Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for How To Overcome Inferiority Complex

October 24, 2018 By Monica Gupta Leave a Comment

How to Overcome Inferiority Complex – हीन भावना कैसे दूर करे – Heen Bhavna

How to Overcome Inferiority Complex – हीन भावना कैसे दूर करे – Heen Bhavna –  बहुत लोगों में अलग अलग तरह का Inferiority Complex होता है… खास तौर पर लेडीज के बहुत मैसेज आते है कि मैं सुंदर नहीं हूं या किसी के सामने बोल नहीं पाती, मेरा कद बहुत छोटा है या मैं बहुत मोटी या पतले हूं… बहुत तरह की बातें…. देखा जाए तो Inferiority Complex का होना है तो कुछ नहीं… पर अगर समय से दूर नहीं किया गया तो समस्या जरुर बन सकती है… इसलिए इसका दूर होना बहुत जरुरी है… तो क्या करना चाहिए इसके लिए 9 बातें बता रही हूं

How to Overcome Inferiority Complex – हीन भावना कैसे दूर करे – Heen Bhavna

तो सबसे पहले तो हमें इसकी जड तक जाना है

सबसे पहले तो जानना है कि किस बात का हमें कॉम्पलेक्स है आत्मविश्वास की कमी है, डर लगता है रंग रुप, बोल चाल पहनावे को लेकर हीन भावना है.. बहुत तरह की बातें हो सकती हैं…

फिर कि कारण क्या है… देखिए दो वजह सामने आती हैं…

क्या ये Complex बचपन से है या हाल फिलहाल ही हुआ है.. कई बार तो ये बात बचपन से ही है उभर कर आती है तो कई बार हाल फिलहाल हुआ है एक लडकी है बचपन से ही उसे आगे आने नहीं दिया गया.. दबा कर रखा गया. उसकी न कोई बात न कोई राय मानी गई तो वो बोल ही नहीं सकती… इससे उसमे वो Complex घर कर गया…

या फिर एक लड़की की शादी हुई वो गांव से है पर उसके घर के सभी लोग मैट्रो  में रहते हैं तो उसे हर बात में झिझक महसूस होती है.. Complex घर कर गया… वो सोचती है कि बोलूंगी तो गडबड हो जाएगी.. मजाक बनेगा…

क्या साईन है यानि क्या महसूस होता है…

कई बार हमें पता ही नहीं चलता पर असल में complex हमारे भीतर होता है… हमारे हाव भाव से हमारी बॉडी लेग्वेज से झलक जाता है.. हम घबराए से सहमे से रहते है… कुछ भी करने में आत्मविश्वास ही नहीं जुटा पाते .. इस चक्कर में कि लोग क्या कहेंगें

2 Break down your complex तो लोग क्या कहेंगें इस चक्कर में हम खुद को खो दें ?? क्या ये सही है.. मुझे नहीं लगता कि आप इस बात से सहमत होंगें… नहीं न तो इससे डील कीजिए…कैसे ?? ये तो आपने सोच लिया कि आप में किस बात का कॉम्प्लेक्स है पर क्या लोग भी ऐसा ही सोचते हैं ?? हो सकता है कि इस बात पर किसी का ध्यान ही न जाता हो… इस बात को logically यानि ठीक से सोचिए emotionally नहीं… !! कही आप ही बार बार बोल कर उन्हें जता रहे हो.. लोगो को पता ही न हो…

3 Determine who you feel inferior to  – inferiority complex  फिर चलिए हम मान लेते हैं कि लोग भी कहते हैं वो भी सोचते हैं.. तो क्या उनमें कोई कमी नहीं.. पता है क्या कमी हर किसी में कोई न कोई है.. यानि कोई न कोई किसी न किसी से अच्छा है… कोई भी परफेक्ट नहीं है… जब कोई परफेक्ट ही नहीं तो इस complex को किसलिए मन में लाना है ये और कुछ नहीं बस हमारे दिमाग की उपज है… कोई किसी काम में अच्छा है तो कोई किसी और काम में… बल्कि आपको ये सोचना चाहिए कि किस काम में आप औरों से अच्छे हैं… मेरे में क्या ऐसी क्वालिटी है जो मैं दूसरे से बेहतर हूं..

4   Stop comparing yourself to everyone else. अब आपको क्या करना है कि खुद की तुलना दूसरे से नहीं करनी… अगर ऐसा करेंगें तो लोग तो मिलते ही जाएगे जो किसी न किसी रुप में हमसे बेहतर है.. सभी की अपनी जिंदगी अपने हालात होते हैं.. तो तुलना तो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए…

कि हाय काश मेरे पास ये होता तो मैं ये कर सकता.. मैं सुंदर होती तो मिस इंडिया में चली जाती… मेरे पास पैसा होता तो मैं बड़ा होटल बना लेता … अपने प्रति ईमानदार रहें, सच्चे रहे. पर इसका मतलब ये भी नहीं कि खुद को लिमिट कर लो.. नहीं आप दूसरे से inspiration लीजिए… आप आप हैं और वो वो है… अपना बेहतर दीजिए…

5 Try not to worry about what others think. मत सोचिए कि दूसरे मेरे बारे में क्या सोच रहे हैं… जब हम बार बार ये बात सोचते हैं… ये Inferiority complexes हीन भावना और ज्यादा हमारे भीतर आती जाती है… ये हैल्दी thinking नहीं है… आप अपने बारे में क्या सोच रखते हैं ये बात matter करती है… आपका opinion matter करता है और कुछ नहीं… दूसरे की चिंता करने की बजाय  खुद को खुश रखिए… पॉजिटिव रहिए और अपनी strength ताकत और successes पर पूरा विश्वास रखिए..

Focus on your positive attributes. जब आप नेगेटिव होने लगे तो बजाय ये सोचने के मेरे पास क्या नहीं है ये सोचिए कि मेरे पास क्या है… हर किसी के पास कोई न कोई अच्छी बात तो होती ही है… तो उसकी लिस्ट बनाईए कोई न कोई बात निकल ही आएगी.. जैसाकि आज एक दुकान पर सामान लेने गया बहुत लम्बी लाईन थी.. एक बहुत बूढी महिला मेरे पीछे खडी थी मैंनें बोला पहले आप आगे आ जाईए… कुछ ऐसी बाते होती है जिन्हें हम शामिल नहीं करते पर होती बहुत अच्छी है… तो चेहरे पर खुद ब खुद स्माईल आ जाएगी.. कार पार्किंग पर जब मैं गई तो जो आदमी डयूटी पर था उसने बहुत अच्छी तरह से मुझे कार बैक करवाई…

  1. यानि negative बाते करना बिल्कुल बंद. ब्रेन वॉश कर लीजिए अपना… मैं सुंदर नहीं हूं इसलिए ये नौकरी मुझे नहीं मिल्रेगी… इसका मतलब है कि मैं खुद को लेट डाऊन कर रही हूं… मैं ईमानदार हूं और उन्हें ईमानदार कर्मचारी चाहिए… तो जब भी बोलिए भले ही मन ही मन तो पॉजिटिव ही बोलिए.. मेरे पास बहुत पैसे नहीं इसलिए मेरे दोस्त नहीं बनते.. मैं बहुत ज्यादा सिनसियर हूं मेरे दोस्त क्यों नहीं बनेंगें… इस तरह से अगर खुद से बात करेंगें तो आत्मविश्वास भी आएगा और आत्म सम्मान भी build अप होगा ये बात अगर आप लगातार महसूस करेंगें तो आपको खुद ही ये सब बदलाव महसूस होगा..

Don’t think in absolutes. ये मत सोचिए कि अगर मेरे पास ये होता तो ये हो जाता यानि अगर मेरा वजन 10 किलो कम हो जाता तो ये हो जाता…  disappointment मुझे असली खुशी मिलती बजाय इसके अपनी ताकत पर अपनी वेल्यू पर ज्यादा फोकस करेंगें तो बेहतर होगा क्योंकि ये हमारी असली पूंजी है.. और ये हमे खुशी की ओर भी ले जाती है…

 

7 Don’t limit your social interactions. खुद को बाहर निकालिए.. ये नहीं कि complex है तो सब जगह आ ना जाना बंद… withdrawn कर लेना  anti-social हो जाना.. बल्कि जान बूझ कर बाहर निकलिए.. बात कीजिए अपनी झिझक कम कीजिए…

कोशिश कीजिए कि positive  लोगो के साथ ज्यादा समय रहें.. जितना ऐसे लोगो से मिलेंगें जुलेगें socialize होगें तो अच्छा महसूस होगा जबकि नेगेटिव लोगो के साथ समय बिताएगें तो वही बुराई, चुगली, तेरा मेरा इससे मन ही खराब होगा..    

8 तो अपने डर का सामना कीजिए.. जिस बात से डर लगता है उसे बाहर निकालने का पूरा प्रयास कीजिए..

अपना आत्मविश्वास बढाईए.. जब आप इस पर काम करना शुरु कर देंगें तो ये और बढेगा..

आप मन ही मन विचार कीजिए कि जो मैंने अपने मन ही मन अपनी नेगेटिव छ्वि बनाई हुई है वो सच नहीं है…

जो खुद को labels दिए हुए हैं मैं नालायक हू, बुदू हूं, stupid, ugly, unsuccessful, a failure, or धरती पर बोझ हूं कोई काम अच्छे से नहीं कर सकता अपने लिए ये शब्द इस्तेमाल करना बंद कर दीजिए…

अपने हाव भाव्, Body language पर ध्यान दीजिए  

9… Continue working on yourself. लगातार अपने पर काम करते रहिए…अपनी कोई हॉबी है उसे आगे लाईए अपनी कोई स्किल है उसे आगे लाईए… यानि खुद को लगातार इम्प्रूव करते रहिए.. अपनी सेहत का ख्याल रखिए… कैसे भी करके खुद को अच्छा महसूस करवाना है.. इसमे एक काम और किया जा सकता है कि एज ए Volunteer काम कीजिए.. जब बिना किसी स्वार्थ के कुछ काम करते है तो खुशी भी होती है और अच्छा भी लगता है.. बहुत काम हैं ऐसे आप खुद चुनिए और उस पर काम कीजिए… उपलब्धि पर खुशी भी होगी और गर्व भी. तो ये हैं कुछ बातें…

 

ख्वाहिशों से नही गिरते हैं, फूल झोली में,कर्म की शाख़ को हिलाना होगा,

कुछ नही होगा अंधेरे को बुरा कहने से अपने हिस्से का दीया ख़ुद ही जलाना होगा.

 

जीतने वाले कभी हार नही मानते, और हार मानने वाले कभी जीतते नही.

 

वजूद सबका अपना अपना.. सूरज के सामने तो दीपक का न सही पर अंधेरे में तो बहुत कुछ है..

 

एवरेस्ट पर चढ़ने में नाकाम रहने के बाद एक आदमी का जवाब मैं फिर आऊंगा… और आप को फतह करूँगा क्योंकि एक पहाड़ के रूप में आप बढ़ नहीं सकते…. लेकिन एक मानव के रूप में मैं अपने प्रयासों को बढ़ा सकता हूँ अपने आप पर यकीन रखिये……

 

जिस दिन आपने अपनी सोच बड़ी कर ली, बड़े-बड़े लोग आपके बारे में सोचना शुरू कर देंगे…

 

How to Overcome Inferiority Complex – हीन भावना कैसे दूर करे – Heen Bhavna

October 18, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों में हीन भावना – हीन भावना को कैसे दूर करे – How To Overcome Inferiority Complex

How To Overcome Inferiority Complex

बच्चों में हीन भावना – हीन भावना को कैसे दूर करे – How To Overcome Inferiority Complex  – हीन भावना का भूत को कैसे दूर करें … कई बार हममे बहुत कुछ करने की काबलियत होती है पर मन में एक Inferiority Complex आ जाता है. हीन भावना आ जाती है और हम पिछडते चले जाते है…

हीन भावना को कैसे दूर करे – How To Overcome Inferiority Complex

एक ऐसी ही प्रोब्लम आई मेरे सामने एक मैसेज आया कि मैं गांव में रहता हूं सारी पढाई वहीं हुई. अब 10 क्लास में शहर पढने आ गया हूं पर बहुत ज्यादा हीन भावना आ गई है… क्योकि सब बहुत स्मार्ट है और अंग्रेजी में बात करते हैं न किसी से नजरे मिला कर बात कर सकता हूं और जब किसी से बात करनी हो तो घबरा जाता हूं क्या करुं… ??

वैसे ये प्रोब्लम बहुत ज्यादा देखने में आती है क्योकि जब छोटे शहर के बच्चे बडे शहर में पढ़ने जाते हैं या नौकरी के लिए जाते हैं तो मन में यही भावना आ जाती है… तो क्या किया जाए…

 

                         How To Overcome Inferiority Complex

ये प्रोब्लम तो….. कोई प्रोब्लम ही नही है… चलिए मैं बताती हूं कि कैसे आप Inferiority Complex को दूर भगा सकते हैं … क्योकि अगर इसे नही भगाया तो ये आपकी जिंदगी को ही बहुत डिस्टर्ब कर देगा..

जानते है जरुरी 7 बातें

1 सबसे पहले तो स्माईल दीजिए लम्बी सांस लीजिए … खुद में आत्मविश्वास भरिए … इनहेल आत्मविश्वास !! देखिए जब खुद से लडना हो तो ये दो चीजे तो बहुत जरुरी होती हैं … अपने अच्छे दोस्त बनिए Love yourself

2 अब बात आती है positive सोच की… इन सब को दूर भगाने के लिए सकारात्मक सोच होनी बहुत जरुरी है… नेगेटिव बातों को मन से निकाल दीजिए…

3 वजह खोजिए कि क्या बात परेशान कर रही है..

आपको वजह पता है कि आप छोटी जगह से आएं है. और जिस जगह गए हैं वहां बच्चे बहुत स्मार्ट हैं और गिटपिट गिटपिट अंग्रेजी भी बोलते हैं तो आपने काम्प्लेक्स आ गया है   इसका मतलब ये हुआ कि आपको बोलना बंद कर देना चाहिए …नही … बिल्कुल नही … तो क्या करें  Identify the root cause and work

4 अब आती है सबसे जरुरी बात.. Focus on your strength और वे ये कि फोक्स कीजिए अपनी strength पर… और प्लीज हंसिए नही कि हममे क्या खास बात है… अभी आपने नेगेटिव बातो से दूर रहने को माना है ना…  इसलिए बी पॉजीटिव …

असल में, क्या है ना कि हम अपनी कमियां तो तुरंत पहचान लेते हैं पर कभी अपनी strength खोजने की कोशिश की है कि हममे क्या खास बात है जो हमें सबसे अलग बनाती है… अपनी best qualities खोजनी हैं  हर किसी में होती है कोई न कोई ऐसी खूबी आपके पास है जो उनके पास नही है जो गिटपिट अंग्रेजी बोलते हैं उसको पहचानिए… और एक बात मैं आपको बताना चाहूंगी कि कोई न कोई किसी न किसी बात का कॉम्प्लेक्स हर किसी में होता है.. बस कोई बता देता है कोई बिन बताए उस पर काबू कर लेता है तो बहुत जरुरी है कि अपनी strength पहचानना…     Focus on your strengths –

5  ये करने के साथ साथ आपको एक काम और करना होगा कि comparison करना बंद कर दीजिए.. जितना कम्पेयर करेंगें उतना दुखी होंगें इसलिए बहुत जरुरी है कि आप जैसे हैं उसे स्वीकार कीजिए और उसे इम्प्रूव करने की कोशिश में जुट जाईए पर तुलना नही…  Stop the comparison, अपने ऊपर लगातार काम करते रहिए…

6 अच्छे लोगो का साथ खोजिए... अच्छे वो जो आपको नीचा या कम दिखाने की कोशिश नही करते .. जो आपको हमेशा मोटिवेट करते मिल जाते हैं.. Stay away from negative people.जैसाकि आप वीडियोज देखिए… अपनी vocabulary इम्प्रूव कीजिए और ऐसे आर्टिक्लस पढिए जो बहुत छोटे शहरों से आए और बहुत नाम कमाया… इन को पढ कर बहुत प्रेरणा मिलेगी Look out for sources of motivation

7.केयरिंग बनें

हम पता है क्या करते है कि कॉम्प्लेक्स आता है तो हम पीछे हट जाते हैं या limit  कर लेते हैं shy हो जाते हैं  खुद को बंद कर लेते हैं पर हमें अपनी झिझक मिटाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सामने आना चाहिए ज्यादा से ज्यादा दूसरों के लिए केयरिंग और मदद करने की कोशिश करनी चाहिए …

बच्चों में हीन भावना 

हम जितना दबते हैं हमें उतना ही दबाया जाता है .. इसलिए बी बोल्ड Don’t limit खुद को बांधे नही चाहे Volunteer रुप में काम करें  शरमाएं नहीं बल्कि और ज्यादा खुद को ज्यादा उभारने की कोशिश करें…

स्कूल में जो अलग अलग क्ल्ब बने होते है activities में अपना हुनर पहचान कर उसमे लगाएं … उभर कर आएं

तो ये थी 7 टिप्स .. अगर आप इन पर एप्लाई करना शुरु कर देंगें तो बदलाव भी यकीनन आएगा … और अगर ये वीडियो आपको अच्छी लगी तो प्लीज इसे शेयर भी कर दीजिए so that  जो बच्चे या जो लोग इस कॉम्प्लेक्स में जी रहे हैं वो बाहर निकले …

बच्चों में हीन भावना हीन – हीन भावना को कैसे दूर करे – How To Overcome Inferiority Complex

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved