Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हे भगवान ये तकिया कलाम

smily photo

हे भगवान ये तकिया कलाम

कुछ देर पहले एक जाने माने न्यूज चैनल पर खबर आ रही थी. एंकर अपने संवाददाता से बात कर रहे थे और संवाददाता जवाब दिए जा रहे थे पर बात बात पर “जो है”, “जो है” भी बोले जा रहा था क्योकि बातचीत लम्बी थी तो प्रश्न पूछ्ते पूछ्ते एंकर भी जो है जो है करके बात करने लगे…

बडा अजीब लगा…इतने में  मेरी सहेली मणि आ गई. मैने उससे कहा कि आज किसी भी बात में मतलब ( मणि का तकियाकलाम) नही बोलेगी… उसने कहा कि ये तो कोई बडी बात नही पर दो वाक्यों के बाद फिर मतलब … मतलब चालू हो गया और उसके देखा देखी मैं भी… !!

वैसे जिस बात पर ज्यादा रोक टोक लगाई जाए बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाए कि नही करना वो हो ही जाती है.

हम बात ही कर रहे थे कि अचानक एक अन्य जानकार आ गए उनका राजनीति की ओर बहुत रुझान है.

बात तकिया कलाम की हो रही थी तो  उन्होने कहा कि दो नेताओ को तो वो भी जानते हैं जो तकिया कलाम बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं वो हैं हमारे मोदी जी और उनका भाईयों और बहनों और दूसरा अरविंद  केजरीवाल .. अरे उनका तकियाकलाम क्या है इस पर वो मुस्कुराते हुए बोले उनका तकिया कलाम है मोदी जी.. हे भगवान !!

वो फिर बोले हे भगवान तुम्हारा है जब देखो हे भगवान की करती हो या बोलने में या लिखने में … और मैं उनकी बात सुनने के बाद  हे भगवान बोलते बोलते रह गई…

हे भगवान  !!!  वैसे आपका तकियाकलाम क्या है ?? 😆

हे भगवान ये तकिया कलाम

तू पागल है क्या भी जरुर पढें

 

 

 

Photo by SigNote Cloud

July 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

साफ सफाई -लघु कथा -ऑडियो

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिवhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-safai-by-monica-gupta-1.wav

क्लिक करिए और सुनिए  एक मिनट और 48 सैंकिंड की कहानी “साफ सफाई -लघु कथा -ऑडियो ” वाचिका मोनिका गुप्ता

साफ सफाई  हम सभी को पसंद है पर कुछ मामलों में सफाई से सख्त नफरत है .. खासकर हमारे देश में….

कैसे ?? जानने के लिए सुनिए कहानी

सफाई

पिछले बहुत दिनों के तनाव के बाद आज घर में रौनक थी। दादी पूजा करवा रही थी। 12 वर्षीय मोनी जब  स्कूल घर लौटी तो खुशनुमा वातावरण था। पिछले बहुत दिनों से वो भी इस तनाव को महसूस कर रही थी। उसकी मम्मी सुस्त तो लग रही थीं, पर पूजा की तैयारी में जुटी थी और पापा बाजार से फल और मिठाई लाने गए हुए थे।
मोनी सोच रही थी कि आखिर इतने दिनों का तनाव ऐसे कैसे खत्म हो गया, क्योंकि आज न केवल सभी खुश हैं, बल्कि घर पर पूजा भी रखवा दी गई है। तभी बुआ का फोन आया और दादी बात करने में जुट गईं। वो खुशी- खुशी बता रही थीं कि पिछली बार की तरह इस बार भी सफाई हो गई है।

ईश्वर ने चाहा तो अबकी बार मोनी का भाई ही खेलेगा गोदी में… न कि .. मोनी सुनकर सन्न रह गई… तो क्या….अब वो नन्ही गुडि़या से कभी नहीं खेल पाएगी? फोन रखकर दादी ने आवाज दी मोनी पूजा में बैठने के लिए जा जाओ।
मोनी दादी के पास जाकर बोली कि आज पूजा कैसे हो सकती है। याद नहीं, पिछले साल जब चाचा की death  हुई थी, तब कुछ दिनों के लिए उन्होंने पूजा बंद करवा दी थी!

दादी अगरबत्ती और दीयाजलाते हुए, हँसते-हँसते बोलीं कि कैसी बातें कर रही है… आज कौन मरा है, जो घर में पूजा न होगी। मेरी बहन… सुना…. मेरी बहन… जिसकी आपने पेट में ही सफाई करवा दी। वो पूजा में नहीं बैठेगी और गुस्से से पैर पटकती, रोती हुई अपने कमरे में भाग गई ।
अचानक पूरे घर में मानो सन्नाटा-सा छा गया। दादी को ऐसा महसूस हुआ मानो सच में ही कोई मर गया है।

 

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

Audio- Peom-Girl Foeticide-female foeticide- india- Monica Gupta must listen audio

July 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अरविंद केजरीवाल और मुसीबतें

cartoon AK by monica gupta

अरविंद केजरीवाल और मुसीबतें

लोग परेशान करते रहे हम काम करते रहे. Talk to AK.com

भारतीय राजनीति में हलचल लाने वाले अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक मुसीबतें  का पीछा नही छोड रही कभी ठुल्ला शब्द कभी बहुत ही क्रांतिकारी तो कभी विधायकों का एक एक करके जेल जाना और मीडिया का सकारात्मक बातों का ना दिखा कर नकारात्मकता परोसना. अगर अरविंद जी की पत्नी भी वीआरएस ले रही हैं तो उस पर मजाक … कभी धरना कुमार तो कभी खो खो खांसी का मजाक फिर भी अरविंद केजरीवाल मैदान में डटे हुए सामना किए जा रहे हैं …

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से कहा- ठुल्‍ला का मतलब समझाइए – Jansatta

पुलिसवालों को ‘ठुल्ला’ कहने पर अदालत ने किया केजरीवाल को तलब

‘ठुल्ला’ टिप्पणी पर केजरीवाल के ख़िलाफ़ मानहानि का दूसरा मुकदमा

मालूम हो कि निचली अदालत के फैसले के मुताबिक आपराधिक मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस के खिलाफ ‘ठुल्ला’ वाला बयान देने के लिए समन किया जाना था। read more at jansatta.com

 

Arvind Kejriwal attacks Modi government over Supreme court verdict on Arunachal – Navbharat Times

SC judgment yet another tight slap on dictatorial Modi govt. Hope Modi ji wud learn n now stop interfering in democratically elected govts

अरुणाचल पर घमासान: केजरीवाल ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ, बचाव में बीजेपी सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार को झटका देते हुए अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की नाबाम तुकी सरकार हटाने की प्रक्रिया को पूरी तरह असंवैधानिक बताने के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। केजरीवाल ने इसे मोदी सरकार पर जोरदार तमाचा बताया है। read more at indiatimes.com

अपनी बात रखने के लिए अब अरविंद केजरीवाल से सीधी बात करने के लिए 17 जुलाई से Talk to AK.comशुरु करने जा रहे हैं

अरविंद केजरीवाल और मुसीबतें के बारे में आपके क्या विचार हैं .. ??

 

 

July 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

माँ का दिल, वटसअप और मेरे मन की बात

माँ का दिल, वटसअप और मेरे मन की बात

Whatsapp मम्मी और उनका प्यार

बात एक दिन पहले की है. जब मेरी थोडी तबियत ठीक नही थी इसलिए मैने बस वटस अप पर बच्चों का मैसेज चैक किया और ये भी देखा कि कब online थे. दोनों बच्चें बाहर ज़ॉब करते हैं एक तसल्ली हो गई कि चलो दोनो अपने अपने काम पर हैं और busy हैं … मैने आराम करने की सोची. उस दिन बस तबियत ठीक न होने की वजह से मेरा whatsapp देखने का मन नही किया इसलिए सारा दिन उसे चैक नही किया. बस ये जरुर चैक कर लिया कि बच्चों का मैसेज तो नही आया… !!

whatsapp photo 

देर शाम मेरी मम्मी का फोन आ गया कि कहां हो ?? मैं अपनी तबियत का बताना नही चाहती थी क्योकिं फिर वो सोचती बहुत हैं (जैसा कि हर मां की आदत होती हैं) इससे पहले मैं कुछ कहती वो बोली कि सुबह से वटस अप पर देख रही हूं तुम आई नही क्या हुआ … लास्ट सीन बस सुबह का था .. सब ठीक तो है ना… मैने बहाना बना दिया कि नेट नही चल रहा था और दो मिनट बाद बात करने के बाद फोन रख दिया.

फोन रखते रखते मैं भावुक हो गई  पता है मैं क्या सोच रही थी मैं सोच रही थी कि बेशक, मैं एक मम्मी हूं पर वो भी तो एक मम्मी हैं जिस तरह से मैं बच्चों का चैक करके कि उन्होने लास्ट कब देखा एक तसल्ली हो जाती है ठीक वैसे ही मेरी मम्मी को भी तस्ल्ली हो जाती होगी कि मैने कब आखिरी बार वटस अप देखा ..आखिर मैं उनकी बेटी जो ठहरी.. बेशक बात न भी हो पर इतना देखना ही बहुत होता है…मैने वटस अप खोल कर दुबारा चैक किया तो दोनो बच्चों की स्माईल आई हुई थी और मैं भी अपनी खराब तबियत भूल कर उन्हें मैसेज करने लगी और इतने में मम्मी का भी स्माईल का मैसेज आ गया …

लव यू मम्मी …

Photo by india7network

Photo by india7network

July 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

शक्तिमान घोडा , अंंधविश्वास और शक्तिहीन नेता

 horse by monica gupta

शक्तिमान घोडा , अंंधविश्वास और शक्तिहीन नेता

नेताओ की राजनीति के सामने घोडा वाकई में शक्तिमान निकला … शक्तिमान घोडे की खबर से पूरा देश विचलित हो गया था 14 मार्च को बीजेपी विधायक गणेश जोशी द्वारा शक्तिमान की पिटाई होने पर उसकी टांंग़ टूटने के बाद नकली टांग भी लगाई गई थी पर कुछ समय बाद वो मर गया था उसकी याद में देहरादून में चौराहे का नाम न सिर्फ शक्तिमान रखा गया बल्कि वहां उसकी प्रतिमा भी लगाई पर राजनीति के चक्कर में उसे हटा लिया गया सुनने में यह भी आ रहा है कि कोई अंधविश्वास के चलते ये किया गया…

भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश जोशी द्वारा की गई निर्मम पिटाई में घोड़े शक्तिमान ने अपनी एक टांग गंवा दी थी, जिसके बाद उसे एक कृत्रिम टांग लगाई थी, फिर बाद में उसकी मौत हो गई थी।

हरीश रावत सरकार के लिए रातोंरात हटाई गयी शक्तिमान घोड़े की प्रतिमा!

रावत सरकार ने देहरादून विधानसभा के पास ही स्थित रिस्पना चौक का नाम शक्तिमान चौक कर दिया था.  #Shaktiman horse | #statue | #Dehradun | #remove | #superstition | #Harish Rawat read more at m.prabhatkhabar.com

 

अंधविश्वास के फेर में पड़े हरीश रावत, हटाई गई ‘शक्तिमान’ की मूर्ति!– IBN Khabar

IBN Khabar: कई हफ्तों तक उत्तराखंड की सियासत में भूचाल मचाने वाला शक्तिमान घोड़ा अंधविश्वास की भेंट चढ़ गया। read more at ibnlive.com

भाग्य, अंधविश्वास और भारतीय – Monica Gupta

भाग्य, अंधविश्वास और भारतीय हम लोग मंत्र तंत्र , Superstition और वहम को न सिर्फ मानते हैं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत अहमियत भी देते हैं. दो दिन पहले read more at monicagupta.info

वैसे आपकी राय क्या है इस बारे में ??

 

July 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

उपयोगी टिप्स – फ्रिज में क्या ना रखें

उपयोगी टिप्स – फ्रिज में क्या ना रखें

इंटर नेट  और गूगल सर्च ज्ञान का इतना अच्छा माध्यम हो सकता है सोचा न था.. हर तरह की मामूली से मामूली और बडी से बडी बात इसमें लिखी है. अब बात हमारी दिनचर्या को ही लें कि फ्रिज में क्या रखें और क्या न रखें . इसकी  इतनी ढेर जानकारी मिली कि मैं हैरान रह गई…!!

उपयोगी टिप्स - फ्रिज में क्या ना रखें .. साभार गूगल

उपयोगी टिप्स – फ्रिज में क्या ना रखें .. साभार गूगल

कुछ समय से मेरी सहेली मणि नया फ्रिज लेने की सोच रही थी. उसने मुझसे पूछा कि कोई लेने वाला हो तो बताना ताकि ये निकले तो नया आए… जब मैने देखा तो उसका फ्रिज बिल्कुल ठीक लगा बर्फ भी खूब जम रही थी. मेरे पूछ्ने पर वो बोली कि इसमें रख कर चीजे खराब हो रही हैं और महक भी आ रही है.

उसने बताया कि कुछ दिन पहले एक किलो खीरा, टमाटर और दर्जन केले लाई थी लाते ही फ्रिज में रखे तो वो खराब ही हो गए. केले तो बिल्कुल ही काले पड गए. मैने हंसते हुए कहा कि फिर तो फ्रिज बिल्कुल खराब नही है बल्कि हम कुछ भी फ्रिज में रख देते हैं ये सोच कर कि वो ताजी रहेगी और यही हमारी सबसे बडी गलती है जैसा कि टमाटर को फ्रिज में रखने की गलती करते हैं.

टमाटर धूप में उगने वाला फल है और इसे ढेर सारे पानी और धूप की जरूरत पड़ती है. मौसम ठंडा होने पर ये ठीक नहीं रह पाता और फ्रिज में रखने पर ये जल्द ही गल जाता है और जहां तक केले की बात है केला भी फ्रिज में रखने पर बहुत जल्द काला पड़ जाता है. इसकी डंडी में से इथाईलीन गैस निकलती है, जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है. इससे बचने के लिए केले की डंडी पर प्लास्टिक चढ़ा सकते हैं. इससे केला और उसके आसपास रखे फल लंबे समय तक ताजा रह सकते हैं.

वैसे ये बात मेरे साथ भी हुई थी और मैं भी सोच रही थी कि मेरा फ्रिज खराब हो गया पर एक नेट पर कुछ सर्च करते हुए जब मैने ये पढा कि फ्रिज में क्या क्या नही रखना चाहिए तब जाकर समझ आई ..

इतना ही नही बीज वाले फल जैसे आड़ू, आलूबुखारा और चेरी को भी फ्रिज में नही रखने चाहिए कम तापमान में इनमें मौजूद एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और फल जल्दी पक जाता है.

सिट्रिक एसिड वाले फल जैसे कि नींबू और संतरे फ्रिज की ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाते. इनके छिलके पर दाग पड़ने लगते हैं और स्वाद पर भी असर होता है.

फ्रिज में रखने से इन फलों का रस सूखने लगता है. तेज सुंगध वाले खाद्य पदार्थ (पत्ता गोभी) की महक नरम खाद्य पदार्थों जैसे दूध में जल्दी हो जाती है, ऐसे में उन्हें ढक कर रखा जा सकता है. पोदीना भी अपनी महक छोड जाता है इसलिए अगर रखना ही है तो पॉलीथिन में लपेट कर रखना चाहिए.

मैने ये भी पढा था कि काटने के बाद तो तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना ही होगा लेकिन उससे पहले ऐसा नही करना चाहिए . इन फलों में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्रिज में रखने पर खराब हो सकते हैं. खीरा, तरबूज और खरबूजा खाने से कुछ देर पहले ही फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख सकते हैं.

फ्रिज में रखने से आलू का स्टार्च चीनी में तब्दील हो जाता है और इसके स्वाद पर असर पड़ता है. प्याज की ही तरह लहसुन भी फ्रिज में नही रखना चाहिए. इससे यह अंकुरित हो जाएगा और ढीला पड़ने लगेगा..

वैसे हमेशा खाने को ढक कर ही फ्रिज में रखना चाहिए  फ्रिज में अंदर की हवा सूखी होती है, जो खुले खाने को भी सूखा कर उसे अरुचिकर यानि बेस्वाद  बना देती है.

 

इन चीजों को भूल के भी न रखें फ्रिज में – Puri Dunia | पूरी दुनियाPuri Dunia | पूरी दुनिया

खाने से जुड़ी कुछ चीजें हैं, जिन्हें आपको फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। दरअसल, फ्रिज में रखते ही इन चीजों का स्वाद कम होता चला जाता है और फिर आपको उनका वह स्वाद… read more at puridunia.com

 

Food Refrigeration: फ्रिज में सामग्री रखने से पहले जानें यह बातें

खाद्य पदार्थों को बैक्टीरिया से बचाने के लिए उन्हें सही तरीके से फ्रिज में रखने की जरूरत होती है। लेकिन क्या हम जानते हैं कि फ्रिज में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं? जी हां, यहां हम आपको फ्रिज में सामान रखने की बहुत सी टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं। read more at ndtv.com

हां लहसुन और प्याज को एक साथ रखा जा सकता है पर ध्यान रहे कि इन पर धूप या बहुत ज्यादा रोशनी ना पड़े.

 

वैसे अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका फ्रिज खराब हो गया है तो जरा चैक कर लीजिए कि कही आप भी टमाटर,केला, गोभी तो नही ….

चलते चलते एक बहुत काम की बात……अक्सर सब्जी खरीदने के बाद आलू प्याज हम साथ साथ रखते हैं जबकि ये भी बिल्कुल गलत है आलू से निकलने वाली गैस प्याज को खराब करती है.आलू को धूप से दूर, सूखी और अंधेरी जगह प्लास्टिक की थैली से निकाल कर रखना चाहिए…

 

महिलाओं की भूमिका और संडे स्पेशल भी जरुर  सुनें

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 174
  • 175
  • 176
  • 177
  • 178
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved