प्राईवेट कम्पनी भी हैं जो ऐसे कोर्स करवा रही हैं और 30 हजार से 80 हजार तक की फीस भी है जिसमें ऑनलाईन कोर्स भी शामिल हैं …

एक लेडी ने बताया कि जब पहली बार मां बनी तो वो कुछ नही जानती थी कि बच्चे का ख्याल कैसे रखे कैसे पकडे कैसे नैपी बांधें … रात को कैसे सुलाना है रोए तो क्या करना है  पर अब मुझे समझ आ गई है … बच्चों के साथ किस तरह से लाड प्यार करें उन्हें Etiquette  समझाएं manners कैसे दें …

 

 

इन सभी की ट्रैनिंग दी जाती है ताकि वो परफेक्ट पेरेंटस बन सकें और उनके बच्चे परफेक्ट चाईल्ड…

यहां मैंने जब कुछ लोगो से इस बारे में बात की तो क्या बोले कि कि ये क्या है … ये भी कोई सीखने की चीज है … हमें आता है कैसे पालते हैं बच्चों को … चोचलें हैं ये … कुछ ने appreciate भी किया कि हां अच्छा है …

यहां भी होना चाहिए आप कैसे पेरेंटस हैं और आपके क्या विचार हैं इस बारे में … जरुर बताईएगा  स्माईल  रखिए , पोजीटिव  रहिए और पैशेंस भी होनी चाहिए…

स्मार्ट पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी कितनी जरुरी , स्मार्ट पेरेंटिंग कितनी जरुरी,   

माता पिता , parenting tips in hindi, good parenting skills in hindi , child care in hindi language , child care tips for parents in hindi , positive parenting tips, positive parenting skills, joint family vs nuclear family, single family,

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

May 15, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

स्मार्ट पेरेंटस कैसे बन सकते हैं – बच्चों को समझाए नही समझें

इंसान और भगवान

स्मार्ट पेरेंटस कैसे बन सकते हैं – बच्चों को समझाए नही समझें – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी –  परवरिश की जिम्मेदारी  बच्चों को कैसे समझाए.  पेरेंटिंग जब बच्चों की केयर के बारे में पूछते हैं तो मैं एक ही बात कहती हूं कि  घर पर हम कांच  के बर्तन की सम्भाल कैसे करते हैं … बहुत ध्यान से सम्भाल कर … है ना … बस वैसी ही देखभाल बच्चों की करनी चाहिए  हैंडल विद केयर …

स्मार्ट पेरेंटस कैसे बन सकते हैं – बच्चों को समझाए नही समझें

याद कीजिए जब पहली बार आपको पता चला था  कि आप मां बनने वाली हैं कितना खुश  हुई थी आप कितने सपने संजोए थे और अब आप बच्चे की शरारत भी बर्दाशत नही कर पाती पिटाई कर देती है जबकि बच्चों को सम्झाने का काम बहुत आराम से भी कर सकते हैं … तो क्या करें कि कैसे लालन पालन करें कि बच्चे खुश रहें … बहुत सारी बातें हैं पर मैं कुछ एक ही बताऊंगी

पहला तो ये कि बच्चों की भी सुनें … आमतौर पर उनकी बातें सुनते नही अपने आफिस के काम पर मोबाइल पर ही बीजी रहते हैं और अगर गृहणी हैं तो टीवी सीरियल की वजह से भी बच्चे कई बार पिट जाते हैं  जबकि उनकी बातें सुननी चाहिए.

अगर बच्चे ने गलत काम किया तो हम झापड़ मारने में आगे रहते हैं पर अगर अच्छा काम किया तो प्रशंसा भी तो करनी चाहिए …

कई बार फैले हुए  कमरे को भी relish करना  चाहिए … मान लीजिए बच्चे ने कमरा फैलाया तो हम देखते ही गुस्सा करेंगें नाराज होंगें … कभी कभी ऐसा मत कीजिए … फैला हुआ कमरा देखिए और कहिए … अरे बाप रे … इतना गंदा कमरा … इसे ठीक करने के लिए एनर्जी चाहिए  … कुछ देर बैठ कर आईसक्रीम खाते हैं कार्टून देखते हैं फिर मिलकर ठीक करेंगें … फिर देखिए बच्चा आपके साथ मिलकर कितनी मदद करेगा …

 

 

हम बच्चों के दोस्तों को भी कभी सही नही कहते .जबकि दोस्तों को भी सराहिए

…बच्चे को  responsibility दीजिए उन पर विश्वास कीजिए टाईम टेबल बना लीजिए और उसी हिसाब से बच्चे को चलने को कहिए

Help, advice, opinions बच्चों की लीजिए  मान लीजिए बच्चे के दोस्त का बर्थ डे है वो game  देना चाहता है और आप घर पर पडा कोई पुराना decoration piece निकालना चाहते हैं … ऐसे में तो बच्चे का mood off  होगा ही … आप वो gift  अपने दोस्त के जन्मदिन पर ही दीजिए

कोशिश ये कीजिए कि एक बार् तो लंच नही तो डिनर एक साथ मिल बैठ कर कीजिए और उस समय कोई फोन नही कोई टीवी नही बस बच्चें , आप और बातें … बातें तो बहुत हैं  पर पहले इस पर अम्ल करना शुरु कर दीजिए … बदलाव साफ दिखेगा …

पेरेंटिंग टिप्स , पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी , परवरिश की जिम्मेदारी , बच्चों को कैसे समझाए , बच्चों की परवरिश कैसे करें , परवरिश की जिम्मेदारी ,  स्मार्ट पेरेंटिंग , स्मार्ट पेरेंटस कैसे बनें,

Subscribe to my channel for more videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

स्मार्ट पेरेंटस कैसे बन सकते हैं – बच्चों को समझाए नही समझें

 

April 2, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

सही और गलत क्या है – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

Importance of Mothers in Life

सही और गलत क्या है – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी – sahi aur galat जहां हम हमेशा झूठ को लेकर परेशान  रहते हैं और हमेशा कहते हैं कि बच्चा झूठ बोलता है सच बोलना चाहिए पर… कल एक जानकार मिली वो अपने बच्चे के सच बोलने की आदत से परेशान है … उसके हिसाब से उनका बेटा बहुत बिगड गया है जिद्दी हो गया है उसे कैसे सबक सिखाऊं .. सही और गलत क्या है , सच और झूठ में अंतर , झूठ बोलना पाप , गलत सही में फर्क ,

सही और गलत क्या है – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

जब मैने पूछा कि हुआ क्या तो पूछ्ने पर बोली अरे एक हो तो बताऊ बहुत सारी बातें हैं फिर उसने कुछ एग्जामपल दिए … बोली कि दो दिन पहले  मार्किट में सब्जी खरीद रहे थे और वो मोल भाव कर रही थी जहां से फल लिए उन्होने बोल दिया कि भैया सही सही लगाओ सामने वाला तो तुमसे 10 रुपये कम दे रहा है इस पर साथ आया बेटा बोल पडा मम्मी कहा … वो भी तो इतनी ही दे रहा है … !!

अब बताईए कैसे सिखाऊ इसे कि ये ही तरीका होता है … एक दिन पडोसी ने कही जाना था और चाबी हमे देने लगे तो मैने कहा कि हम घर पर नही होंगें तो बेटा बीच में ही बोल पडा … नही तो कहां जा रहे हैं हम … तो उस समय तो बात को सम्भाल लिया पर इतना सच्चा होना भी सही नही है ना …

अब  एक बार घर पर गेस्ट आ गए फिर हम पार्टी में चले गए और मैं उसे learn  नही करवा पाई अगले दिन इसका टेस्ट था तो मैने डायरी में लिख दिया कि  बहुत तबियत खराब हो गई थी होस्पिटल जाना पडा पर बेटे ने स्कूल जा कर सारा सच उगल दिया कि लर्न किसलिए नही किया था … अब इसे कैसे सुधारु … मेरे विचार से अब सुधरना बच्चे को नही बल्कि खुद को पडेगा … ट्रांसपरेंसी रखनी ज़रूरी है। आप समझाईए कि आप झूठ किसलिए बोल रही हैं बच्चे को कनविंस कीजिए …   आज  बच्चे बहुत स्मार्ट है पर अब स्मार्ट पेरेंटस को बनना है और स्मार्टली हैंडल करना पडेगा … बच्चे का पहला स्कूल तो घर ही होता है।

जरुर सोचिएगा …

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

 

 

सही और गलत क्या है – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

March 1, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Parenting Tips in hindi – बच्चों की परीक्षा को तनाव न बनाएं

Parenting Tips in hindi

Parenting Tips in hindi – बच्चों की परीक्षा को तनाव न बनाएं- परीक्षा के महत्व को समझे और  परीक्षा का भय न बनाएं . परीक्षा एक मुसीबत नही ,परीक्षा की तैयारी के लिए माता पिता को जरुरी टिप्स बच्चों की परीक्षा को तनाव न बनाएं -ये टिप्स सिर्फ पेरेंटस के लिए ही हैं बच्चे अगर आसपास हैं तो उन्हें दूसरे कमरे में भेज कर ही सुनिए

Parenting Tips in hindi – बच्चों की परीक्षा को तनाव न बनाएं

थोडी देर पहले  एक सहेली घर आई हुई थी हम बात कर रहे थे और वो नाखून चबा रही थी … मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि बच्चों के एग्जाम है .. बस उसी की चिंता है और जल्दी चली गई …

उसके जाने के बाद मैं ये सोचने लगी कि बेशक,   पेपर्स का तनाव होता है पर  कई बार पेरेंटस  ज्यादा तनाव बना लेते हैं … ऐसे में मेरी टिप्स पेरेंटस के लिए हैं कि बच्चों की परीक्षा के दिनों में माहौल कैसा बनाएं कैसे रिएक्ट करें पेपर के दिनों में वो कैसे रहें रोल मॉडल बन कर दिखाएं

सबसे पहले तो माता पिता आपस में न लडे … कई बार आफिस का तनाव या अन्य तनाव घर ले आते हैं जिससे पढाई पर असर पडता है. शांत वातावरण बनाए रखें

 

 

 

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

बच्चों को किसी पार्टी में जाने के लिए फोर्स न करें

घर पर मेहमान कम बुलाए और अगर आ भी जाए तो बच्चों से न मिलवाएं …

घर पर कर्फ्यू नही लगाए कि दोस्त नही टीवी नही मोबाईल नही … रिलेक्स //

हो सके तो परीक्षा के दिनों में छुट्टी ले लें ताकि बच्चा घर पर रिलेक्स होकर पढ सके

बच्चों से प्यार से बात करें और बच्चा अगर घबराए तो समझाए कि कोई बात नही ये आखिरी परीक्षा न है … ठंडे मन से पढाई करो ..

बच्चों के लिए कुछ समय जरुर निकालें और मिलकर बैठ कर चाय कॉफी पीए और हल्की फुल्की बातें करे

खाने पीने का ख्याल रखें .. हैल्दी खाना ही दें!! ओवर eating  न करें

सबसे जरुरे बच्चो को एंकरेज करें देखिए अब गुस्सा करने का भी क्या फायदा कि सारे साल पढे नही अब तो होना ही है … कोई फायदा नही … अब तो प्यार से बच्चों को समझाए… पूरा ख्याल रखें …

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel
और अगर आपके पास भी कोई टिप्स हैं तो जरुर शेयर कीजिए … !!!

February 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

परीक्षा के कठिन दिन

परीक्षा के कठिन दिन Exams आते नही कि घर का माहौल एक दम कर्फ्यू नुमा हो जाता है बच्चों के चेहरे पर कम पर माता पिता के चेहरे पर परीक्षा का ज्यादा तनाव देखा जाता है…

परीक्षा के कठिन दिन

परीक्षा के कठिन दिन – कैसे करें आमना सामना

एक जानकार की शादी में उनके घर जाना हुआ. बेहद शोर, शराबा हल्ला गुल्ला और तेज आवाज में गाने चल रहे थे और उनका बेटा आराम से पढ रहा था. मैने पूछा कि इतने शोर में … क्या आपको पढने में दिक्कत नही हो रही इस पर वो बोला कि बिल्कुल नही… ध्यान पढाई में है इसलिए शोर जरा भी सुनाई नही दे रहा.. !!

वैसे मुझे उसकी बात अच्छी लगी क्योकि आमतौर पर परीक्षा के दिनों में न सिर्फ बच्चे बल्कि मम्मी पापा भी बहुत टेंशन में आ जाते हैं और माहौल pin drop silence का होता है. डिश टीवी बंद करवा दिया जाता है.. रिश्तेदारों को बोल दिया जाता है अभी घर ना आएं क्योकि बच्चों की परीक्षा चल रही है…

कोई फोन आता है तो माता पिता घर से बाहर जाकर बात करते हैं ताकि बच्चों की पढाई में खलल न हो.. क्योंकि जरा से शोर से बच्चे तंग हो जाते हैं और चिल्ला पडते हैं कि वो शोर में पढ नही पा रहे…. वैसे एक बात है कि अगर हमें अपने लक्ष्य पर पहुंचना है तो हमें बहरा बनना पडेगा.. यानि दूसरों की बातें, उनकी नकारात्मक सोच पर ध्यान दिए बिना अपने लक्ष्य की ओर जुटे रहना होगा तभी हम उस सफलता को हासिल कर पाएगें जिसके हम हकदार हैं..

इसी सिलसिले में मुझे एक प्रसंग भी याद आया कि कुछ लोग पहाड पर चढने का प्रयत्न कर रहे थे और आवाजें आ रही थी .. नही .. रुको .. ठहर जाओ … तुम नही कर पाओगे… एक एक करके सभी वापिस लौट आए बस एक ही था जो पहाड की चोटी पर चढ गया. नीचे उतरने पर जब उससे पूछा कि क्या इतने लोग चिल्ला रहे थे मत जाओ मत जाओ तुमने सुना नही ?? इस पर उसने इशारा करके बताया कि वो बहरा है…

बात इतनी है कि कई बार हमें बहुत बातें अनसुनी और अनदेखी करनी पडती है …लोग तो वैसे भी कुछ न कुछ तो कहेंगें ही अगर आप करेंगें तो भी और न करेंगें तो भी … तो क्यों न कुछ किया जाए… !! तो आईए जो करें दिल से करें पूरे दिल से करें यकीन मानिए ये शोर, ये आवाजें जरा भी disturb नही करेंगी..  !!!

फिलहाल आप मेरी बात पढ कर टैंशन न ले और बच्चों को जैसा माहौल चाहिए वैसा ही बनाए रखें  😆

Parenting Tips in hindi – बच्चों की परीक्षा को तनाव न बनाएं – Monica Gupta

ओवर eating  न करें सबसे जरुरे बच्चो को एंकरेज करें देखिए अब गुस्सा करने का भी क्या फायदा कि सारे साल पढे नही अब तो होना ही है … कोई फायदा नही … अब तो प्यार से बच्चों को समझाए… पूरा ख्याल रखें … Subscribe to my channel for more videos: https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel और अगर आपके पास भी कोई टिप्स हैं तो जरुर शेयर कीजिए … !!! Parenting Tips in hindi – बच्चों की परीक्षा को तनाव न बनाएं – Monica Gupta

विद्यार्थी जीवन में माता पिता का सहयोग – Monica Gupta

विद्यार्थी जीवन में माता पिता का सहयोग – माता पिता की भूमिका बच्चों का करियर बनाने में महत्वपूर्ण है .परीक्षा के कठिन दिन होते हैं माता पिता की भूमिका और read more at monicagupta.info

 

Dear Parents Your Kind Attention Please

जिन बच्चों के पेपर शुरु होने वाले हैं उन्हें और उनके मम्मी पापा को… ALL THE VERY BEST …. !!

 

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved