Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for smart कैसे बने

November 11, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

How to Talk to Anyone in Hindi – Smart कैसे बनें – किसी से भी बात कैसे करें

How to Talk to Anyone in Hindi

How to Talk to Anyone in Hindi – Smart कैसे बनें – किसी से भी बात कैसे करें – हमारी बातचीत की कला – कल एक शॉप पर गई लेनी एक ही चीज थी पर दुकानदार की Communication skill स्किल ऐसी थी कि पांच सौ की बजाय 1000 का सामान ले आई.. Communication skill का ही कमाल होता है आदमी दिल में भी उतर जाता है या  दिल से उतर जाता है और हम सभी तो ये चाहते हैं कि सभी को प्रभावित करे… सेंटर आफ एटरेक्शन बनें तो इसके लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए…

How to Talk to Anyone in Hindi – Smart कैसे बनें – किसी से भी बात कैसे करें

 

 

रिस्पेक्ट

हम सभी रिस्पेक्ट चाहते हैं कि जो भी हमसे बात करे आदर से करे… तू तडाक करके बात करेगा तो हमें क्या अच्छा लगेगा… अब कौन बनेगा करोडपति कि मैं बात करु तो अमिताभ बच्चन जी कितने आदर से बात करते हैं चाहे उम्र में उनसे कितना ही छोटा क्यो न हो.. हाथ जोडकर प्रणाम करते हैं तो सामने वाले के हाथ भी खुद ब खुद जुड जाते हैं.. बात करते समय आदर जरुर देना चाहिए… गाली देकर बात करना, तू तडाक करना किसी को भी अच्छा नही लग सकता

दूसरे की सुनें  अच्छा listener

Communication skill का बहुत अहम पोईंट हैं कि हम जिससे बात कर रहे हैं उसकी सुनें भी. मान लीजिए मैं  किसी से बात कर रही हूं और मैं ही बोले जा रही हूं चुप ही नही हो रही तो सामने वाला क्या सोचेगा… अगर हम किसी से बात कर रहे हैं तो उसे सुनना भी सीखें.. सुनने का ये मतलब नही कि गरदन हिला दी बस मुंह से भी बोलिए ऐसा महसूस करवाईए कि आप उसकी बात में बहुत इटर्स्ट ले रहे हैं … और अपनी बात भी रखिए…

पर बीच मे किसी बात को काटे नही… आराम से सुने खत्म होने पर ही बोले और बहस बाजी मे न उलझे… कई बार हम बहस मे पड जाते हैं कि हम ही ठीक हैं.. उलझना सही नही…

बॉडी लैंग्वेज

इसका ध्यान रखना बहुत जरुरी है.. ना एक दम सीधे खडे होना है और न ही बहुत ज्यादा हिलना है और हाथ अभी उतने ही हिलाने हैं जितनी जरुरत हो… जैसे जब नेता भाषण दे रहे हो तो हाथ ज्यादा हिलते हैं और वो ठीक भी है… मैं देश का नक्शा बदल दूगा … हाथ नही हिलाएगे

और वहीं मैं देश का नक्शा बदल दूगा और जोश से बोलेगें तो दर्शको को भी लगेगा कि हां भई ये जरुर कुछ करके जाएगा… तो हाव भाव बहुत स्वाभाविक रहने चाहिए बहुत ज्यादा भी नही बिल्कुल कम भी नहीं.. या मैं यहां बैठ कर जोर जोर से हाथ हिलाऊ तो भी अजीब लगेगा या मैं नीचे देख कर बात करुं या सिर खुजलाते हुए बात करुं तो भी अच्छा नही लगेगा.. ये तो खैर बहुत बडा टापिक है..

आत्मविश्वास के साथ बोलें

जब भी बोले तो नाखून चबाते समय या थूक निगलते डरे सहमे, हलकाते हुए  समय नही बोले जिस बात को आप बोल रहे हैं उसे आत्मविश्वास के साथ बोलें.. अगर कॉफिडेंस नही दिखाया तो हम मजाक भी बन सकते हैं… दूसरे लोग क्या सोंचेंगे इसके कोई माने नहीं हैं।

नालिज अप टू डेट

और आत्मविश्वास तब आएगा जब आप जिस बारे में बात कर रहे हो उसकी नॉलिज हो.. मान लीजिए कोई मुझसे राजनीति के बारे में बात कर रहा है मुझे न जानकारी है न पता है तो मैं कैसे बोलूगी… मेरी जुबान भी लडखडा जाएगी.. देखिए जब आम बोल चाल की बात तो एक पडोसन दूसरे से बात कर रही हो… तो अलग बात है पर अगर हम किसी एक व्यक्ति से बात कर रहे हैं जो किसी न किसी विषय में बहुत ही अच्छे हैं तब हमें उनकी बात में इंटर्स्ट लेना जरुर चाहिए पर अपनी राय ज्यादा देने की जरुरत नही.. डींगें हांकना बेकार है, इससे अच्छा है कि आप सामने वाले से सीखते हुए उसकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें

जो हैं वही बनें रहें

बन कर नही बोले.. इतरा कर बोलते हैं मटक कर बोलते हैं या अगर मान लीजिए मेरे सामने जो खडे हैं वो अंग्रेजी बोल रहे हैं और मुझे इतनी अच्छी आती फिर भी मैं बोलती हूं और गलत सलत … तो मैं मजाक का कारण बनूगी इसलिए ऐसे में कोशिश यही करनी चाहिए कि कम बोले पर जितना बोले गलत न बोले और ना ही इतरा कर बोले…

चेहरे पर हमेशा हल्की सी स्माईल रहनी चाहिए स्माईल न भी हो तो माथे पर बल न हो… कि सामने वाले को अजीब न लगे

शीशे के आगे प्रैक्टिस कर सकते हैं या मोबाईल पर रिकार्डिग करके खुद को देख सकते हैं कि मेरा तरीका क्या है

लगातार अभ्यास करने से कम्युनिकेशन बेहतर होगा

 

 How to Talk to Anyone in Hindi – Smart कैसे बनें – किसी से भी बात कैसे करें

April 13, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

आकर्षक व्यक्तित्व बनाने की एक तरीका – नम्र बनो, कठोर नहीं

इंसान और भगवान

आकर्षक व्यक्तित्व बनाने की एक तरीका – नम्र बनो, कठोर नहीं – smart personality tips – Aakarshak Vyaktitva  Banane ka Ek Tarika . आकर्षक व्यक्तित्व कैसे बनाये . स्मार्ट कैसे दिखे , हैंडसम कैसे बने   या व्यक्तित्व विकास युक्तियाँ ??   व्यक्तित्व विकास की एक टिप्स ये भी है..

 आकर्षक व्यक्तित्व बनाने की एक तरीका – नम्र बनो, कठोर नहीं

कल मार्किट से लौटते हुए एक अजीब बात हुई … दो कार आपस मे लगते लगते बची तो एक कार का मालिक दनदनाते हुए कार से निकला कि कार चलानी आती नही क्या … तभी दूसरा निकला और क्या हुआ होगा … यही ना कि लडाई झगडा .. मार् पिटाई …

पर ऐसा कुछ भी नही हुआ … दूसरा कार वाला कार से बाहर निकला और बहुत polite होकर बोला sorry गलती मेरी थी … आगे ध्यान से चलाऊगा … और जो गुस्से मे दनदनाते हुए निकले थे एक दम शांत हो गए …

उनके पास कुछ कहने को था ही नही … और दोनो अपने अपने रास्ते चले गए … वाकई … actually हर समय लडाई झगडा देख देख कर हमारे मन मे भी यही चला है कि अब लडाई ही होगी पर कुछ हुआ ही नही… वैसे भी हमें हमेशा कठोर बने रहना सही नही

 

आकर्षक व्यक्तित्व बनाने की एक तरीका

नम्र बनो, कठोर नहीं

एक सन्त बहुत बूढ़े हो गए। मरने का समय निकट आया तो उनके सभी शिष्य उपदेश सुनने और अन्तिम प्रणाम करने एकत्रित हुए।

उपदेश न देकर उन्हाेने अपना मुँह खोला और शिष्यों से पूछा-देखो इसमें दाँत है क्या?शिष्यों ने उत्तर दिया – एक भी नहीं।

दूसरी बार फिर उन्हाेने मुँह खोला और पूछा – देखो इसमें जीभ है क्या?सभी शिष्यों ने एक स्वर में उत्तर दिया हाँ – है – है।

सन्त ने फिर पूछा – अच्छा एक बात बताओ। जीभ जन्म से थी और मृत्यु तक रहेगी और दाँत पीछे उपजे और पहले चले गए। इसका क्या कारण है? इस प्रश्न का उत्तर किसी से भी न बन पड़ा।सन्त ने कहा जीभ कोमल होती है इसलिए टिकी रही। दाँत कठोर थे इसलिए उखड़ गए।

मेरा एक ही उपदेश है – दांतों की तरह कठोर मत होना – जीभ की तरह मुलायम रहना। यह कह कर उन्हाेने अपनी आंखें मूँद ली।

कामयाब व्यक्ति अपने चेहरे पर दो ही चीजें रखते हैं – पहली मुस्कुराहट– प्रोबलम को हल करने के लिए और दूसरी खामोशी  प्रोब्लम  से दूर रहने के लिए।
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

व्यक्तित्व विकास की एक टिप्स ये भी है , नम्र बनो, कठोर नहीं , हमारा स्वभाव , आकर्षक व्यक्तित्व कैसे बनाये, व्यक्तित्व विकास की एक टिप्स ये भी है , व्यक्तित्व विकास युक्तियाँ, स्मार्ट बनने के टिप्स, स्मार्ट कैसे दिखे , हैंडसम कैसे बने, आकर्षक व्यक्तित्व – स्मार्ट बनने के टिप्स खूबसूरत कैसे बने, smart कैसे बने , हैंडसम कैसे बने, स्मार्ट कैसे दिखे, स्मार्ट बनने के तरीके ,स्मार्ट बनने के टिप्स , व्यक्तित्व विकास युक्तियाँ , व्यक्तित्व विकास के टिप्स, व्यक्तित्व मनोविज्ञान.

April 12, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Body Language Tips – मुस्कुराना सीख ले

पति और पत्नी का रिश्ता खूबसूरत होता है

Body Language Tips – मुस्कुराना सीख ले – Personality Development के लिए क्या करें . Confident Body Language  बॉडी लैंग्वेज कैसे बनाएं , smart कैसे बने या फिर how to smile naturally   … अकसर हम ये कहते मिल जाते हैं तो smile की परिभाषा है क्या .. स्माईल कितनी और कैसी होनी चाहिए या how to make smile ….. eye contact कैसे बनाएं….

Body Language Tips – मुस्कुराना सीख ले

मुस्कुराना प्यार की परिभाषा है .हसंना मुस्कुराना बहुत जरुरी है जिंदगी में … ये तो आप भी मानते होंगे.. पर कल मेरी एक जानकार का फोन आया और बोली कि मिलने आना है क्योकि उसकी लडकी हसंती बहुत है … अब हसंना मुस्कुराना तो अच्छा ही है … खैर जब वो आए और हम मिले और बाते करने लगे तो मैने महसूस किया कि वो मुझे देख कर हंसे ही जा रही है … अरे बाप रे … मैं भी जरा नर्वस हो गई … सोचा कुछ चेहरे पर लगा तो नही है या बाल तो खराब नही पर ऐसा कुछ नही था

मेरी जानकर ने बताया कि इसने नेट पर personality development  , Body Language Tips के बारे पढा है कि हमेशा हंसना मुस्कुराना  चाहिए बस तभी से … ये प्रोब्लम बहुत लोगो के साथ आती है इसके साथ साथ  eye contact के बारे में बहुत confusion  हो जाती है … तब मैने उसे समझाया कि स्माईल यानि कि हम अपना चेहरा रोंदू भी न रखे और इतना भी न खिलखिलाए कि दूसरा conscious ही हो जाए …

 

कई लोग किसी से बात करते करते उबासी लेने लगते हैं कुछ धडी देखने लगते हैं कुछ सिर खुजलाने लगते हैं इध्र उधर देखने लगेंगें … जबकि जब दूसरा बात कर रहा हो तो उसकी बात धैर्य से सुननी है और प्रतिक्रिया भी देनी है वो भी स्माईल करके … ज्यादा हसेंगें तो हमारा मजाक भी बन सकता है तो अब प्रश्न ये उठता है कि स्माईल कैसी हो ??

 

… उसके लिए बेस्ट है कि जैसे अक्सर मंदिर में देवी देवताओ की मूर्ति में एक हल्की सी स्माईल होती है और उन्हें देख कर हमारे चेहरे पर भी खुद ब खुद स्माईल आ जाती है … बस ऐसे ही करना  है …  बहुत हल्की सी और यही बात eye contact के लिए भी है.धूरना नही चाहिए घूरे लाल की उपमा न मिल जाए कहीं …  हम्  बाते बहुत छोटी पर बहुत महत्वपूर्ण है हमारी पर्सनेल्टी को निखारने के लिए

कामयाब व्यक्ति अपने चेहरे पर दो ही चीजें रखते हैं – पहली मुस्कुराहट– मसलों को हल करने के लिए और दूसरी खामोशी  मसलों से दूर रहने के लिए।

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

पर्सनालिटी डेवलपमेंट , मुस्कुराने की वजह तुम हो, muskurane ki wajah tum, मुस्कुराना सीख ले, muskurana seekh le. स्माईल प्लीज, personal development ,  Body Language Tips, smart कैसे बने , स्मार्ट बनने के टिप्स , स्मार्ट बनने के टिप्स – मुस्कुराना सीख ले ,  Body Language Tips – मुस्कुराना सीख ले, body language tips hindi , Confident Body Language , how to smile naturally , how to smile more naturally , how to make smile , बॉडी लैंग्वेज

February 28, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

यूट्यूब वीडियोस का बढता क्रेज

यूट्यूब वीडियोस का बढता क्रेज

यूट्यूब वीडियोस का बढता क्रेज – आजकल youtube video hindi का क्रेज बहुत बढ रहा है और तरह तरह की वीडियो देखने को मिल रही है .. इसे को देखते हुए मैनें भी चैनल बना कर अपने जीवन के अनुभव शेयर करने शुरु किए जिसकी दर्शकों से बहुत जबरदस्त  प्रतिक्रिया मिली … दीपावली का दिन था जब मैने अपनी पहली वीडियो डाली …

यूट्यूब वीडियोस का बढता क्रेज

30 अक्टूबर 2016 से मैने रिकार्डिंग करनी शुरु की … तब मेरे चैनल में 35 सब्सक्राइबर थे  इससे पूर्व कभी कभार मैं अपने बनाए कार्टून या अखबारों में प्रकाशित लेख को वीडियो रुप देने का प्रयास किया … इसी के चलते मैने वीडियो एडिटिंग भी सीखी … और फिर लगातार वीडियो डाल रही हूं और आज की तारीख में यानि 28 फरवरी तक 1122 सब्सक्राइबर हैं और 1,02080 views हो गए हैं और वीडियो 272 हो गई है …

आकर्षक व्यक्तित्व – स्मार्ट बनने के टिप्स  – 27977 views हैं और सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है

आकर्षक व्यक्तित्व – स्मार्ट बनने के टिप्स

कई बार जब हम जिंदगी में आगे बढना चाहते हैं कुछ करना चाहते हैं तो एक बहाना बहाना अक्सर मिल जाता है कि अरे…. नही मैं नही कर सकता … मैं सुंदर नही … तुलना करने लगते है फला* इतना सुंदर है वो इतनी खूबसूरत है …
यानि अगर हमारा चेहरा खूबसूरत नही तो हम अच्छे नही और ना ही हममे कुछ करने की काबलियत है …
चेहरा सुंदर होना बहुत जरुरी होता है क्या … अगर हम सुंदर नही तो क्या वाकई में हम किसी काम के नही … अगर आप की ऐसी सोच है तो …. जरुर सुनिए …!!

खूबसूरत कैसे बने, smart कैसे बने , हैंडसम कैसे बने, स्मार्ट कैसे दिखे, स्मार्ट बनने के तरीके ,स्मार्ट बनने के टिप्स , व्यक्तित्व विकास युक्तियाँ , व्यक्तित्व विकास के टिप्स, व्यक्तित्व मनोविज्ञान, व्यक्तित्व के प्रकार, व्यक्तित्व के गुण
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

सफर जारी है …

यूट्यूब वीडियोस का बढता क्रेज

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved