Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

September 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अंधविश्वास एक अभिशाप

अंधविश्वास एक अभिशाप

अंधविश्वास एक अभिशाप है और इसके भी समाज में बहुत देखने में आ रहे हैं आज ही एक अंधविश्वास के उदाहरण से दो चार होना पडा .  श्राद्द चल रहे हैं और इन दिनों शुभ कार्य न किया जाए ऐसी मान्यता है पर आज एक बात सुनकर समझ नही आ रहा कि क्या रिएक्श्न हो …

 अंधविश्वास एक अभिशाप –  अंधविश्वास पर कहानी

अंधविश्वास एक अभिशाप है आज मैं बताती हूं अंधविश्वास के उदाहरण का प्रमाण … एक हकीकत जिसे आप अंधविश्वास पर कहानी भी समझ सकते हैं
फिलहाल आप बात सुनिए कि हुआ क्या. एक जानकार ने बताया कि उनके पत्नी को बच्चा होने वाला है डाक्टर को दिखाया तो उन्होने बताया कि महिला के साथ कुछ प्रोब्लम है और तुरंत आप्रेशन करना पडेगा क्योकि शिशु की जान को खतरा है पर वो जानकार दुबारा डाक्टर से मिलने नही गया सोचा दो चार दिन और निकाल लूं जिसका कारण सिर्फ इतना था कि उस जानकार की मां ने कहा कि श्राद्द चल रहे हैं और ऐसे में बच्चे का होना शुभ नही है…

अब बताईए कि आपका क्या रिएक्शन हो… मुझे तो बहुत गुस्सा आ रहा है लोगो की सोच पर कि मान्यता के चलते दो दो जिंदगियों को दांव पर लगा दिया…

मां तो मां बेटे ने भी अपनी मां का साथ दिया… वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अब वो जानकार अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल जा चुका है …!! क्या हुआ क्या नही अभी तो पता नही पर भगवान न करें अगर बच्चे या गर्भवती महिला को कुछ हो गया तो …. निशब्द …

अब सुनिए आगे की कहानी… खुशी इस बात की हुई कि जच्चा बच्चा दोनोठीक हैं … पर आगे जो सुना वो बात  और भी ज्यादा हैरान कर देने वाली है उनके बेटी हुई पर उस जानकार व्यक्ति ने उसका मुंह इसलिए नही देखा कि अभी समय ठीक नही है … तीन दिन के बाद देखेगा ..  भी क्या सोचेगी कि किस दुनिया में आई है वो जहां …..

imageks

अंधविश्वास एक अभिशाप

(तस्वीर गूगल से साभार)

September 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों की मानसिकता समझें अविभावक

बच्चों की मानसिकता

पेरेंटस कृपया ध्यान दें. आज के समय में बच्चों की मानसिकता समझें अविभावक. अपने बच्चें की तुलना दूसरे बच्चे से करने की बजाय अपने बच्चे के गुणों को पहचाने और प्रोत्साहित करें.

बच्चों की मानसिकता समझें अविभावक

बच्चों की मानसिकता पर एक उदाहरण में देना चाहूंगी जो मेरे साथ हुआ .. बात  कुछ दिन पहले की है… पिछ्ले चार पाचं दिन से एक महिला को देख रही थी कि सुबह सुबह अपने छोटे से बच्चे को लेकर घर के सामने से जाती है बच्चा शायद तीसरी क्लास में ही होगा … जब भी हमारे घर के आगे से गुजरती …  उसे डांटती जाती है दो तीन बच्चों के नाम लेती जाती है कि उससे कम नम्बर लाया तो पिटेगा … उस जैसा बन कर रहा कर … बच्चा सिर झुका कर बस चलता ही रहता है …

मैंं उस समय पौधो को पानी दे रही होती थी. उसके जाने के बाद दो दिन से मेरे दिमाग मे यही चलता रहता  कि पता नही हम तुलना किसलिए करते हैं … कभी भी तुलना नही करनी चाहिए क्योकि हर बच्चे मे अपनी खासियत है जोकि दूसरे बच्चे में हो ही नही सकती … और तुलना करके  कडवाहट ही बढती है न कि कम होती है और मन में जो हीन भावना पैदा होता है वो अलग …

हर काम में तुलना करने से गलती निकालने से बच्चे न सिर्फ चिडचिडे हो जाते हैं बल्कि जिद्दी और गुस्सैल भी हो जाते हैं

आज फिर वो घर के सामने से जा रही थी और मैं घर का गेट खोल कर खडी हो गई और जब वो बच्चे को छोड कर वापिस आ रही थी तो मैने उसे रोक कर पूछा कि आप सुमीत की मम्मी को जानती हैं वो बोली कौन सुमीत ?? सुमीत शर्मा .. मैने कहा जी हां वही सुमीत जो आपके बेटे के साथ पढता है वो बोली जानती हूं तो मैने कहा कि उसकी मम्मी तो बहुत स्मार्ट है पर आप तो बिल्कुल स्मार्ट नही है इस पर वो बहुत बुरी तरह झेप गई … और गुस्से में बोली… मैं जैसी हूं अच्छी हूं आपको मतलब.. अचानक मेरी तंद्रा टूटी वो जा रही थी हमेशा की तरह बच्चे को गुस्सा करते हुए …( वो सब मेरा ख्याल था )

उस समय मैने उसके लौटने का इंतजार किया और उसके लौटते हुए पूछ लिया कि आपका बेटा कौन सी क्लास में है और उससे बात करने लगी कि बहुत प्यारा बेटा है बहुत बच्चे यहां से जाते हैं और कई बच्चे तो अपनी मम्मी से ही बतमीजी से बात करते जाते हैं पर आपका बेटा बहुत चुप रहता है बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं आपने …

बहुत प्यार मिलता होगा उसे घर में … मैने उसे ये भी कहा कि  आजकल पेरेंटस में भी सब्र नही रहा बस काम्पीटिशन के चलते वो बच्चे से उम्मीद लगा बैठते है कि वो हर चीज में आगे रहे पर ऐसी सोच बिल्कुल गलत है… आप अपने बेटे को बस प्रोत्साहित करती रहिए यकीन मानिए उस जैसा बच्चा और कोई हो ही नही सकता …

उस समय वो स्माईल देकर चली गई उसके एक दो दिन बाद तक वो घर के आगे से जाती रही पर उसने बच्चे को गुस्सा नही किया और बच्चे से मुझे भी मिलवाया मैने भी उसे चॉकलेट दी … शायद वो समझ गई थी कि मैं क्या कहना चाह रही हूं …

वैसे आप कैसे पेरेंटस हैं ??? थोडे से प्यार. दुलार और विश्वास से आप अपने बच्चे का न सिर्फ दिल जीत सकते हैं बल्कि उनको प्रोत्साहित  भी कर सकते हैं…

बच्चों की मानसिकता

 

September 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हैप्पी बर्थ डे गूगल – गूगल का 18वां जन्मदिन

हैप्पी बर्थ डे गूगल

हैप्पी बर्थ डे गूगल

हैप्पी बर्थ डे गूगल – गूगल का 18वां जन्मदिन आज है. गूगल सर्च इंजन एक शानदार जरिया है जानकारी पाने का . Happy Birth day Google.26 सितम्बर को गूगल का 18वां जन्मदिन मना रहा है. Happy Birthday  पर गूगल ने अपना स्‍पेशल डूडल जारी किया है.

bday-google

क्या है गूगल का इतिहास 
हैप्पी बर्थ डे गूगल – गूगल का 18वां जन्मदिन मना रहा है…
लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में गूगल की स्थापना की थी. दुनिया भर की हर एक छोटी-बड़ी जानकारी और सूचनाओं को एक साथ एक जगह पेश करना इस सर्च इंजन को बनाने का उद्देश्य था.
दुनिया के सामने पहली बार गूगल 1998 में 4 सितंबर को आया था. फिर भी इसका जन्मदिन कब मनाया जाए इसको लेकर काफी विवाद होता रहा है. कई तारीखें सामने आई, लेकिन साल 2006 से गूगल 27 सितंबर को ही अपना बर्थडे मनाते आ रहा है

Happy Birthday Google: google turns 18 today | News in Hindi inKhabar

गूगल आज से बालिग हो गया. जी हां हम सब का चहेता गूगल आज 18 साल का हो गया. इस खास मौके के लिए गूगल ने खुद के लिए एक डूडल बनाया है. Read more…

कोई शक नही गूगल से हर किसी की जिंदगी में बहुत बदालव आया है इसलिए जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं गूगल !!!

 

September 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रकृति से प्रेम करो

प्राकृतिक विरासत की सूची में शामिल हुए पेड

राजधानी के प्रसिद्ध, वर्षों पुराने और ऐतिहासिक 18 पेड़ों को प्राकृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है इससे जहां प्रकृति की रक्षा होगी वही प्रकृति से प्रेम करो का सबक भी मिलेगा  .पर्यावरण का ख्याल रखते हुए ये फैसला लिया गया है..

nature-cartoon-by-monica-gupta

पर्यावरण की सुरक्षा की शानदार पहल

प्रकृति से प्रेम करो … पेडों से छेड़छाड़ करना मना है अगर आप इस तरह के बोर्ड लगे हुए देखें तो हैरान होने की आवश्यकता नही क्योकि अब पेडो को भी विरासत की श्रेणी में शामिल किया है आज खबर पढी कि राजधानी के प्रसिद्ध, वर्षों पुराने और ऐतिहासिक पेड़ों को भी विरासत की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। राजधानी के अरावली की पहाड़ी और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) क्षेत्र में पाए जाने वाले इन पेड़ों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है। इनमें से अधिकांश पेड़ दक्षिण और नई दिल्ली जिला क्षेत्र में स्थित हैं। इन पेड़ों की देखरेख के लिए बकायदा इनके पास साइन बोर्ड लगाए जाएंगे और उसपर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही इन पेड़ों से छेड़छाड़ करने वालों को चेतावनी भी दी जाएगी।

बेशक दिल्ली में ऐतिहािसक विरासतों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन अब  पेड़ भी इसमे शामिल हो अहे हैं यकीनन अच्छी पहल है और  इस फैसले से राजधानी के पेड़ों की स्थिति में सुधार आएगी

 

प्राकृतिक विरासत में 18 प्रसिद्ध पेड़ शामिल – www.bhaskar.com

नई दिल्ली | राजधानीको हरा-भरा रखने और प्रदूषणमुक्त करने के लिए दिल्ली के पुराने पेड़ों को प्राकृतिक विरासत की सूची… bhaskar.com

September 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जिंदगी का सच – दोहरी जिंदगी

जिंदगी का सच

जिंदगी का फलसफा

दोहरी जिंदगी जीते और जिंदगी का सच निगलते हम लोग .. ये एक ऐसा कडवा सच है जिसे आप और हम जी रहे हैंं.

3795165643_92ac294930

जिंदगी का सच

जिंदगी का सफर

जिंदगी का सच यही है कि वाकई, हम दोहरी जिंदगी जीने लगें हैं एक सोशल मीडिया पर दूसरी असल जिंदगी में.

कुछ दिन पहले मेरा बर्थ डे था. जहां फेसबुक ऑन करते ही शुभकामनाओ की झडी लग गई. हर कोई जानता था और wish किए जा रहा था …  वही जब मुझे उसी दिन जब किसी काम से मार्किट जाना पडा तो मुझे अजीब सा लगा क्योकि फेसबुक जहां भरा हुआ था बधाई और केक cake से असल जिंदगी में किसी को पता ही नही था… ह हा हा !! मैने खुद का सिर झटका और खुद पर हंस दी… वाह री सोशल लाईफ !!

रियल लाईफ में मेरी सहेली के नए पडोसी उससे मिलने आए तो मेरी सहेली  ने उनसे मिलने में ज्यादा गर्म जोशी नही दिखाई वही जब उसे फेसबुक पर किसी अंजान ने मित्रता भेजी तो उसने न सिर्फ तुरंत स्वीकार कर ली बल्कि मैसेज में स्माईल का भी आदान प्रदान हुआ.

एक अन्य जानकार की नई नौकरी लगी तो सबसे पहले सोशल नेट वर्किंग साईट पर अपने दोस्तों से शुभकामनाएं मांगी और लिखा कि मेरी नई नौकरी को आपके आशीर्वाद की बहुत जरुरत है … जबकि उसने अपने माता पिता को बताना भी जरुरी नही समझा दो दिन बात माता पिता को पता चला तो वो बोले बस आपको बताने ही वाले थे …

एक जानकार ने लिखा वो बीमार है और खूब कमेंटस बटोरे जबकि रियल लाईफ मे उसे कुछ भी नही हुआ था बस ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उसने झूठ लिखा …

वाह री ये  दोहरी जिंदगी…

 

September 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Funny Social Media Cartoons – Twitter is best

Funny Social Media Cartoons

East or West Twitter is The best

Funny Social Media Cartoons – Twitter is best. सोशल मीडिया में सबसे पहले टविटर हमारा ध्यान आकर्षित करता है. मुहावरा पुराना हुआ कि लातों के भूत बातों से नही मानते… आजकल भूत लात हाथ से नही बल्कि सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखकर मानते हैंं …

social-media-cartoon-by-monica-gupta

Funny Social Media Cartoons

विजयी भव

Funny Social Media Cartoons – Twitter is best

आज कल  हर कोई सोशल मीडिया से बहुत प्रभावित है. किसी को कोसना हो, लडना झगडना हो या अपने दिल की भडास निकालनी हो तो सोशल मीडिया सबसे बडा हथियार  है पर आजकल एक आशीर्वाद भी सोशल मीडिया की देन बन चुका है कि जा सफल भव.. ईश्वर करे तेरी सारी पोस्ट वायरल हो… तू सौ गालियां निकाले और हजार लोग तुझे फॉलो करेंं …

मनोरंजन के साधन

Funny Social Media Cartoons – Twitter is best मनोरंजन के साधन की बात करें तो सोशल मीडिया का नाम जहन में आता है Funny Social Media Cartoons – Twitter is best और अगर सोशल मीडिया में सबसे तेज क्या है तो वो है टविटर जहां 140 शब्द बहुत कुछ कह जाते हैं …

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 143
  • 144
  • 145
  • 146
  • 147
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved