Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

September 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मशहूर डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा

मशहूर डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा
p-deva

मशहूर डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा

मशहूर डांस कोरियोग्राफर ‘प्रभु देवा’ टेंपरेरी पैरालिसिस के शिकार

आज नेट पर सर्च करते हुए अचानक एक खबर सन्न कर गई. मशहूर डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा जोकि डायरेक्टर और एक्टर भी हैं टेंपरेरी पैरालिसिस का शि‍कार हो गए. यह घटना उस वक्त हुई जब प्रभु देवा अपनी आने वाली ट्राईलिंग्वेल(तेलुगू, तमि‍ल और हिन्दी) हॉरर स्पूफ फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहे थे.

डांंस के दौरान सावधानी बरतें

मशहूर डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा को टेंपरेरी पैरालिसिस  अटैक हुआ. उन्होने बताया कि ‘अचानक एक डांस मूव करते हुए मेरी पीठ में कुछ ऐसा हुआ कि मैं चल ही नहीं पा रहा था. मैं पूरी तरह से पैरालाइज्ड हो गया और इससे पहले मैं कुछ जान पाता मैं जमीन पर गिर पड़ा.

डॉक्टर ने बताया कि बुरी तरह मांसपेशी खिंचने से उन्हें टेंपरेरी पैरालिसिस हुआ है. इस पूरी घटना के बाद प्रभु देवा ने हर एक आर्टिस्ट के लिए यह बात कही, ‘चाहे कोई फाइट, डांस या इमोशनल सीन हो, इस पर जरूरत से ज्यादा जान ना लगाएं.

आपकी सेहत से बढ़कर कुछ नहीं. जब मैं जमीन पर था मेरी जिंदगी से जुड़ी चीजें मेरी आंखो के सामने आने लगी. मैं अपने दोनों बेटों के भविष्य के बारे में सोच रहा था. तभी मैंने यह फैसला किया कि मैं भविष्य में सावधान रहूंगा.’

‘मुझे यह जानकर राहत मिली की मैं खतरे से बाहर हूं लेकिन 4 से 5 घंटे मुझे असहनीय दर्द का सामना करना पड़ा. मैं बिलकुल हिल ही नहीं पा रहा था. उस वक्त मेरे दिमाग में एक बात चल रही थी कि बिना मूवमेंट के क्या जिंदगी होती.’

हम उनसे  सबक लें और जरुरत से ज्यादा जान न लागाएं … ईश्वर उन्हें जल्दी स्वस्थ करे …

(तस्वीर गूगल से साभार)

September 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या

आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या

आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या

देशद्रोही कौन

आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या बनती जा रही है और हमारे 18 सैनिको का उडी हमले में शहीद होना बेहद दुखद है सोशल मीडिया पर भडका रोष इस बात को और पुख्ता करता है

उरी हमले का असली गद्दार कौन

उडी हमले ने एक बार फिर हमें बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया. आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या हो है ही पर उससे भी बडी एक और समस्या है और वो है देशद्रोही कौन ??

असल में, जब से ये खबर सुनी कि उडी हमले में अपने ही देश का कोई हो सकता है जिसने आतंकियों के मदद की तो दिमाग सुन्न हो गया. तब बार बार यही विचार आ रहा है कि आतंकवाद से तो हम लड जाएगें पर हमारे ही देश में ऐसा कौन देश द्रोही है उससे कैसे निबटॆं …

आईए जाने पूरा मामला

जम्मू कश्मीर के बारामूला में उरी सेक्टर के सेना के हेडक्वाटर पर हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियों  जांच में जुटी हुई है। आपको पता ही होगा कि इस आतंकी हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे। एनआईए के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी अब एक दर्जन लोकल दुकानदारों सहित एक मोबाइल फोन रिटेलर की पडताल कर रहे है।

आशंका जताई जा रही है कि किसी लोकल रिटेलर ने ही आतंकियों को सिम बेची है। दरअसल जांच एजेंसियों को यह बात खटक रही है कि पिछले शनिवार मोबाइल रिटेलर ने तीन घंटे देर तक दुकान खोली। आम तौर पर कैंप के भीतर दुकानें बंद होने का वक्त शाम 6:30 बजे है, फिर किस मकसद से दुकान देर तक खुली, जांच की सुई इसी तरफ मुड़ रही हैआशंका जताई जा रही है कि किसी लोकल रिटेलर ने ही आतंकियों को सिम बेची है। दरअसल जांच एजेंसियों को यह बात खटक रही है कि पिछले शनिवार मोबाइल रिटेलर ने तीन घंटे देर तक दुकान खोली। आम तौर पर कैंप के भीतर दुकानें बंद होने का वक्त शाम 6:30 बजे है, फिर किस मकसद से दुकान देर तक खुली, जांच की सुई इसी तरफ मुड़ रही है

अगर कोई हमारे देश का ही गद्दार है तो खुदा कसम उसे कतई कतई बक्शा नही जाना चाहिए … ताकि औरो को भी सबक मिले और वो ऐसा करने की जुररत ही न कर सकें ..

हमें तो अपनो ने मारा गैरों में कहां दम था …

जरा सम्भल कर देश में मीर जाफर ााउर जयचंदों की कमी नही …

आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या

September 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नगर परिषद चुनाव

नगर परिषद चुनाव

 default

सिरसा में बजा नगर परिषद चुनाव का बिगुल

आज अचानक हमारे शहर के “कुछ लोग” बेहद ईमानदार, मेहनती और जुझारु हो गए. नगर परिषद चुनाव 25 सितम्बर हो हैं.

असल में, हुआ ये कि मैं कार्टून का कोई आईडिया सोच ही रही थी कि अचानक गेट पर घंटी बजी … और फिर लगातार बजती ही रही मानो किसी को बहुत जल्दी हो … मैं कुर्सी से उठी ही थी कि बहुत सारी आवाजें भी आने लगी … मैने सोचा कि कोई भूकम्प तो नही आया पर … महसूस तो हुआ नही था फिर बाहर ये कैसा शोर था …!!

नगर पालिका के चुनाव और बेचारे  हम

नगर परिषद चुनाव का ही सारा रौला था … दरवाजा खोला तो सारा माजरा समझ आ गया  नगर परिषद् चुनाव होने वाले हैं हमारे शहर में और हर दल अपने अपने लाव लश्कर के साथ हाथ जोडता, मुस्कुराहट के साथ अभिवादन करता हमारा आशीर्वाद लेने के लिए लालयित खडा था.. कोई रिश्तेदारी तो कोई जान पहचान निकाल कर याद दिला रहा था कि वोट हमें ही देना है क्योकि हम तो हैं ही आपके अपने…

जितनी जल्दी से भीड आई उतनी जल्दी से छ्ट भी गई… और उनके जाने के बाद मंजर बदल गया था… रिक्शा पर जोर जोर से कर्ण फोडू लाउड स्पीकर बज रहा था… आपकी समस्याओं का समाधान करने आ गए, आ गए आपके अपने … मेहनती, ईमानदार आपके अपने …!!

रिक्शे वाला दो पल रुका बीडी सुलगाई और फिर सवार हो कर चलता बना … उसका शोर इतना था कि मेरे हाथ मे रखे फोन की घंटी ही मुझे सुनाई नही दे रही थी… वो निकला और दूसरे की फिर आवाज आनी शुरु हो गई…

मैं अंदर जाने के लिए मुडी तो देखा घर की दोनों तरफ की दीवार पोस्टर से रंग गई थी. वही देखा कि जो महिला हाथ जोडे वोट की फरियाद कर रही थी उसी के बने pamphlet पोस्टर जमीन की शोभा बढा रहे थे और लोगो के पांव के नीचे रौंदे जा रहे थे… कुछ और भी समझदार निकले … दीवार पर एक पार्टी के पोस्टर पर दूसरे ने अपनी पार्टी का पोस्टर चस्पा कर दिया ताकि दीवार ज्यादा खराब न हो …

Pamphlet और कागज से भरी, अपनी गली की बेचारी हालत देख कर मन गुस्से से भर गया … ये कैसे ईमानदार, मेहनती लोग है जो शहर भला करने निकलें हैं.. कितना विश्वास किया जाए इन पर  कैसे जीताएगें हम इनकों जो गंदगी फैलाने में अव्वल हैं …!!

इसी बीच दूसरी पार्टी के लोगो का लश्कर आता दिखा … और लाऊड स्पीकर फुल्ल वालयूम पर बज रहा था आ गई आ गई … मेहनती, ईमानदार.. आपके दुख दर्द को समझने वाली … आर्शीवाद दीजिए … सेवा का मौका दीजिए … पढी लिखी पार्षद को जीताए .. उनकी जीत आपकी जीत होगी … सिरसा के विकास के लिए … आपको निराश नही करेगीं आप की अपनी …

हे भगवान !!  बचाओ !!!

 

imkages

 

September 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बीएसएनएल फ्री कालिंग

बीएसएनएल फ्री कालिंग
cartoon-bsnl-by-monica-gupta

बीएसएनएल फ्री चॉइस नो

बीएसएनएल फ्री कालिंग

अभी  तक बीएसएनएल के  नाइट पैक में किसी भी नेटवर्क पर  रात में 9 बजे के बाद से सुबह 7 बजे तक बीएसएनएल फ्री कालिंग फ्री कॉल्स का ऑफर थी पर अब बीएसएनएल फ्री चॉइस नो  बीएसएनएल के कंज्यूमर्स हर रविवार जी हां हर रविवार अपने  बीएसएनएल लैंडलाइन फोन से किसी भी मोबाइल नेटवर्क और लैंडलाइन पर फ्री कॉल कर सकेंगे

और बताओ… मम्मी कालिंग ट्रिन ट्रिन

बीएसएनएल फ्री कालिंग के चलते घरों में एक तूफान सा आ गया है. खासकर रविवार अशांत हो गया है क्योकि महिलाए सारा दिन… सारा दिन फोन पर जुटी रहती है अभी तक जिन जिन को जिंदगी में कभी फोन नही किए उनके नम्बर छांट छांट कर फोन कर रही है और कर रही हैं और कर रही हैं … और बात खत्म होने पर और बताओ … सब ठीक… सब ठीक का राग चलता रहता है … ऐसे में खुश हुआ जाए या रोया जाए समझ से बाहर है …

September 20, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भारत पाकिस्तान युद्ध

भारत पाकिस्तान युद्ध

भारत पाकिस्तान युद्ध

 

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध मधुर नही

भारत पाकिस्तान युद्ध पर सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और टविटर पर जंग छिड चुकी है कि युद्द होना चाहिए … पर क्या वाकई युद्द ही आखिरी विकल्प है … क्या कोई अन्य रास्ता नही निकल सकता …

उडी हमला – पाकिस्तान को इस हमले का जवाब दिया जाएगा

भारत पाकिस्तान युद्ध के हालात बन रहे हैं जब हमले की  जानकारी  प्रधानमंत्री को  दी और ये भी बताया कि सेना जवाब मे क्या-क्या कर सकती है. सूत्रो के मुताबिक ये जानकारी मिली है कि भारत उडी में हुए आतंकी हमले का जवाब जरूर देगा, लेकिन वह शायद तुरंत न होकर बाद में हो.

लेकिन फिलहाल दोनों देशों के बीच युद्ध की कोई संभावना नहीं है पर  “तनाव “की  स्थिति बनी हुई है… ऐसे में जो भी निर्णय लिया जाए वो दिमाग से लिया जाए और जल्दी लिया जाए ..

वैसे आपके क्या विचार हैं ??? और सोशल मीडिया पर जो लोग ज्यादा पाकिस्तान के संग जंग जंग  चिल्ला रहे हैं अगर उन्हे बता दिया जाए कि युद्द के दौरान इंटरनेट की सेवाए बंद हो जाएगींं तो आधे से ज्यादा लोग तो वैसे ही चुप होकर बैठ जाएगें !!

September 20, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

संस्कारी बातें

संस्कारी बातें

संस्कारी बातें

अच्छी पत्नी के गुण

विवाह गुण मिलन देखने के लिए वर वधु गुण मिलान जितना जरुरी होता है  संस्कारी बातें कि होने वाली बहू या दामाद कितना संस्कारी है … बडों से आदर से बात करना, मान सम्मान देना भी इसमें शामिल है…

विवाह के लिए कुंडली मिलान

कुंडली मिलान जितना जरुरी है कि जिस घर शादी हो वो कितना संस्कारी है संस्कारी बातें होती हैं या नही अब ये महिला अपनी बेटी के गुणो का बखान कर रही है कि मेरी बेटी इतनी संस्कारी है कि सिम को भी जी करके सम्बोधित करती है जैसाकि 2 जी, 3 जी 4 जी जी यो …

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 145
  • 146
  • 147
  • 148
  • 149
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved