Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

November 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

आईना – लघु कथा

आईना - लघु कथा

आईना – लघु कथा है जोकि दैनिक भास्कर की मधुरिमा में प्रकाशित हुई. कहानी में मा बेटे और नौकरी पेशा बहू का यथार्थ चित्रण है काम काजी महिलाओ को आईना दिखाती है..

आईना – लघु कथा

आमतौर पर कामकाजी महिलाएं अपने ऑफिस और काम में इतनी डूब जाती है कि घर परिवार उनका बहुत पीछे छूट जाता है और बाद में जब उन्हें समझ आती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है यही सब दिखाने की कोशिश की है कहानी आईन में …

 

आईना - लघु कथा

आईना – लघु कथा

लीजिए पढिए एक नई कहानी कोट
कोट

स्कूल यूनीफार्म का कोट था। बड़े के छोटा हुआ तो दो साल छोटे ने पहन लिया। पर छोटा बडे़ से ज्यादा लंबा हो गया और उसके लिए नया कोट सिलवाना पड़ा। अब रीटा मौसी सोचने लगीं कि वो कोट जब बनवाया था, तब सात सौ का बना था… इसीलिए उसने सोचा कि इस साल तो किसी को नहीं दूँगी, उसे सहेजकर ट्रंक में रख लिया। अगली सर्दी में फिर ट्रंक खुला। कोट को उलट-पुलट करके फिर उसमें नीम के पत्ते और फिनाइल की गोलियाँ डालकर वापस रख दिया, क्योंकि वो अभी भी नया जैसा लगता था। एक साल फिर बीतने पर उसने हिम्मत करके ट्रंक से कोट बाहर तो निकाला, पर किसी को देने का मन बना ही नहीं पाई। पूरे साल बेचारा ट्रंक में पड़ा रहा।
आज रीटा मौसी ने आखिरकार, पाँच साल बाद सोच लिया कि कोट को किसी-न-किसी को जरूर देना है…. पर हाय… अब कोट दिखने में मैला और पुराना लगने लगा। एक बार तो रीटा मौसी ने बर्तन वाली को दिखाया वो भी नाक-मुँह चढ़ाकर बोली कि इसके तीन गिलास ही मिलेंगे, लेना है तो बोलो…. और घर की ओर झाँकती हुई बोली, कुछ नया और अच्छा नहीं है क्या….। रीटा मौसी ने बिना मोल-भाव किए उसे भगा दिया। अब रीटा मौसी किसी गरीब-फटेहाल को ढूँढ रही हैं जो वो कोट पहन ले…।

एक शाम एक गरीब-फटेहाल बच्चा आया, उसने फटाफट कोट निकालकर उसे दे दिया। उसने कोट तो पहन लियाए फिर बोला कि कोट गर्म नहीं है, कोई टोपी या दस्ताने हों तो… रीटा मौसी ने उसे भगा दिया…और दरवाजा बंद करके यही सोचने लगी कि काश… पाँच साल पहले ही यह कोट किसी जरूरतमंद को दे देती तो कितना अच्छा होता! क्योंकि आज कोट देकर भी न दिए के बराबर जो हो गया था।
कैसी लगी कहानी जरुर बताईएगा ..

मां शैलपुत्री – क्या है कहानी – Monica Gupta

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की कहानी देवी दुर्गा के नौ रूप हैं. पहले स्वरुप मां शैलपुत्री की क्या है कहानी सुनिए या पढिए 3 मिनट 9 सैकिंड का ऑडियो read more at monicagupta.info

 

November 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

भूल न जाना

madhurima article by monica gupta

 

भूल न जाना

देखो भूल न जाना लेख दैनिक भास्कर की मधुरिमा पत्रिका में प्रकाशित हुआ.

November 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

तू पागल है क्या

maxresdefault

                                                                                          {गूगल सर्च से साभार तस्वीर }

तू पागल है क्या

टीवी धारावाहिक और हम

तू पागल है क्या … !!!! अरे … नाराज मत होईए .. ये मैं नही बल्कि मेरी सहेली मणि बोल रही है मुझको … असल में, आपकी जिंदगी में तो पता नही टीवी के सीरियल कोई असर डालते हैं या नही पर मणि की जिंदगी में भयंकर असर डाल दिया है Life ok  पर प्रसारित होने वाले सीरियल comedy classes में सिद्दार्थ पात्र है वो कभी मौसी बन कर आता है तो कभी नसीरुद्दीन शाह की तरह एकटिंग करता है. दो तीन बार मणि ने मुझे भी दिखाया है वो सीरियल… और अब तो वो उसका तकिया कलाम भी बहुत स्टाईल से बोलने लगी है … तू पागल है क्या !!!

हे भगवान !! मणि पूरी तरह से उस सीरियल की गिरफ्त में है कई बार तो  उसकी तरह चल कर भी दिखाती है … ओह नही  !!! मुझे डर है कि मणि को इस तरह से बार बार बोलते देख मैं भी न बोलने लग जाऊ…. तू पागल है क्या … वैसे सिदार्थ की एक एक्टिंग  बहुत अच्छी है और तू पागल है क्या बोलने का ढंग भी ..!!! ओह नहीई ई ई ई .

तू पागल है क्या

November 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

व्यंग्य समय ही नही मिलता

satire time db by monica gupta - Copy

व्यंग्य समय ही नही मिलता

“समय ही नही मिलता” दैनिक भास्कर में प्रकाशित व्यंग्य है. अगर कोई काम न हो पा रहा हो तो एक बहाना हमारे पास रेडीमेट होता है कि क्या करें समय ही नही मिलता …

November 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

जादू की ट्रिक्स – जादू के तरीके

जादू की ट्रिक्स
The hindi day by monica gupta (2)

जादू की ट्रिक्स

जादू की ट्रिक्स – बच्चोंं को जादू का बहुत क्रेज रहता है. वैसे जादू तो बच्चे हो या बडे सभी को भाता है . जादू के नाम पर कई बार हाथ की सफाई भी होती है तो कई बार कैमिकल का असर होता है और हम इसे जादू समझ बैठते हैं

जादू की ट्रिक्स और ढोंगी बाबा

ट्रिक्स  हमें समझ नही आती हमारी नासमझी का फायदा उठाते हैं साधु बाबा और वो हमे बुद्दू बना जाते है इसलिए ऐसा किसलिए होता है इसकी जानकारी हमें जरुर होनी चाहिए चाहे वो नींबू से खून निकलना हो या लिखा हुआ गायब हो जाए … आईए जाने और हम भी बन जाए जादूगर … ट्रिक्स कैसी लगी जरुर बताईए…

ये लेख दैनिक नवज्योति  में प्रकाशित हुआ था

November 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

ये हो क्या रहा है

satire why by monica gupta

ये हो क्या रहा है   नामक व्यंग्य दैनिक भास्कर में प्रकाशित हुआ. इसमें समाज में चल रहे कुछ मुद्दों के बारे में व्यंग्य किया है कि आखिर ये हो क्या रहा है .

ये हो क्या रहा है आपको कैसा लगा जरुर बताईएगा !!!

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 247
  • 248
  • 249
  • 250
  • 251
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved