Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

May 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्कूली बच्चे और शारीरिक दंड

कार्टून
कार्टून

कार्टून

स्कूली बच्चे और शारीरिक दंड

मुर्गा बनाना मना है … कुछ देर पहले मेरी सहेली मणि का फोन आया वो खुशी खुशी बता रही थी कि आज 30 साल के बाद उसे वो टीचर मिली जो स्कूल में उसकी बहुत पिटाई करती थी. उन्हे  देख कर और मिलकर बहुत अच्छा लगा. आज वो जो भी है उन्ही की वजह से है क्योकि ना स्कूल में वो पिटाई करती न वो पढाई मे ध्यान लगाती और ना वो फर्स्ट डिवीजन में पास होती … !! वाकई मॆंं, थोडी बहुत सख्ती और डर जरुरी होता है मुझे भी याद आ गया जब क्लास में बोलने और गणित में सवाल हल न करने पर क्लास से बाहर दोनो  हाथ उपर खडा होने की सजा मिलती और फिर वो सवाल ऐसा याद हुए … ऐसे याद हुए कि जिंदगी भर नही भूले … मैं सोच ही रही थी तभी अखबार में एक खबर पर नजर गई कि अगर बच्चे को मुर्गा बनाया तो टीचर को होगी 3 महीने की जेल और एक लाख रुपया जुर्माना  …

 

 www.bhaskar.com

जस्टिस जुवनाइल एक्ट में हाल में ही संशोधन किया है। देश में जेजे एक्ट यानि जस्टिस जुवनाइल एक्ट को लागू हुए कई साल हो गए, लेकिन अब इसमें कई बदलाव कर नए सेक्शनों को शामिल किया है। सेक्शन 77 के तहत अध्यापक स्कूल में बच्चे को किसी तरह की सजा देता है और बच्चा उसकी शिकायत खुद जुवनाइल अदालत या जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से अदालत में याचिका दायर करता है तो सजा व जुर्माना दोनों हो सकते हैं…..       read more at bhaskar.com

Rajasthan News | Hindi News | Latest News | Samachar

कई बार देखने में आया है कि विद्यार्थी सजा से इतने भयभीत हो जाते हैं कि काफी दिनों तक विद्यालय जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। मनोविज्ञानियों के अनुसार शारीरिक दंड का बच्चों के दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। हीन भावना से ग्रस्त बच्चे इसी वजह से पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं। कई बच्चे आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं, जिसे देखते हुए किशोर न्याय अधिनियम-2015 लागू किया है। बच्चों या अभिभावक की शिकायत पर पुलिस को संबंधित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करना होगा। क्रूरता बरती तो 10 साल की सजा ‘आरटीई की धारा 17 के अनुसार शिक्षक द्वारा बच्चे को प्रताडि़त करने और जांच में सही पाए जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। धारा 82 (1) में अनुशासन सिखाने के नाम पर यदि बच्चे जान-बूझकर शारीरिक दंड दिया गया तो पहली बार दोष सिद्ध होने पर 10 हजार रुपए जुर्माना, दूसरी बार में तीन माह की सजा तथा धारा 82 (2) में दोषी शिक्षक को बर्खास्त करने का प्रावधान है।Ó धारा 75 के तहत बच्चे के साथ शारीरिक दंड के नाम यह क्रूरता बरती गई तो आरोपित के खिलाफ 10 वर्ष तक की सजा पांच लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान भी है। read more at rajasthannews.net

इतना ही नही सेक्शन 75 के तहत अगर घर पर माता पिता बच्चे के साथ मारपीट या अभद्र भाषा बोलते हैं तो उन्हें भी 3 साल जेल और 1 लाख रुपया जुर्माना हो सकता है..

चाहे स्कूल हो या घर बच्चे में थोडा डर तो रहना ही चाहिए पर अब बच्चा बिल्कुल बेखौफ हो जाएगा जोकि कही न कही सही नही भी है वैसे आपका इस बारे मे क्या विचार है जरुर बताईएगा …

 

 

May 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Short Story – Audio – Retirement – Monica Gupta

मोनिका गुप्ता

Short Story – Audio – Retirement – Monica Gupta

क्लिक कीजिए और सुनिए कहानी

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/05/short-story-retirement-by-monica-gupta.wav

नमस्कार … आज मैं आपको अपनी लिखी कहानी Retirement अपनी आवाज मे सुना रही हूं ये कहानी रवि कुमार की है जो सरकारी नौकरी से हाल ही में रिटायर हुए हैं और उन्हें उन सभी अपनो का इंतजार है जो हमेशा सुबह से शाम तक उनही के पास रहते और बतियाते रहते और कही न कही उनकी सरकारी नौकरी  का पूरा फायदा उठाते तो क्या रिटायर होने के बाद भी उन लोगो ने आना जाना लगाए रखा या किनारा कर लिया यह जानने के लिए आपको सुननी पडेगी मेरी लिखी कहानी रिटायरमैंट

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

Short Story – Audio – Retirement – Monica Gupta कहानी सुनिएगा और बताईएगा कि कैसी लगी और किस तरह की कहानी या व्यंग्य आप सुनने की इच्छा रखते हैं .

लघु कथा – पसंद ना पसंद (Audio) कहानी  भी जरुर सुनिए

 

May 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अक्षय तृतीया और उसका महत्व

jail cartoon by monica gupta

अक्षय तृतीया और उसका महत्व

हम भारतीय बहुत ज्यादा पूजा पाठ में ध्यान देने वाले और मान्यताओं को मानने वाले हैं और कोशिश यही रहती है कि सारे काम ढंग़ से निबाहे जाएं अब अगर कोई दिन शुभ है तो है … चाहे वो जेल जाना ही क्यो न हो .. अगर अक्षय तृतीया का दिन शुभ है तो उस दिन सारे कार्य करने सही ही होते हैं…

 

no marriage muhurat on akshaya tritiya this year 2016 first of instance in 100 years: :

अक्षय तृतीया पर्व को कई नामों से जाना जाता है. इसे अखातीज और वैशाख तीज भी कहा जाता है. इस पर्व को भारतवर्ष के खास त्योहारों की श्रेणी में रखा जाता है. इस दिन स्नान, दान, जप, होम आदि अपने सामर्थ्य के अनुसार जितना भी किया जाए, अक्षय रूप में प्राप्त होता है.

क्या है अक्षय तृतीया अक्षय तृतीया वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं. इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है. सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ इसी तिथि से हुआ है. भगवान विष्णु ने नर-नारायण, हृयग्रीव और परशुराम का अवतरण भी इसी तिथि को हुआ था. बद्रीनाथ की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है और श्री लक्ष्मी नारायण के दर्शन किए जाते हैं. प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनारायण के कपाट भी इसी तिथि से ही पुनः खुलते हैं. read more at aajtak.intoday.in

importance and rituals of akshay tritiya: :

इस दिन करें ये शुभ कार्य : – अक्षय तृतीया को शादी, गृह-प्रवेश, कपड़े और जेवर की खरीददारी या घर, जमीन, गाड़ी की खरीददारी से जुड़े काम किए जा सकते हैं. – इस दिन नया कपड़ा, जेवर पहनना और नई संस्था और काम का उद्घाटन शुभ माना जाता है. – पौराणिक मान्यता है कि इस दिन पितृ पक्ष को किया गया तर्पण और पिंडदान या किसी भी तरह का दान अक्षय फल देता है. – इस दिन किया गया गंगा स्नान और पूजन सभी पापों को नष्ट करता है. – सम्पन्नता की कामना हर इंसान को होती है. इसी वजह से इस दिन सोना खरीदने से वह अक्षय मतलब कभी न खत्म होने वाला होगा. – अक्षय तृतीया को किया गया जप, तप, हवन, पूजा, दान का फल कई गुना बढ़ जाता है. – इस दिन हमें सद्गुणों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए और जाने अनजाने में किए गए पापों की क्षमा याचना करनी चाहिए. h/t aajtak.intoday.in

 

importance and rituals of akshay tritiya: :

इस दिन करें ये शुभ कार्य : – अक्षय तृतीया को शादी, गृह-प्रवेश, कपड़े और जेवर की खरीददारी या घर, जमीन, गाड़ी की खरीददारी से जुड़े काम किए जा सकते हैं. – इस दिन नया कपड़ा, जेवर पहनना और नई संस्था और काम का उद्घाटन शुभ माना जाता है. – पौराणिक मान्यता है कि इस दिन पितृ पक्ष को किया गया तर्पण और पिंडदान या किसी भी तरह का दान अक्षय फल देता है. – इस दिन किया गया गंगा स्नान और पूजन सभी पापों को नष्ट करता है. – सम्पन्नता की कामना हर इंसान को होती है. इसी वजह से इस दिन सोना खरीदने से वह अक्षय मतलब कभी न खत्म होने वाला होगा. – अक्षय तृतीया को किया गया जप, तप, हवन, पूजा, दान का फल कई गुना बढ़ जाता है. – इस दिन हमें सद्गुणों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए और जाने अनजाने में किए गए पापों की क्षमा याचना करनी चाहिए. h/t aajtak.intoday.in

भाग्य, अंधविश्वास और भारतीय  जरुर पढिए

अक्षय तृतीया और उसका महत्व … आपके क्या विचार हैं

जरुर बताईएगा

May 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Twitter Abusive Language

twitter cartoon by monica gupta

Twitter Abusive Language

अगर आज की तारीख में कोई पूछे कि किससे डर लगता है तो मैं तो यही कहूंगी कि न प्यार न थप्पड से न ही किसी और चीज से डर लगता है डर लगता है तो बस टवीटर  पर जाने से… असल में,  टवीटर में भले ही 140 शब्द ही इस्तेमाल होते हैं पर अपशब्द इतने की उसे देखते ही टेंशन हो जाती है इतने अपशब्द , इतनी गाली गलौच… हे भगवान … जब आदमी टवीटर से बाहर निकलता है तो खुद को लुटा पिटा महसूस करता है

Twitter Abusive Language के बारे में आपके क्या विचार  हैं !!!

Twitter  भी जरुर देखिए

May 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बदलता समय और मदर्स डे

मदर्स डे

बदलता समय और मदर्स डे – समय बदल रहा है. कुछ समय पहले मुझे एक सहेली के जाना था. वो खुद डाक्टर हैं. उसके एक दिन पहले बेबी हुआ था. मन मे यही सोच लिए गई कि वो सो ना रही हो मेरे जाने से खलल न पडे पर जब मिलने गई तो वो वहां थी ही नही पता चला कि किसी की डिलीवरी होनी थी इसलिए मरीज को देखने गई हुई हैं… मैं हैरान रह गई क्योकि आमतौर पर यही कहते हैं कि बच्चा होने के बाद 40 दिन पूरा आराम करना होता है.. लग रहा है वाकई समय बदल रहा है.

बदलता समय और मदर्स डे

अब देखिए ना एक समय था जब मम्मी ने हमारी उंगली पकड कर चलना सिखाया लिखना सिखाया और एक आज का समय है जब हम मम्मी को उंगली पकड कर स्मार्ट फोन इस्तेमाल करना टच स्क्रीन मोबाईल इस्तेमाल करना सीखा रहे हैं और मैसेज कैसे भेजे, स्माईली कैसे आएगी और वटस अप कैसे करना है सब सीखा रहे हैं … !!

 

cartoon-mothers-day

और मजा तो तब आता है जब हम उन्हें गुस्सा भी कर देते हैं क्या है आप ध्यान से समझ लो एक बार … !! और तब रुआसा मुंह देख कर हंसी छूट जाती है… ये बात मैं एक मां और एक बेटी के अनुभव से बता रही हूं !! डांट खाई भी है और खिलाई भी है !! पर जो है बहुत अच्छा है … बहुत ही अच्छा है …

मां का दिल ऐसा ही होता है - मदर्स डे पर एक अनुभव

मदर्स डे की सभी को शुभकामनाएं !!

 

https://monicagupta.info/videos/%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%81-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%81/

11221835_10206972123520893_1660462551230995898_n

May 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Short Story Lottery -Audio by Monica Gupta

Audio - Short Story- Dard by Monica Guptahttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/05/lottery-story-by-monica-gupta.wav

Short Story Lottery -Audio by Monica Gupta

मोनिका गुप्ता का नमस्कार !! आज सुनिए मेरी लिखी कहानी मेरी ही आवाज में जिसका शीर्षक है लॉटरी

कहानी एक बहुत ही साधारण से परिवार की महिला की है जिसे बचपन मे बताया था कि उसकी लॉटरी निकलेगी.तो क्या उसकी लॉटरी निकली और और अगर  निकली तो कितने रुपये की … !!

असल में कहानी बहुत हे रोचक है… होता ये है कि एक बार … अरे !!! पर मैं आपको कहानी किसलिए बता रही हूं आप खुद ही क्लिक करिए और सुनिए मेरी लिखी और मेरी ही आवाज में कहानी लॉटरी …

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

और जरुर बताईएगा कि कहानी कैसी लगी ???

Audio- Poem- Indian lady -Monica Gupta  कविता भी जरुर सुनिएगा !!

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 193
  • 194
  • 195
  • 196
  • 197
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved