Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

April 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – लघु कहानी- थकावट- मोनिका गुप्ता

कहानी -थकावट ( मोनिका गुप्ता)https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/04/story-thakavat-by-monica-gupta.wav

 

ऑडियो – लघु कहानी- थकावट- मोनिका गुप्ता – Audio of a short story by Monica Gupta .कहानी -थकावट -परिवार और नारी की दशा को दिखाती मेरी लिखी लघु कथा थकावट जरुर सुनिए

थकावट

ऑडियो – लघु कहानी- थकावट- मोनिका गुप्ता –

परिवार और नारी की दशा को दिखाती मेरी लिखी लघु कथा थकावट जरुर सुनिए… और अगर पढना चहएं तो आप पढ भी सकते हैं और अपनी राय दे सकते हैं कि यही सच्चाई है या नही

ऑडियो - लघु कहानी- थकावट- मोनिका गुप्ता

ऑडियो – लघु कहानी- थकावट- मोनिका गुप्ता

थकावट

अनुज का परिवार देर रात जयपुर लौटा। बहुत रात होने की वजह से सारे होटल और ढाबे बंद हो चुके थे। उधर, सभी का भूख के मारे बुरा हाल था। अनुज की पत्नी संध्या ने हिम्मत दिखाई और हाथ-मुँह धोकर रसोई में घुस गई। फटाफट आधा गूँथा और दूसरी तरफ पापड़ की सब्जी छौंक दी। फटाफट प्लेटें लगाईं और खाने के लिए सभी को आवाज दी।

अनुज सहित तीनों बच्चे मनु, दिप्पी और संजू फटाफट खाने में जुट गए। बच्चे परांठे के साथ पापड़ की सब्जी की तारीफ करने लगे कि आज तक ऐसी सब्जी नहीं खाई … बहुत स्वादिष्ट बनी है। अनुज ने भी कटोरी में सब्जी डालते हुए कहा कि सच मेंए ऐसा स्वाद तो पहले कभी नहीं आया ।
खाने में तारीफ पाकर संध्या खुश हो गई और थकावट भूलकर करारे-करारे परांठे जोश के साथ बनाने लगी। धीरे-धीरे सभी का पेट भरने लगा। तभी संजू ने कहा कि ऐसा लग रहा है मिर्च तेज है, दिप्पी बोला कि शुरू वाले परांठे ज्यादा करारे बन रहे थे,

अब मजा नहीं आ रहा। अनुज भी कहाँ पीछे रहने वाले थे! वो बोले कि पापड़ की करी ज्यादा पतली हो गई है और मसाला भी थोड़ा तेज ही लग रहा है… ।

उलाहना सुनकर संध्या को भी अपनी थकावट याद आ गई थी। वो जान चुकी थी कि अब सभी का पेट भर चुका है इसलिए कमियाँ निकाली जा रही हैं। सभी खाना खाकर उठ चुके थे। संध्या ने खाने की प्लेटें समेटी और थोड़ा-ेसा खाना खाकर सोने की तैयारी करने लगी। सच, आज वो बहुत थक गई थी।

और बताईए कि थकावट कहानी कैसी लगी ??

एक शख्सियत – तनवीर जैदी (फिल्मी कलाकार) – Monica Gupta

तनवीर ज़ैदी – बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न एक शख्सियत – तनवीर जैदी (फिल्मी कलाकार) फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम तनवीर जैदी आज किसी परिचय के मोहताज नही. अपने नाम के अनुरुप जोश और उत्साह से भरपूर तनवीर एक आशा की किरण हैं. अपनी फिल्म “इश्क समुंदर “की प्रोमोशन के दौरान तनवीर ज़ैदी से ढेर सारी बातें हुई. तनवीर ना सिर्फ एक थियेटर आर्टिस्ट हैं बल्कि एक लेखक, एक सम्पादक, read more at monicagupta.info

 

 

April 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

लघु कथा – पसंद ना पसंद (Audio)

कहानी -थकावट ( मोनिका गुप्ता)https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/04/my-story-pasand-monica-gupta.wav

 

लघु कथा – पसंद ना पसंद (Audio)

Mobile  और सोशल मीडिया का धन्यवाद क्योकि आज हम अपने ब्लॉग पर न सिर्फ लिख सकते हैं बल्कि अपनी आवाज के जरिए भी आप सभी तक पहुंच सकते हैं…

आज सुनिए मेरी आवाज में मेरी लिखी कहानी पसंद ना पसंद …

 

कहानी - पसंद ना पसंद

कहानी – पसंद ना पसंद

जरुर बताईएगा कि कैसी लगी कहानी ताकि मैं भविष्य में भी ऐसी कहानियां सुनाती रहूं

 

 

April 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

गर्मी का मौसम – पुण्य का काम- पक्षियों को दाना पानी

गर्मी का मौसम - पुण्य का काम- पक्षियों को दाना पानी

गर्मी का मौसम – पुण्य का काम- पक्षियों को दाना पानी

 

गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है और  बहुत राज्यों में सूखा पडा  होने की लगातार खबरे आ रही हैं . वही दूसरी ओर जहां सूखा नही है वहां भी पानी कम इस्तेमाल करने पर बल दिया जा रहा है.

ऐसे में चारो तरफ त्राहि त्राहि का माहौल है क्योकि बिन पानी सब सून …

 

गर्मी का मौसम - पुण्य का काम- पक्षियों को दाना पानी

ऐसे में सबसे बडी आपदा पक्षियों पर ही आती है क्योकि तालाब, बावडी सब सूख गए हैं पक्षी बेचारे जाए तो जाए कहा … ऐसे में अगर कोई इस बेचारे मासूमों के लिए पानी रखता है तो हुआ ना पुण्य का काम

गर्मी का मौसम – पुण्य का काम- पक्षियों को दाना पानी

सबसे अच्छी बात तो ये भी है कि इसे करने से चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और चेहरा खूबसूरत हो जाता है … अगर यकीन न हो तो आजमा लीजिए …

April 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भूमाता ब्रिगेड और मीडिया की भूमिका

tripti

भूमाता ब्रिगेड और मीडिया की भूमिका

शनि शिंगणापुर और नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर के प्रवेश मे मिली भारी सफलता के बाद  तृप्ति देसाई यानि भूमाता ब्रिगेड आज मुम्बई में हाजी अली दरगाह पर प्रवेश पाने के लिए मार्च निकालेगीं. कारण तो पता नही पर जितना समझ आया  वो है पहले उस दरगाह पर महिलाओं को पहले जाने की आज्ञा हुआ करती थी पर 2011 से जब से नया ट्रस्ट बना. महिलाओ को रोक है. इस बारे में मैने बहुत महिलाओं से बात करके उनके विचार लिए और कुल मिलाकर यह निष्कर्ष निकाला कि मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारा जैसे पूजा स्थलों पर महिलाओं के लिए रोक नही होनी चाहिए और समान अधिकार मिलने चाहिए पर इसके लिए कानूनी लडाई लडी जाए तो बेहतर है क्योकि अलग अलग जगह जाकर मार्च निकालना और हक के लिए लडना भी सही नही क्योंकि हर बार मीडिया साथ नही देगा…

tripti

(तस्वीर गूगल से साभार)

आज भूमाता ब्रिगेड बोल्ड इसलिए भी है क्योकि मीडिया साथ खडा है, लाईव टेलीकास्ट  हिम्मत बढाने और लोगो को आकर्षित करने का काम कर रही है..

बेशक,  आज मीडिया भूमाता के  साथ खडा है पर धीरे धीरे न्यूज चैनल भी ऐसी खबरों से बोर हो जाएगें और ये खबर भी ब्रेकिंग न्यूज की बजाय तेज रफ्तार खबरों में आखिरी खबर में कही दब कर रह जाएगी और आज जैसे रेप या महिलाओं से बदसलूकी जैसी की धटनाए आखिरी पेज पर ही बामुश्किल छोटी सी जगह बना पाती है कही ऐसा न हो कि मीडिया भी अपने कदम खींच ले फिर आपका जाना न जाना कोई महत्ता नही रखेगा इसलिए बेहतर यही है कि जब तक आप मीडिया को खींच सकती हैं उसमें गम्भीर मुद्दे जैसे महिला असुरक्षा, रेप , सुस्त न्याय प्रणाली महिला हक आदि  को लेकर आवाज बुलंद करिए ताकि पूरे देश की महिलाए एक जुट होकर आए और समाज में एक बदलाव ला सकें

इससे पहले शनि शिंगणापुर, और नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना कर चुकी हैं जोकि निसन्देह एक अच्छी पहल है पर पहनावे को लेकर अगर मार्च निकाला जाता है तो मैं उसके पक्ष में में नही हूं क्योकि हर पूजा स्थल की अपनी गरिमा अपने नियम कानून होते हैं और हमें उनका पालन करना चाहिए.

conflict over ban on womens in haji ali dargah 13937147

नई दिल्ली। मुंबई में हाजी लगी दरगाह के गर्भग्रह में महिलाओं के प्रवेश की इजाजत को लेकर तृप्ति देसाई और हाजी अली ट्रस्ट के लोगों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। दरगाह मैनेजमेंट का कहना है कि शरिया कानून के मुताबिक महिलाओं का कब्रों पर जाना गैर इस्लामी है, हालांकि साल 2011 तक महिलाएं हाजी अली दरगाह में प्रवेश करती रहीं हैं लेकिन 2011 के बाद से दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। यही नहीं मुंबई में 20 में से 7 दरगाहों पर महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। जिस हाजी अली दरगाह पर प्रवेश को लेकर विवाद हो रहा है आइए हम आपको उसका इतिहास बताते हैं।

छोटे से टापू पर बनी है हाजी अली की दरगाह

read more at jagran.com

 

Will throw ink if Tripti Desai enters Haji Ali – Navbharat Times

read more at indiatimes.com

अंधविश्वास , महिलाएं हमारा समाज और विवादित बयान  जरुर पढिएगा

फिलहाल मीडिया की नजर है भूमाता पर और हमारी भी ….

April 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फोटोशॉप की सरकार – मेरे मन की बात

फोटोशॉप की सरकार

modi ji cartoon  by monica gupta

फोटोशॉप की सरकार – मेरे मन की बात

फोटोशॉप की दुनिया बेहद निराली है  और इंटरनेट की दुनिया में खूब रंग भर रही है. वही दूसरी ओर आजकल भारतीय जनता पार्टी फोटोशॉप की वजह से बहुत सुर्खियों में है कारण है कि कुछ गलत फोटो बनवा कर पार्टी खुद को अच्छा साबित करने में जुटी है जबकि सच्चाई कुछ और है और जब सामने आ रही है पार्टी की किरकिरी हो रही है ..

 

BBC

पीआईबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटोशॉप की हुई एक तस्वीर को ट्वीट किया जिसके बाद लोगों ने मोदी की फोटोशॉप तस्वीरें पोस्ट कर इस तस्वीर का मज़ाक बनाया. read more at bbc.com

अब यह तस्वीर नकली निकल गई है । बीजेपी ने जल्दी ही इस तस्वीर का भांडा फोड़ दिया । आजकल रमेश के धड़ में सुरेश का सर लगाकर काफी फोटो निकाला जा रहा है । इस फोटोशाप राजनीति ने ये हाल कर दिया है कि एक दिन लोग अपना ही फोटो देखकर बोलेंगे कि ये मेरा ही है या फोटोशॉप ! सोशल मीडिया पर रोज़ ये खेल हो रहा है । फोटोशॉप का खेल किसने शुरू किया ये बताऊँगा तो लोग मेरा ही फोटोशॉप निकाल देंगे कि मैं प्रधानमंत्री के साथ विमान यात्रा कर रहा हूँ और अब राज्य सभा की बारी मेरी है । हाल ही में राष्ट्रपति ने छह लोगों को मनोनित किया है । सातवीं सीट के लिए नाम आना बाकी है जिसके लिए कई पत्रकार,  पत्रकार सह मालिक और पत्रकारों के मालिक के नाम की चर्चा है । जिसे भी मेरा फोटोशाप करना है जल्दी करो भाई !

फोटोशॉप कौन करता है इसका पता नहीं चलता लेकिन साझा करने वालों से चलता है । पार्टी समर्थक के हवाले से इनका प्रसार हो रहा है । यह इतना बढ़ गया है कि अब नेता प्रवक्ता और पत्रकार भी फोटोशॉप तस्वीरों को लेकर उत्साहित हो जाते हैं । जानबूझ कर भी और अनजाने में भी । कुछ लोग फोटोशॉप का सच पकड़ने में लगे रहते हैं । यह भी एक काम हो गया है । read more at naisadak.org

मेरे मन की बात भी जरुर देखिएगा

फोटोशॉप की सरकार – मेरे मन की बात के बारे में आपके क्या विचार हैं जरुर बताईएगा

 

 

April 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ – रेप का बढता ग्राफ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ - रेप का बढता ग्राफ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ – रेप का बढता ग्राफ – beti bachao beti padhao  – बेशक, बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत बेहद धूमधाम से हुई और एक सुरक्षा की भावना जागी पर जिस तरह से हर रोज रेप के अलग अलग केस सुनने और पढने को मिल रहे है उससे यही मन मे आ रहा है कि पहले बेटी को तो बचा लो… पहले सुरक्षा तो दो… न्याय व्यवस्था को तो कठोर करो … बाद में किसी अभियान की शुरुआत करना..

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ – रेप का बढता ग्राफ

Rape of girl child – कन्या भ्रूण हत्या में योगदान करने वाले डॉक्टरों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि

 

rape cartoon by monica gupta

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ – रेप का बढता ग्राफ

 

उन्होंने कहा कि हालांकि इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के पानीपत में किया read more at www.narendramodi.in

NDTV India

गोहाना-दिल्ली मार्ग पर एक नाबालिग लड़के ने ट्यूशन के लिए जा रही 15-वर्षीय एक लड़की को अगवा कर कार के अंदर कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।

रोहतक में नाबालिग लड़के ने नौवीं की छात्रा को अगवा कर चलती कार में किया कथित रेप

जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा के मुरथल में महिलाओं के साथ रेप की अपुष्ट खबरों के बीच एक शख्स सामने आया है, जिसका कहना है कि उसने उपद्रवियों को कई महिलाओं को खींचकर खेतों की तरफ ले जाते देखा। read more at ndtv.com

Rape Graph in India  must see

बेहद दुखद !!

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 196
  • 197
  • 198
  • 199
  • 200
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved