Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

November 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग – बच्चों से क्या बात शेयर न करें

पेरेंटिंग टिप्स - स्मार्ट पेरेंटिंग

पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग – बच्चो की परवरिश – बच्चों से क्या बात शेयर न करें.  मेरा बेटा मेरा सबसे अच्छा दोस्त है … अकसर हम ये बात कहते सुनते मिल जाते हैं और यकीन मानिए अच्छा भी लगता है जब अपने बच्चे को दोस्त मान कर उससे अपना दुख या दर्द भी शेयर करने लगे तो … आप यही कहेंगें अच्छा लगता है पर कई बार इसके नेगेटिव पहलू भी देखने को मिलते हैं.

पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग

बच्चे पेरेंटस को अपना रोल मॉडल मानते हैं पर कई बार प्यार प्यार में हम बच्चों से कुछ ऐसी बाते शेयर कर जाते हैं जिससे बच्चे में नेगेटिव असर ज्यादा हो जाता है …

एक महिला हैं उन्होने मुझे बताया कि वो अपने बच्चे से सारी बात शेयर करती पति से झगडा हो जाता या सास से लडाई हो जाती तो वो बच्चे से ही कहती पर वो क्या क्या कहती थी … एक तो वो खूब बुराई करती थी सास की और दूसरा हमेशा अपने बच्चे को यही जताती कि वो इतनी परेशानी दुख तकलीफ सिर्फ उसी के लिए सह रही है नही तो कभी की मर जाती .. अब बताईए ऐसे मे बाल मन पर क्या असर पडेगा …इसका असर उसकी पढाई पर हुआ वो खुद को गिल्टी मानने लगा और गुमसुम सा हो गया

वहीं दूसरी ओर

एक मदर अपनी बच्ची से सारी बात शेयर करती और ये बताती कि उसे बचपन से बिल्ली से कितना डर लगता था… मदर को तो लगता ही लगता पर अब ममी की देखा देखी बच्ची को भी डर लगने लगा … दूर से ही कही बिल्ली देख लेती है तो चिल्ला ती है … एक बातर की बात है कि  एक महिला अपने दस साल के बेटे के साथ घर आई … अचानक घर पर बिल्ली आ गई … मम्मी बेटा दोनो डर के मारे सोफे पर ही चढ गए … बचपन से मां को बिल्ली से डर लगता था और बार बार कह कह कर डर की बात कर कर के आज उसके बालमन  में बिल्ली के प्रति  इतना डर बैठ गया कि वो बुरी तरह घबरा जाता है

कई बार बडे लोग अपने पसंद का चैनल देखते हैं बिना ये जाने की बच्चे के मन पर क्या असर होगा चाहे भूतो का सीरियल हो या सास बहू का बच्चे के मन मे घर कर जाती हैं ऐसी बातें … तो बच्चों के मन को समझते हुए उनके मन के अनुसार ही सीरियल देखे तो बेहतर होगा …

यानि बच्चों को दोस्त बनाईए बिल्कुल बनाईए पर समझदारी भी दिखाईए … उनके बाल मन को समझ कर उसी के हिसाब से अगर बात करेंगें तो बहुत बेहतर होगा …उनको प्यार दीजिए एनकरेज किए , उन पर विश्वास रखिए

अच्छे पेरेंटस कैसे बनें
पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग

पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग आपको  कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा !!

November 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पांच सौ रुपए – गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट

पांच सौ रुपए - गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट

पांच सौ रुपए – गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट – अचानक एक ब्रेकिंग न्यूज ने जहां एक ओर सकते में डाल दिया वही बहुत लोगों के लिए खुशखबरी और कालेधन से जुडे लोगो के लिए दुखद समाचार ले कर आई  भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन और जाली नोटों के गोरखधंधे के खिलाफ लोगो के लिए दुखदायी स्वप्न की तरह है ..

पांच सौ रुपए – गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मंगलवार आधी रात से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट अवैध हो जाएंगे और वे सिर्फ कागज के टुकड़े रह जाएंगे.

मोदी ने कहा कि यह कदम देश में काले धन की समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि 11 नवंबर तक एटीएम से दिनभर में सिर्फ 2,000 रुपये ही निकाले जा सकेंगे, और उसके बाद धीरे-धीरे सीमा बढ़ाई जाएगी.

इस काम को अंजाम देने के लिए बुधवार को बैंक और पोस्ट ऑफिस बंद रहेंगे.

 

 

पांच सौ रुपए - गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट

पांच सौ रुपए – गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट

November 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फेसबुक पर लाइक कैसे बढ़ाये

फेसबुक पर लाइक कैसे बढ़ाये

फेसबुक पर लाइक कैसे बढ़ाये – दिन रात एक आम आदमी हो या खास इसी चक्कर में रहता है किस तरह से उसकी पोस्ट पर कमेंट आएं लाईक आए ताकि उसका रुतबा बढ सकें … क्या वाकई इससे हमारा मनोबल बढता  है …

फेसबुक पर लाइक कैसे बढ़ाये

कुछ दिन पहले एक खबर ने सकते में डाल दिया कि कमेंट आने पर उतनी खुशी होती है जितनी बच्चा पैदा होने पर यानि घर में नया मेहमान आने पर होती है … जहां कमेंट या लाईक हमारे मनोबल को गिराते हैंं… वही हमें नया बूस्ट भी देते हैं तो क्या हमें इस कमेंट और लाईक की मोह माया मे ही पडे रहना चाहिए … प्रेम ए फेसबुक करना चाहिए या …

या …

फेसबुक पर लाइक कैसे बढ़ाये

फेसबुक पर लाइक कैसे बढ़ाये

फेसबुक पर कमेंट

फेसबुक पर कमेंट कागजी पहलवान या कमेंट के लिए कुछ भी करेंगें एक जानकार हमेशा फेसबुक पर बेटी पर अपने कमेंट पोस्ट करते हैं स्वाभाविक है कि अच्छा लगता है कल read more at monicagupta.info

 

November 8, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

कैसे आएंगे अच्छे दिन

कैसे आएंगे अच्छे दिन – जिस तरह से हम अपने पर्यावरण को लेकर जागरुक नही है .. पराली जला रहे हैं डीजल, पटाखे जलाने से भी प्रदूषण फैलता जा रहा है और स्मॉग बढता ही जा रहा है ..

कैसे आएंगे अच्छे दिन

मेरी सहेली मणि आज किसी शादी में गई हुई थी.  हफ्ते भर से तैयारी मे लगी थी और आज इतनी जल्दी वापिस भी आ गई… मेरे पूछ्ने पर बताया कि जिनकी शादी थी उन्होने इतने पटाखे चलाए इतने पटाखे चलाए कि सांस लेने मे दिक्कत होने लगी और उसे वहां से वापिस आना पडा… बहुत गुस्सा आ रहा है पहले ही इतना प्रदूषण है और उपर से खेतो में पराली जलाई जा रही है … पेड वैसे ही नही रहे … ध्यान तो रखना पडेगा … अन्यथा प्रदूषण का प्रभाव …..

वैसे बात सिर्फ इसी की नही है सडक पर वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करते जाते हैं कोई एक्सीडेंट हो तब जाकर समझ आता है और  तो और मेरी जानकार ने पानी की मोटर पर सायरन लगवाया है

कई बार पानी की टंकी ओवर फ्लो कर जाता है ऐसे में सायरन से पता लग जाता है बहुत अच्छा प्रयास है पर वो बता रही थी कि लोग उसका मजाक उडाते है और सायरन वाली आंटी नाम रख दिया अब बताईए …

हम कितने जागरुक है वैसे मैने भी कल इसी बारे मे नेट पर  लिखा पढा कि पर कि

बिजली मैं बचाऊँगा नहीं, पर  बिल मुझे कम चाहिये,-

पेड़ मैं लगाऊँगा नहीं,  मौसम मुझको नम चाहिये,

-बिना लिए दिए कुछ काम करूँगा नही , पर भ्रष्टाचार का अंत चाहिये –

घर के बाहर कूड़ा फेकने से गुरेज नही करुंगा  , पर शहर मुझे साफ चाहिये…

बहुत सोचने की जरुरत है … है ना …

 

November 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मौसम विभाग की जानकारी – धुंध छ्टने लगी

मौसम विभाग की जानकारी

मौसम विभाग की जानकारी – धुंध छ्टने लगी और प्रदूषण अब कम होने लगा है यानि अब खबरों का रुख बदलो. मुद्दा बदलो  रेप , किसान आत्महत्या और दूसरी खबरें जल्दी जल्दी लाओ..

मौसम विभाग की जानकारी – धुंध छ्टने लगी

जैसे जैसे मौसम साफ होने लगा है तो खबरों का रुख भी बदलना पडेगा … लाओ लाओ जल्दी करो और मुद्दे लाओ …

मौसम विभाग की जानकारी

आज का मौसम की जानकारी

प्रदूषण का प्रभाव – कार्टून पर असर डालता प्रदूषण – Monica Gupta

प्रदूषण का प्रभाव – प्रदूषण के प्रकार- जन जीवन पर अलग अलग तरीके से पडते है प्रदूषण के दुष्प्रभाव.  अपना असर ये कार्टून  पर भी दिखा रहे हैं … कैसे जरा देखिए … प्रदूषण का प्रभाव – कार्टून पर असर डालता प्रदूषण अब देखिए प्रदूषण से पहले एक कार्टून बिल्कुल साफ और स्वच्छ था और […] read more at monicagupta.info

 

 

November 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रदूषण का प्रभाव – कार्टून पर असर डालता प्रदूषण

प्रदूषण का प्रभाव - प्रदूषण के प्रकार

प्रदूषण का प्रभाव – प्रदूषण के प्रकार- जन जीवन पर अलग अलग तरीके से पडते है प्रदूषण के दुष्प्रभाव.  अपना असर ये कार्टून  पर भी दिखा रहे हैं … कैसे जरा देखिए …

प्रदूषण का प्रभाव – कार्टून पर असर डालता प्रदूषण

अब देखिए प्रदूषण से पहले एक कार्टून बिल्कुल साफ और स्वच्छ था और अचानक वो दिखना बंद हो गया अब बातईए कि कार्टून पर इसने असर डाला या नही …

बेशक इसमे बदलते मौसम और हवा का भी महत्वपूर्ण रोल है पर पराली जलाना, वाहनों का धुंआ या कारखानो से निकलता धुआ भी तो असर दिखा रहा है .. या फिर हमने सोच ही रखा है कि हम नही सुधरेंगें …

 

 

 

20161106-211407_p01 cartoon-by-monica-gupta cartoon-smoke-by-monica-gupta

वैसे आपके क्या विचार हैं इस बारें में जरुर बताईएगा …

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 128
  • 129
  • 130
  • 131
  • 132
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved