Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

February 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पानी पीने के फायदे- पानी पीने के तरीके

पानी पीने के फायदे

पानी पीने के फायदे  क्या है अकसर हमारे मन में प्रश्न आता है कि पानी पीने के फायदे क्या है और कितना पानी पीना चाहिए. हम सुनते हैं कि अगर वजन कम करना है तो खाने के साथ साथ खूब सारा पानी पीना भी बहुत जरुरी होता है. डाइट प्लान का महत्वपूर्ण हिस्सा है पानी…

पानी पीने के फायदे

आज मुझे अपनी सहेली मणि पर बहुत बहुत गुस्सा आ रहा है क्योकि उसे पानी पीने के फायदे ही नही पता. मेरा मन तो है कि उसे अनफ्रैंड ही कर दूं पर कर नही सकती क्योकि वो फेसबुक पर है ही नही…

खैर ,गुस्सा इस बात का है कि वो पानी बिल्कुल नही पीती कितनी बार समझा दिया कि भई, दिन में आठ दस गिलास तो पानी पी लिया करों पर नही मुश्किल से दिन भर में एक या दो गिलास पानी पीती है.

पानी पीने के फायदे

आज पता है क्या हुआ … आज जब मैं उसके घर गई तो परेशान हो रही थी कि कुछ दिनों से खाने पर पूरा कंट्रोल होने के बाद भी वजन कम नही हो रहा वही अटका हुआ है तो मेरा बस एक ही प्रश्न था उससे कि पानी कितना पीया इस पर वो बोली कि वजन तो खाना कम खाने से होता है ना कि पानी पीने से … !!

मैं बिल्कुल असहमत हूं क्योकिं मुझे पता है कि पानी का सेवन करने से वजन कम होता है वजन कम करने का सबसे सरल और सस्ता तरीका है पानी पीना.

मैने उसे जो नेट पर सर्च किया और जो मेरी डाईटिशियन सहेली से अकसर बात होती रहती है कि पानी ना सिर्फ वजन कम करने बल्कि स्वास्थ्य से लेकर सौंदर्य तक के लिए सबसे गुणकारी दवा है पानी का सेवन करना.

इसी के साथ साथ दिन भर की थकान होने के बाद हल्कापन महसूस करने और थकान मिटाने के लिए गर्म या गुनगुना पानी पीना पानी बहुत फायदेमंद होता है. इतना ही नही गुनगुने पानी को हड्डियों और जोड़ों की सेहत के लिए भी जरूरी माना जाता है.

हल्का गर्म पानी जोड़ों के बीच के घर्षण को कम करने में मदद करता है जिससे भविष्य में गठिया जैसी गंभीर बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है.

मणि को मेरी बात किसी भाषण से कम नही लग रही थी. उसका उतरा चेहरा देख कर मुझे फिर हंसी आ गई जिससे उसका नाराज होना स्वाभाविक था इसलिए मैने बेहद गम्भीरता से मणि को बताया कि जहां तक वजन कम करने की बात है डाइट की बात है पानी बेहद बेहद फायदेमंद हैं.

हल्का गर्म पानी या नींबू पानी, शहद पानी, दालचीनी डाल कर गर्म किया पानी, नारियल पानी और इसके साथ साथ ग्रीन टी भी कितनी फायदेमंद होती है मेरी बाते सुनकर सोच तो वो रही थी…. पर अम्ल करे तो बात बनें….

ऐसे क्या फायदा … और आप … जी हां आप से ही बात कर रही हूं … जो मेरी और मणि की नोक झोंक पढ रहे हैं…. आप कितना पानी पीते हैं दिन भर में … करुं क्या आपको अनफ्रैंड या पीएगें आप ढेर सारा पानी … !!!

असल में फ्री की चीजें हमें हज्म नही होती पर जिम जाना या कही पैसे खर्च कर के पतला होने की बात हो तो हमें अच्छा लगता है …है ना !!!

पानी पीने के फायदे के बारे में आपका क्या कहना है जरुर बताईएगा !!!

February 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

माता सरस्वती शारदा

माता सरस्वती शारदा

माता सरस्वती शारदा आप अपनी कृपा अपने भक्तों पर ऐसी ही बनाए रखना. अपना आशीर्वाद हमें हमेशा देना और हम भी सच्चाई और नेकी की राह पर चलते रहेंंगें

माता सरस्वती शारदा

माता सरस्वती शारदा

माता सरस्वती शारदा

आप सभी को  बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं …

 सरस्वती शारदा

विद्यादानी दयानी दुःख हरिणी

जगत जननी ज्वालामुखी माता

सरस्वती शारदा

हे माता सरस्वती शारदा

विद्यादानी दयानी दुःख हरिणी

जगत जननी ज्वालामुखी माता

सरस्वती शारदा

कीजे सुदृष्टि

सेवक जान अपना

इतना वरदान दीजे

तान तान और अलाप बुद्धि अलंकार

शारदा

विद्यादानी दयानी दुःख हरिणी

जगत जननी ज्वालामुखी माता

सरस्वती शारदा

 

https://monicagupta.info/articles/%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF-%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BE/

February 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Ranking of my blog in search Engine

monica_sixstat

Ranking of my blog in search Engine

monica_sixstat

monica_sixstat

आज गूगल सर्च करते हुए मैने अपने ब्लॉग monicagupta.info पर किए गए Reviews  और Stat पढे.. !!!  ये भी पता लगा कि कितना alexa rank कितनी है और ट्रैफिक कितना और कहां कहां से आता है ….

 

February 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एक प्रार्थना हनमानथप्पा के लिए

God by monica gupta

एक प्रार्थना हनमानथप्पा के लिए

God by monica gupta

 

सियाचिन में 5 दिन बर्फ में दबे होने के बावजूद जिंदा मिला लांस नायक हनमन थप्पा

मेरी सहेली मणि को मंदिर जाना था और मुझे किसी से मिलने अस्तपाल …वापिस लौटते वक्त हम दोनों यही बात कर रहे थे बेशक, मंदिर में हम अपनों की सलामती और दुआ के लिए जाते हैं पर वही जब अस्पताल में जब किसी मरीज से मिलते हैं तो “सच्चे दिल” से यही दुआ निकलती है कि ईश्वर उन्हें जल्दी से ठीक कर दे कोई शक नही कि

Hospital walls have heard more Prayers than Temples… !!!

एक प्रार्थना लांस नायक हनमन थप्पा के लिए जो सियाचिन में 3 फरवरी को हुए भीषण हिमस्खलन में 35 फीट मोटी बर्फ की परत के नीचे शून्य 40 डिग्री तापमान में 6 दिन तक दबे रहने और मौत से लडने के बाद, जिंदा तो लौट आए हैं हालाकि हालत नाजुक और वे अभी कोमा में हैं. लांस नायक हनमन थप्पा कोप्पड कर्नाटक के जिला धारवाड़ के रहने वाले हैं.

आईए करें एक प्रार्थना हनमानथप्पा के लिए

कई बार दवाओं के साथ साथ दुआओं की भी जरुरत होती है …

February 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छ दिल्ली अभियान

delhi cartoon by monica gupta
delhi cartoon by monica gupta

दिल्ली हुई कूडा क़ूडा

… और वो मर गया

स्वच्छ भारत अभियान हो या Swachh Bharat Mission… देश की राजधानी दिल्ली को देख कर ही दिल बैठा जा रहा है… जब दिल्ली का बुरा हाल है तो और राज्यों की क्या कल्पना करेंगें हम !!!

– BBC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी.

यह महत्वाकांक्षी योजना दरअसल पहले की सरकार के केंद्रीय ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम (1986-1999) और संपूर्ण स्वच्छता अभियान (1999) का बदला हुआ रूप है.

संपूर्ण स्वच्छता अभियान का नाम 2012 में बदल कर निर्मल भारत अभियान कर दिया गया था.

यह साफ़ है कि तमाम शोर-शराबे और जोश-ख़रोश के बावजूद इस कार्यक्रम में भी वे ग़लतियां दोहराई जा रही हैं जो इस तरह के पहले के कार्यक्रम में की गई थीं. चार ग़लतियां तो साफ़ दिखती हैं. bbc.com

क्या है किसी के पास कोई जवाब….

स्वच्छ दिल्ली अभियान….

February 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

चीन का मंकी ईयर

Monkey

 

Monkey

चीन का मंकी ईयर

चीन में मंकी ईयर मनाया जा रहा है सोचा कि क्यों ना आर्टिकल के साथ साथ  मंकी की फोटो भी ले ली जाए थोडा फील भी आ जाएगा …!! पर  शायद यहां के मंकी को मेरा फोटो लेना अच्छा नही लगा अरे बाप रे …. !!(जान बची सो लाखों पाए) इसलिए फोटो का आईडिया ड्राप करके चुपचाप नेट पर सर्च करने लगी कि चीन और मंकी ईयर क्या है तो पता चला कि  चीनी ज्योतिष में एक किसी जीव-जंतु के प्रतीक के रूप में दर्शाया जाता है इसमें कुल 12 जानवर चूहा, बैल, शेर, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी(भेड), बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर ( वराह) शामिल हैं.

किसी का जन्म वर्ष उसके चीनी प्रतीक को निर्धारित करने में बहुत महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति जिस वर्ष में जन्मा उसकी राशि उसी वर्ष के अनुसार होती है और उसके चरित्र, गुण और भाग्य का निर्णय भी उसी वर्ष की गणना के अनुसार माना जाता है और साल 2016 मंकी यानी वानर का वर्ष है… ये पशु-वर्ष हर बारह साल बाद पुनः क्रम में वापस आ जाते हैं पर मेरा ध्यान बाहर ही रहा कि कही वो वाले मंकी ….

चीन का मंकी ईयर के बारे में आपके विचारों का स्वागत है  😎

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 216
  • 217
  • 218
  • 219
  • 220
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved