Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

October 24, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आज की ताजा खबर क्या है – आतंकी खबरें

आज की ताजा खबर क्या है

आज की ताजा खबर क्या है- एक समय था जब लाल बत्ती चौक पर अखबार वाले आज की ताजा खबर चिल्लाते हुए अखबार बेचने के लिए भाग दौड करते थे आज भले ही मीडिया, नेट सुपर फास्ट हो गया. पर न्यूज चैंल वहीं की वहीं अटके पडे…कहने को 24 घंटे का चैनल है पर खबर एक ही होती है उसी खब्र को 24 घंटे दिखाए ही चले जाते हैं अब ताजा उदाहरण यूपी की अखिलेश सरकार का आप सब देख सुन रहे ही होंगें… दो दिन से इस खबर  से हट  कर कोई और खबर  नही

आज की ताजा खबर क्या है – आतंकी खबरें

दो दिन से सारा मीडिया मुलायम अखिलेश परिवार के पीछे नहा धो कर पडा हुआ है ऐसा लग रहा है जैसे मानो ये पार्टी पूरे देश को एक नई दिशा देगी …एक नई क्रांति ही आ जाएगी… हद ही है … मीडिया को इस पार्टी से परे न तो कोई खबर दिखाई दे रही है और न ही सुनाई
लेकिन मुझे एक खबर दिखाई दी जिसे पढ कर सांस अटक गई खबर है कि दो विमान आपस मे टकराते टकराते बचे…
गोवा के आसमान में उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब 2 फ्लाइट्स बिल्कुल खतरनाक रूप से आमने-सामने आने के बावजूद टकराने से बच गईं… दरअसल, इनमें से एक फ्लाइट के पायलट ने आखिरी समय में अपना रास्ता बदल दिया और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया….
स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 3604 ने गोवा से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी जबकि गोएयर की जी8 141 फ्लाइट मुंबई से गोवा आ रही थी जो लैंड होने के लिए उतर रही थी। स्पाइसजेट के एक अधिकारी के अनुसार , ‘फ्लाइट के उड़ान भरने के महज कुछ सेकंड बाद ही फ्लाइट के कॉकपिट में ट्रैफिक कलिजन अवॉइडेंस अलार्म बजने लगा। विमानदल की सतर्कता की वजह से ही यह संभव हो पाया।’

आज की ताजा खबर क्या है
बहुत खबरे हैं 24 घंटे एक ही खबर से चिपक जाना समझदारी नही है ..

ये खबर आपको विचलित कर सकती है – Monica Gupta

ये खबर आपको विचलित कर सकती है…. विवादित बयानों की राजनीति चाहे नेताजी के बडबोले बोल हों या  न्यूज चैनल पर दिखाई जाने वाली तरोडी मरोडी खबरें खबरे ना सिर्फ हमारी मानसिकता पर असर डालती है बल्कि हमारा नजरिया भी बदल देती हैं कल तीन खबरों ने मुझे तो हैरत में ही डाल दिया. सुबह … ये खबर आपको विचलित कर सकती है – Monica Gupta

https://monicagupta.info/articles/%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%88%E0%A4%AE-%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%88%E0%A4%AE/

 

October 24, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके - दीपावली की सफाई

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई – दीपावली आती नही कि टोने टोटके से ना सिर्फ सडक, चौराहा बल्कि हमारा इंटर नेट भी ऐसी पोस्ट से भर जाता है. जिसमें जगह जगह लिखा होता है कि फलां टोटका करो लक्ष्मी प्रसन्न होगी… फलां करो ये बरकत आएगी… और हैरानी है कि हम लोग पढते ही नही बल्कि ऐसी पोस्ट वायरल भी हो जाती हैं  आज मैने अलग अलग जगह से ऐसी ही कुछ टोटके वाली बातें पढी…

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई  … एक जगह लिखा हुआ पढा कि मात्र 20 रुपये खर्च करें और घर में भरपूर खुशियां लाएं.  इस दीपावली और टोटका था कि धनतेरस और दिवाली के दिन नमक का पैकेट खरीद कर घर लाएं और उसे खाना बनाने में उपयोग करें इससे सारा साल लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी… (जैसाकि सारे साल बिना नमक के ही खाना खा रहे थे )… वैसे उन्होने ये नही बताया कि सेंधा नमक या आयोडीन वाला नमक

वैसे ये भी लिखा था कि दिवाली के रोज नमक के पानी का पोंछा लगाने से गरीबी दूर होती है.

इसके अतिरिक्त घर के उत्तर पूर्व कोने में थोड़ा सा नमक कटोरी अथवा डिबिया में डालकर भी रख सकते हैं इससे नकारात्मकता खत्म होगी और धन आने  के साधन बन सकते हैं.

एक अन्य पोस्ट में ये भी लिखा था कि धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदें, दीपावली की रात लक्ष्मी जी के सामने साबुत धनिया रखे रहने दें। अगले दिन प्रातः साबुत धनिए को गमले में बो दें. ऐसी मान्यता है कि अगर साबुत धनिए से हरा-भरा स्वस्थ पौधा निकले तो आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। अगर धनिए का पौधा पतला है तो सामान्य आय होती है. पीला व बीमार पौधा निकले या पौधा नहीं निकले तो आर्थिक परेशानियां आती हैं. (अब बताईए खुदा न खास्ता पौधा पनपे ही न तो हम तो दिल से लगा कर ही बैठ जाएगें न इस बात को … )

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके - दीपावली की सफाई

कुछ ऐसा भी लिखा था कि  धनतेरस के दिन कौड़ी खरीद कर घर लाएं और अटूट धन प्राप्ति हेतु दीपावली की रात्रि महालक्ष्मी का षडोषोपचार पूजन कर केसर से रंगी कौड़ियां समर्पित कर पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें या घी में कमल गट्टे मिलाकर लक्ष्मी का भोग करने से व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता बाहर चली जाती है। मां लक्ष्मी घर में आती हैं।

या फिर लक्ष्मी पूजन के समय हल्दी की गांठ भी साथ रखें। पूजन पूर्ण होने पर हल्दी की गांठ को घर में उस स्थान पर रखें, जहां धन रखा जाता है।

एक टोटका ये भी है कि दीपावली के दिन झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए. पूरे घर की सफाई नई झाड़ू से करें. पर जब झाड़ू का काम न हो तो उसे छिपाकर रखना चाहिए.

एक जगह कुछ ऐसा भी पढा कि दीवाली के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें और यदि आपके घर के आसपास कहीं महालक्ष्मी का मंदिर हो तो वहां गुलाब की सुगंध वाली अगरबत्ती का दान करें.

महालक्ष्मी के चित्र का पूजन जिसमें लक्ष्मी अपने स्वामी भगवान विष्णु के पैरों के पास बैठी हैं ऐसे चित्र का पूजन करने पर देवी बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं.

अपने घर के आसपास किसी पीपल के पेड़ के नीचे या फिर किसी चौराहे पर  तेल का दीपक जलाएं. यह उपाय दीपावली की रात में किया जाना चाहिए, ध्यान रखें दीपक लगाकर चुपचाप अपने घर लौट आए, वापिस पलटकर न देखें.

कुल मिलाकर बात यही समझ आई कि दीपावली के बहाने ही सही घर में स्वच्छता रखिए… गद्दो के नीचे, धूल मिट्टी हो या दीवारों पर जाले इससे नकारात्मकता आती है… इसलिए कुछ अच्छी बाते भी लगीं जैसाकि घर की साफ सफाई रखनी चाहिए. साफ-सफाई के बाद घर में धूप-दीप-ध्यान करें.  दीवाली वाले दिन किसी तालाब या नदी में मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। इस पुण्य कर्म से बड़े से बड़े संकट भी दूर हो जाते हैं। घर में स्थित तुलसी के पौधे के पास दीपावली की रात में दीपक जलाएं.

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके - दीपावली की सफाई

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई

और अब बात आती है कि दीपावली के बाद की सफाई !!!! अरे चौकिए मत!! अगर दीवाली के पहले सफाई होती है तो यकीन मानिए कि दीपावली के बाद यकीनन कुछ ज्यादा ही सफाई होती है. अब देखिए ना दीपावली पर मेहमानों और रिश्तेदारों का आना जाना मिठाई और उपहारों का लेन देन फिर दीए, मोमबत्ती और रोशनी की लडियों को समेटना और तो और आई हुई मिठाईयों का समय पर लेन देन ताकि मिठाईयां चींटियों की भेट न चढ जाए.

दीवाली की लम्बी छुट्ट्टियों के बाद सभी अपने अपने काम पर चले जाते है और बच्चे भी अपने अपने आफिस . और रह जाता है फैला हुआ घर और अलमारियांं … हालाकि अगर एक या दो दिन पहले ही दीपावली गई हो और किसी को मिठाई देने जाएं  तो वो ऐसी शक्की निगाहों से देखता है कि कही बासी या पुरानी मिठाई तो नही दी जा रही .

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई

%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%ad-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80

वैसे कुल मिलाकर एक ही बात समझ आती है और वो ये कि सफाई रखिए … खुशियां या बरकत सफाई से ही आती है…

 

हैप्पी दीपावली

हैप्पी दीपावली

हैप्पी दीपावली

हैप्पी दीपावली दीवाली दीवाली, पटाखे पटाखे. दीए दीए, मोमबत्ती मोमबती, लाईटे लाईटे, पूजा पूजा, उपहार उपहार, शापिंग शापिंग,मिठाई मिठाई, लक्ष्मी जी लक्ष्मी जी, read more at monicagupta.info

 

October 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नेता और अभिनेता – राजनीति का फिल्मों में हस्ताक्षेप कितना जरुरी

नेता और अभिनेता

नेता और अभिनेता – राजनीति का फिल्मों में हस्ताक्षेप कितना जरुरी – आज के समय का एक यक्ष प्रश्न है क्योकि जिस तरह से एक फिल्म के रिलीज पर अब करोडो रुपये देकर मामले सुलटने लगे ये सही रिवाज नही शुरु हुआ … आगे आगे तो इस तरह से तो अन्य बातों में भी शर्ते रखी जाएगी … धमकी दी जाएगी … !!

नेता और अभिनेता – राजनीति का फिल्मों में हस्ताक्षेप कितना जरुरी

‘ऐ दिल हैं मुश्किल’ के सिनेमाघरों में प्रदर्शन का रास्ता साफ हो गया है. कल अचानक इस खबर हो देखा तो समझ नही आया कि पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर हुआ था हंगामा पर अब कुछ शर्तो के आधार पर शिवसेना ने राजी नामा कर लिया है  वैसे इस बात मे कितनी सच्चाई है या नही ये तो पता नही पर जितना समझ आया वो ये है कि शिव सेना अब रिलीज में टांग नही अडाएगी क्योकि सुलह हो गई है और वो ये कि जिन फिल्मों में भी पाकिस्तानी कलाकार काम कर रहे हैं उन फिल्मों के निर्माता सेना कल्याण कोष में पांच करोड रुपये देगें.

फिल्म के शुरु होने से पहले हम सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देगें और फिल्म की कमाई का कुछ हिस्सा को शहीदों के परिवार को देंगे। श्रद्धांजलि और फिल्म की कमाई का कुछ हिस्सा को शहीदों के परिवार को देंना तो समझ आता है पर पांच करोड .. ?? क्या अब अन्य मामलो मे भी शर्ते हुआ करेगी .. ??

नेता और अभिनेता

नेता और अभिनेता

क्या वाकई .. अगर ये होना शुरु हो गया तो समझ से बाहर है कि ये कैसा रिवाज शुरु हो गया है … … किसलिए भई … समझ से बाहर है… !!!

 

कट्टी बट्टी नेताओ की जरुर पढिए

विवादित बयान और नेता जी

October 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Snapdeal Offer – एक आकर्षक ऑफर

snapdeal offer

Snapdeal Offer  – त्योहार का मौसम आते ही तरह तरह की ऑफर आनी शुरु हो जाती हैं.. snapdeal offer on mobile हो या कपडो पर … पर कुछ मनचलो के लिए स्नैप डील नही स्लैप डील की जरुरत होती है…

Snapdeal Offer- एक आकर्षक ऑफर

एक ऐसी ऑफर जिसे कई बार मनचलो को देना पडता है…

snapdeal offer

 

 

October 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव – इंटरनेट और सोशल मीडिया का बढ़ता साम्राज्य

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव – इंटरनेट और सोशल मीडिया का बढ़ता साम्राज्य – इस बात में कोई शक नही कि हम सभी आजकल नेट से बहुत बुरी तरह से जकड गए है इससे हट कर हमे न तो कुछ दिखाई देता है और न ही सुनाई.

 सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव – इंटरनेट और सोशल मीडिया का बढ़ता साम्राज्य

हैरानी है कि कमेंंट या लाईक मिलने पर हम  इस तरह अपनी खुशी का इजहार करता है जैसे घर पर किसी ने नन्हें मेहमान के आने पर खुशी होती है या शादी पक्की होने पर जो खुशी का अनुमान होता है वो होता है फेसबुक पर कमेंट और लाईक मिलने पर …

अब बताईए भला ये क्या है …

 

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव

सोशल मीडिया बनाम डिप्रेशन -सोशल मीडिया का समाज पर प्रभाव – Monica Gupta

सोशल मीडिया बनाम डिप्रेशन – सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव 9 क्लास में पढने वाली लडकी के जीवन में फेसबुक, टविटर, वटस अप , मैसेज मोबाईल बहुत भयंकर असर डाल read more at monicagupta.info

वैसे इन सब के बारे में आपकी राय क्या है और आप नेत पर कितना समय व्यतीत करते हैं जरुर बताईएगा …

 

October 20, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

अच्छी सेहत के लिए क्या करें – उपवास का महत्व

अच्छी सेहत के लिए क्या करें

अच्छी सेहत के लिए क्या करें-  मन में बहुत बार प्रश्न उठता है तो इसका सीधा सा जवाब है कि उपवास करें . उपवास हौव्वा नही  उपवास का महत्व बहुत है. उपवास करने से शरीर में पैदा हुई  टॉक्सिन, पसीने आदि  के रूप में बाहर निकल जाती हैंं और भीतर की सफई हो जाती है.

अच्छी सेहत के लिए क्या करें – उपवास का महत्व

अच्छी सेहत के लिए क्या करें  और अगर हमें कोई उपवास रखने को कहे तो सब से पहले हमारे मन मे कुछ बातें आती हैं जैसा कि हाय राम मर गए … कुछ नही खाना … कैसे होगा … उपवास को तनाव बना लेते हैं  कैसे जीएगें जैसा कि करवा चौथ का व्रत है  कुछ लोग जहां निर्जला रहना तनाव समझते हैं जबकि कुछ परिवार ऐसे भी हैं जंहा पत्नी को देख कर पति भी व्रत रखते हैं और पत्नी की तरह ही निर्जल रहते हैं.  … कुछ लोग उपवास एक एक दिन पूर्व खूब खाते हैं भर पेट नही बल्कि ओवर ईटिंग ही कर लेते हैं कि अगले दिन खाने को कुछ नही मिलेगा  जबकि ये सोच भी सही नही है.

क्या है उपवास -उपवास का अर्थ 

भोजन के बिना कुछ समय तक रहना उपवास कहलाता है. उपवास यानि व्रत पूर्ण या आंशिक हो सकता है और तरह-तरह का हो सकता है.  यह बहुत छोटी अवधि से लेकर महीनों तक का हो सकता है। इस के बहुत रूप हैं। हमारे देश में त्योहारों के चलते भी ढेरों उपवास रखे जाते हैं

जैसाकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उपवास धार्मिक होता है करवा चौथ हो या अहोई अष्टमी, एकादशी, हो या संक्रांति ऐसे ही पर्वों के दिनों पर भी किया जाता है.

उपवास भी बहुत तरह से होता है. कुछ निर्जल उपवास होते हैं। इनमें दिनभर  कुछ खाया पिया नही जाता अगर हम उपवास का अर्थ खाने पर कंट्रोल समझते हैं तो ये सही नही है… !!

आजकल राजनीतिक उपवास भी किए जाते हैं जिन्हें “अनशन” कहते हैं।

पर आज हम अनशन रुपी उपवास की बात नही करेंगें बल्कि उपवास की बात करेंगें जोकि शरीर के लिए बेहद लाभकारी है ..

उपवास का महत्व क्या है

उपवास से तन , मन और चेतन के सभी दोष व विकार दूर होकर सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त होता है.

उपवास रखने से शरीर में रोग विरोधी ताकत बढ़ती है। मांसपेशियों, मस्तिष्क, जननेन्द्रिय आदि को अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त होती है। विचारों में भी शुद्धता आती है। स्मरण शक्ति बढ़ती  है। शरीर में स्फूर्ति आने पर कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।

उपवास में कुछ दिनों तक शारीरिक क्रियाएं संचित कार्बोहाइड्रेट पर, फिर विशेष संचित वसा पर और अंत में शरीर के प्रोटीन पर निर्भर रहती हैं।

कई बार हम खुशी से व्रत नही रखते अगर उपवास रखें खुशी खुशी रखें जोर जबरदस्ती से किया गया उपवास फल नही देता … वही कई बार हम उपवास रखने बाद उसे खोलते हैं तो भरपेट बेहतर खा लेते है ये भी सही नही है उपवास खोलने के बाद कुछ भी खाए पर कम कम और धीरे धीरे  अन्यथा पेट में गैस बनने व अन्य दिक्कतें हो सकती हैं.

ये बात भी प्रमाणित हो चुकी है कि जो लोग सप्ताह में एक बार उपवास रखते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा बढ जाती है.. शरीर की एक तरह से सफाई भी हो जाती है…  इतना ही नही बीमार होने के बाद उपवास को सबसे अच्छा इलाज माना गया है।

आयुर्वेद में बीमारी को दूर करने के लिए शरीर के विषैले तत्वों को दूर करने की बात की जाती है और ये उपवास करने से इन्हें शरीर से निकाले जा सकते हैं  इसीलिए ‘लंघन्‌म सर्वोत्तम औषधं’ यानी उपवास को सर्वश्रेष्ठ औषधि माना जाता है.

तो हैं आप तैयार उपवास रखने के लिए… 

जहां व्रत रखने वाला व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण रखना सीख जाता है वही दूसरी और बहुत सारी बीमारियां मात्र उपवास से ही ठीक हो जाती है…

व्रत रखने से आत्मशक्ति और आत्मविश्वास को बल मिलता है और जीवन के प्रति हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक हो जाता है.

व्यर्थ के वाद-विवाद और झगड़ों से बचा जा सकता है

वजन तो कम होता ही है यानि शरीर की चर्बी तो कम होती ही है वही दूसरी ओर त्वचा भी चमकदार हो जाती है…

%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87

अच्छी सेहत के लिए क्या करें आपको कैसा लगा … जरुर बताईएगा ??

पानी पीने के फायदे- पानी पीने के तरीके – Monica Gupta

पानी कितना पीना चाहिए अकसर हमारे मन में प्रश्न आता है कि पानी पीने के फायदे क्या है और कितना पानी पीना चाहिए. हम सुनते हैं कि अगर वजन कम करना है तो खाने के read more at monicagupta.info

 

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 134
  • 135
  • 136
  • 137
  • 138
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved