Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

September 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एक कदम स्वच्छता की ओर बनाम सर्जिकल स्ट्राईक

एलओसी पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत ने एक कदम स्वच्छता की ओर की ओर बढा दिया है..  भारत में आजकल स्वच्छ्ता अभियान चल रहा है और उसी के चलते शानदार पहल की गई औए आतंकियों को ढेर किया गया

एक कदम स्वच्छता की ओर

देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है जगह जगह स्वच्छता अभियान के नारे , स्वच्छता अभियान के स्लोगन गूंज रहे हैं ऐसे में स्वच्छता अभियान के चलते और एक कदम स्वच्छता की ओर बढाते हुए एक और बहुत बडी सफलता हाथ लगी है और वो है हम भारतीयो ने पाक सीमा पर बैठे आतंकवादियों को सर्जिकल स्ट्राइक के चलते मार गिराया

pak-cartoon-by-monica-gupta

एक कदम स्वच्छता की ओर

ek kadam swachhata ki or आईए स्वच्छता की  एक पहल हमारी ओर से भी हो जाए …

 

September 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कछुए की कहानी – कछुए की धीमी चाल

कछुए की कहानी

कछुए की धीमी चाल

कछुए की कहानी हम सभी ने पढी है कि कितना धीमा चलता है कछुआ पर अब कछुआ का नया  competitor आ गया है और वो  competitor और कोई नही वो है नेट की स्पीड slow internet speed …

 

 

net-slow-cartoon-by-monica-gupta

कछुए की कहानी

कछुआ खरगोश की कहानी

कछुए की कहानी – कछुए की धीमी चाल हो  या खरगोश की अब कहानी हुई पुरानी नए जमाने की कहानी अब है कि कछुआ और नेट competitor देखें कौन कितना स्लो है …

September 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सर्जिकल स्ट्राइक

सर्जिकल स्ट्राइक

भारत पाक सीमा पर बढता तनाव

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव तो चल ही रहा था कि अचानक एक ब्रेकिंग न्यूज आने लगी  कि हमारे सैनिको द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की गई … आखिर सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है .आईए जाने !!

सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है ?

सर्जिकल स्ट्राइक  के बारे मे जानने के लिए ये भी जानना जरुरी है कि किसी भी सीमित क्षेत्र में सेना जब दुश्मनों और आतंकियों को नुकसान पहुंचाने और उन्हें मार गिराने के लिए सैन्य कार्रवाई करती है तो उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहा जाता हैं.

सर्जिकल स्ट्राइक कब किया जाता है

दरअसल जहां भी सर्जिकल स्ट्राइक किया जाता है वहां के बारे में पुख्ता जानकारी पहले जुटाई जाती है

उसके बाद समय तय किया जाता है कि सर्जिकल स्ट्राइक कब करना है फिर इस अभियान की जानकारी बेहद गोपनीय रखी जाती है जिसकी सूचना सिर्फ गिने चुने  लोगों तक ही होती है.

सर्जिकल स्ट्राइक

सर्जिकल स्ट्राइक में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि जिस जगह या इलाके में आतंकी या दुश्मन छिपे हुए हैं सिर्फ उसी जगह को निशाना बनाया जाए या फिर स्ट्राइक किया जाए और इससे बाकी लोगों यानी नागरिकों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचे. भारतीय सेना ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की है उसमें भी यही हुआ है कि आतंकी ठिकानों और आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा

हमले में कई आतंकी मारे गए है।.

सूत्रों के मुताबिक इस एलओसी पार जो सर्जिकल स्ट्राइक किया गया है उसे  भारतीय सेना के स्पेशल कमांडों दस्ते ने अंजाम दिया है।

September 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जीवन में स्वच्छता का महत्व

जीवन में स्वच्छता का महत्व

जीवन में स्वच्छता का महत्व – Jeevan Mein Swachata Ka Mahatva – हमारे जीवन में स्वच्छता का महत्व कितना है या कौन कितनी सफाई रखता है इसका भी पता नही पर मैने आज स्वच्छता में बहुत बडा योगदान दिया.

जीवन में स्वच्छता का महत्व

अपने पर्स से कागज निकाल कर सडक पर नही फेंंका घर आकर डस्टबीन में ही फेंका. बस .. इतना ही … !! आप भी करके देखिए … स्वच्छता के साथ समाज सेवा भी हो जाएगी और आप दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन जाएगें…

sawacchta-book-by-monica-gupta

 

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत – एक कहानी – ये भी एक पैमाना था स्वच्छता जानने का

हमारे जीवन में स्वच्छता का महत्व कितना है शायद कहानी पढ कर आपको समझ आ जाए. स्वच्छता पर एक कहानी बहुत समय पहले पढी थी. कहानी कुछ ऐसे थी कि एक राजा मुनादी करवाता है कि जो लडकी अपने घर से सबसे ज्यादा कूडा लाएगी  उसकी शादी राजकुमार से करवा दी जाएगी …यकीनन आपको भी मेरी तरह ही अजीब लगा होगा … पूरी तो पढिए ..

तो वो मुनादी करवा देते हैं इस पर राजमहल में कूडे का अम्बार लग लाता है लडकियां भर भर कर कूडा लाती हैं उसी भीड में एक पतली दुबली सी लडकी भी एक मुठ्ठी कूडा लाती है .. जब राजा के सामने उसका नम्बर आता है तो सभी दरबारी हंसनें लगते हैं कि तेरा नम्बर कैसे आएगा जबकि यहां लडकियां भर भर के कूडा ला रही हैं … इस पर लडकी डरते डरते बताती है कि उसका घर हमेशा साफ रहता है जरा भी कूडा नही निकलता. ये कूडा वो पडोस के घर से मांग कर लाई है.. राजा और राजकुमार उससे इतने प्रभावित होते हैं कि उसकी शादी राजकुमार से हो जाती है … ये भी एक पैमाना था स्वच्छता जानने का …

 

cartoon-toilet-by-monica-guptaselfie-with-toilet

कैसे आएगी स्वच्छता ???

जीवन में स्वच्छता का महत्व बहुत है पर अगर आज के सन्दर्भ में बात करें तो हैरानी है कि सडको पर स्वच्छता दिखाई देती नही और टीवी चैनलों सें स्वच्छता जाती नही दिखती. विज्ञापन भरे पडे हैं स्वच्छता पर अमिताभ बच्चन , सचिन तेंदुलकर, कंगना तो कभी ओलम्पिक पदक विजेता खिलाडी बढ चढ कर नजर आते हैं पर क्या वाकई में फायदा हो रहा है.??क्या नरेन्द्र मोदी जी का या हेमा मालिनी का झाडू लागना हमें आहत कर रहा है हमें झकोंर रहा है कि हम आगे बढे और उनके हाथों से झाडू लें और सफाई रखें. शायद नही बिल्कुल नही..

निसंदेह किसी प्रधान मंत्री को स्वच्छता के प्रति इतना खुल कर सामने आते मैने पहली बार देखा और सुना… !!!

आज मैने स्वच्छता अभियान में बहुत बडा योगदान दिया. मार्किट गई हाथ में एक पॉलीथीन था और मैने उसे सडक पर नही फेंका उसे पर्स में रख लिया और घर आकर उसे डस्टबीन में फेंका … और अपनी थीठ थपथपाई …

अगर आज आपने अपने पर्स से या बैग  से कुछ निकाल कर सडक पर नही फेंका तो यकीन मानिए आपने आज स्वच्छता अभियान में बहुत बडा योगदान दिया है…

.मोनिका गुप्ता , स्वच्छता अभियान

कैसे लाए स्वच्छता के प्रति लोगो में जागरुकता ..

जीवन में स्वच्छता का महत्व समझते हुए यह जानने का प्रयास करना चाहिए कि कैसे आए स्वच्छता .

वैसे अगर सडकों पर जगह डस्टबीन हों और उसी के सामने खम्भों पर सीसीटीवी कैमरे लगें हों तो  जागरुकता आ सकती है  क्योकि जो सड्क पर कूडा कचरा फेंकें उस पर मोनिटर किया जा सकता है…

या फिर  जगह जगह साईन बोर्ड लगाए जाए कि कचरा कूडे दान में ही डाले अन्यथा 100 रुपये फाईन जुर्माना हो सकता है.

या फिर जो व्यक्ति स्वच्छता अभियान में योगदान दे और बताए भी कि उसके क्या क्या किया और कैसे किया और अगर  प्रधान मंत्री जी की तरफ से प्रशस्ति पत्र मिले तो उनसका मनोबल तो बढेगा ही दूसरे भी उसके देखा देखी आगे आएंगें

स्वच्छता अभियान में आपका जरा सा … जी बिल्कुल जरा सा… योगदान बहुत बदलाव ला सकता है…  फिलहाल तो आज से सडक पर कागज फेंकना बंद कर दीजिए …

 

वैसे स्वच्छता हो या न हो से हमें क्या फर्क पडता है… हमें बहुत फर्क पडता है इसी बात को ध्यान में रखिए …

स्लोगन स्वच्छ भारत अभियान

September 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

देश का खोखला कानून

देश का खोखला कानून

ये अंधा कानून है. देश का खोखला कानून है क्योकि हर रोज कुछ न कुछ ऐसा पढने सुनने को मिल जाता है कि कानून पर से विश्वास ही उठता नजर आता है.

आज भी कुछ ऐसा ही हुआ.  नेट पर सर्च करते हुए अचानक ध्यान एक खबर की और चला गया. खबर थी कि फिल्म ‘पिंक “का पहले क़्लाईमैक्स कुछ और था यानि उन्हें केस हारते हुए दिखाया जाना था पर इसका अंत बदल दिया गया और तीनो केस जीत गई. पढ पिंक के बारे में रही थी पर चेहरे का रंग  गुस्से के मारे लाल हो गया.

न्याय की देवी और आंंखों में पट्टी

देश का खोखला कानून है.

मुझे खबर पढने के बाद हरियाणा के रुचिका गिरहोत्रा यौन शोषण और हत्याकांड की याद आ गई जिसमे अभी पांच दिन पहले ही हरियाणा के पूर्व डीजीपी शंभू प्रताप सिंह राठौड़ को राहत दी. राठौर पर 14 साल की नाबालिग रुचिका का उत्पीडऩ करने के लिए दोषी पाया गया था ।
हरियाणा के पंचकुला में रहने वाली 15 साल की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी रुचिका ने 1990 में राठौड़ द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने के तीन साल बाद खुदकुशी कर ली थी।
उन दिनों राठौड़ हरियाणा लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष थे, उन पर अपने ऑफिस में रुचिका के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था.
सीबीआई की एक विशेष अदालत ने राठौड़ को दोषी मानते हुए दिसंबर 2009 में 6 महीने की सजा सनाई थी और केवल 1000 रुपए का जुर्माना लगाया था और अब

छेडछाड के आरोप में ये फैसला आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखते हुए टिप्पणी की है कि उन्हें जेल नहीं जाना होगा, वे जो जेल काट चुके हैं वह काफी है
ये है हमारे देश का कानून … एक लडकी ने जिस आदमी की वजह से आत्महत्या कर ली कोर्ट उनकी उम्र का हवाला देते हुए, स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हे अब जेल नही जाना होगा क्योकि सजा वो पह्ले ही काट चुके हैं…

ये बात 1990 की है जब केस दर्ज हुआ था और आज 26 साल हो गए फैसला आते आते और सजा 6 महीने भी नही… वाह कानून … वाह !!

अगर पिंक मूवी का अंत यही होता कि वो केस हार गए तो कोई आश्चर्य नही होना था …

pink’s original climax was changed for viewers – Navbharat Times

‘पिंक’ का क्लाइमैक्स सोचा कुछ और ही गया था, बाद में बदला गया! हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ के सितारे इन दिनों बॉक्स ऑफिस इस फिल्म को मिल रही सफलता का जश्न मना रहे हैं। दमदार कॉन्सेप्ट और बेहतरीन अदाकारी के लिए … read more at indiatimes.com

 

वैसे आपकी क्या राय है ???

देश का खोखला कानून

(तस्वीर गूगल से साभार)

September 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सीसीटीवी फुटेज – ऊपर वाले तेरा जवाब नहीं

सीसीटीवी फुटेज

सीसीटीवी फुटेज – ऊपर वाला सब देख रहा है .. आजकल चोरी चकारी होने पर जानने के लिए भले ही लोग भगवान के दर जाते हों पर अब भगवान भी यही कह रहें हैं कि सीसीटीवी फुटेज खंगालो वो सब देख रहा है.

सीसीटीवी फुटेज

ऊपर वाला सब देख रहा है

कब ,कौन , कैसे,  कहां की सारी जानकारी सीसीटीवी फुटेज से मिल जाती है …सीसीटीवी फुटेज – ऊपर वाले तेरा जवाब नहीं…. आजकल लोग हर जगह सीसीटीवी कैमरा लगवाने लग गए हैं क्योकि सीसीटीवी सारी पोल खोल देता है

सीसीटीवी फुटेज – ऊपर वाले तेरा जवाब नहीं

काम वाली बाई और सीसीटीवी कैमरा – Monica Gupta

काम वाली बाई और सीसीटीवी कैमरा Kaamwali bai aur CCTV Camera हमारे देश में काम वाली बाई, maid servant  की बहुत value  है  क्योकि इसके बिना हम बेजान हैं पर आजकल जिस तरह से काम वाली बाई और चोरी करने या फिर बच्चों की देखभाल सही न करने की खबरे सामने आ रही है एक तसल्ली … read more at monicagupta.info

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 142
  • 143
  • 144
  • 145
  • 146
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved