Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

डांट – अविभावक – बच्चों की मानसिकता

डांट – अविभावक – बच्चों की मानसिकता

पेरेंटिंग

क्लीनिक से बाहर निकलते हुए पिता अपनी दस साल की बच्ची को बहुत बुरी तरह डांट लगा रहे थे कि देख लिया हो गया न बुखार… हो गई मुसीबत.. कितनी बार समझाया कि ठंडा पानी मत पीया करो, बर्फ मत खाया करो…  …पर तू समझती नही….वो चिल्लाए जा रहे थे और उनकी बीमार बेटी चुपचाप सिर झुकाए उनकी बाते सुन रही थी. वैसे अक्सर जब स्कूल का रिजल्ट आता है तब भी ऐसा बहुत बार देखने को मिलता है .. उस समय वो  सभी के सामने बच्चों को बहुत गुस्सा करते हैं और कई बार तो पिटाई भी कर देते है..

अब प्रश्न ये उठता है कि क्या ये ही सही समय है डांटने का ??? और अगर नही तो  बच्चों को डांटे या गुस्सा करें तो कब और कैसे ??

imajkuges

(तस्वीर गूगल से साभार)

इस बारे में फेसबुक पर मिली कुछ प्रतिक्रियाए इस प्रकार हैं…

(मीना कुमारी  केरल में रहती हैं और होम मेकर हैं उनके अनुसार)

बच्चे के स्वभाव का स्वरुप समझ कर ही प्रतिक्रिया होनी चाहिये।बड़ों को अपने शब्दों और व्यवहार को बच्चों के सामने बहुत सोच समझ कर प्रस्तुत करना चाहिए। अगर बच्चों को प्यार की ललक होती है तो थोड़ा डर का अहसास दिलाना भी जरुरी है लेकिन सही औचित्य होना बहुत जरुरी है।कब क्या कैसे कहना चाहिये व्यवहार करना चाहिए ध्यान रखना जरुरी है। हम ये भूल जाते हैं बच्चों को कोसते कोसते हम कही न कही उसके ज़िम्मेदार होते हैं।

(अश्विन कुमार  के अनुसार )

माँ बाप कुछ भी समझ कर या जान बूझ कर नहीं करते । उनकी प्रतिक्रिया स्वभाविक और प्राकृतिक होती है क्योंकि वह हमसे प्रेम करते हैं हमारी फ़िक्र करते हैं जब शरीर पर चोट होती है तो तुरंत प्रतिक्रिया होती है । माँ बाप को बच्चे के स्वास्थ्य और भविष्य की चिंता होती है। पंजाबी में कहते हैं मांवां दिया गालां घ्यो दिया नाळां । माँ की डांट के बाद मिलने वाला प्यार भी अतुलनीय होता है।
जिन बच्चों को माँ बाप की डांट नहीं मिलती वह असहनशील हो जाते हैं, जिंदगी में अन्य किसी से मिली डांट उन्हें विचलित कर देती है। मुझे याद है सफर के दौरान एक बजुर्ग महिला से डांट खाने के बाद उस युवक ने कहा था माँ याद आ गयी, माँ सी लगी। माँ की डांट ना खायी होती तो उनका निरादर कर देता ।

जाने माने मैनेजमेंट फंडा के जनक एन रघुरमन जी के अनुसार

I don’t think anything wrong in that altercation. The degree varies depending upon the economic strata. What you have cited is one such case from the not so poor but from the lower middle class that is trying to catch up the next level economically. Getting upset during children’s illness is very normal. The way it is expressed sets the tone for people like us to dissect it in public platform about a particular (economic) community.

My way of looking at it is every parent has a method to bring up their children; some have wrong results while some set a wrong perception in others. 99.9 percent parents does it out of love and that .1 percent is what is discussed in media!

 

कुछ दोस्तों ने फोन पर तो कुछ ने मैसेज के माध्यम से भी अपने विचार रखे.मेरे विचार से बेशक माता पिता का बच्चों को गुस्सा करने या डांटने का पूरा हक है पर जब बच्चा किसी दुख, tension  या समस्या की घडी से गुजर रहा हो तो  parents को थोडा संयम बरतना चाहिए और ज्यादा गुस्सा नही दिखाना चाहिए और खासकर दूसरों के सामने, बच्चे, जब अपने पेरेंटस से डांट खाते हैं या उनकी तुलना किसी दूसरे बच्चे से की जाती है तो उन्हें और भी ज्यादा गुस्सा आता है.

माता पिता बच्चे के रोल मॉडल होते हैं वो उन्ही से बहुत बाते सीखता है इसलिए कोशिश यही रहनी चाहिए कि बच्चों की नजरों में पेरेंटस की अच्छी छवि बनी रहे…

imagertrs

(तस्वीर गूगल से साभार)

अपनी बात रखने के और भी बहुत तरीके हैं वो अपना उदाहरण देकर समझा सकते हैं कि एक बार जब वो छोटे थे तब ऐसा ही हुआ था और तब उनके पापा ने कितना डांटा था… ऐसे उदाहरण देकर बच्चा समझ भी जाता है और माता पिता भी अपनी भावनाए व्यक्त कर देते हैं.

आज बच्चा बहुत भावुक और अधीर है और आज वो अपने पेरेंंटस के सामने चुप नही रहता और उल्टा जवाब भी दे देता है या कई बार गुस्से में वो खुद को कमरे में बंद कर लेता है या बिना बताए घर ही छोड कर चला जाए तो  … ऐसी बातों से बचने के लिए बहुत समझदारी दिखाने की जरुरत है…

एक आम धारणा ये भी साबित करने की कोशिश की जाती है  कि बच्चे हमेशा गलत और माता-पिता हमेशा सही होते है  भले ही वह सही या वह गलत है। अकसर ऐसी स्थितियों में  बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं..

इसलिए बच्चों को समझाने और अपना प्यार दिखाने के लिए कभी कभार बच्चों से भी सॉरी बोल दें तो ये पेरेंंटस का बडप्पन ही होगा …

वैसे आपके क्या विचार हैं इस बारे में जरुर बताईएगा..

ऑडियो – क्लिक करें और छुट्टियों का आनंद लें

July 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अरविंद केजरीवाल – आप का स्वागत है

अरविंद केजरीवाल – आप का स्वागत है

गूगल पर Talk to Ak  सर्च करते हुए जब अचानक search Trends पर नजर गई तो गूगल सर्च पर सबसे उपर था Talk to Ak एक लाख से भी ज्यादा लोगो ने सर्च किया था  … हालाकि अच्छी बात को कोई भी  जल्दी से  appreciate नही करता …!!

जब 17 जुलाई को अरविंद केजरीवाल ने एक वेबसाईट के माध्यम से अपनी बात जनता के सामने लाईव रखी… फोटो, आवाज सब एक दम साफ बिल्कुल उनके इरादों की तरह …

Talk to AK देखा तो बहुत बहुत प्रभावित हुई जिसका कारण है एक दम बेबाक और साफ साफ सारी बात रखना… कितनी ऐसी बातें भी पता चली जो हमारी नॉलिज में ही नही थी. कितना काम शिक्षा, स्वास्थ्य पर किया वो काबिले तारीफ है …और खासकर जो बात और जो आईडिया उन्होने मोदी जी के सामने रखा किसानों और बिजली के बारे में वो  काबिले तारीफ है…

ak image cartoon by monica gupta

Talk to AK

Arvind Kejriwal wants to know what concerns, suggestions, problems & queries people have. He will address all of them live on 17th July 11a.m read more at talktoak.com

 

एक सच्चा और ईमानदार इंसान ही सीना ठोक कर ऐसी बातें कह सकता है जिनके मन में चोर होता है वो कन्नी काटते नजर आते हैं…

और अब जो बात बार बार दिखाई जा रही है कि नवजोत सिह सिद्दू ने आम आदमी पार्टी के लिए बहुत कुछ बोला मजाक उडाया अरे तो क्या हुआ अगर अब उन्हें अपने किए पर दुख है और अरविंद जी में सच्चाई नजर आ रही है तो !!

Talk to AK

Arvind Kejriwal wants to know what concerns, suggestions, problems & queries people have. He will address all of them live on 17th July 11a.m read more at talktoak.com

 

पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी को करारा झटका, सिद्धू ने छोड़ी पार्टी, आप बोली- स्वागत को बांहें फैलाए हैं

बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा है। सिद्धू पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे, लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने कभी भी खुलकर यह नहीं कहा था। read more at khabar.ndtv.com

रही बात नाराजगी की कई बातें ऐसी हैं जिनसे हमें भी आप को लेकर नाराजगी है पर फिर भी सभी पार्टियों में पहली पसंद आप ही बनी हुई है … आप काम करते रहिए … हमारी शुभकामनाएं !!

अरविंद केजरीवाल और मुसीबतें

अरविंद केजरीवाल और मुसीबतें

इतना बतंगड किसलिए.. !!  करने  दीजिए काम … 🙂

July 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हिंदी ब्लॉगर- ब्लॉगिंग और मेरा Passion

हिंदी ब्लॉगर- ब्लॉगिंग और मेरा Passion

ब्लॉगर मोनिका गुप्ता. बात ज्यादा पुरानी भी नही जब मैंने इंटरनेट की दुनिया में सहमे सहमे प्रवेश किया. मन में जहां बहुत उत्साह था वही एक डर भी था कि न जाने ये दुनिया कैसी होगी ? गूगल प्लस, फेसबुक, टवीटर, आदि बहुत सी साईट्स ने आकर्षित किया पर सबसे ज्यादा मैं ब्लॉग शब्द से प्रभावित हुई.

एक मित्र फेसबुक पर खुद को  ब्लॉगर के नाम से खुद को सम्बोधित करते तब बहुत अच्छा लगता पर सोचती भी कि आखिर ये ब्लॉग होता क्या है जैसे जैसे जाना वैसे वैसे अंदर बैठा लेखक हिलोरे लेने लगा ,बेशक समाचार पत्रों, बाल साहित्य पत्रिकाओं में ढेरों लेख, कार्टून कहानियां छ्प चुके हैं पर फिर भी बहुत रचनाए ऐसी होती थीं जो सम्पादक महोदय के डेस्क से धन्यवाद सहित वापिस आ जाती थी…

बेशक, सम्पादक महोदय के ज्ञान पर मुझे कोई संशय नही होता पर पर्सनल तौर पर वापिस आई रचना इतनी बुरी भी नही होती थी.. मुझे ब्लॉग देख कर लगा कि अब मैं सब कुछ लिख कर प्रकाशित कर पाऊंगी… यकीनन, जिम्मेदारी भी बहुत है क्योकि हम लेखक भी हैं, सम्पादक भी हैं और प्रकाशक भी है … !!

 मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

 

29. 11. 2012 की बात है जब मैनें अपना blog  बना कर लिखना शुरु किया  और आज की तारीख में 1,308 यानि एक हजार तीन सौ आठ पोस्ट हो चुकी हैं और अगर इंडिया में रैंकिंग देखी जाए तो Alexa Traffic Ranking IN में बीस हजार से कम है और पूरी दुनिया में 2, 56,667  है . मेरी पोस्ट में लेख, कहानियां, कार्टून, वीडियो, ऑडियो ब्लॉगिंग टिप्स आदि अन्य बहुत सारी रोचक और प्रेरणादायक साम्रग्री है…!!

इससे पूर्व नव भारत टाइम्स में  ब्लॉग  लेखन की शुरुआत की थी. बात 30 जून 2011 की है जब मैंने नव भारत टाइम्स में अपना रीडर्स ब्लाग लिखना शुरु किया  था उसमें भी मेरे बनाए कार्टूंस को बहुत प्रमुखता दी गई.  भी तब से आज तक 800 से ज्यादा लेख, विचार और कार्टून प्रकाशित हो चुके हैं और फिर अक्टूबर 2015 से  नव भारत टाईम्स ने मुझे रीडर्स ब्लॉग  से author blog में शामिल कर लिया गया है जिसमें मेरे अधिकतर कार्टून प्रकाशित होते हैं. निसंदेह बेहद  खुशी का विषय है … !शेष फिर….. नाम देकर  मैनें नए सिरे से  author blog की शुरुआत की है.

दायित्व और भी ज्यादा बढ गया है इसलिए मेरा सदा प्रयास रहेगा कि अपने लेख, कार्टून के माध्यम से अपने विचार और भी दमदार तरीके से व्यक्त कर पाऊ.. !!

Cartoon: Pokemon and ‘acche din’ are similar, they don’t exist – NavBharat Times Blog

लेखिका, कार्टूनिस्ट, पत्रकार और समाज सेविका मोनिका गुप्ता 27 साल से लेखन मे सक्रिय हैं। राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओ मे निरंतर लेख प्रकाशित। दूरदरर्शन में कार्यक्रम व आकाशवाणी में ऐंकरिंग तथा नाटक, झलकियां दीं। सिटी केबल के अनेक कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट, जिंगल्स व वॉइस ओवर की। “सैमसन क्रिएशन “और “दोस्त “संस्था के माध्यम से बच्चों मे छिपी प्रतिभा को सामने लाने में भूमिका निभाई। ज़ी न्यूज़ की दस साल संवाददाता रहीं। अभी तक 7 पुस्तकें प्रकाशित। जिसमें से दो नैशनल बुक ट्र्स्ट से हैं। रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करती हैं। 2011 से कार्टून बनाने आरम्भ किए जोकि राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहे हैं। पुस्तक लेखन के साथ-साथ आजकल अपने www.monicagupta.info ब्लॉग लेखन में जुटी हैं। read more at indiatimes.com

 

लेखिका से कार्टूनिस्ट तक का सफर

https://monicagupta.info/articles/%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%A4%E0%A4%95/लेखिका से कार्टूनिस्ट तक का सफर-मोनिका गुप्ताFrom writer to cartoonist Monica GuptaLady Cartoonist Monica Gupta बात बचपन के उन दिनों की है जब घर पर या किसी सहेली या जन्मदिन होता तो मैं read more at monicagupta.info

 

निसदेंह, नेट की दुनिया में हर रोज कुछ नया और हर रोज ब हुत कुछ सीखने को है.. और हर रोज सीख भी रही हूं पर लेखन हो कार्टून बनाना वो निरतंर जारी है.. बहुत दोस्त ब्लॉगिंग के बारे में पूछ्ते भी है उन्हें मैं अपने अनुभव के हिसाब से पूरी जानकारी देती हूं और कहती हूं कि अगर आप  अपनी पहचान पूरी दुनिया में बनाना चाह्ते हैं तो नेट पर ब्लॉगिंग सबसे अच्छा और सशक्त माध्यम है …

इस ब्लॉग के बारे में आपके विचारों का स्वागत है मैं इसे बहुत आगे तक लेकर जाना चाह्ती हूं आपकी राय मेरे लिए महत्वपूर्ण हो सकती है…

July 18, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फेसबुक पोक बनाम पोकीमॉन गो

cartoon pokemon go by monica gupta

फेसबुक पोक बनाम पोकीमॉन गो

आजकल पोकीमॉन गो का जादू सिर चढ कर बोल रहा है और हर कोई उसे खोजने में जुटा है पर वहीं कोई ऐसा भी है जो Facebook पर poke करने में जुटा है ऐसे में गुस्सा आना स्वाभाविक है कि छोडो इसे और घर के बाहर जाओ खेलने … 

 

July 18, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खूबसूरत त्वचा, खान पान और स्वास्थ्य

पीरियडस के दौरान महिलाएं और खानपान

खूबसूरत त्वचा, खान पान और स्वास्थ्य- हैल्दी डाईट और निखरी त्वचा. मेरी त्वचा से मेरी उम्र का पता ही नही चलता.. बेशक ये हमें सुनने में अच्छा लगता हो पर ये सच्चाई आप पर भी लागू हो सकती है … अगर जानना चाहते हैं तो जरुर पढिए …

खूबसूरत त्वचा, खान पान और स्वास्थ्य

मेरी एक जानकार को जब भी किसी प्रोग्राम या शादी में जाना होता है वो हमेशा ब्यूटी पार्लर भागती है और वहां खूब पैसे खर्च करके चेहरे की लीपापोती करके बाहर आती है। इस वजह से कई बार तो वो मजाक का कारण भी बनती है।

ब्यूटी पार्लर जाकर भले ही हम खूबसूरत बन जाए पर वो क्षणिक है चेहरा धोते ही सब साफ हो जाएगा और असली चेहरा सभी के सामने आ जाएगा। इसके विपरीत अगर हमारा खान पान सही होगा, पौष्टिक होगा तो हमारे चेहरे का ग्लो यानि चमक इतनी बढ जाएगी कि हमें ब्य़ूटी पार्लर जाने की जरुरत ही नही पडेगी।

आईए आज जानें कि ऐसी कैसी और क्या क्या डाईट हैं जिन्हें अपना कर न सिर्फ हमारी काया कल्प हो सकती है न सिर्फ एजिंग यानि बढती उम्र संबंधित त्वचा समस्याओं से निपटने में बेहद मददगार हो सकती है बल्कि खूबसूरती में भी चार चांद लग सकती हैं।

इसमें हम सबसे पहले बात करते हैं पानी की। जी हां पानी… पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है।

पानी त्वचा के लिए एक औषधि के समान है। यह न केवल त्वचा को तरोताजा रखता है बल्कि त्वचा को अद्भुत चमक भी प्रदान करता है। पानी हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

कहा जाता है कि पानी हमारे खून से घातक तत्‍वों को बाहर निकालता है जिससे त्‍वचा चमकदार बनती है। सुबह सबसे पहले पानी पीने से मासपेशियों और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।

पानी पीने से हम कई तरह की बीमारियों से तो बचते है, साथ में इससे हमारी स्किन साफ़ रहती है। उस पर किसी तरह का कील- मुहांसे, झुर्रिया, पिंपल्स का सामना नहीं करना पड़ता इसलिए सुबह सवेरे खाली पेट या दिन भर पानी का सेवन  करते रहना चाहिए।

फिर बात आती है प्रतिदिन हमारे खाने मे इस्तेमाल होने वाली दही की। दही में कैलिशयम और प्रोटीन भरपूर होता है जो हमारी स्किन में कसाव बनाए रखता है। इससे पाचन शक्ति को ठीक रहती है जिससे पेट साफ़ रहता है और स्किन हैल्दी। इसके इस्तेमाल से स्किन पर पिंपल्स भी नहीं होते।

वहींं ग्रीन टी भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। मार्क़िट में इसके ढेरों ब्रांड हैं. यह स्किन को यू वी किरणों के साथ साथ स्किन कैंसर से बचाए रखती है। हर रोज इसके सेवन से पिंपल्स, झुर्रिया और झाइंया दूर होती हैं। कुल मिलाकर इसके सेवन से हमारी त्वचा में निखार आता है।

बेशक, हल्दी का इस्तेमाल हम मसाले के लिए करते हैं पर अगर इसे दूध मे मिलाकर लिया जाए तो त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

गर्म दूध में हल्दी डाल कर पीते है, तो यह हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छी होती है। हल्दी हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है। गांठ हल्दी लेगें तो वो ज्यादा असर करेंगी क्योकि उसमे मिलावट नही होती।

हल्दी हमारे खून को गाढ़ा करने के साथ साथ हमारे खून को साफ़ करती है जिससे हमारी स्किन साफ़ रहती है।

अब अगर फल की बात की जाए तो कुछ फल जैसे जामुन, स्ट्राबेरी, शहतूत आदि में आवश्क एंटी आक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते है जो हमारी त्वचा के डैमेज सैल की रिपेयर और सूजन को कम करतें हैं।

खूबसूरत त्वचा, खान पान और स्वास्थ्य

वही सूखे मेवे और बीज भी अपनी अलग ही महत्ता लिए हुए हैं। ये स्किन को चमकदार रखने में काफी हद तक मददगार होते है इसलिए इन्हे अपने आहार में जरुर शामिल करना चाहिए.

ये सभी चीजे खाने से न सिर्फ हमारी सेहत में सुधार होगा बल्कि हमारी हमारी त्वचा भी खिली खिली लगेगी. अगर उसे अपनाने से एक पंथ और दो काज होते हैं तो देरी किस बात की।

तो सदाबहार खूबसूरती के लिए अपना रहें हैं ना ये टिप्स… !!!

खाना पीना

वैसे तो शरीर में पानी की मात्रा सर्वाधिक रहती है, फिर भी हमें पानी की जरूरत होती है। बिलकुल फिट रहने हेतु पानी पीने के भी कुछ नियम होते हैं। हम कुछ खास नियम यहाँ बताना चाहेंगे-* व्यायाम करने के तुरंत बाद या धूप में घूमकर आने के बाद पानी पीना वर्जित है।* जब आपका पेट बिलकुल खाली हो और आप भोजन करने वाले हों, तब पानी पीने से पाचन शक्ति कमजोर होती है। भोजन के अंत में पेट भर पानी पीना हानिकारक होता है। * पके फल, ककड़ी, खीरा, तरबूज और मेवे खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीते।* सोकर उठने पर तुरंत पानी पीने से कुछ लोगों में जुकाम होने का भय रहता है अतः ऐसे लोग सुबह उठकर पानी न पिएँ ।* चिकनाहट के व खट्टे पदार्थ खाने के बाद, चाय-दूध पीने, छींकने के बाद के तुरंत बाद पानी पीना हानिकारक है। webdunia.com

read more at monicagupta.info

 

खूबसूरत त्वचा, खान पान और स्वास्थ्य

July 18, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पोकीमॉन मिला क्या

pokemon go cartoon by monica gupta

पोकीमॉन मिला क्या

पोकीमॉन और उसके मन की बात

पोकीमॉन गो का क्रेज सिर चढ कर बोल रहा है जिसे देखो वही खोजने में लगा है पर क्या आपको पता है कि बेशक हम उसे खोज रहे हैं पर पोकीमॉन  खुद अच्छे दिन खोज रहा है … !!

Pokémon Go shows it’s time for real-world games | GamesBeat | Games | by Travis Fox, Raincrow Studios

Real-world game design for mobile has its roots in pervasive game design, augmented reality, mixed reality, ubiquitous gaming, and a dozen or so other classifications. None of these are perfect, but real world is the most accommodating and carries the best chance of entering mainstream parlance. While the pioneers of this niche are largely slaughtered under the banner of location-based gaming, Niantic’s Pokémon GO, built on substantial learning from Ingress, has finally delivered. read more at venturebeat.com

अच्छे दिन आप भी खोजिए

 

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 172
  • 173
  • 174
  • 175
  • 176
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved