Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

October 16, 2024 By Monica Gupta Leave a Comment

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही – Patience रखना सिखाएं  – Patience  यानि धैर्य – मेरी एक जानकार के पति बहुत lose temper हैं … यानि बहुत जल्दी आपा खो देते हैं दूसरे शब्दों में कहें तो patience , सब्र नही है … जैसे मान लीजिए गाडी चला रहे हैं और रेड लाईट हो तो गुस्सा आ जाता है … बच्चे की स्कूल बस दो मिनट लेट हो गई या कही लाईन में लगना पडे इंतजार करनी पडे तो गुस्सा आ जाता है और बहुत बोलते हैं …

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही – Patience रखना सिखाएं

मेरी सहेली का कहना है कि वो अपने बच्चे को patience रखना सीखाएगी ताकि उसे पूरी जिंदगी दिक्कत न उठानी पडे … बहुत जरुरी है patience का होना … आमतौर पर हम कई बार गलती कर जाते हैं मान लीजिए बच्चा किसी बात के लिए जिद कर रहा है तो रो रहा है तो उसे चुप करवाने के लिए हम मोबाईल दे देते हैं और वो चुप भी हो जाता है पर अगली बार उसे आप मोबाईल नही दे पाते क्योकि आप जरुरी काम कर रहे हैं तब ऐसे में क्या करेंगें बच्चा तो रो ही रहा है जिद कर रहा है तो उसे चांटा मारेंगें … गुस्सा करेंगें … हाथ पकड कर धसीटते हुए ले जाएगें …

तो अच्छा क्या हो … अच्छा ये होगा कि बच्चे को प्यार से समझाएं … मुझे पता है आप यही सोच रहे हो कि बच्चा प्यार को समझता कहां है …आप कोशिश तो कीजिए … कोशिश उस समय नही कीजिए जब वो रो रहा हो चिल्ला रहा हो जब उसका मूड अच्छा हो … तब उससे बात कीजिए …

उसे झूठ मूठ किसी दूसरे बच्चे का उदाहरण दीजिए कि आपकी एक सहेली का बेटा है वो बहुत जिद्दी है उसे कैसे समझाना चाहिए … …

उन्हें खेल के माध्यम से या कहानी के माध्यम से सीखाए कि गुस्से का या सब्र न रखने का परिणाम कभी अच्छा नही होता … बच्चे को समझाईए कि सफलता भी  उन्हें ही मिलती है जो सब्र रखते हैं …ये सब सीखाने के लिए जरुरी है कि आपमे भी सब्र हो …  अच्छी मिसाल बनिए.. आप खुद भी बात बात पर उत्तेजित हो जाएगी तो बच्चा हो सीख ही नही सकता … देखिए वक्त लगता है … क्योकि उन्हें अपनी इच्छा पर काबू करना न सिखाया , तो वे बड़े होकर भी सब्र रखना नहीं सीख पाएँगे..  पर अगर आपने बच्चों को सब्र का पाठ  पढा दिया तो बच्चे के साथ साथ आपका जीवन भी खुशियों भरा होगा …

October 22, 2021 By Monica Gupta Leave a Comment

Motivation for Women – महिलाओं के लिए

Monica Gupta

क्यों खास होती हैं महिलाएं – केवल महिलाओं के लिए Every Girl Should Watch This – लड़कियों के लिए टिप्स – Tips for Girls ऐसी क्या बातें हैं जो एक महिला को खास बनाती हैं ?? What Makes You Unique as a Woman – Tips for Housewives How to be a special woman… बातें जो महिलाओं को खास बनाती हैं…

आज की वीडियो है महिलाओं को सादर समर्पित… हम महिलाएं भी किसी से कम नहीं … महिला होने का हमें गर्व होना ही चाहिए… 

https://www.youtube.com/watch?v=dfWZ4qGkd4s

 

मैं रंग हूं.. अपने परिवार के चेहरे का.. जितना वो खुश रहेंगे…. उतना मैं निखरती जाऊंगी..

October 10, 2021 By Monica Gupta 3 Comments

I Can Do it

I Can Do It

कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है कि मन खराब हो जाता है जैसा कि शाह रुख खान के बेटे आर्यन को जेल भेजा गया… दुख हुआ और वो इसलिए कि कितनी मेहनत से शाहरुख खान ने अपना नाम कमाया और चंद मिनट में ही मिट्टी में मिल गया… अब क्या उदारण दें इनका… बेशक ये जानी मानी हस्ती हैं पर अपने बच्चों को ही नहीं सम्भाल पाए तो किस काम की इतनी कामयाबी….

I Can Do It

I Can Do It

वहीं कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है तो मन खुश हो जाता है और लगता है जब ये कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं…
हुआ ये कि कल मैं टीवी देख रही थी एक महिला गाने के नए कार्यक्रम में गाने स्टेज पर आई पर उस महिला के पति के पास उनकी छोटी बच्ची नहीं रह पाई और वो रोने लगी तब उस महिला ने शो के जज से बोला कि मैं बच्ची को गोदी में लेकर क्या गा सकती हूं…
 
और उसे ऐसा करने दिया गया… यकीन मानिए.. देख कर बहुत खुशी हुई… हम अगर किसी चीज को दिल से करना चाहते हैं तो कर सकते हैं फिर बहाने नहीं चलते जो हम अक्सर लगा देते हैं… तो मेरे लिए ये महिला एक प्रेरणा बनी… कि हम चाहे तो हम मुश्किल का सामना करके रास्ता बना सकते हैं..
 
 
पता नहीं ये महिला स्लेक्ट हुई या नहींं ये तो शो आएगा तभी पता चलेगा ये तो महज एक सीन दिखाया था टीवी पर… . . पर खुशी इस बात की है कि कम से कम प्रयास तो किया.. अपने गाने के सपने को पूरा तो किया… है ना…
         वैसे
आपका क्या कहना है इस बारे में ?

 

August 28, 2021 By Monica Gupta Leave a Comment

Books of Monica Gupta

Books by Monica Gupta

Books of Monica Gupta – मेरी लिखी नौ किताबें – जिसमें से दो किताबों को हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से बाल साहित्य सम्मान मिला. चार किताबें  नेशनल बुक ट्र्स्ट से प्रकाशित  हुई…

हरियाणा के सिरसा में रहती हूं और लगभग 29 साल से लेखन जगत में सक्रिय हूं.बचपन में बहुत कहानियां लिखती थी तब जानकारी नहीं थी कि कहां और कैसे रचना भेजी जाती है तो बस लिख लेती थी हां, कई बार पोस्ट कार्ड पर भी कहानी लिख कर भेजी पर पता नहीं सही पते पर मिली भी या नहीं मिली. पर शौक तो जारी ही रहा…

 बात सन 1997 की है तब हम गाजियाबाद थे. तब वहां की एक अमृत पत्रिका और फिर सांध्य दैनिक से सही मायनों में लेखन की शुरुआत हुई… फिर तो इतनी कहानियां लिखी कि उस समय के लगभग सभी लोकल अखबार में लेख और कथा छपने लगी और बारी आई किताबों की… अभी तक नौ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं… 

 

संख्या       सन      किताब

 1         2009       ‘मैं हूं मणि‘ (बाल साहित्य पुरस्कार )   

                          (हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से बाल साहित्य सम्मान)        

   2         2009        ‘समय ही नहीं मिलता‘   नाटक संग्रह

                      (हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से अनुदान (2008-09)  

 3         2009      ‘अब तक 35‘ ( व्यंग्य संग्रह)

 4         2009      ‘स्वच्छता एक अहसास‘ ( सामाजिक मूल्यों पर आधारित)

 5         2011      ‘काकी कहे कहानी‘ (“नेशनल बुक ट्रस्ट” से प्रकाशित )

 6         2013     ‘अब मुश्किल नहीं कुछ भी‘

                    इस पुस्तक में देश की जानी मानी हस्तियों के साक्षात्कार हैं

                     (हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से अनुदान ) 2012  

 7         2014     ‘वो तीस दिन‘ (“नेशनल बुक ट्रस्ट” से प्रकाशित )

                    (हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से बाल साहित्य सम्मान)

 8         2017    “जय स्वच्छता” (“नेशनल बुक ट्रस्ट” से प्रकाशित )

 9         2018    “जब भारती ने फहराया तिरंगा (“नेशनल बुक ट्रस्ट” से प्रकाशित )

                  अन्य भाषा में अनुवाद

  • काकी कहे कहानी 2012 में पंजाबी भाषा में अनुवाद (“नेशनल बुक ट्रस्ट” द्वारा)
  • काकी कहे कहानी 2021 में उडिया भाषा में अनुवाद (“नेशनल बुक ट्रस्ट” द्वारा)
  • काकी कहे कहानी 2021 में बोरो भाषा में अनुवाद (“नेशनल बुक ट्रस्ट” द्वारा)
  • काकी कहे कहानी छ्ठी आवृति 2020-21 समग्र शिक्षा, बुलबुल हरियाणा, हेतु
    Books by Monica Gupta

    Books by Monica Gupta 

 

August 26, 2021 By Monica Gupta 2 Comments

Motivational Thoughts in hindi

Monica Gupta Thoughts

शब्द और दिमाग से दुनिया जीती जाती है, दिल तो आज भी दिल से ही जीता जाता है।

अपने दुश्मन से इंतकाम लेने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि हम अपनी खूबियों में लगातार इजाफा करते रहें …

अगर सब अच्छा चल रहा है तो इन पलो का भरपूर आनंद लीजिए क्योंकि ये हमेशा नहीं रहेंगे और अगर कुछ सही नहीं चल रहा तो चिंता मत कीजिए क्योंकि ये भी हमेशा नहीं रहेगा… Be Positive

जिंदगी बहुत छोटी सी है… इसलिए जब भी मौका मिले, जिसकी जो भी बात अच्छी लगे उनकी सराहना जरुर कीजिए , प्रशंसा जरुर कीजिए ताकि उनका मनोबल बढे.. यकीन मानिए आपकी इस बात से जब सामने वाले खुश होंगे तो आपको भी बहुत खुशी मिलेगी… विश्वास नहीं तो आजमा कर देख लीजिए..

एक के साथ एक फ्री है. ये हमारे पर है कि हम क्या खरीदते हैं अगर हम क्रोध खरीदते हैं तो हमें एसिडिटी मुफ्त में मिल जाती है अगर हम ईर्ष्या खरीदते हैं तो सिरदर्द मुफ्त में मिल जाता है अगर हम नफरत खरीदते हैं तो अल्सर मुफ्त में मिल जाता है अगर हम तनाव खरीदते हैं तो रक्तचाप मुफ्त में

ऐसे ही अगर हम बातचीत से विश्वास खरीदते हैं तो दोस्ती मुफ्त में प्राप्त हो जाती है अगर हम व्यायाम खरीदते हैं तो अच्छा स्वास्थ्य मुफ्त में प्राप्त जाता है शांति खरीदते हैं तो हमें समृद्धि मुफ्त में ईमानदारी खरीदते हैं तो अच्छी नींद मुफ्त में

अगर हम प्यार भाव खरीदते हैं तो हमें सभी अच्छे गुणों के साथ ईश्वर की कृपा प्राप्त हो जाती है अब ये हम पर निर्भर करता है कि हमें क्या खरीदना चाहिए… है ना !!

मेहनत बताती है कि परिणाम कैसा होगा वरना परिणाम बता देता है कि मेहनत कैसी थी

पढ़ने योग्य लिखा जाये इससे लाख गुना बेहतर है कि लिखने योग्य कुछ किया जाये

किसी को मित्र बनाना ही है तो अपने आत्मविश्वास को अपना दोस्त बनाईए. तरक्की की सीढ़ी तो क्या ये आपको एवरेस्ट की पहाड़ियों तक को भी पर करवा सकता है …. है ना

मिट्टी ने की तो ईंट बनी ईंट ने की तो दीवार बनी दीवार ने की तो घर बना ये बेजान चीजें हैं….. ये जब एक हो सकते हैं तो हम तो इंसान हैं.

यूँ ही नहीं आती खूबसूरती इन्द्रधनुष में अलग-अलग रंगो को “एक” होना पड़ता है… हम भी “एक” जुट होकर देश को बहुत आगे ले कर जा सकते हैं…

इलायची के दानों सा है मुक़द्दर अपना… महक उतनी ही बिखरती गई, जितने पिसते गए कभी अपने लिये ,कभी अपनों के लिये…

गलतफहमी से बढ़कर रिश्तों का दुश्मन नहीं कोई… परिंदों को उड़ाना हो तो बस शाख़ें हिला दीजिए

सुंदरता की कमी को अच्छा स्वभाव पूरा कर सकता है लेकिन स्वभाव की कमी को सुंदरता से पूरा नहीं किया जा सकता

जिंदगी क्या है
बचपन में Home🏡
जवानी में Home Loan🏙️
बुढ़ापे में Home Alone😞
और फिर
अनुलोम विलोम
 
धन आते ही सुख मिलेगा कोई गारंटी नहीं
पर इंसानियत आते ही जीवन सुखमय होगा इस बारे में कोई संदेह नहीं….
 
 
बहुत ढूंढा उसे..
पूजा, श्लोक और स्तुति में…!!
अंत में, ईश्वर मिला …
प्रेम, स्नेह, सेवा और सहानुभूति में..!!
 
 
 
 
कभी खुशियों की धूप, कभी दर्द की छांव..
कभी जीत की आशा, कभी हार की निराशा..
बस यही है जिंदगी की एक छोटी सी परिभाषा…..
 
मैंंने गिलहरी🐿️ पाली कुछ समय बाद वो चली गई … मैने तोता पाला कुछ समय बाद वो उड़ गया.. मैने पेड़ लगाया तोता भी वापिस आ गया और गिलहरी भी….
पर्यावरण सहेज कर रखिए… ये हमारे जीवन का आधार हैं…🎄🌳🌴🌿☘️🍀🍂
 
जिसकी जैसी नियत वैसी कहानी रखता है
कोई परिंदे के लिए बंदूक तो कोई पानी रखता है… !!

Monica Gupta Thoughts

Monica Gupta Thoughts

July 2, 2021 By Monica Gupta Leave a Comment

How to Be a Mature Girl – Tips for Girls

How to Become a Mature Girl - How to Be a Mature Teenage Girl - Useful Tips for Girls

What Makes a Girl Mature – Signs of Maturity in a Girl Tips for Young Girls in Hindi – लड़कियों के लिए टिप्स Tips for Youngsters in Hindi – मोनिका गुप्ता – Monica Gupta Videos Best Tips for Girls in Hindi – Motivational Videos in Hindi

https://www.youtube.com/watch?v=hqFa3uNfBCA&t=35s 

How to Become a Mature Girl - How to Be a Mature Teenage Girl - Useful Tips for Girls

How to Become a Mature Girl – How to Be a Mature Teenage Girl – Useful Tips for Girls

 

  • 1
  • 2
  • 3
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved