प्राकृतिक विरासत की सूची में शामिल हुए पेड
राजधानी के प्रसिद्ध, वर्षों पुराने और ऐतिहासिक 18 पेड़ों को प्राकृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है इससे जहां प्रकृति की रक्षा होगी वही प्रकृति से प्रेम करो का सबक भी मिलेगा .पर्यावरण का ख्याल रखते हुए ये फैसला लिया गया है..
पर्यावरण की सुरक्षा की शानदार पहल
प्रकृति से प्रेम करो … पेडों से छेड़छाड़ करना मना है अगर आप इस तरह के बोर्ड लगे हुए देखें तो हैरान होने की आवश्यकता नही क्योकि अब पेडो को भी विरासत की श्रेणी में शामिल किया है आज खबर पढी कि राजधानी के प्रसिद्ध, वर्षों पुराने और ऐतिहासिक पेड़ों को भी विरासत की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। राजधानी के अरावली की पहाड़ी और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) क्षेत्र में पाए जाने वाले इन पेड़ों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है। इनमें से अधिकांश पेड़ दक्षिण और नई दिल्ली जिला क्षेत्र में स्थित हैं। इन पेड़ों की देखरेख के लिए बकायदा इनके पास साइन बोर्ड लगाए जाएंगे और उसपर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही इन पेड़ों से छेड़छाड़ करने वालों को चेतावनी भी दी जाएगी।
बेशक दिल्ली में ऐतिहािसक विरासतों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन अब पेड़ भी इसमे शामिल हो अहे हैं यकीनन अच्छी पहल है और इस फैसले से राजधानी के पेड़ों की स्थिति में सुधार आएगी
प्राकृतिक विरासत में 18 प्रसिद्ध पेड़ शामिल – www.bhaskar.com
नई दिल्ली | राजधानीको हरा-भरा रखने और प्रदूषणमुक्त करने के लिए दिल्ली के पुराने पेड़ों को प्राकृतिक विरासत की सूची… bhaskar.com
Leave a Reply