Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आतंकी हमला, आतंकवाद और हमारी धरती

terror cartoons by monica gupta

आतंकी हमला, आतंकवाद और हमारी धरती

Global Terrorism पूरी दुनिया आतकंवाद को लेकर सदमें में है

हर रोज जैसे आतंकी खबर सुनने को मिल रही है और सीमा पर जवान मारे जा रहे हैं बहुत दुख होता है हमारी धरती लहूलुहान हो रही है आखिर इस का हल क्या होगा … जब रुकेगें ये हमले कब प्रेम प्यार से पूरी दुनिया रह पाएगी…

 

आतंकवाद पर बिना पाक का नाम लिये मोदी ने खूब लताड़ा

नैरोबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केन्या की राजधानी नैरोबी में हैं। ये मोदी की अफ्रीकी देशों की यात्रा का आखिरी पड़ाव है। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर उन्हें आतंकवाद की याद आई और किसी देश का नाम लिये बिना खूब बोले।  read more at eenaduindia.com

मानवता में यकीन रखने वाले आतंकवाद को हराने के लिए साथ आएं : नैरोबी में बोले पीएम मोदी

आतंकवाद को दुनिया के सामने खड़ी दो बड़ी चुनौतियों में से एक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मानवता में विश्वास रखने वाली सभी ताकतों को इस मानवता विरोधी समस्या को पराजित करने के लिए साथ आना होगा। read more at khabar.ndtv.com

कभी पाकिस्तान

PM Nawaz slams Indian aggression – Navbharat Times

आतंकी बुरहान की मौत से ‘सदमे’ में पाकिस्तान कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत पर पाकिस्तान ने हैरत जताई है। पाक ने इस घटना के विरोध में घाटी में भड़की हिंसा के दौरान स्थानीय नागरिकों पर ‘अत्यधिक बल प्रयोग’ और ‘दमनकारी उपायों’ की भी भर्त्सना की है। read more at navbharattimes.indiatimes.com

इसका क्या निदान हो सकता है अगर है तो बताईएगा

 

 

 

 

July 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाओं की भूमिका और संडे स्पेशल

रिश्वतखोरी - आईए रिश्वत देंhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-sunday-special-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए 2 मिनट और 9 सैंकिंड की Audio – Sunday Special

ऑडियो

ऑडियो

महिलाओं की भूमिका और संडे स्पेशल

दोहरी तीहरी या चार गुणा भूमिका लिए कभी house wife कभी home maker  तो कभी गृहणी ना जाने कितने नामों से पुकारी जाती है महिला .. और छुट्टी यानि संडे तो बस पूछिए मत …

जहां लोग फेसबुक पर अपना स्टेटस अपलोड करते हैं कि कब आएगा sunday .. क्योकि सनडे यानि आराम ही आराम. या मनडॆ आते ही अपना चेहरा उदास बना लेते हैं… वही home makers जुटी रहती हैं अपनी भूमिका निभाने में ..

संडे की सुबह मैं अपनी एक ऐसी ही सहेली के घर गई तो बच्चों के शोर से पूरा घर गूंज रहा था. बोली आज ओवर टाईम करना है ?? मैने पूछा अरे !! कैसे कही join  किया क्या तो हंस कर बोली नही री … आज संडे है ना इनकी और बच्चों की छुट्टी है ये सब मस्त है पूरा दिन धमा चौकडी मचाने वाले हैं जबकि उसका आज पूरा दिन रसोई मे बीतने वाला है … बारी बारी करके सो कर उठेंगें …अलग अलग नाश्ते की फरमाईश होगी नाश्ता निबटते ही लंच का समय हो जाएगा फिर बाजार भी शापिंग पर ले जाना होगा..

जहां दिन भर कभी  बच्चों के दोस्त खेलने आते रहेंगे वही  इनके भी दो चार दोस्त  गपशप के लिए आ ही जाएगें … और मौसम अच्छा हुआ  तो शाम को  पकौडे शकौडे … फिर कोई रिश्तेदार … मैने कहा … अरे बस बस बस … ओह मैं तो सुनते सुनते ही थक गई.. संडे  यानि सारा दिन काम ही काम ..इस पर वो मुस्कुराते हुए बोली हां..   तो??? ..

एक दिन ही तो मिलता है सभी को मिलकर मस्ती करने का… नही तो बच्चे सुबह से शाम तक school, पढाई, टयूशन, होम वर्क …ना आराम न नींद … !! वही इनका आफिस मीटिंग… ना खाने का ख्याल और न अपनी सेहत का …

मैंं भी मुस्कुरा दी क्योकि ये बात तो एक मां ही सोच सकती है … वैसे मैं कुछ ऐसी महिलाओ को भी जानती हूं जो संडे को कुछ ज्यादा ही टेंशन ले लेती है और दुखी होकर प्रार्थना करती हैं कि जल्दी से मंडॆ आए और सब अपने अपने काम पर जाए …!

मेरे विचार से.. अगर हर काम मिलजुल कर खुशी खुशी किया जाए तो कोई भी छुट्टी हो या संडे का मजा दुगुना होते देर नही लगती  वैसे आप अपना संडे या छुट्टी का दिन कैसे मनाते हैं जरुर बताईएगा..

जाते जाते एक खूबसूरत बात  दुनिया में दो जगह रहने के लिए बहुत बेहतर हैं पहली या तो किसी के दिल में या फिर दुआओ में … कल फिर मिलूगी एक नए विषय के साथ तब तक अपना ख्याल रखिए … बाय 🙂

July 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बाढ़, बारिश, पानी पानी होना और सेल्फी का जुनून

 

पानी पानी

बाढ़, बारिश, पानी पानी होना और सेल्फी का जुनून

सेल्फी सभी मौसम में सदाबहार आईटम है

गर्मी के मौसम के बाद इंतजार रहती है मूसलाधार बरसात की और ताकि भयंकर गर्मी से राहत मिले और नजरे इनायत हो जाती हैं मौसम विभाग पर की वो क्या भविष्यवाणी करता है…

आई बरसात तो बरसात ने दिल तोड दिया… आजकल जिस तरह से बादल फटने की, बिजली गिरने की धटना हो रही है, बारिश में सडको पर पानी जमा होने लगा है सडकें टूट जाती हैंं बरसात से डर ही लगने लगा है ााउर रही सही कसर सेल्फी पूरी कर देता है न जाने इसके चक्कर में कितनी जाने चली गई ..

Selfie से रहें सावधान, मौत का शिकार हो रहे यंगस्टर्स – Jansatta

हाल ही में जम्मू और मुंबई में सेल्फी क्रेज के कारण हु़ई दो मौतों ने अगर आपको सोचने पर मजबूर कर दिया है तो ध्यान रखना जरूरी है कि आपके बच्चे भी अपने दोस्तों को प्रभावित करने के लिए किसी ऐसे ही खतरनाक पोज में सेल्फी न खींचें। read more at jansatta.com

मौत की Selfie, एक क्लिक और गहरी खाई में समा गया छात्र

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सेल्फी लेने के दौरान वाटरफॉल में गिरने से एक छात्र अंशुमान की मौत हो गई. अंशुमान अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए वाटरफॉल गया था. read more at pradesh18.com

वैसे आपके क्या विचार हैं सेल्फी के बारें में जरुर बताईगा ..

 

 

 

July 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हेल्थ टिप्स – पहला सुख निरोगी काया

हेल्थ टिप्स – पहला सुख निरोगी काया – foods for healthy body and mind – pehla sukh nirogi kaya – घर से दूर रह कर पढ रहे बच्चों के लिए कुछ हेल्दी टिप्स

जो बच्चे बाहर रह कर पढ रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं उनके माता पिता को एक ही फिक्र होती है कि वहां  खाना कैसा है. ?? ठीक तो है ना ?? इसलिए जब भी बच्चे छुट्टियों में घर आते हैं वो उन्हें घर का खाना खूब खिलाया जाता है और बार बार यह भी नसीहत दी जाती है कि जंक फूड नही खाना कोक, पैप्सी आदि नही पीना क्योकि नुकसानदायक है.

हेल्थ टिप्स – पहला सुख निरोगी काया

अब प्रश्न यह उठता है कि फिर वो खाएं तो क्या खाएं अकेले हैं और समझ भी नही है. वैसे समस्या इतनी भी गम्भीर नही है क्योकि कुछ ऐसी चीजे हैं जिसे खाने से न सिर्फ उनका स्वास्थय सही रहेगा बल्कि चुस्त दुरुस्त भी रहेंगें यानि नो चिंता..

अब जैसे मान लीजिए वो दूध पैकेट वाला लेते हैं तो अगर वो डबल टोन्ड दूध लेना शुरु कर देंगें तो फेट भी कम होगा और पौष्टिक भी रहेगा.

वही अगर फलों में केले को नियमित कर दें तो बहुत फायदा होगा. कभी केले की चाट कभी बनाना शेक तो कभी सिम्पल केला खाना और बच्चे ब्रेड भी लेते ही हैं तो वो अगर आटा ब्रेड या ब्राऊन ब्रेड हो तो बहुत बेहतर होगा.

अपने कमरे में रात को मुठ्ठ्ठी भर काले चने भिगो कर रख सकते हैं और अगले दिन उन्हें खा सकते हैं और इतना ही ही नही उन भीगे चने का पानी पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होगा…

वैसे रात को चार पांच बादाम भी भिगा कर रखे जा सकते हैं जो सुबह खा लिए जाए और अब बाहर रहते हैं तो बाहर का खाना यानि  जंक फूड खाया ही जाता है पर लिमिट मे खाया जाए तो सही अन्यथा… आप खुद समझदार हैं 😆

healthy diet photo

 

पहला सुख निरोगी काया
दूजा सुख घर में हो माया
तीजा सुख कुलवंती नारी
चौथा सुख पुत्र हो आज्ञाकारी
पंचम सुख स्वदेश में वासा
छठवा सुख राज हो पासा
सातवा सुख संतोषी जीवन …. ऐसा हो तो धन्य हो जीवन

Top 10 diet foods of all time in Hindi | दस सदाबहार पौष्टिक आहार

अंकुरित अनाज सेहत के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है। यह पोषक एवं जीवंत आहार माना जाता है। यह तुरंत शरीर को ताकत व ऊर्जा देता है।  अंकुरित करने से अनाजों की पौष्टिकता बढ़ जाती है। मसलन सूखे बीजों में विटामिन ‘सी’ की मात्रा लगभग नहीं के बराबर होती है। इन बीजों के अंकुरित होने पर यही मात्रा लगभग दस गुना हो जाती है।  फाइबर से भरपूर अंकुरित अनाज  को आसानी से पचाया जा सकता है। इसे खाने से पेट संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। और सबसे मजेदार बात तो ये हा कि इसे किसी भा मौसम में खाया जा सकता है। read more at onlymyhealth.com

healthy diet photo

 

Photo by Arya Ziai

अगर शरीर को बीमारियों से दूर चुस्त रखना है तो पौष्टिक खाना खाना ही चाहिए क्योकि पहला सुख निरोगी काया

पानी पीने के फायदे भी जरुर पढिए

July 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पीरियडस के दौरान महिलाएं और खानपान

पीरियडस के दौरान महिलाएं और खानपान

 

पीरियडस के दौरान महिलाएं और खानपान – Women care Periods, मासिक धर्म, महीना, महावारी अलग अलग नाम से जाना जाता है पर महिलाओं की समस्या एक ही है. इस दौरान महिला अपने आप को बहुत कमजोर महसूस करती हैं चिडचिडी भी हो जाती हैं और शरीर में बदलाव सा महसूस होता है. इस बारे में शहर की जानी मानी डाक्टर रचना सांगवान के साथ बात करके उनकी राय जानी.. आप भी देखिए.

पीरियडस के दौरान महिलाएं और खानपान

वैसे मासिक धर्म के दौरान आर्यन अच्छी मात्रा में लेना चाहिए या तो लोहे की कडाई में बना खाना खाए या फिर  गुड चने का सेवन भी बहुत फायदा देता है. इसके साथ ही साथ  तीन दिन आराम भी करना चाहिए और टहलना भी चाहिए.

Periods के दौरान स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये !

गुड़ और चना मिलकर महिलाओं में Periods के दौरान होने वाले ब्लीड के नुकसान को पूरा करते हैं. युवा महिलाओं को एक हफ्ते में कम से कम एक बार गुड़ और चना खाना चाहिए. read more at indiatrendingnow.com

 

पीरियड्स के दौरान महिलाएं अक्सर करती हैं ये गलतियां

पीरियड्स हर महिला के साथ होने वाला एक दर्दनाक सत्य है। लेकिन इस दर्द भरी घड़ी में आप कुछ एहतियात बरत कर मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर विचार करते हुए कुछ कामों से दूर रहना चाहिए।  पीरियड के दौरान कुछ सावधानियां बरतना जरूरी होता है।

read more at eenaduindia.com

अगर आप भी किसी अनुभव से गुजरी हों या आपके पास कोई टिप्स हो तो हमें जरुर बताईगा

Photo by Bea Serendipity

Photo by Celestine Chua

July 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/Audio-be-positive-by-monica-gupta.wav

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव यहां Click  करिए और सुनिए 1मिनट और 45 सैंकिंड की ऑडियो audio जब कोई बात बिगड़ जाये तो कैसे रहें बी पॉजिटिव Be Positive

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव फिल्मी गाना “जब कोई बात बिगड जाए जब कोई …” बहुत आकर्षित करता है  वाकई में, हम किसी कठिनाई में हो, किसी मुश्किल का सामना कर रहें होंं तो किसी के साथ की बहुत जरुरत होती है लेकिन उससे भी ज्यादा जरुरत होती है हमें खुद को  motivate करने की, उस  situation से खुद को उबारने की. इस situation  से निकलने के बहुत तरीके भी हैं अगर आप भी तरीके जानना चाह्तें हैं तो आपको ऑडियो Audio  सुनना होगा… click n listen the audio.

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

निराशा से बचने के उपाय – जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव मार्किट से लौटते समय दीपा मिली. वो ब्यूटी पार्लर से निकल रही थी बहुत अच्छी लग रही थी. उसने अपना नया हेयर स्टाईल करवाया था. मैने दीपा ने दो मिनट बात की इतने में उसके पति आ गए और वो उनके साथ चली गई.

असल में, दीपा को दो महीने पहले abortion  miscarriage   हो गया जिसके चलते वो डिप्रेशन में आ गई और सारा समय बस चुपचाप और अकेले बैठी रहती.पर आज उसे पार्लर से निकलते देखा तो खुशी हुई क्योकि अब उसने अपने आप को सम्भाल लिया है और वो वापिस अपनी जिंदगी में लौट रही है.

वैसे हम सभी की जिंदगी में बहुत बार ऐसे अवसर आते हैं जब कोई बात बिगड जाती है और मुश्किल आ जाती है. चारो तरफ उदासी और निराशा ही निराशा होती है..  अगर उस से बाहर निकल जाए तो बहुत बेहतर अन्यथा वो अगर वो हमें जकड ले तो उससे निकल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है.

वैसे जिंदगी में निराशा से निकलने को बहुत तरीके हैं. सबसे पहले तो खुद को motivate करना, अपने अंदर खुद आत्मविश्वास भरना, किसी hill station , sea beach या long drive  पर निकल जाना. नए दोस्त बनाना या अपने पुराने और positive  दोस्तों से बात करना, अगर हमारे पास pets यानि पालतू है तो उसके साथ कुछ समय बिताना और उससे अपने मन की बात शेयर करना, पुराने कपडॆ किसी को देकर नए कपडे खरीदना..

वैसे music सुनना या कुछ लिखना भी relax होने का सबसे अच्छा source है. इसके इलावा घर की कुछ डेकोरेशन मे बदलाव करना, अपनी पसंद की किताब पढना या हलके गर्म पानी से नहाना भी बहुत रिलेक्सेशन देता है या फिर खुद का make over, नया hair cut या नई look भी जीवन मॆ एक नया बदलाव और खुशियां ला सकती है…

वो कहते भी है ना कि वक्त सबको मिलता है जिंदगी बदलने के लिए पर जिंदगी दुबारा नही मिलती वक्त बदलने के लिए… इसलिए हिम्मत रखिए और मुस्कुराते रहिए bye bye … Take Care

 

विचार भी जरुर पढिए 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 175
  • 176
  • 177
  • 178
  • 179
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved