Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

February 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खाली दिमाग शैतान का घर

खाली दिमाग शैतान का घर

Detactive  photo

खाली दिमाग शैतान का घर

ऐसा भी होता है कई बार डिटेक्टिव या स्मार्ट बनने के चक्कर में तनाव में धिर जाते है और होता क्या है आईए पढें

कुछ देर पहले मणि घबराई हुई मेरे पास आई और बोली जान बची सो लाखों पाए .. मैं हैरान !! अरे भई क्या हुआ.. सब ठीक तो है … पानी पीते हुए बोली … कि वो एटीएम पर गई थी पैसे निकलवाने .. मैं घबराई तो क्या कुछ लूटपाट … किसी ने बदमाशी की… वो बोली अरे कुछ नही सुन तो सही… वो बोली कि जब एटीएम के निकट पहुंची तो वैन आई हुई थी और सिक्योरटी भी थी एटीएम में पैसे डालने आए हुए थे वो लोग … तो क्या हुआ ??? मैं सुनने को बेताब थी …

असल में, माहौल इतना खराब हो गया है कि अब तो हर बात पर डर ही लगता है वो बोली … अरे सुन ना… हुआ ये कि सिक्योरटी के एक आदमी ने इशारा किया कि अभी पांच मिनट रुक जाईए… वो बाहर कार में बैठी रही. सीन पूरा फिल्मी लग रहा था. वो बाहर कार मे बैठी है. एटीएम की मशीन में पैसे डाले जा रहे हैं. दो लोग बाहर खडे है…

अचानक उसका दिमाग सीआईडी के प्रदूमन की तरह काम करने लगा कि दयाल ओह सॉरी दयाल नही मणि …. मणि यहां कुछ तो गडबड हो सकती है जरुर कोई ताक में बैठा होगा … आएगा और एटीएम पर हमला करेगा…. रुपयों से भरा ट्रंक उडा कर ले जाएगा और इसी सोच में पहले वो दाए फिर बाए और फिर वहां खडे सिक्योरटी वाले को घूर घूर कर देखने लगी क्योकि शक्ल से वो भी … !!!

अचानक सिक्योरटी वाला सामने आकर खडा हो गया और बोला … मैडम घूर घूर के क्या देख रही हो … !!! बोला ना अभी पांच मिनट और लगेगें … !! कह कर वो वही खडा हो गया मानो उसे उस पर ही शक हो रहा हो कि ये महिला कुछ गडबड है… अरे बाप रे !!! इस पर वो इतनी बुरी तरह घबरा गई कि बिना पैसे निकलवाए, उसी समय आ गई … बोली अब साथ तू ही चलना … !!! हे भगवान !! ये मणि भी ना !!! इतने जासूसी के धारावाहिक देखती है कि अपना दिमाग भी वैसा ही बना रखा है …और फिर हम दोनों एटीएम की ओर चले गए…

खाली दिमाग शैतान का घर … आपको कैसा लगा !!! क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है ?? अगर हां तो जरुर बताईएगा ..

February 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मुरथल गैंगरेप मामला

haryana by monica gupta

haryana by monica gupta

मुरथल गैंगरेप मामला

हरियाणा में जाट आंदोलन के चलते मुरथल गैंगरेप मामला उलझता जा रहा है और दहशत का माहौल बना हुआ है

अभी थोडी देर पहले हरियाणा DGP श्री सिंधल ने  मीडिया को बताया कि जिसे भी मुरथल गैंग रेप की कुछ भी जानकारी हो वो पुलिस को सूचित करे ताकि सच्चाई तक पहुंचा जा सके. उन्होने तीन महिला DSP के मोबाईल नम्बर भी दिए कि अगर किसी को कोई भी जानकारी ओडियो, वीडियों  हो तो वो फोन करके या लोकल पुलिस को बताए उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी ताकि असलियत सामने आ सके …

डीएसपी भारती जी… 8053882302

डीएसपी राजश्री जी 9729995000 ,

डीएसपी सुरेन्द्र कौर जी 9729990760…

ये तीनो अधिकारी शाम तीन बजे के बाद से फोन पर रहेगी …!!

Punjab & Haryana High Court takes cognizance of news reports about rapes in Murthal – Navbharat Times

Punjab & Haryana High Court takes cognizance of news reports about rapes in Murthal(Haryana) during #JatReservation protests. Read more…

http://zeenews.india.com/hindi/india/haryana-high-court-toughens-stand-over-reports-of-gangrape-of-ten-women-in-murthal/284374

श्री सिंधल ने मीडिया से अनुरोध किया कि जिसे भी इस बारे में जानकारी हो जरुर सांझा करें ताकि मामले की गहराई तक जाया जा सके ..

 

 

February 25, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

Healthy Breakfast recipes-Vermicelli

vermicelli recipes by monica gupta

हमारा नाश्ता कैसा हो – क्या खाएं

सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो हमें सारा दिन काम करने की उर्जा दे. यानि नाश्ता ब्रेकफास्ट हैल्दी हो बहुत तरह के हैल्दी नाश्ते हो सकते हैं जिसमें एक है  Healthy Breakfast recipes-vermicelli.

recipe by monica gupta

कैसे बनाए स्वादिष्ट नमकीन vermicelli recipes सेवियां

Healthy Breakfast recipes-Vermicelli  कैसे बनाए ? कोई भी अच्छा या शुभ मौका हो तो हम खीर या सेविया बनाते है पर मीठी सेविया सिर्फ मीठी ही नही  नमकीन भी बनती है और इतना ही नही इसे Healthy डाईट भी माना जाता है ये मैने आज अपनी प्यारी सहेली मणि से सीखा… सच पूछिए मुझे इतनी yummy  लगी कि सोचा कि क्यो न इसके बारे में आपको भी बताऊं.

Ingredients…

एक कटोरी सेविया

थोडी राई , प्याज, हरा धनिया , हरी मटर, नमक , मिर्च, पिसा धनिया स्वाद के अनुसार

सबसे पहले…

सबसे पहले आप लीजिए सेविया एक कटोरी. इसे आप एक बर्तन मे थोडी देर उबलने दे

लगभग चार पांच मिनट उबलने के बाद  इसे उतार कर छलनी में  छान लें यानि पानी निकाल दे … ओके .. हो गया …

अब इसे पानी के नलके के नीचे रख कर ताजे पानी से धो लें और अब इसे छलनी मे ही एक तरफ  रख दें और सूखने दे..

एक दूसरे बर्तन में कच्ची मटर पाव भर या उससे थोडी ज्यादा या उससे थोडी कम को एक उबाल दे दें और उसे छान कर एक तरफ रख ले

ध्यान रहे कि दाना गले नही मटर का दाना खिला खिला हरा और  गोल मटोल ही रहे..

अब शुरु होगा हमारा दूसरा राऊंड यानि एक कडाई में थोडा रिफाईंड ले और जब गर्म हो जाए तो  उसमें राई डाले  फिर अगर आप प्याज खाते हैं तो प्याज नही तो बिना प्याज के भी बन सकता है ..

हल्का भूरा प्याज भूनने के बाद , नमक, लाल मिर्च, पिसा धनिया अपने स्वाद  के अनुसार डाले…

प्याज या मसाला भूनने के बाद जो आपने सेविया छलनी में रखी है उसे कडाई मे डाल दीजिए अब बिल्कुल हलके हाथ से चलाईए ताकि मसाला और सेविया मिक्स हो जाए और फिर जब दोनों चीजे मिक्स हो जाएं तो  उबली हुई मटर डाल दीजिए . बस अब गैस बंद कर दीजिए अब इसे हरे धनिए से सजाईए और चटपट खाईए…

vermicelli recipes by monica gupta

 

क्या खास है इसमे

बहुत जल्दी बनती है..Healthy है और स्वादिष्ट है

कई बार समझ नही आता कि क्या बनाए ऐसे में ये बेहतर विकल्प है

इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए मटर के साथ गाजर भी उबाल कर डाल सकते हैं

अगर आपको कच्ची मटर खानी ज्यादा अच्छी लगती है तो मटर ज्यादा लें क्योकि मणि की तरह ऐसा न हो कि आधा किलो मटर की पाव भर भी न बचे फिर आप इसमें क्या डालेंगें??  🙂

बनने के बाद धनिया चटनी या सॉस के साथ सर्व करें

एक बहुत स्वादिष्ट, Healthy नाश्ता जिसमे आपका  वजन बढने का कोई चांस नही … !!!

 

कैसी लगी आप जरुर बताईए …

 

February 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

तकियाकलाम और हम

तकियाकलाम और हम

smily photo

तकियाकलाम और हम

(Takiya kalam)

देर पहले  मणि  घर आई हुई थी मटर छिलते छिलते मैं उससे बात कर रही थी तो अचानक मैने महसूस किया कि वो बात बात में मतलब शब्द बोल रही है मतलब आज जब मैं बाजार गई तो मतलब … अरे मैनें टोका कि क्या हो गया आखिर बार बार ये मतलब किसलिए… वो बोली पता नही मतलब कभी सोचा नही.. मुझे याद आया कि एक मेरी जानकार बात बात में क्या ही है .. जब भी बात करो बोलती है ये तो क्या ही है और एक मित्र हैं वो है ना बोलते हैं … मतलब बात कही से शुरु हो खत्म है ना पर ही होती है…!! मतलब आदत ही होती है.. मैं मणि से बात कर ही रही थी कि वो जोर से हंसने लगी बोली वैसे मतलब तो तुम भी बहुत बार बोल रही हो.. अरे बाप रे !! यानि तकिया कलाम की बीमारी मुझे भी है..

अचानक हम दोनों की हंसी को ब्रेक लग गया क्योकि क्योकि.. क्योंकि जो मटर आज मैं सब्जी बनाने के लिए छिल रही थी वो मणि के पेट की भ्रेट चढ गई है .. मतलब आज क्या खाना बनेगा कोई आईडिया नही..!! वैसे तकिया कलाम होना मतलब इतना बुरा भी नही पर मतलब ज्यादा बोलना मजाक का कारण न बन जाए बस इतना ध्यान रखिए …

वैसे  बहुत से धारावाहिक हो  दर्शकों को तकिया कलाम की वजह से पसंद आ रहे हैं जैसा कि सही पकडे है … एंड टीवी’ का कॉमेडी धारावाहिक ‘भाभीजी घर पर हैं’ हो या और एफ आई आर धारावाहिक का आईए आईए … ऐसे ना जाने कितने धारावाहिक हमारा ध्यान तकियाकलाम की वजह से आकर्षण का केन्द्र बने हुए है …. वैसे  मतलब आपका तकिया कलाम क्या है… मतलब बताईए ना …  😆

तकियाकलाम और हम … वैसे आप टेंशन ही मत लो 🙂

February 24, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

देशद्रोही नारे और हमारा समाज

protest photo

देशद्रोही नारे और हमारा समाज

इंशा अल्लाह … इंशा अल्लाह…अफजल हम…. है …कश्मीर की… भारत की…तक..(मुझे तो ये नारे लिखने तक की हिम्मत नही )   घर के सामने से  छोटे छोटे बच्चे खेलते बाते करते जा रहे थे और बातों बातों में ये नारे बोल रहे थे…

मैं गेट खोल कर बाहर आई और पूछा .. अरे !! ये क्या बोल रहे हो … एक दम से वो चुप हो गए फिर उनमे से एक हकलाते हुए बोला आंटीजी, आजकल सुबह शाम खबरों पर यही तो आ रहा है पापा और दादा जी यही सुनते रहते हैं…

और बच्चे तो आगे चले गए और मैं यह सोचते हुए घर के  अंदर आ गई कि बच्चे गलत नही कह रहे क्योंकि  पिछ्ले तीन चार  दिनों से सभी न्यूज चैनल पर बार बार चिल्ला चिल्ला कर यही नारे बार बार न सिर्फ सुनाए जा रहे हैं बल्कि एंकर या आमंत्रित मेहमान बार बार बोल भी रहे हैं…!! क्या इतना बोलना काफी नही था कि जेएनयू मे देशद्रोही नारे लगे … क्या नारे लगे.. क्या ये बार बार बता कर हम खुद अपराधी या दोषी नही बन रहे… और बार बार धटिया नारे बोल कर हम क्या जताना चाह्ते हैं

इसी सोच में मैनें टीवी चला लिया.. अरे बाप रे !! न्यूज चैनल पर वही चिलमचिल्ली, वही घटिया नारे … !! और तुरंत टीवी बंद कर दिया… !!

देशद्रोही नारे और हमारा समाज  के बारे में आपका क्या विचार है ??

 

February 24, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Sweet Sixteen Ladies

Sweet Sixteen Ladies

 

Sweet Sixteen Ladies

Sweet Sixteen Ladies

मेरी त्वचा से मेरी उम्र का पता ही नही चलता

महिला सशक्तिकरण के दौर में जहां महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में आगे हैं वही ज्यादातर महिलाए अक्सर अपनी उम्र बताने में बेहद गुरेज करती हैं. अगर उन्हॆं आंटी या माता जी कहा जाए तो बहुत जल्दी नाराज हो जाती है और अगर उन्हॆ यह कहा  जाए कि आप तो अपनी उम्र के हिसाब से बहुत छोटी सी लगती हैं तो उनका खुशी का कोई पारावार नही रहता …

कल मेरी सहेली मणि बहुत गुस्से में घर आई और बोलने लगी कि लोगो को जरा भी समझ नही है पता नही क्या समझतें हैं अंकल टाईप लोग… मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि सामने कोई किसी का पता पूछ रहा था जब उसने पता  बताया तो वो बोला  थैक्यूं आंटी  … अरे  !!! आंटी … काश वो उसे गलत पता बता देती तो धूमता रहता इधर उधर …. अरे !!पहले खुद को देख लेते सारे बाल सफेद हैं और आंटी मुझे बोल रहे हैं …

मैं हंस दी और ताजा कच्ची मटर खिला कर उसका गुस्सा शांत किया .. मुझे पता था कि आज जो मैं मटर के चावल बनाने वाली हूं वो बना नही पाऊंगी क्योकि मणि और मटर का जन्म जन्म  का साथ है एक बार खानी शुरु करें तो पाव क्या और आधा किलो क्या … बस फिर तो खत्म समझों पर चलो कोई बात नही गुस्सा उतारने के लिए ये ही सही…!!

वैसे कई महिलाए ब्यूटी पार्लर जाकर अपने चेहरे को एकदम फिट रखती है ताकि झुरियां कलाई न खोल दें वही कई महिलाएं सफेद झूठ बोलती भी पकडी जाती है…!!

Sweet Sixteen Ladies के बारे में आपके विचारों का स्वागत है

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 211
  • 212
  • 213
  • 214
  • 215
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved