नशा एक बीमारी
ओह .. आप इतने चुप चुप से कैसे हैं … क्या सोच रहे हैं .. क्या !!! आप बीमार है … !! बेहद गम्भीर बीमारी !! ओह नो !!! क्या हुआ ???
वायरल !! खांसी, गला खराब, बुखार!!! ये नही !!! तो …!!! बीपी.शूगर.. !!! ये भी नही!! तो …!!! टीबी,पत्थरी,थाईराईड..!! क्या??? ये भी नही !!! ओह तो क्षमा करें !! कही वो …. …!!!! क्या ??? वो भी नही. अब मेरा और इम्तेहान ना लॆं.
प्लीज, आप ही खुलासा करे कि क्या बीमारी हुई है आपको.???? क्या!! बार बार मोबाईल को चैक करने की बीमारी कि किसी का मैसेज आया नही, मोबाईल तो ठीक चल रहा है ना या जिसे मैसेज भेजा उसे मिला या नही उसके जवाब की इंतजार करना!! …. हे भगवान !! ये तो बहुत भयंकर बीमारी है इस बीमारी से तो ईश्वर सभी को बचाए…!!
वैसे मैं क्या कहूं … कही न कही इस बीमारी की चपेट मे तो मैं भी हूं 🙁
Leave a Reply