Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

August 19, 2015 By Monica Gupta

सरकारी स्कूल

UP highcourt by monica gupta

सरकारी स्कूल

जब से यूपी इलाहाबाद  हाईकोर्ट का  फैसला आया है कि सरकारी अफसर और नेता के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढेगें हलचल शुरु हो गई है … धबराहट होनी शुरु हो गई है कि बच्चों का भविष्य क्या होगा… मिड डे मील खाया तो क्या होगा. पेड के नीचे बैठ कर पढेगे.. शौच गंदा होगा या खुले में जान पडेगा . पीने का पानी गंदा होगा और तो और कम पढे लिखे सिफारिशी टीचर होंगें वो क्या पढाएगें …

चलिए एक बदलाव  तो आएगा /

बढते कदम नही रुकेंगें ,क़ृष्ण सुदामा साथ पढेगें …

August 19, 2015 By Monica Gupta

हाईकोर्ट इलाहाबाद

kids going school india photo

Photo by One Laptop per Child

 

हाईकोर्ट इलाहाबाद

सरकारी स्कूलों में पढाया जाए नेता और अफसरों के बच्चों को …

यूपी की कोई भी खबर हो तनाव सा हो जाता है पर आज जो खबर सुनी उसे सुनकर अच्छा लगा… खबर से पहले मैं आपको बताना चाहूगी कि कुछ दिन पहले ही सफाई कर्मचारी ने मुझसे पूछा कि कोई प्राईवेट स्कूल में जान पहचान है क्या ? मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि बच्चों को दाखिल कराना है. सरकारी स्कूलों का हाल बहुत बुरा है क्या पढेगा बच्चा.. तब से मन में इसी बारे मे बहुत विचार चल रहे थे कि अचानक एक खबर ने चेहरे पर स्माईल ला दी. खबर है कि यूपी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों की बदहाली देख कर फैसला सुनाया है कि अफसरों और नेताओं के बच्चे अनिवार्य रुप से यूपी बोर्ड द्वारा संचालित सरकारी स्कूल मे पढेंगें और जो नही पढाएगा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही होगी.बहुत सही कदम है और इसी की देखा देखी अन्य राज्यों में भी लागू हो जाना चाहिए कम से कम इन बच्चों के बहाने शिक्षा का स्तर और अन्य मामलों मे तो सुधर होगा. अच्छी बातों का सदा स्वागत है.

वैसे भी हाल ही मे हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान में 15 अगस्त को अपने अपने गांव की सबसे पढी लिखी लडकी नें देश का झंडा फहराया था. जोकि बेहद खुशी और गर्व की बात है … ऐसे अभियान भी देश भर में सतत चलते रहने चाहिए ताकि जागरुकता आती रहे…

 

 

खबर विस्तार से साभार एनडीटीवी इंडिया

http://khabar.ndtv.com/news/india/allahabad-high-court-gives-historic-verdict-directs-bureaucrats-to-enrol-wards-in-govt-schools-1208631

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक बड़ा फ़ैसला सुनाते राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सभी नौकरशाहों और सरकारी कर्मचारियों के लिए उनके बच्चों को सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़वाना अनिवार्य किया जाए।

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि अगले शिक्षा-सत्र से इसका अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सरकारी कर्मचारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, न्यायपालिका के सदस्य एवं वे सभी अन्य लोग सरकारी खजाने से वेतन एवं लाभ मिलता है, अपने बच्चों को पढ़ने के लिए राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में भेजें।

न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने यह फैसला सुनाते हुए यह भी कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के लिए दंडात्मक प्रावधान किए जाएं।

अदालत ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए यदि किसी बच्चे को किसी ऐसे निजी विद्यालय में भेजा जाता है जो कि यूपी बोर्ड की ओर से संचालित नहीं है तो ऐसे अधिकारियों या निर्वाचित प्रतिनिधियों की ओर से फीस के रूप में भुगतान किए जाने वाली राशि के बराबर धनराशि प्रत्येक महीने सरकारी खजाने में तब तक जमा की जाए जब तक कि अन्य तरह के प्राथमिक स्कूल में ऐसी शिक्षा जारी रहती है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘इसके अलावा ऐसे व्यक्तियों को, यदि वे सेवा में हैं तो उन्हें कुछ समय (जैसा मामला हो) के लिए अन्य लाभों से वंचित रखा जाए जैसे वेतन वृद्धि, पदोन्नति या जैसा भी मामला हो।’’ अदालत ने इसके साथ ही कहा कि यह एक उदाहरण है।

यह आदेश उमेश कुमार सिंह एवं अन्य की ओर से दायर उस याचिका पर आया जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में 2013 और 2015 के लिए सरकारी प्राथमिक विद्यालयों एवं जूनियर हाईस्कूल के वास्ते सहायक शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया को चुनौती दी थी।

बढे कदम नही रुकेगें… कृष्ण सुदामा साथ पढेगें ( कही पढी)

इलाहाबाद हाईकोर्ट का ये वाला फैसला आपको कैसा लगा … !!! जरुर बताईएगा !!!

August 18, 2015 By Monica Gupta

विदेश यात्रा के योग

विदेश यात्रा के योग

cartoon of modi by monica gupta

विदेश यात्रा के योग

जिस तरह से हमारे प्रधान मंत्री विदेश पर विदेश यात्रा किए जा रहे हैं बहुत लोगों के मन में हूक सी उठती होगी कि हम विदेश यात्रा कब कर पाएगे … हाल ही मे मोदी जी यू ए ई होकर आए वहां बताया कि हमारे देश के प्रधान मंत्री को वहां जाने में 34 साल लग गए … ऐसे में उनकी विदेश यात्रा मोह को देख कर यही कहना पड रहा है मरहबा… मरहबा !!!

 

विदेश यात्रा के योग

August 18, 2015 By Monica Gupta

Love Story

 

monica story love u

Love Story

आज सुनिए मेरी लिखी एक और कहानी मेरी ही जुबानी
शीर्षक है … लव यू
http://radioplaybackindia.blogspot.in/…/love-you-by-monica-…

कहानी – लव यू

मणि का बेटा मनु, होस्टल जाने के लिए तैयार हो रहा था…उसका दाखिला दिल्ली के बहुत अच्छे कालिज में हुआ था. मणि बहुत खुश थी क्योंकि मनु की मेहनत जो सफल हुई थी और आज से वो बहुत अच्छे इंजीनयरिंग कालिज में पढेगा पर मां का दिल जो ठहरा.. मनु दूर चला जाएगा … कैसे रहेगा ? कौन करेगा उसकी देखभाल? बस यही सोच सोच कर उसकी आखे भर आ रही थी. बजाय बेटे के साथ कुछ पल बैठने के वो कभी कपडे धोने बाथरुम मे चली जाती तो कभी रसोई मे जाकर प्याज काटने लगती. बहाने बना कर के बस अपने आंसुओ को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रही थी. जब बेटे को बस स्टाप छोडने की बात हुई तो बहाना बना दिया कि काम वाली किसी भी समय आ सकती है. ताला लगा देख कर लौट ना जाए.

जाते जाते बेटा जब आशीर्वाद लेने आया तो चोरी चोरी मां की आखो मे देख ही लिया. मणि इसके लिए भी तैयार थी.. बोली बदलता मौसम है.. ना आज नाक और आंखो से पानी बहुत बह रहा है.छीके भी बहुत आ रही है. मनु चला गया और वो उदास मन से कमरे मे आकर बैठ गई. इतने मे बेटॆ का मैसेज आया ” क्या मम्मी आपको तो झूठ बोलना भी नही आता. अपना ख्याल रखना और मै भी अपना पूरा ख्याल रखूगा” लव यू !!! वैसे आप स्माईल करती ही अच्छी लगती हो !! अब मणि मुस्कुराती मुस्कुराती रो रही थी और बोल रही थी मम्मी too loves u बेटा .. अपना ख्याल रखना….

Love Story कैसी लगी … जरुर बताईगा !!!

 

 

 

August 17, 2015 By Monica Gupta

राखी

 lady photo

राखी

मुझे राखी बिल्कुल अच्छी नही लगती अचानक जब मेरी सहेली ने ये बोला तो मैं सकते में आ गई. अरे !!! क्या हुआ !! अच्छी तो है राखी.. किसलिए अच्छी नही लगती. वो बोली पता नही पर राखी का नाम सुनते ही एक अजीब सी टेंशन हो जाती है.मैने पूछ ही लिया कि क्या इसकी वजह पैसे तो नही वो बोली पैसे कितने दें न दें मुझे उससे क्या मेरा क्या मतलब..मैने बात को सामान्य करते हुए पूछा अच्छा तुम कितने भाई बहन हो. वो मुस्कुराते हुए बोली एक भईया है मेरा… पर अब इसमे भईया कहा से आ गए… अरे !!! मैने कहा कि राखी यानि रक्षा बंधन की बात होगी तो भईया की बात तो…. वो बीच में ही बोली क्य्य्य्य्य्य्य्य्या ???? तुम राखी का त्योहार की बात कर रही हो …

मैने कहा … हां … तो ??? तुम क्या समझी … वो बोली मैं तो राखी”सावंत””आईटम गर्ल  की बात कर रही थी ..हे भगवान !!! वो तो वो और मैं  भी क्या समझ बैठी. फिर उसने मुझसे पूछा कि तुमको राखी कैसी लगती है … मैने कहा कौन सी वाली पहले ही बता दो नही कंफ्यूजन हो जाएगा … ह हा हा हा !! वैसे आपको राखी कैसी लगती है ?????

अब आप ये मत सोचने लग जाना कि कही ये वो वाली राखी गुलजार  तो नही…  जो कहती हैं … मेरे कर्ण अर्जुन आएगें … !!! 

राखी … मुबारक हो !!!

 

August 15, 2015 By Monica Gupta

स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस

 

15 august by monica gupta

 

सारा देश स्वतंत्रता दिवस की खुशी मे डूबा है अगर ये  लोग भी आजादी दिवस मनाना चाह्ते हैं तो न तो गलत है और ही बुरा है . हैप्पी स्वतंत्रता डे टू यू  🙂

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 277
  • 278
  • 279
  • 280
  • 281
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved