Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

September 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

गंदगी के ढेर

गंदगी के ढेर

cartoon-eco-friendly-by-monica-gupta

Eco Friendly Waste Disposal

गंदगी के ढेर बढते ही जा रहे हैं स्वच्छता से बहुत दूर होते जा रहे हैं हम  लगता है eco friendly मान कर लगता है मुझे भी इससे प्यार कर लेना चाहिए ….. क्योकि हम नही रहना चाहते स्वस्थ सारा इलजाम सरकार पर डाल कर बैठ  जाते हैं  बस अपना कर्तव्य नही समझते…

 

 

September 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

चुनाव प्रचार के नारे

चुनाव प्रचार के नारे

चुनाव प्रचार के नारे- चुनाव जीतने के तरीके क्या हो इसके लिए  चुनाव प्रचार के नारे पर बहुत बल दिया जाता  है जैसा कि मोदी जी के समय में भी लहर चली थी … ‘अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी आने वाले हैं’ को कौन भूल सकता है …

 

pk-cartoon-by-monica-gupta

चुनाव प्रचार के नारे

किसी भी अभियान की जान होते हैं नारे…

“गरीबी हटाओ”,

“इंडिया शायनिंग”,

“जय जवान, जय किसान” जैसे नारे सदाबहार रहे

2008 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों में दिए गए बराक ओबामा के नारे “यस वी कैन” को कम ही लोग भूले होंगें

 “अबकी बार मोदी सरकार”या  हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की या फिर “कट्टर सोच नहीं, युवा जोश.” ने भी बहुत वाहवाही बटोरी.

तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बैनर्जी ने “मां, माटी, मानुष” नारे के साथ सफल प्रचार किया और  सत्ता में आईं.

जैसा पिछ्ले चुनाव में हुआ था लहर चली थी …

 

वैसे कुछ बहुत मजेदार भी थे जैसा कि जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा बिहार में लालू’

कुछ लुभावने भी थे जैसा कि
सोनिया नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है’
खैर अब सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक प्रशांंत किशोर ने कुछ नए नारे तैयार करवाएं हैं

1) एक अनोखी पहल शुरू हो गई  गांव-गांव खाट सभा शुरू हो गई,

देवरिया से दिल्ली किसानों में उम्मीद जग गई.

2) राहुल जी के इस अभियान में
सभी किसान भाई चल रहे हैं शान में.

3) जो कभी न हुआ अब होगा, किसानों का कर्ज माफ होगा,
उत्तर प्रदेश मे विकास होगा, राहुल जी का साथ होगा.

4) अखिलेश जी आप थक चुके, अब आप से कुछ नहीं होगा, 2017 आपके लिए बाय-बाय होगा
अब आप करो आराम, किसानों का ना जीना करो हराम. किसान अब जाग गए है नेताजी की असलियत पहचान गए हैं. 

 

क्या लगता है कि दाढीवाले राहुल जी से या इन नारों से पार्टी में जान आ सकती है … ??? क्या खाट किसी की खटिया खडी कर सकती है ?? क्या … क्या  ??? बहुत क्या, कौन, कैसे हैं ??

वैसे अभी तो पार्टी शुरु हुई है … आगे आगे देखते है होता है क्या फिलहाल साफ और स्वच्छ भारत की उम्मीद मे है यूपी और समस्त देश की जनता …

September 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भगवान की परीक्षा

भगवान की परीक्षा

cartoon-pm-by-monica-gupta

भारत के प्रधानमंत्री भव

इलेक्शन आते ही सभी दल, पार्टिया भगवान की प्रार्थना में जुट जाती हैं और आशीर्वाद लेने पहुंच जाती हैं पर असल में ये  भगवान की परीक्षा होती है क्योकि सभी को आशीर्वाद देना होता है कि प्रधान मंत्री बनो …

अब ऐसे में ईश्वर का कंफ्यूज होना स्वाभाविक है … कि वो क्या करें आशीर्वाद दें तो उसे पूरा करना पडेगा पर … सभी पार्टियां !!!

September 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हिम्मत न हारना

हिम्मत न हारना

हिम्मत न हारना

कभी भी हिम्मत न हारना

जिंदगी में आगे बढना है तो हिम्मत न हारना.

कल मेरी एक जानकार फेसबुक पर अपने लाईक्स और कमेंटस को लेकर बहुत दुखी थी और बता रही थी कि शायद वो ही अच्छा नही लिख पा रही इसलिए लोग पसंद नही करते …और लाईक और कमेंट नही करते … इसलिए उसे लिखना बंद कर देना चाहिए

मुझे उसे ज्यादा समझाने की जरुरत इसलिए नही पडी क्योकि एक ताजा उदाहरण मेरे सामने था.. मैने उसे बताया कि एक जानकार है उन्होनें दिन रात दिन मेहनत की और इतना अच्छा किया कि एक इतिहास ही बना दिया और फिर भी लाईक और कमेंट नही मिले तो क्या वो मेहनत करना छोड दें …

जानकार ने कहा कि नही बिकुल नही … मेहनत करते रह्नी चाहिए … पर कौन है वो जिन्होने इतिहास बनाया… मैने कहा कि कल सुबह रियो पैरालंपिक में हमारे देश के मरियप्पन थांगावेलू ने ऊंची कूद में गोल्ड जीत कर इतिहास बना दिया और इसी खेल में वरुण भाटिया को कांस्य पदक मिला…

यकीनन एतिहासिक है ये दोनो खिलाडी दिव्यांगों के लिए एक आशा की किरण बन कर आए है पर हैरानी इस बात की मेरी इस पोस्ट पर कमेंट एक भी नही मिला और लाईक भी 20 के आसपास है … जब उन्हें पता चलेगा कि किसी का कमेंट ही नही था मोनिका की पोस्ट पर तो क्या वो खेलना छोड देंगें और क्या ऐसी पोस्ट पर जब मुझे कोई कमेंट नही मिलता तो क्या मुझे भी ऐसी पोस्ट लिखना बंद कर देना चाहिए … सीधी सी बात है

मैने तो यही सबक सीखा है कि जिंदगी में अगर हमें कुछ करना है तो बहरे और अंधे बन जाना चाहिए यानि कोई कुछ बोले या न बोले या फिर कोई देख रहा है या नही सब अनसुना और अनदेखा कर देना चाहिए और बस बढते रहना चाहिए… !!

वो हैरान थी कि गोल्ड मैडल मिलने के बावजूद भी किसी ने कमेंट में बधाई तक देने की जरुरत नही समझी तो वो किस खेत की मूली है और मुझे thanks कहती हुई उठ गई कि अब वो फेसबुक पर लिखने जा रही है और लिखती रहेगी चाहे कमेंट मिले या न मिले…. 

 

September 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आम आदमी पार्टी के वादे

आम आदमी पार्टी के वादे

cartoon-idea-by-monica-gupta

आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र

अब आप पार्टी चली पंजाब और जो आम आदमी पार्टी के वादे थे दिल्ली के वो क्या हुए … समझ नही आ रहा कि क्या कार्टून बनाएंं जाएं आम आदमी पार्टी पर कभी लगता है वो अच्छा कर रही है कभी लगता है दूसरी पार्टी की बजाय आप ही आप को नुकसान पहुंचा रही है ..

फिलहाल क्या हो रहा है समझ से बाहर है …

September 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जलपरी श्रद्धा शुक्ला का सच

जलपरी श्रद्धा शुक्ला का सच

 

msid-53996332width-400resizemode-4shraddha

(तस्वीर गूगल से साभार)

हाथ पैर मारता लहरों में उतरता एक सच

जलपरी श्रद्धा शुक्ला का सच.  एक रियलिटी शो का सच ऐसा भी जो पूरी तरह फिल्मी बन गया…  जी हां … अक्सर हमें रियलिटी शो बहुत अच्छे लगते है  पर कई बार कुछ ऐसी कडवी सच्चाई सामने आ जाती है कि हम हक्के बक्के रह जाते है … ऐसा ही कुछ पिछ्ले सप्ताह देखने को मिला

जलपरी श्रद्धा शुक्ला का सच

एक खबर आई कि 11 साल कीश्रद्धा शुक्ला कानपुर से इलाहाबाद तक 570 किलोमीटर की दूरी गंगा को तैरकर पार करगी. इतनी कम उम्र और उफनाती गंगा की लहरें यह सब देखते हुए उसकी हिम्मत और जज्बे को देखकर उसे जलपरी नाम दे दिया गया…

जहां मीडिया आगे आया वही मुंबई से यूपी आए थे फिल्म बनाने जाने माने फिल्ममेकर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और वरिष्ठ टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी. वो चाहते थे कि 12 साल की श्रद्धा को बड़े पर्दे पर लोग देखें और इस प्रतिभा को एक इंटरनेशनल पहचान मिले इतना ही नही वो जलपरी की ट्रेनिंग के लिए उसका खर्चा उठाने को भी तैयार थे, लेकिन जब वो मूवी शूट करने के लिए जलपरी के साथ चले तो कैंपेन की असलियत जानकर हैरान रह गए।

विनोद कापरी के अनुसार  श्रद्धा केवल दो से तीन किमी ही हर दिन तैरती थीं। उनका रोज 80 से 100 किमी तक तैरने का दावा झूठा है

एक बार तो विश्वास ही नही हुआ फिर जब खबर विस्तार से सुनी और वीडियो देखी तो सारी बात सामने आई कि वो कानपुर से वाराणसी के गंगा अभियान के दौरान अधिकांश समय नाव पर ही बिताती या वो पानी मे उतारे गए गद्दे पर ही रहती … वह गंगा में तैराकी के लिए उसी वक्त उतरती है, जब या तो कोई घाट आने वाला होता है या आसपास लोगों की भीड़ होती है. कई बार पिता मगरमच्छ का बहाना लगा देते तो कई बार खराब तबियत का … पर जब अलग अलग घाट पर लोग आते तो वो उन्हे देवी की तरह आशीर्वाद देती और जो पैसे मिलते वो भी ले लेती…

सारी कहानी वीडियो देख कर समझ आ ही जाएगी पर दुख इस बात का है कि यह सब उसके पिता और कोच ललित शुक्ला का रचाया हुआ था.

विनोद कापड़ी ने ये भी कहा कि उनकी पूरी हमदर्दी बच्ची के साथ है और इसमें बच्ची की जरा भी गलती नहीं है। देश और मीडिया को गुमराह करने का काम सिर्फ उसके पिता ही कर रहे हैं, जिसकी जानकारी और समझ संभवत: बच्ची को नहीं होगी। वह तो अपने पिता के इशारे पर ही सब कर रही है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे श्रद्धा के पिता ने मीडिया में लाइमलाइट पाने के लिए ये सारी कहानी गढ़ी और इतना ही  नही जब उनके पिता को पता चला कि असलियत सामने आ जाएगी तो वो बुरी तरह बौखला गए और धमकी भी देने लगे कि देख लेंगें…

जलपरी श्रद्धा शुक्ला का सच

(तस्वीर गूगल से साभार)

असल में, सारी बात का निचोड ये निकला कि अविभावक अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए  किसी भी हद तक जा सकते है जोकि बिल्कुल गलत है… बच्चों पर कोई बात थोपनी नही चाहिए जिससे उनका बचपन उनकी मासूमियत ही  खत्म हो जाए .

इसी सिलसिले में एक बात और शो की याद आई.  बात पिछ्ले साल की है  रियलटी शो-इंडियन आइडल जूनियर मे एक 7 साल का  बच्चा अपना ओडिशन देने पिछले साल भी आया था पर डर या धबराहट में कुछ गा नही सका .

पिछले साल का  वो सीन भी दिखलाया था.  क्या गाऊं क्या गाऊं कह कर बच्चा नर्वस हो गया था और बिना कुछ कर गाए वो चला गया . इस साल वो फिर आया पूरा तैयार होकर और आते ही उसने गाना  सुनाना शुरु कर दिया. अच्छा था पर थोडा लय मे नही था.  तीनों जज उसे इशारा करके रुकने को कहा  पर वो रुका नही उल्टा उन्ही को इशारे मे मना करके गाता रहा. एक जज स्टेज पर आ गए और उसे समझाया लेकिन अब उसे एक ही जिद थी कि पास कर दो … उसने पास कर दो कि रट  लगा ली. बाहर खडे बच्चे के चाची बता रही थी  कि पिछ्ली बार जब ये गा नही पाया था तो इसे इसके पापा से बहुत डांट पडी थी और शायद उसी का डर होगा कि स्टेज पर आते ही उसने गाना शुरु कर दिया और रुका नही और दूसरी बात उसका बार बार कहना कि पास कर दो .. जब तक पास नही करोगें मैं जाऊगां  ही नही… मैं यही बैठा हूं.. मन में एक दर्द सा भर गया. इतना प्रैशर बच्चे पर …!!!

मुझे भी बहुत बार माता पिता मिलते हैं और वो ये कहते है कि हम तो बन नही पाए अब हमारा सपना हमारा बच्चा पूरा करेगा … बहुत अच्छी बात है बच्चे को अपने माता पिता के सपने पूरे करने ही चाहिए पर उससे पहले बच्चे की क्या इच्छा है वो तो जान लीजिए … वो तो पूछ लीजिए.

देखा जाए तो सब गलती अविभावको की और उनकी सोच की है  और उनकी दूसरे बच्चों से तुलना करने की आदत सबसे बुरी… हर बच्चे में प्रतिभा होती है उसमे प्रतिभा खोज कर उसे उचित मंच दीजिए पर उस पर प्रैशर या दवाब डालना सरासर गलत है…

एक और बात की झूठ ज्यादा समय तक नही चलता …आज सोशल मीडिया इतना फास्ट हो गया है कि सारी बाते खोद खोद कर निकाल लेता है इसलिए सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर पूरी गम्भीरता, लग्न और जोश पर चलते जाईए सफलता जरुर मिलेगी

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 147
  • 148
  • 149
  • 150
  • 151
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved