Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

February 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ज्वलंत मुद्दे और मन की बात

man ki baat by monica gupta

ज्वलंत मुद्दे और मन की बात

अच्छे दिन आने वाले हैं कि आस थी पर पता लगा कि अभी समय लगेगा.. खैर किसी तरह से मन को समझा लिया कि कोई बात नही पर पता नही क्या हुआ कि आज देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं … हर रोज कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है कि दिल बैठने लगा है घबराने लगा है और पिछ्ले दिनों हरियाणा में जो हुआ और  उससे पूर्व जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में भी जो कुछ देखने सुनने को मिल रहा है समझ से बाहर है कि ये हो क्या रहा है …

दुख , हैरानी , चिंता की इस धडी इंतजार है दो बोल की … मन की बात की … पर नही उस तरफ से बिल्कुल चुप्पी है … बिल्कुल चुप्पी … ऐसे मे आस करें तो किस से रखें … उन उम्मीदों का क्या  जो हमें कभी किसी से थीं … man ki baat by monica gupta

ज्वलंत मुद्दे और मन की बात

February 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हरियाणा जाट आंदोलन और मेरे मन की बात

jat agitation for reservation

जाट आरक्षण आंदोलन और मेरे मन की बात

पिछ्ले तीन दिन से मीडिया में हमारा हरिय़ाणा सुर्खियों में है… वजह हम सभी को पता है जाट आरक्षण आंदोलन. चाहे अखबार हो या न्यूज चैनल … हरियाणा से जुडी खबरें देख कर आखॆ नम हो रही है… जहां एक ओर  असामाजिक तत्वों के चलते जनता में दहशत का माहौल है वही रोते बिलखते चेहरे विचार शून्य कर रहे हैं.

न्यूज चैनल पर सडक पर बैठे कुछ जाटो का साक्षात्कार आ रहा था जिसमे बढ चढ कर वो लोग बोल रहे हैं कि ये लूटपाट, ये आगजनी हमने नही की हम तो यहां बैठे है … ठीक है बात सुन भी ली और समझ भी आई कि ये सब आप लोग नही कर रहे.. और आज बहस का विषय भी यही है कि यह जाट नही कर रहे तो ये है कौन… !!!

मैं ना कोई नेता हूं ना कोई सेलीब्रेटी बस एक आम इंसान हूं जिसका ये हालात देख कर दिल बहुत दुखी है और शायद रो भी रहा है और साथ ही साथ  मन में कही न कही रोष भी है और जाटों के प्रति गुस्सा भी है कि आखिर ये हो क्या रहा है  …मैं जाट आरक्षण करने वालो से बस अपने मन की बात पहुंचाना चाहती हूं….

जाट समुदाय से एक अपील

दो दिन से यही सुन पढ रहे हैं कि आप लोग तो बस अपनी आरक्षण की मांग मनवाना चाह रहे है ये तोडफोड ये आगजनी ये लूट पाट आप नही कर रहे और ना ही आपकी महिलाएं  इसे भडकाने और हवा देने में आगे है… !! ठीक है समझ आ गई हमें .. पर इतना भारी नुकसान जोकि शायद अब 20 हजार करोड से 34 हजार करोड तक पहुंच चुका है वो आपके ही अपने  दोस्त, भाई बंधु और जानकार के घर, दुकाने, संस्थान हैं जो सब स्वाहा हो गई है

अगर हमारी तरह ये सब देख कर, आपका भी दिल द्र्वित है आपकी आखें भी नम हैं आप भी हैरान ,परेशान है कि आपके नाम से ये उत्पात कौन मचा रहा है  तो तुरंत प्रभाव से एक बार के लिए आंदोलन रोक देने की धोषणा कर दो … और यह भी धोषणा कर दो कि जो भी तोड्फोड या आगजनी करेगा उसका सेना या पुलिस कुछ भी करे हमारा लेना देना नही.. सेना चाहे तो उन्हें देखते ही गोली मारे या देशद्रोह में जेल में बंद करे… फिर देखते हैं कि क्या होता है कौन खेमा है जो आपके नाम का फायदा उठा कर मनमानी किए जा रहा है …

एक बार, भगवान के लिए, एक बार इस आंदोलन को बंद कर दो … बहुत तबाही हुई है जरा नजरें घुमा कर देखों सूनी आखॆ देखों जिन्होने तिनका तिनका जोड कर एक दुकान खडी की थी … कर्जा लेकर अपना घर बनाया था … आज कुछ नही रहा … कुछ भी नही रहा …रह गया तो सिर्फ खौफ, सन्नाटा, रुदन, बेबसी, और आंसू… !!

 

दिल कहना तो बहुत कुछ चाह रहा है पर शब्द धुंधले हो रहे हैं जिसे बार बार चश्मा हटा कर पोंछ कर लिखना बेहद मुश्किल हो रहा है …!!

हरियाणा जाट आंदोलन और मेरे मन की बात में आपके विचारों का स्वागत है !!!

February 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आरक्षण एक अभिशाप

आरक्षण एक अभिशाप

 

आरक्षण एक अभिशाप

तस्वीर गूगल से स आभार

 

आरक्षण एक अभिशाप

दो खबरों ने दिमाग मे धा धिन धिन धा किया हुआ है पहली JNU वाली और दूसरी हरियाणा में जाट आरक्षण वाली… पहली खबर पर ध्यान देती हूं तो दूसरी खबर पर ध्यान चला जाता है और शायद ज्यादा हावी भी जाट मुद्दा रहा इसकी वजह ये भी है कि हम हरियाणा से हैं और लगातार बहुत लोगो के मैसेज या फोन आते रहे कि कैसे हैं आप लोग … आपके शहर में शांति है या नही !! बेशक हमारा शहर सिरसा बेहद शांत रहा … पर जिस तरह से रोहतक, पानीपत, झज्जर, जीन्द, सोनीपत, कैथल के हालात देखे. दिमाग सुन्न है !!

चाहे एक ढाबा हो एक शो रुम हो, मॉल हो … सब खत्म कर दिया, लूट के बाद आग लगा दी… अब भी एक दहशत का माहौल बना हुआ है..

आकंडो के हिसाब से 20 हजार करोड का नुकसान हुआ है हमारे हरियाणा में… 20 हजार करोड … तिनका तिनका करके एक आदमी अपना आशियाना बनाता है उसे लूट कर आग के हवाले कर देना … किसने किया ये सब ?? आसामाजिक तत्व कौन है और कहां गुम हो गए ?? नुकसान हुई सबकी भरपाई कौन करेगा … !!

 

ऐसे मे समझ से बाहर है कि जिनकी वजह से यह हालात बने सरकार उन्हे आरक्षण दे रही है !! अरे!! आरक्षण देने से पहले ये तो पूछ लो कि 20 हजार करोड के नुकसान की भरपाई कौन करेगा… किसके दरबार में फरीयाद करेगा बेकसूर आम आदमी …!!

क्यों न एक बिल ऐसा पारित किया जाए जिसमें आरक्षण ही खत्म कर दिया जाए..!! ना रहेगा न बजेगी बांसुरी .. पर शायद सरकार यह भी नही चाहेगी ..!! पर यह भी नही भूलना चाहिए कि आज एक, कल दूसरी परसों तीसरी जाति उठ खडी होगी … कितना देंगें किस किस को देंगें.. बहुत भयानक है ये आग.. इससे पहले की दावानल बन जाए और अनगिनत मासूम लोग होम हो जाए … रोक लेना चाहिए अन्यथा….. !!

हरियाणा और जाट आरक्षण का मुद्दा

आरक्षण एक अभिशाप आप इस बारे में क्या राय रखते हैं जरुर बताईएगा !!

February 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नशा एक बीमारी

नशा एक बीमारी

mobile photo

नशा एक बीमारी

ओह .. आप इतने चुप चुप से कैसे हैं … क्या सोच रहे हैं .. क्या !!! आप बीमार है … !! बेहद गम्भीर बीमारी  !! ओह नो !!! क्या हुआ ???

वायरल !! खांसी, गला खराब, बुखार!!! ये नही !!! तो …!!! बीपी.शूगर.. !!! ये भी नही!! तो …!!! टीबी,पत्थरी,थाईराईड..!! क्या??? ये भी नही !!! ओह तो क्षमा करें !! कही वो …. …!!!! क्या ??? वो भी नही. अब मेरा और इम्तेहान ना लॆं.

प्लीज, आप ही खुलासा करे कि क्या बीमारी हुई है आपको.???? क्या!! बार बार मोबाईल को चैक करने की बीमारी कि किसी का मैसेज आया नही, मोबाईल तो ठीक चल रहा है ना या जिसे मैसेज भेजा उसे मिला या नही उसके जवाब की इंतजार करना!! …. हे भगवान !! ये तो बहुत भयंकर बीमारी है इस बीमारी से तो ईश्वर सभी को बचाए…!!

वैसे  मैं क्या कहूं … कही न कही इस बीमारी की चपेट मे तो मैं भी हूं   🙁

 

February 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अंधविश्वास एक समस्या

अंधविश्वास एक समस्या

vegetables photo

अंधविश्वास एक समस्या

एकदम सच्ची बात पर आधारित. हमारे देश में अंधविश्वास बहुत है आज इसी बात का एक उदाहरण देखने को मिला..आलू लो, मटर लो प्याज लो, टमाटर लो …
दो दिन पहले एक जानकार के घर गई हुई थी. अचानक बाहर से सब्जी वाले ने आवाज लगाई और मेरी जानकार एक मिनट कह कर बाहर चली गई और दो चार मिनट में सब्जी ले कर आ गई. तभी उसकी बहन ने बोला कि घर पर सब्जी बहुत रखी है किसलिए ली ?? इस पर उसने उसे चुप रहने का इशारा किया. मुझे कुछ अजीब लगा तो मैने भी पूछ लिया कि क्या हुआ?? इस पर वो बोली कि कोई बात नही असल में, ये सब्जी वाला हर रोज आता है उसने मुझे कहा कि जब भी मैं उससे सब्जी लेती हूं उस दिन बिक्री खूब होती है इसलिए मैं घर पर सब्जी होने के बावजूद भी हर रोज कुछ न कुछ ले ही लेती हूं बेचारे का भला हो जाए तो क्या बुरा !!

आज जब  मैं अपनी सहेली मणि के घर गई तो उसने खूब सारी सब्जी मेज पर रखी हुई थी मैने पूछा अरे वाह लगता है आज मार्किट गई थी इतनी सारी सब्जी… इस पर वो बोली अरे नही… दो दिन से एक नया सब्जी वाला आ रहा है उसने बोला कि जब मैने पहली बार उससे सब्जी खरीदी तो उसकी सारी सब्जी बिक गई थी मैं उसके लिए लक्की हूं इसलिए आज भी खूब सारी सब्जी ले ली … !!! मैं सोच रही थी कि हे भगवान !! कितनी आसानी से हम बुदू बन जाते हैं या कोई हमें बुद्दू बना जाता है यहां तक भी सब्जी वाला भी …!!

 

अंधविश्वास एक समस्या के बारे में अगर आपका कोई अनुभव हो तो जरुर बताईएगा ताकि दूसरे अन्धविश्वास मे डूबने से बच जाए

Photo by ilovemypit

Photo by dollen

February 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

राष्ट्रभक्ति और प्रमाण पत्र

india cartoon by monica gupta

राष्ट्रभक्ति और प्रमाण पत्र

हम भारत देश में रहते हैं और हमें अपने देश से प्यार है. हमारे पास यहां रहने के लिए सारे सबूत हैं. जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा का, निवास का ,आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, पैन कार्ड आदि पर देशभक्ति का प्रमाण पत्र नही है.. पर आजकल जिस तरह से हालात बन रहे हैं लगता है कि अब इन प्रमाण पत्रों के साथ साथ  देशभक्ति का प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा अब बडा प्रश्न ये है कि ये प्रमाण पत्र क्या सरकार देगी … और अगर हां तो कौन सा विभाग देगा … india cartoon by monica gupta

वैसे राष्ट्रभक्ति और प्रमाण पत्र के बारे में आपके क्या विचार है ..

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 212
  • 213
  • 214
  • 215
  • 216
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved