Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for महिलाएं कृपया ध्यान दें

November 1, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Women’s Personal Safety Tips – महिलाएं कैसे रखें अपनी सुरक्षा का ख्याल – महिलाएं कृपया ध्यान दें-

Women's Personal Safety Tips

Women’s Personal Safety Tips – महिलाएं कैसे रखें अपनी सुरक्षा का ख्याल – महिलाएं कृपया ध्यान दें- अकेले आते जाते समय किन बातों का ख्याल रखें लड़कियां और महिलाएं….  SAFETY TIPS FOR GIRLS AND  WOMEN… सावधानी हटी दुर्धटना धटी. आजकल लडकियां और महिलाएं से related इतनी खबरें क्राईम की सुनने को पढने सुनने को मिलती हैं कि मन में डर सा माहौल है तो क्या डर कर बैठ जाएं या डट कर मुकाबला करें…

Women’s Personal Safety Tips – महिलाएं कैसे रखें अपनी सुरक्षा का ख्याल

यकीनन हमें ड्ट कर मुकाबला करना चाहिए … आज की नारी हैं हम … पर इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रख भी बहुत जरुरी है  तो क्या हैं वो बातें या टिप्स .. जिससे यकीनन हिम्मत और बढेगी Awareness

 

1 AWARENESS हमारी जागरुकता

घर से बाहर निकलते हुए हमें एक दम जागरुक रहना चाहिए… एक दम अलर्ट और एक दम कॉफिटेंट… कई गर्ल्ज पैदल जाते समय या वाहन चलाते समय  कानों में म्यूजिक लगा लेती है और वही सुनती चलती हैं जबकि अगर हम सडक पर जा रहे हैं तो पूरा अलर्ट रहना चाहिए..

अपनी SIXTH SENSEका इस्तेमाल करना चाहिए .. अगर हम कानों में गाना लगा कर चलते रहेंगें तो कोई हमारा कब से पीछा कर रहा है हमें पता ही नही चलेगा.. इसलिए इसे न लगाएं और जागरुक बनें .

2 अपनी एक लक्षमण रेखा बनाएं

मार्डन बनना अच्छा है पर एक दायरे में.. खुद कोशिश करें रात देर रात किसी पार्टी से जब निकलें तो बहुत ज्यादा शराब न पी रखी हो.. आजकल हाई सोसाईटी में बहुत देखने में आ रहा है तो नशे में अगर आप घर वापिस आती हैं कैब या ऑटो लेकर कोई भी फायदा उठा सकता है… अगर हो गई है तो जिस अगर में पार्टी थी वहां सेफ है तो रुक जाईए नही तो घर से किसी को फोन करके बुला लेना चाहिए.

3 सेल्फ डिफेंस

सेल्फ डिफेंस की जानकारी है तो बहुत ही अच्छी बात है पर हर किसी को नही होती तो क्या करें इसके लिए जरुरी है अपने पर्स में स्प्रे मिर्ची पाऊडर जैसा जरुर कुछ रखे या कुछ भी नुकीली चीज जिससे जरुरत पढने पर आप आत्मरक्षा कर सकें. .. मोबाईल हमेशा चार्ज रखें कई बार बैट्री डाऊन हो जाती है … ऐसी में अगर रात देर रात बाहर जाना पडे तो मोबाईल पूरा चार्ज हो या . 60 % चार्ज तो हो ही … या बैटरी साथ ही रखें सभी के लिए सम्भव नही होता .. ताकि मदद पडने पर किसी को बुलाया जा सके

4. मोबाइल नम्बर ….मोबाइल में बहुत सारे नम्बर होते हैं और होने भी चाहिए पर सबसे ऊपर पुलिस स्टेशन या हैल्प लाईन का नम्बर रहना चाहिए ताकि जरुरत पडने पर तुरंत मिला सकें.. उसे फेवरेट में डाल देना चाहिए.. क्योकि कई बार कुछ ऐसा हो जाता हि घबराहट हो जाती है और नम्बर मिलता ही नही कि कहा है..

5  स्मार्ट बनें

स्मार्ट ऐसे बनें कि मान लीजिए आप रात ऑटो या टैक्सी ले रही हैं तो ऑटो या कैब में बैठते ही पहले उसका नंबर नोट करके फोन करके अपने दोस्त या फैमली को बता दें ताकि ड्राईवर भी अलर्ट हो जाए… फोन नही भी मिल रहा तो भी ऐसा शो करें कि आप फोन पर सारी बात बात रही हैं और इसी बीच मैसेज कर दें कि मैं चल पडी हूं..

आप कितना भी डर रही हों पर खुद को कभी डरा सहमा न दिखाएं पूरे बोल्ड बनें रहें ..

6 चिल्लाना हमारा सबसे बडा हथियार होता है..

जब भी लगे कि कुछ गलत हो रहा है जोर से चिल्लाईए. कुछ भी ऐसा कीजिए कि लोगो का ध्यान आपकी तरफ हो… और ऐसी जगह भागिए जहां ज्यादा लोग हों और अगर हमें कुछ हाथापाई भी करनी पडे कोई जबरदस्ती कर रहा है और हमे अपना बचाव करना पडे तो कर लेना चाहिए पूरी हिम्मत और ताकत के साथ मुकाबला करना चाहिए…

7 लिफ्ट में

आजकल जहां गर्ल्ज या महिलाए काम करती हैं वहां लिफ्ट होती है और बिल्डिग भी ऊंची उंची होती हैं मेरी एक सहेली ने बताया था कि जब भी शाम को आफिस से आती है और लिफ्ट में एक या दो लोग होते हैं तो सावधानी के लिए हर मंजिल का बटन दबा देती है  ताकि हर माले पर लिफ्ट का दरवाजा खुलेगा और अगर कुछ ऐसा हो तो वो भाग भी सकती है…

8 TRAVEL

कर रहे हों तो गहनें कम पहनें और अपना बैग में कम सामान हो.. कई बार हम किसी फक्शन में जा रहे हैं और ट्रेन या बस में जा रहे हैं तो हम खुद ही आमंत्रित करते हैं अपराधियों को. इसलिए गहने कम पहने और रास्ते में कम सोए और किसी अंजान पर ज्यादा विश्वास न करें.. कई बार लोग प्रशाद देते हैं और हम भी भाव वश खा लेते हैं.. इससे बचें

9 INTERNET का इस्तेमाल

का यूज भी सावधानी से करें… किसी अंजान से इतना मत घुल मिल जाएं कि अपनी सारी बातें उससे शेयर कर लें और बाद में वो fraud निकलें और पछताना पडे… सोशल नेटवर्किग साईटस बहुत अच्छी हैं पर सारी बाते सब कुछ शेयर करना भी समझदारी नहीं

Women’s Personal Safety Tips – महिलाएं कैसे रखें अपनी सुरक्षा का ख्याल – महिलाएं कृपया ध्यान दें-

October 14, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Problems faced by Women in India – जिंदगी का कड़वा सच – Problems को कैसे Face करें – महिलाएं कृपया ध्यान दें

महिलाएं कृपया ध्यान दें

Problems faced by Women in India – जिंदगी का कड़वा सच – Problems को कैसे Face करें – महिलाएं कृपया ध्यान दें – Motivational Videos in Hindi – Monica Gupta – How to Solve a Problem. Problem का हल कैसे निकालें.

Problems faced by Women in India – जिंदगी का कड़वा सच

जिंदगी का कडवा सच ये भी है कि लाईफ है तो उसमें प्रोब्लमस भी होगी ही… ऐसा तो कोई भी नही दुनिया में जिसे कोई प्रोब्लम न हो … आती ही है प्रोब्लोमस तो जब प्रोब्लम आए तो हमें उसे पकड कर बैठे रहना चाहिए … निराश हो जाना चाहिए…. मायूस हो जाना चाहिए या इससे निकलने की कोशिश करनी चाहिए… आप बताईए कि क्या करना चाहिए… यकीनन बाहर ही निकलने की कोशिश करनी चाहिए

यही कहना है ना आपका

समस्याओं से कभी दूर नही भागे  जिंदगी में Problem को तो फेस करना ही चाहिए नही तो वो और बडी और भयानक होती जाएगी

तो इससे बाहर कैसे निकलें. मान लीजिए मैं किसी ऐसी परेशानी में हूं इसका कोई हल नही समझ आ रहा … तो क्या करें.. ??

सबसे पहले पहचानिए कि क्या कोई समस्या है ??  Identify the issues सबसे पहले तो अपने आप से पूछिए कि क्या ये प्रोब्लम है ?? और जवाब आता है कि हां ये बहुत बडी प्रोब्लम है..

क्या इसका हल बातचीत है… अगर वो भी नही सब करके देख लिया तो

Accept it. इसे Accept  करिए कि है और अब तैयार हो जाईए इसका सामना करने को … देखिए जिसकी वजह से तनाव है पहले तो उससे बात कीजिए पर लगता है कि कोई फायदा नही… तो क्या करें…

अब सोचना बंद करें… अब पहले प्रोब्लम है फिर मान लिया और

जरा सोचिए कि सोच कर क्या फायदा हुआ… चलिए अगर सोचने से फायदा होता है हम सब भी मिलकर सोचगे और सोचते ही रहेंगें इसी चक्कर में खाना पीना भी छोड देंगें

अपने ऊपर कोई बीमारी भी लगा लेंगें

घर पर बुरी तरह से तनाव का वातवरण हो जाएगा

तो है कोई फायदा … तो सोचना बंद करें

अगर सोचना है तो ये सोचिए कि इस तरह की Problem आपके साथ ही नही बहुतों के साथ हैं और भी हैं लोग… आप अकेले नहीं परेशानियों का पहाड़ आपके सिर पर नही है..

जरुरत इस बात की है कि हम डील कैसे करते हैं सामना कैसे करते हैं

Change Your Language About The Problem From Negative To Positive अब आपने क्या करना है कि पॉजीटिव सोचना है… मन में जो बुरे ख्याल आ रहे हैं उन्हें झटक कर अपने आप को किसी न किसी बात में व्यस्त रखना है…

इसके लिए जरुरी है खुद को स्वस्थ रहना और स्वस्थ रहने के लिए आप वॉक पर भी जा सकते हैं … या मेडीटेशन भी कर सकते हैं

ऐसे समय में Positive किताबे पढना या ऐसे ही दोस्तों की संगत मे रहना बहुत जरुरी है…

मनोबल बनाए रखना है…

हर किसी का जीवन परफेक्ट नहीं होता…

अगर हमने परेशानी को परेशानी नही समझा तो वो ज्यादा समय तक नही रहेगी इसलिए उसे भाव ही मत दो ..

और मस्त रहो. जो बात खुशी देती है वो करना सीखो.

पति बहुत शराब पीते हैं 

असल में, ये बात मैं इसलिए कह रही हूं कि पिछ्ले कुछ समय से एक कॉमन प्रोब्लम पर लेडीज के मैसेज आ रहे है और वो है पति का शराब पीना … जिसकी वजह से वो बहुत तनाव में हैं … ये बात मैं उन्ही को कहना चाह रही हूं पहले आप बात कीजिए अगर नही मानते तो ठीक है .. बस स्वीकार कर लीजिए … कि जब छूटेगी  तब छूटेगी …भाव ही मत दीजिए … शो मत कीजिए न नाराजगी न कुछ बस मार्मल बन कर रहिए …  अपनी सेहत किसलिए खराब करनी … बच्चों के साथ व्यस्त रहिए कुछ क्रिएटिव कीजिए, अपने अंदर छिपी कला को बाहर लाईए और उसी में मस्त रहिए… उधर ध्यान ही न ही दीजिए…

बस एक बात करनी हैं कि उम्मीद रखें इसी पर दुनिया कायम है

एक न एक दिन समय जरुर बदलेगा… पर तनाव में रहकर अपनी सेहत खराब करना जरा भी समझदारी नही…

February 27, 2017 By Monica Gupta 1 Comment

कृपया ध्यान दें – Creativity नाम की भी कोई चीज होती है

यम से बचना है तो नियम अपनाए

कृपया ध्यान दें  –  Creativity नाम की भी कोई चीज होती है-  मुझे कुछ कहना है- समय की बर्बादी जरा भी उचित नही , समय बर्बाद कर रहें हैं क्या आप भी- महिलाएं कृपया ध्यान दें – कुछ क्रिएटिव कीजिए .

 

कृपया ध्यान दें  –  Creativity नाम की भी कोई चीज होती है

कल एक जानकार के घर गई और बहुत खराब मन से लौटी … असल में डबल एमए है .. और पढाई में भी बहुत अच्छी थी … अब फ्री भी है बच्चे नौकरी कर रहे हैं बाहर सारा दिन फ्री रहती है और कुछ नही करती सारा दिन बस टीवी, मोबाईल, चैटिंग … बस यही चलता रहता है … मैने उसे कहा कि कुछ क्रिएटिव करो तो बोली मुझे क्या आता है .. …मुझे क्या आता है … बहुत दुख हुआ और गुस्सा भी आया … कि हम अपने अंदर छिपे हुनर को किसलिए अनदेखा कर रहे हैं … क्यो नही उसका इस्तेमाल करते …

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

इसी बात पर एक कहानी

इसी बात पर एक कहानी याद आई जो कुछ समय पहले पढी थी कि एक आदमी बहुत समझदार था ज्ञानी भी था के मन में बहुत सारे प्रश्न  उठते रहते थे और वो साधु महात्मा के पीछे ही भागा करता था … उन्ही से जानना चाहता था … उसकी रुचि पूछ्ने में ज्यादा रहती …

एक दिन उस गांव में एक साधु आए और वो पूछ्ने पहुंच गया कि कोई प्रवचन कोई उपदेश दीजिए … साधु ने उसकी तरफ देखा और बोले कि मेरा उपदेश यही है कि आज के बाद से कोई उपदेश मत मांगना … वो आदमी सोचने लगा कि अरे ये क्या हुआ … साधु बोले अच्छा ये बता … कि सच बोलना अच्छा या बुरा …

 

वो बोला अच्छा  ईमानदारी अच्छी या बुरी है … वो बोला अच्छी … चोरी करना अच्छा या बुरा … वो बोला बुरा … ऐसे बहुत सारे सवाल पूछे और उसने सभी बातों का सही जवाब दिया … फिर साधु ने बोला कि बस तुममें यही अज्ञानता है कि कि तुम अपने भीतर छिपे गुणो को नही जानते … जानते हुए भी अनदेख करते हो … यही गुण जो तुममे हैं वो दूसरो तक फैलाओ … इसी में भलाई है …

बस यही कमी है हम मे खुद को कुछ नही समझते … जबकि खुद की नॉलिज को शेयर करके बहुत फर्क पड सकता है … शेयर करनी चाहिए अपनी नॉलिज …. अपना ज्ञान … बहुत फर्क पडेगा आपको भी और दूसरो पर भी … करके तो देखिए ..

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved