Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

June 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मजाक उड़ाना कितना सार्थक

हमारे व्यक्तित्व

मजाक उड़ाना कितना सार्थक

बात मजाक उडाने की चले तो हमारे जहन में सोशल मीडिया और खासकर टवीटर आता है क्योकि  कम से कम शब्दों में इतना भयंकर मजाक उडाया जाता है वहां कि बस पूछो ही मत .. पर पर पर .. जरा ठहरिए .. अगर आप ये सोच रहे हैं तो जरा रुकिए … ऐसा नही है कि सोशल नेट वर्किंग ने ही मजाक उडाने का ठेका लिया हो और भी बहुत जगह मजाक उडाया जाता है … असल में हुआ ये कि

कुछ देर पहले मैं, अपनी सहेली  मणि  के साथ उनकी जानकार के घर गई. हम चाय पी ही रहे थे कि उनके घर की door bell बजी. उनके दस साल के बेटे ने दरवाजे से झांका और बोला अरे मम्मी वही बोर मुटल्ली आंटी आई है अब खाएगी आपका सिर… मम्मी के इशारा करने पर उसने दरवाजा खोल दिया और वो महिला उनसे ऐसे हंस बोल कर बात करने लगी जैसे मानो वो सबसे प्रिय सहेली हो …

इतने मे हम भी जाने के लिए उठ गए.. बाहर निकलते हुए मैं मणि से पूछ रही थी कि वैसे दरवाजा खोलने से पहले हमें क्या क्या उपाधि मिली होगी …… मणि ने चिढाते हुए बोला कि उसका तो पता नही मिली होगी पर तुझे कार्टून की उपाधि जरुर मिली होगी…

बेशक, हमने इस बात को मजाक में उडा दिया पर बहुत सोचने वाली बात है कि बच्चों के सामने दूसरों का मजाक उडाने के बजाय हमें संस्कार ऐसे देने चाहिए कि दूसरा मजाक उडाए तो उसे टोके या समझाए कि ये गलत बात है ऐसे नही बोलना चाहिए!!!

वैसे, सोशल नेट वर्किंग पर जो लोग पसंद नही है एक क्लिक लगता है उन्हें ब्लाक करने में या अनफ्रैंड करने में पर रियल लाईफ में बहुत सोच समझ कर कट्टी करनी पडती है … से इस बारे में आपके क्या विचार है ?  जरुर बताईएगा !! making fun of others photo

अनसोशल होता सोशल मीडिया

भी जरुर पढे ….

Photo by arol lightfoot ♥ trying really hard to catch up

June 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आईए मनाए योग दिवस

yoga by monica gupta

आईए मनाए योग दिवस

…और योग दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , बेशक आज की हैड लाईन या ब्रेकिंग न्यूज यही है … पर किसी के दिल पर क्या बीती योग किस तरह से मनाया ये तो वही जाने जिसने  योग दिवस मनाया हो …

बिल्कुल आईए मनाएं योग दिवस … हर कोई योग में डूबा है जिसे देखो नए नए रिकार्ड बना रहा है तो हम योग दिवस क्यो न मनाए हां वो अलग बात है हमारा योग दिवस मनाने का तरीका अलग है पर योग दिवस तो मना ही रहे है …

योग जीरो बजट में हेल्थ इंश्योरेंस देता है : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी

  • UN द्वारा पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत के अनुरोध पर गत वर्ष इसका प्रारंभ हुआ। 21 जून इस लिए चुनाव गया क्योंकि यह दुनिया के बड़े हिस्से में सबसे लंबा दिवस होता है।
  • पूरे विश्व ने योग दिवस का साथ दिया। विकसित से लेकर विकासशील देश इसके साथ जुड़े। यूएन द्वारा घोषित किए गए इतने दिवस में कोई दिवस जनांदोलन बन गया हो ऐसा योग दिवस के साथ ही हुआ है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बराबरी कोई और दिवस नहीं कर पा रहा है……

read more at ndtv.com

अंतराष्ट्रीय योग दिवस – योग के फायदे – Monica Gupta

https://monicagupta.info/%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%82%E0%A4%A8/%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-%E0%A4%AF%E0%A5%8B/अंतराष्ट्रीय योग दिवस – योग के फायदे बेशक योग दिवस के बहुत फायदे होते हैं पर हमारे देश की राजनीति भी महान है विपक्ष इस पर भी राजनीति करने से नही पीछे … वो कहते हैं  है कि अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा ऐसे अनेकों दिवस मनाएगी . … read more at monicagupta.info

वैसे आपने योग दिवस कैसे मनाया जरुर बताईएगा 🙂

 

 

June 20, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अंतराष्ट्रीय योग दिवस – योग के फायदे

cartoon yoga by monica gupta

अंतराष्ट्रीय योग दिवस – योग के फायदे

बेशक योग दिवस के बहुत फायदे होते हैं पर हमारे देश की राजनीति भी महान है विपक्ष इस पर भी राजनीति करने से नही पीछे …
वो कहते हैं  है कि अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा ऐसे अनेकों दिवस मनाएगी .

योग दिवस पहली बार  21 जून 2015 को मनाया गया जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी …

21 जून को जिसके बाद 21 जून को ” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को ” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

पीएम मोदी बोले- योग दिवस की ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की थी

read more at ndtv.com

वैसे आपका योग के बारे में क्या विचार है .. जरुर बताईएगा

 

June 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फादर्स डे- ऑडियो

फादर्स डे- ऑडियो – पापा, पिताजी  डेड  नाम जहन में आते ही दो बाते उभर कर आती हैं एक तो रौबीला चेहरा और दूसरा नाजुक सा दिल जोकि  महसूस तो नही होने देता पर असल में, होता मदर्स की फीलिंग से भी ज्यादा कोमल है …

फादर्स डे- ऑडियो –

हमारे एक जानकार की बिटिया की हाल ही में शादी हुई है शादी के बाद जब उनसे मिलना हुआ तो मेरे पूछ्ने पर कि बिटिया कैसी है तो झर झर आसूं बहने लगे …पता लगा कि बेटी की शादी के बाद से ही वो बहुत इमोशनल हो गए हैं  वो बहुत  वही एक अन्य मित्र है उनके बच्चे होस्टल में पढते हैं जब भी छुट्टियों मे आकर वापिस जाते हैं वो कभी बस स्टेंड छोडने नही जाते वो बच्चों को बाय नही कर सकते …

 

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-o-fathers-day-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए  फादर्स डे  पर 2 मिनट और 34 सैकिंड का ऑडियो मेरी आवाज में

फादर्स डे- ऑडियो

 

ऑडियो फादर्स डॆ - मोनिका गुप्ता

फादर्स डे- ऑडियो

 

ऐसे ही नए नए बने पापा की बात तो सुनिए जब उनके तीन महीने के बेटे को पहला टीका लगा तो उन्होने चेहरा ऐसा बना लिया मानों उन्हें ही टीका लगा हो पूरा का पूरा दर्द उनके चेहरे पर उभर आया….

और अभी कुछ समय पहले जब क्लास 10 का रिजल्ट आया मैने अपनी सहेली को फोन किया तो फोन उसके पति ने उठाया और वो खुशी में इतने भावुक थे कि उनकी आवाज ही नही निकल रही थी रुधे गले से वो बस यही बता पाए कि  उनका बेटा पूरे जिले में फर्स्ट आया है…

तो देखा कितना नर्म दिल होता है पापा लोग का.. परिवार का मुखिया हैड होने के नाते वो बस गुस्सैल और रोबीले होने का दिखावा करते हैं…पर भीतर एक मासूम सा दिल होता है जिसमें बस प्यार ही प्यार भरा और केयर ही केयर भरी होती है…

इसलिए हमें उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें भी अपना अच्छा  और सच्चा दोस्त समझते हुए , उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहिए और पूरा आदर और प्यार देना चाहिए

वैसे बेशक ,फेसबुक भी बहुत अच्छा माध्यम है फादर्स डे पर अपना अपने प्यार  दर्शाने का  पर इसका यह् भी मतलब नही होना चाहिए कि अगर आपने फेसबुक पर कुछ पोस्ट नही किया तो आप अच्छे या लायक बच्चे नही हो .असल में हुआ ये कि  मेरे एक जानकार  फेस बुक पर बहुत एक्टिव रहते हैं उन्होने आज जब फादर्स डे पर कुछ नही डाला तो मैने फोन करके पूछा आज क्या हुआ ?? इस पर वो बोले रात अचानक उनके पापा की तबियत खराब हो गई थी तो उनकी सेवा मे ही लगे रहे…

मेरे विचार से पापा की सेवा करना  दुख सुख में उनके साथ खडॆ रहना ही सबसे बडा उपहार है.. वैसे आपने फार्दस डे कैसे सैलीब्रेट .किया जरुर बताईएगा …

FATHERS DAY जरुर सुनिए

फादर्स डे- ऑडियो

FATHERS DAY – Monica Gupta

हर साल जून के तीसरे सप्ताह के रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है . पाश्चात्य संस्कृति ने चाहे हमें और कुछ सिखाया हो या नहीं, पर इन दिनों को मनाना तो सिखा ही दिया है. कोई भी दिन हो हमे बस मनाने की इंतजार रहता है. इस दिन भी नेट,सोशल नेट्वर्किगं साईट् या समाचार पत्र भरे रहते है. लोग अपने-अपने अनुभव बताने को बेताब रहते हैं, लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं बताऊंगी. क्योकि आज के बदलते समय में हमे बदलना बहुत जरुरी है. नही तो रिश्तों में खटास आते समय नही लगेगा. Read more…

 

June 18, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जब पापा ने बनाए मटर के चावल

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/papa1.wav

क्लिक करिए और सुनिए 3 मिनट और 46 सैकिंड  की  मजेदार ऑडियो बाल कहानी  जब पापा ने बनाए मटर के चावल

जब पापा ने बनाए मटर के चावल

फार्दस डे के उपलक्ष में सुनिए कहानी

बात बहुत समय पहले की है जब मम्मी लोग का काम होता था रसोई सम्भालना और पापा लोग का काम आफिस जाना और पैसा कमाना.. ये आपबीती है क्लास 6 मे पढने वाली मणि की..आईए सुने क्या बताई मणि ने कहानी जब पापा ने बनाए मटर के चावल..

बेशक आज मम्मी पापा दोनो आफिस में काम करते हैं इसलिए दोनो ही घर पर भी बराबर का काम करते हैं और करना भी चाहिए … !!

चलिए बीते समय में चलते हैं और सुनते हैं  मजेदार बाल कहानी जब पापा ने बनाए मटर के चावल

अगर आप कहानी पूरी पढना चाह्ते हैं तो नीचे लिंक पर क्लिक करिए

मोनिका गुप्ता

रोचक बाल कहानी – जब पापा ने बनाए मटर के चावल – Monica Gupta

रोचक बाल कहानी – जब पापा ने बनाए मटर के चावल हमेशा ही मम्मी और रसोई का नाता रहा है. मैने आज तक पापा को रसोई से पानी का गिलास खुद लेकर पीते नही देखा. पापा सरकारी अफसर हैं इसलिए दफ्तर के साथ साथ घर पर भी खूब रौब चलता है. ओह क्षमा करें. असल … read more at monicagupta.info

आप बताईए कि आपको कहानी कैसी लगी और अगर आपके पास भी कोई मजेदार अनुभव हो तो जरुर बताईएगा

 

 

June 18, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

डीजे वाले बाबू बनाम बीजेपी वाले भईया

poor by monica gupta

डीजे वाले बाबू बनाम बीजेपी वाले भईया

डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे गाना चला दे .. लोगो के दिमाग में इस कदर बैठ गया है कि इस गाने की तुकबंदी करने से भी नही चूक रहे अब देखिए न बीजेपी वाले भईया अच्छे दिन ला दे अच्छे दिन ला दे महंगाई तू भगा दे का राग अलाप रही है बेचारी गरीब भिखारिन …. पर क्या सरकार का दिल पसीजेगा … क्या सरकार गरीब के मन की बात सुनेगी … और अगर सुनेगी तो कब तक … !! एक ज्वकंत प्रश्न …. एक यक्ष प्रश्न … जिसका जवाब किसी के पास नही … किसी के पास नही … किसी के पास नही … तब तक देखते रहिए … और बनते रहिए  🙄

डीजे वाले बाबू बनाम बीजेपी वाले भईया … वैसे सरकार महंगाई के बारे में आपके क्या विचार हैं ??

ऑडियो – जानवर और इंसान भी जरुर सुनिएगा

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 183
  • 184
  • 185
  • 186
  • 187
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved