Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

November 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पत्रकारिता क्या है – पत्रकारिता की परिभाषा

पत्रकारिता क्या है

पत्रकारिता क्या है – पत्रकारिता की परिभाषा – Patrakarita Kya hai – क्या है अक्सर हमारे मन में ये प्रश्न बार बार उठता होगा और प्रश्न उठने का एक ही कारण है  कि पत्रकारिता का गिरता स्तर …

पत्रकारिता क्या है – पत्रकारिता की परिभाषा

क्या ये है पत्रकारिता … अगर कोई बेसिर पैर की खबर सोशल मीडिया पर चलेगी तो क्या उसे जाने माने न्यूज चैनल पर दिखाना सही है … एक खबर न्यूज चैनल पर दिखाई जा रही है … शत प्रतिशत बेसिर पैर की खबर … नोट पर रुपये पर  लिखना गलत है लेकिन इस खबर ने नोट पर लिखने को बढावा दिया…

“सोनम गुप्ता बेवफा है”.. अचानक  भारतीय सोशल मीडिया, टविटर आदि पर अचानक प्रचलन में आया…  बेसिर पैर की खबर   प्रचलित एक हास्य वाक्य है जो  मुद्रा परिवर्तन के दौरान प्रचलित हुआ

यह भारतीयों की नोटों पर कुछ भी लिखने की प्रवृत्ति को प्रदर्शित करता है … जहां एक ओर नोट पर लिखना गलत माना जाता है वही ऐसी खबरे न्यूज में दिखा कर मीडिया क्या साबित करना चाह्ता है समझ से बाहर है … आज हर कोई अपने नोट पर कुछ कुछ लिख कर फोटो  क्लिक कर रहा है और सोशल  मीडिया शान से दिखा रहा है … बजाय इस बात को तूल न देने के न्यूज चैनल इसका भाव बढा रहा है …

कल तो पत्रकारिता दिवस भी था … अच्छी पत्रकारिता दिखाई मीडिया ने इस वाले बेसिर पैर की खबर पर …

वहीं आज एक खबर पढ कर खुशी हुई … खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने सर्च इंजनों पर उपलब्ध भ्रूण लिंग निर्धारण संबंधित जानकारियों पर सख्ती दिखाई है और गूगल, याहू जैसे सर्च इंजनों को निर्देश दिया है कि 36 घंटे के भीतर भ्रूण जांच संबंधित जानकारियां और विज्ञापन हटा लिए जाएं..

अच्छा कदम है क्योकि बहुत साल पहले मैने भी इस बात को महसूस किया था जब एक ऑनलाईन न्यूज पेपर में इस बात जानकारी दी गई थी कि कैसे नवजात शिशु को मारा जा सकता है …

मैने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी लिखी थी कि इस तरह से देना गलत है ये बात बैन होनी चाहिए क्योकि कोई भी आईडिया ले सकता था वहां से पर चलिए अच्छी बात है सराहनीय कदम है ये कोर्ट का

  … जरुरत है पत्रकारिता जगत को सावधान होने की … सोच समझ कर खबरें देने की .. 

पत्रकारिता क्या है

पत्रकारिता क्या है

रवीश कुमार और प्राईम टाईम – Monica Gupta

Prime Time के रवीश कुमार … मैं अक्सर रात नौ बजे  NDTV का प्राईम टाईम देखती हूं दूसरे चैनलों की चिलम चिल्ली से अलग अक्सर रवीश जी का प्राईम टाईम कार्यक्रम एक सुकून सा देता है… उनका लगातार बोलने का तरीका अन्य एंकर्स से अलग कैटागिरी में खडा करता है.  कल रात भी कुछ ऐसा … read more at monicagupta.info

 

November 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आप कतार में है- कृपया प्रतीक्षा कीजिए

आप कतार में है- कृपया प्रतीक्षा कीजिए

आप कतार में है – कृपया प्रतीक्षा कीजिए – बेशक ये लाईन (कथन)  हम फोन पर सुनते हैं पर आजकल रोजमर्रा की जिंदगी में भी देखा जा रहा है … पहले फोन बोलता था कि आप कतार में हैं यू आर इन ए क्यू अब आदमी बोलता है मैं कतार में हूं कृपया प्रतीक्षा कीजिए..

आप कतार में है- कृपया प्रतीक्षा कीजिए

वैसे समझ नही आता आज के माहौल को देख कर क्या प्रतिक्रिया हो… कभी लगता है बहुत अच्छा हुआ तो कभी जब ये पता चलता है कि मोदी जी ने अपने लोगो को पहले ही बता दिया था … उन्हें पता था… विपक्ष ह्मला करता है तो लह्गता है जो हुआ अच्छा नही हुआ… वही न्यूज चैनल भी आजकल मोदी विरोधी हो गए हैं क्या वजह हुई समझ से बाहर है इसलिए सोचा कि चलो खुद भी कतार मे लग कर अनुभव लिया जाए .. !!

इसलिए आज एटीएम का अनुभव लिया … लाईन लम्बी थी पर ज्यादा लम्बी भी नही थी अच्छी बात ये भी थी कि महिलाओं के लिए रोक टोक नही थी. तरह तरह के लोगो की बातें सुनने का मौका मिला … कुछ हंसी मजाक कर रहे थे तो कुछ एक सुलझे हुए विशलेषक की तरह अपनी राय रख रहे थे…

आप कतार में है- कृपया प्रतीक्षा कीजिए

एक को कहते सुना … भाई साहब अगर मोदी ये करते तो बहुत अच्छा होता … वो करते तो और अच्छा होता … कोई अम्बानी पर अपनी बेबाक राय रख रहा था तो कोई फोन करके किसी अन्य ऐरिया के एटीएम की जानकारी ले रहा था… कई लोग बहुत उत्साहित लग रहे थे अपने कुछ पुराने यार दोस्तों से मिलकर … सामने चाय और जूस वाले की अच्छी बोहनी हो रही थी …

इसी बीच मेरी भी वहां दो नई सहेलियां बन गई … जो पैसे निकाल कर बाहर आ रहे थे ऐसा लग रहा था मानों एक बहुत बडी जंग जीत कर आए हों

आप कतार में है- कृपया प्रतीक्षा कीजिए

आप कतार में है- कृपया प्रतीक्षा कीजिए

कुल मिलाकर मैने जो देखा समझा यही महसूस किया कि एटीएम पर खदे रहने से भाईचारा और प्यार फिर से बढा … रोजमर्रा की जिंदगी में जो लोग व्यस्त हो अगे थे वही अब वही यार दोस्तों से मेल मिलाप करके खुश है बहुत खुश हैं …

एक हजार रुपये – अलविदा , तुम बहुत याद आओगे – Monica Gupta

एक हजार रुपये – अलविदा , तुम बहुत याद आओगे – बात है मंगलवार और तारीख 8 नवम्बर. मैं चैनल बदल बदल कर देख रही थी. ट्रम्प कहीं पर्यावरण प्रदूषण खबरों ने कब्जा See more…

 

…मीडिया थोडा सा ज्यादा नेगेटिव दिखा रहा है लोगो की सोच इतनी नेगेटिव नही है …

November 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

यातायात के नियमों का पालन – घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है

दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी

यातायात के नियमों का पालन – घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है- क्या वाकई हम सडक नियमों ट्रैफिक नियम  का पालन करते हैं ??
या नियमों को ताक पर रख कर ही चलते हैं … भारतीय यातायात के नियम, यातायात नियम भारत, सड़क सुरक्षा नियम, ट्रैफिक लाइट, यातायात के नियमों का पालन, यातायात नियम चिन्ह, ट्रैफिक नियम…

यातायात के नियमों का पालन – घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है

कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि बेवजह ही मूड खराब हो जाता है … असल में हुआ ये कि थोडी देर पहले मैं मार्किट गई हुई थी .. रास्ते में एक स्कूटी ने ओवरटेक किया … एक लेडी स्कूटी पर तीन बच्चों को लेकर जा रही थी. दो पीछे और एक आगे खडा हुआ था …यकीनन अच्छा लगा कि महिला अपनी भूमिका कितनी अच्छी तरह निभा रही है घर में तो है ही बाहर भी …पर जैसे जैसे उसकी स्कूटी ने मेरी कार को ओवरटेक किया मैने देखा वो गर्दन टेढी करके फोन पर भी बात करती जा रही है.

Roundabout पर जब वो रुकी तो मैने पता नही क्यो बिन अजाने पहचाने मैने उसे टोक दिया कि आप प्लीज एक तरफ स्कूटी रोक कर बात कर लीजिए तीन छोटे बच्चे है .. इस पर वो मुझे अजीब से ढंग से बोली आपसे मतलब और ग्रीन लाईट होते ही बात करती मुंह बना कर स्कूटी चला ली.मुझे गुस्सा इस बात का आया कि मैने उसे कहा ही क्यो .. !! बस इसी बात पर मूड खराब हो रहा है बताईए मैने कोई गलती की …

वैसे कितने लोग मिलते हैं जो ना सीट बेल्ट बांधते हैं और ना ही फोन करना छोडते हैं .. एक जानकार ने तो कह दिया था कि पार्लर जाकर बाल सेट इसलिए नही करवाए कि हेलमेट पहनू .. वो तो भला हो नियमो का उस शहर में कानून इतना सख्त बन गया कि उसे मन मार कर  हेलमेट पहनाना ही पडा …

वैसे कुछ लोग कानून के डर से सीखते हैं तो कुछ चोट खाकर … मेरे एक मित्र कुछ समय से कही दिखाई नही दिए तो मैने फोन किया तो उन्होने बताया कि मामूली सा एक्सीटेंट हो गया. जब मिलाना हुआ तो उन्होने झेंपते हुए पता चला कि वो आफिस जा रहे थे और रास्ते में फोन आया और उन्होने फोन पिक कर लिया … वैसे अक्सर ऐसा करते हैं पर ये पहली बार हुआ और अचानक संतुलन बिगड गया और नतीजा फरेक्क्चर अ.. आगे से वो कभी ऐसा नही करेंगें …

वैसे आप तो ऐसे नही है ना car चलाते हुए फोन करना ….हेयर स्टाईल के चक्कर में हेलमेट न पहनाना अगर नही तो शाबाश और अगर करते है तो जरा नही बहुत सोचने की जरुरत है … आज इसी विचार के साथ छोडे जा रही हूं कि अपना ख्याल रखिए … Take care

 

 

खुद को पहचानो – आत्मचिंतन जरुरी है – Monica Gupta

खुद को पहचानो – आत्मचिंतन जरुरी है. Just leave me alone – Take a short break – आज की राकेट साईंस वाली जिंदगी में कुछ पल खुद के लिए निकालने बहुत जरुरी हैं … read more at monicagupta.info

 

November 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खुद को पहचानो – आत्मचिंतन जरुरी है

दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी

खुद को पहचानो – आत्मचिंतन जरुरी है. Just leave me alone  – Take a short break – आज की राकेट साईंस वाली जिंदगी में कुछ पल खुद के लिए निकालने बहुत जरुरी हैं …

 खुद को पहचानो – आत्मचिंतन जरुरी है

पुराने समय में कोप भवन हुआ करते थे … जब भी नाराजगी हुई कोप भवन मे … नए जमाने में बैड रुम या स्टोर होता है और बच्चे अक्सर नाराज होते हैं तो पलंग के नीचे घुस जाते हैं और आजकल तो गुस्सा दिखाने के लिए फेसबुक एकाऊंट को डिएक्टिवेट कर देते हैं जब नाराजगी दूर हो जाती है तो वापिस स्टार्ट कर देते है …

 

कुल मिलाकर सोचने वाली बात ये है कि हममें गुस्से मे ही सही कुछ समय अपने लिए निकालना चाहिए ताकि क्या सही क्या गलत है इस पर विचार किया जा सके …अब इसके लिए या हमें अकेले बैठ कर सोचना चाहिए या फिर नेचर मे कुछ समय बिताना चाहिए या कई लोग ड्राईव पर भी निकल जाते हैं जो भी करें अपने आप से बात करना अगर अच्छा किया तो अपनी पीठ थपथपाना और अगर सही नही किया तो गुस्सा भी करना चाहिए …

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग – Monica Gupta

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग देख कर बहुत दुख होता है कि महिलाए अब गाली गलौच करने में, अपशब्द इस्तेमाल करने में और नियमों को तोडने में भी आगे आने लगी महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग – Monica Gupta

 

कुल मिलाकर खुद को एक ब्रेक जरुर देना चाहिए …

November 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नकली नोट की पहचान – दो हजार के नकली नोट मार्किट में

नकली नोट की पहचान

नकली नोट की पहचान – दो हजार के नकली नोट मार्किट में -अगर आपका नोट रंग छोडे तो बधाई हो क्योकि वो असली है .500 नोट हो या  1000 का नोट बंद होने के बाद अब 2000 का नकली नोट मार्किट में आ गया है

नकली नोट की पहचान – दो हजार के नकली नोट मार्किट में

अगर आपके नए नोट पर पानी लगाने से या रुई या कपडा रगडने से नोट रंग छोड रहा है तो खुश हो जाईए क्योकि आपका नोट असली है …
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा है कि 2000 के जिस नोट का रंग अगर नहीं छूटे तो वह नकली है और अगर रंग छूटे तो असली है.
हलाकिं असली नकली सुनकर तनाव और बढ़ गया है …
जो लोग 2000 नोट हासिल कर चुके हैं वह अब अपने नोट घिसने में लगे हैं… पर अब आराम से धिसिएगा … कहीं … लाईन में दुबारा न खडा होना पडे वैसे अब तो बीमार होने में या तबियत खराब होने में भी डर लगने लगा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद आठ नवंबर की आधी रात से 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद आरबीआई ने 500-2000 के नए नोट जारी कर दिये। नये नोट आने के बाद इनके नकली नोट आने की भी खबरें शुरु हो गईं

ये हैं कुछ बातें जिसे जानकर आप असली नकली में फर्क का पता लगा सकते हैं. नेट पर प्रकाशित कुछ खबरों के मुताबिक  ….

 

New Fake Currency In India – Patrika News

New Fake Currency In India:नई तकनीक के साथ बाजार में आए 2000 के साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं, सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन अब आपको इस नोट को लेकर सतर्क भी रहना होगा।

ये फीचर* आरबीआई ने 500 और 2000 के नए नोट के 17 फीचर्स बताए हैं।* दो हजार रुपए का नया करेंसी नोट मैजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग का है।* इसमें महात्मा गांधी की नई सीरीज वाली फोटो है।* आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर हैं।* पीछे की प्रिंटिंग ईयर ‘2016’ है।* इसमें मंगलयान की फोटो भी है।2000 के नए नोट की खासियत1 नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में दो हजार रुपए लिखा है।* आइडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल-सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है।* दो हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य है, जो रोशनी में दिखाई देता है।2. नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी है।* गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है, उसकी संख्या लिखी होती है।3. नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा है।4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट है।5. बायीं तरफ छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा है।6. सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’, आरबीआई और 2000 लिखा है।* नोट को झुकाने पर इसका कलर ‘थ्रेड ग्रीन’से ‘ब्लू’में बदल जाता है।7. नोट की दायीं ओर गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर हैं।* इसी तरफ आरबीआई का चिह्न भी है।8. नीचे से दायीं ओर रुपए के सिंबल के साथ 2000 लिखा है।* ये कलर चेंज इंक में लिखा है।* जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलता है।9. नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल है।* पैनल में नंबर छोटे से बड़े है।* कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्र्रेट, अशोक स्तम्भ और ब्लीड लाइन के साथ ही आइडेंटिटी मार्क है, जो उभरा हुआ है।10. दायीं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।* नोट की दायीं तरफही अशोक स्तम्भ है।11. राइट साइड में रेकट्राएंगल का साइन उभरा हुआ है, जिसमें 2000 लिखा है।12. लेफ्ट और राइट दोनों ही साइड में सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई है। New Fake Currency In India – Patrika News

 

 

 

एक हजार रुपये – अलविदा , तुम बहुत याद आओगे – Monica Gupta

एक हजार रुपये – अलविदा , तुम बहुत याद आओगे – बात है मंगलवार और तारीख 8 नवम्बर. मैं चैनल बदल बदल कर देख रही थी. ट्रम्प कहीं पर्यावरण प्रदूषण खबरों ने कब्जा read more at monicagupta.info

अगर इस बारे में आपको कोई जानकारी हो तो जरुर सांझा करें

November 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जिंदगी का कड़वा सच – केवल महिलाओं के लिए – महिलाएं कृपया ध्यान दें – Motivational Videos in Hindi

जिंदगी का कड़वा सच - महिलाएं कृपया ध्यान दें-

जिंदगी का कड़वा सच – केवल महिलाओं के लिए – महिलाएं कृपया ध्यान दें – Motivational Videos in Hindi – zindagi ka kadwa sach – सच हमेशा कडवा होता है … बहुत कड़वा पर सच्चाई का सामना भी करना पडता है… चलिए अपनी बात कहने के लिए आपको एक कहानी सुनाती हूं जो मैने कही पढी थी …

जिंदगी का कड़वा सच – महिलाएं कृपया ध्यान दें

कहानी कुछ ऐसे है … एक आदमी की वाईफ की डेथ हो गई … उसका 4 साल का छोटा बेटा था इसलिए उसने दूसरी शादी कर ली …  अब शादी के कुछ दिन बाद उसने अपने बेटे से पूछा कि बेटा आपको नई मम्मी कैसी लगी इस पर बेटा बोला नई मम्मी सच्ची है और पहले वाली मम्मी झूठी थी …

पापा हैरान हुए .. कि कैसे सच्चा झूठा … इस पर वो बोला कि पहले मैं जब रुठ जाता था मम्मी गुस्सा करती और बोलती तुझे खाना नही दूंगी पर दो ही मिनट बाद वो खाना लेकर आ जाती और अपने हाथों से खिलाती और आज नई मम्मी भी गुस्सा करती है डांटती हैं वो भी कहती हैं खाना नही दूंगी और देखिए मैने दो दिन से खाना नही खाया है .. अब देखिए … है ना कडवा सच… बच्चे ने कुछ गलत नही बोला पर सच कडवा ही लगता है और

 एक कडवा सच ये भी है कि महिलाए अपना ख्याल नही रखती … अपनी सेहत को लेकर लापरवाह हैं … एनीमिक हैं खून की कमी है… अपने खाना पान को लेकर जरा भी जागरुक नही है पर अपनी फैमली का ख्याल रखने में सबसे आगे … .. और बहाने तैयार हैं कि समय नही मिलता … अरे भई ख्याल रखिए आज तो मैं बस यही बताने आई हूं …

 

जिंदगी का कड़वा सच – केवल महिलाओं के लिए – महिलाएं कृपया ध्यान दें – Motivational Videos in Hindi

आप स्वस्थ रहेंगी तो खुश रहेगी … खुश रहेगीं खाना टेस्टी  बनेगा …अब आप ये सोच रही होंगी कि खाने का खुशी से क्या सम्बंध ???

हां, सच में आपको नही पता … आप आजमा कर देख सकती हैं 100% सफलता की गारंटी है… अगर आप आटा बनाते समय या कोई भी सबजी बनाते समय कोई अच्छी खुशी की बात सोचेगी या कोई भी अपना फेवरेट गाना सुनते हुए खाना बनाएगी तो खाना टेस्टी बनेगा और सब अपकी तारीफ करेंगें और अगर गुस्से में आटा बनाएगी और जल्दबाजी में तनाव में खाना बनाएगी तो खाना कडवा यानि टेस्टी नही लगेगा … आजमा कर देख लीजिएगा

ये तो एक टिप्स है समय समय पर और भी देती रहूंगी पर अम्ल जरुर करिएगा … पर सबसे जरुरी है कि खुश रहिए ,, मुस्कुराते रहिए …

वायरल खबर – अफवाहें फैलानें से पहले सावधान – Monica Gupta

वायरल खबर – अफवाहें फैलानें से पहले सावधान – आतंकित कर देती हैं कुछ खबरें और सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर जिनका कोई सिर पैर नही होता … व्यक्ति को गहन तनाव read more at monicagupta.info

जिंदगी का कड़वा सच – केवल महिलाओं के लिए – महिलाएं कृपया ध्यान दें – Motivational Videos in Hindi –

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 125
  • 126
  • 127
  • 128
  • 129
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved