Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 26, 2015 By Monica Gupta

Listen Please

cartoon -monica-car

 

Listen Please

आज “मन की बात” में सडक दुर्घटना का मुद्दा भी था. मोदी जी ने बताया कि कि किस तरह से एक व्यक्ति सडक पर घायल पडा रहा पर कोई मदद के लिए नही आया. इसके लिए रोड सेफ्टी बिल लाएंगे और पहले 50 घंटे में घायलों के कैशलेस ट्रीटमेंट की कोशिश करेंगे’.. बेशक, जो सही लगे वो कदम जरुर उठाए जाने चाहिए पर एक जरुरी कदम ये भी होना चाहिए अगर कोई सडक पर किसी घायल को देखे और वो उसे अस्तपाल ले कर जाए तो ज्यादा पूछ्ताछ न हो … क्योकि हम लोग मदद करने में पीछे नही हटते पर पीछे हटते हैं तो वो सिर्फ एक ही वजह से.. वो है पुलिस पूछ्ताछ करेगी सौ सवाल करेगी. समय वेस्ट होगा कौन इस पचडे मे पडे.

Media मे जब इस दुर्घटना की खबर दिखा रहे थे तो यही बोल रहे थे लोग सवेंदनहीन हो गए है… निर्भया के मामले मे भी यही बोला गया कि वो सडक पर पडी रही और कोई आगे नही आया मदद के लिए

सोचने वाली बात ये है कि कोई आगे क्यों नही आया.? क्या वाकई लोग संवेदनहीन हो गए हैं? शायद नही हमारे देश के लोगों मे अभी मानवता मरी नही  है पर हमारे देश के कानून ने हमे मार रखा है…

मुझे याद है हमारे सिरसा में कुछ साल पहले एसपी ने यह घोषणा की थी कि जो व्यक्ति सडक पर पडे घायल को अस्पताल लेकर जाएगा उससे ज्यादा पूछ्ताछ नही होगी और उसे ईनाम मिलेगा और इस वजह से घायल को तुरंत मदद मिलने लगी और तनाव खत्म ही हो गया था ( हैरानी की बात ये भी हुई कि तब मेरी कोशिशों के बाद भी इस सकारात्मक खबर को न्यूज चैनल ने नही लिया स्टोरी को होल्ड पर रख दिया ). खैर फिर एसपी का तबादला हो गया और नियम फिर बदल गए. सबसे पहले जिला स्तर पर अगर प्रशासन सकारात्मक कदम उठाए तो बहुत अच्छा उदाहरण पेश किया जा सकता है. 

आज प्रधान मंत्री जी की मन की बात सुन कर बीती बात याद आ गई. अगर छोटे छोटे स्तर पर प्रशासन और पुलिस सचेत हो जाए तो बहुत बदलाव लाया जा सकता है…

 

http://www.khabarmantra.com/news/own-thing-in-the-pm-narendra-modi-said-government-will-bring-the-bill-on-road-safety-26072015.html

 

July 24, 2015 By Monica Gupta

काली पट्टी

black by monica gupta

काली पट्टी … सभी किसी न किसी बात को लेकर विरोध कर रहे हैं और मेरा विरोध इनके विरोध को लेकर है … सिर दर्द हो गया सब देख कर तीसरे दिन भी शोर शराबे के बीच मानसून सत्र हैट्रिक बना गया … बेहद दुखद …

July 22, 2015 By Monica Gupta

अपनी सोच

अपनी सोच

मेरी सहेली मणि  की थोडी तबियत खराब थी. मैं उससे मिलने गई तो बजाय आराम करने के वो  कुछ काम कर रही थी. मैने कहा कि जब से सुना है कि तुझे चोट लगी है दर्द मुझे हो रहा है और तू है कि काम कर रही है… आखिर इतना दर्द कैसे सहन कर लेती है. वो बोली इसके पीछे एक सीक्रेट है… मैने भी धीरे से कहा कि अच्छा … मुझे भी बता दो वो सीक्रेट…

उसने मुस्कुराते हुए बताया जब भी मुझे चोट लगती है मैं सोच लेती हूं कोई बला मेरे परिवार, मेरे बच्चों पर आनी थी जो मुझ पर आ गई है .. बस फिर दर्द की खुद ब खुद सहने की शक्ति आ जाती है… ये सोच कर अपने परिवार का दर्द हम उठा ही रहें हैं तो खुशी खुशी क्यों न उठाए …

मैं सोच रही थी कि कितनी आसानी से वो ये बात कह गई… शायद इसीलिए महिला को दयालुता और सहनशीलता की मूरत कहा जाता है … शायद  ही मैं कभी ऐसा  सोच पाऊं 🙂

 modren art photo

Photo by archangel_raphael

July 22, 2015 By Monica Gupta

Oh My God

 

girl talking on mobile photo

Photo by Daniel E Lee

Oh My God

आज मुझे शायद पहली बार किसी को गिरता देख कर दुख नही हुआ …. अरे !!! हैरान होने की जरुरत नही… मैं निष्ठुर या निर्दयी हूं ये आप पूरी पोस्ट पढने के बाद फैसला लें…

कुछ देर पहले मैं मार्किट से पैदल आ रही थी. मेरे सामने एक लडकी जोकि करीबन बीस बाईस साल की होगी, आ रही थी. हाव भाव से लग रहा था कि मोबाईल पर शायद कोई मैसेज टाईप करे जा रही है और अचानक सडक पर कोई पडा पत्थर शायद वो देख नही पाई और बुरी तरह लडखडा कर गिरी.

वैसे तो वो गिरते ही उठ गई और मोबाईल पर लगी मिट्टी को पोछने लगी पर मुझे उससे कोई हमदर्दी नही हुई. बल्कि मैं मन ही मन कह रही थी और देख मोबाईल और खा ठोकर … शायद अक्ल ठिकाने आ जाए और मैसेज एक जगह खडी होकर करना सीख जाए ना कि चलते चलते…!!! पता नही लोग कब सुधरेंगें

Oh My God !!! पता नही हम ठोकर खाकर भी सुधरेंगें या नही

July 22, 2015 By Monica Gupta

ब्रांड एम्बेस्डर

ब्रांड एम्बेस्डर

पिछ्ले दिनों अमिताभ बच्चन जी सुर्खियों में थे कि उन्होने किसान चैनल के लिए 6.31 करोड रुपए लिए हैं जिसका बाद में खंंडन हुआ और फिर ये सुनने मे आया कि वो रुपए लौटा रहे हैं. मामला अभी गर्म ही था कि हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की बैंड एम्बेसडर बनी परिणिती चोपडा का पता नही कितने पैसे लिए है?

कुछ समय पहले हमने भी एक छोटी सी संस्था बनाने की सोची थी और सोचा था कि जानी मानी हस्ती से बात करके उन्हे अपने साथ जोडेग़ें तो यकीनन बहुत लोग साथ जुड जाएगें. किसी के माध्यम से एक जानी मानी हस्ती से  बात भी पर मामला तब खटाई में पड गया जब वहां से पूछा गया कि आपका बजट कितना है. हम हैरान ?? हमने कहा जी, समाज सेवा का काम है ये और  आप तो वैसे भी समाज सेवा के काम करते दिखाई देते रहते हैं और साथ ही साथ आपके पास तो वैसे ही इतना नेम ऎंड फेम है…  अगर एक छोटा सा संदेश दे देंगें तो आपको क्या फर्क पडने वाला है ??? तब बिचोलिए ने बताया कि ये सैलीब्रेटी यकीनन समाज सेवा करती हैं पर बिना पैसे के एक कदम भी नही चलती. पहले पैसा बाद में कोई और बात… अब हमारा बजट तो था नही इसलिए हमें उनको वही नमस्कार करना पडा पर मन जरुर खटटा हो गया कि नाम बडा और दर्शन छोटे ….

आज अगर सैलिब्रेटी को लेकर पैसे का मुद्दा उठ रहा है तो यकीनन अच्छी बात है, किसी चीज का ब्रांड एम्बेसडर बनने में खुद की भी तो ब्रांडिंग होती है ऐसे में सरकारी पैसा किसलिए लुटाया जाए …ह हा हा !! हंसी इसलिए आ रही है कि ऐसा होगा नही क्योकि ये  बिना पैसे के कोई काम नही करेंगें इस बात में कोई किंतु परंतु या दो राय नही. हां वो अलग बात है कि पैसा किस तरह से लिया जाएगा कि समाज सेवा भी हो जाए और नाम भी खराब नही होगा…

 

BBC

डीडी किसान चैनल से पैसे लेने की बात से हालांकि अमिताभ बच्चन ने इंकार किया है लेकिन उनके प्रचार का कामकाज देख रही कंपनी – लिंटास, और किसान चैनल का कहना है कि बिग बी को मेहनताना दिया गया.

हालांकि अब कंपनी पैसा लौटाने की प्रक्रिया में है.

एक अंग्रेजी अख़बार में ख़बर छपी थी कि अमिताभ बच्चन ने किसानों के लिए शुरू किए गए सरकारी चैनल से साढ़े छह करोड़ रुपये से ज़्यादा का मेहनताना लिया है.

इसके बाद सोशल मीडिया और दूसरी जगहों पर ये सवाल पूछे जाने लगे कि क्या अमिताभ बच्चन को चैनल से पैसे लेने चाहिए थे, ऐसा करना जायज़ था?

बच्चन ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने डीडी किसान से किसी क़िस्म का मेहनताना नहीं लिया है.

फ़िल्मों में अभिनय के अलावा बच्चन ढेर सारी कंपनियों और उत्पादों के लिए विज्ञापन भी करते हैं. इनमें सरकारी विज्ञापन भी शामिल हैं.

ज़ाहिर है इन विज्ञापनों के लिए उन्हें मोटी रकम मिलती है.

किसान चैनल से पैसे लेने के विवाद पर किसान चैनल के प्रमुख नरेश सिरोही ने बीबीसी से बातचीत में कहा, “हमने लिंटास कंपनी को अमिताभ बच्चन से विज्ञापन कराने के लिए पैसे दिए थे.”

सिरोही का यह भी कहना था कि अब अचानक कंपनी ने यह कहकर पैसे लौटाने का फ़ैसला किया है कि अमिताभ ने पैसे लेने से मना कर दिया है.

लिंटास कंपनी ने भी इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया और अपने बयान में पहले पैसे लेने और फिर लौटाने की बात कही है.

“डीडी किसान ने 31 मार्च, 2015 को औपचारिक रूप से हमें अमिताभ बच्चन के कार्यालय से बातचीत के लिए अधिकृत किया था. 12 मई को अमिताभ बच्चन के कार्यालय से हमें इसकी स्वीकृति मिल गई. उसके बाद हमने डीडी किसान चैनल के साथ काग़ज़ी कार्रवाई शुरू की और फिर डीडी किसान ने पैसे जारी किए.”

“श्री बच्चन ने सैद्धांतिक रूप से ये फ़ैसला लिया है कि राष्ट्र हित में इस विज्ञापन के लिए वह किसी तरह का शुल्क नहीं लेंगे इसलिए अब हमारी कंपनी डीडी किसान को पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है.” See more…

television photo

ब्रांड एम्बेस्डर

July 22, 2015 By Monica Gupta

मौन की बात

cartoon man ki baat by Monica Gupta

मौन की बात…. ये बात तब सामने आई जब सत्र से पहले मोदी जी ने पत्रकारों के किसी भी प्रश्न का जवाब नही दिया … वही बात आई कि मोदी जी मन की बात में अपने विचार रखेंगें … वही कल की बात को ध्यान में रखते हुए एक बात और जहन में आई कि मोदी जी कल स्क्रीन पर थे पर कुछ नही बोले वही केजरीवाल कल स्क्रीन पर नही थे पर उनकी आवाज  स्क्रीन पर थी. कोई दिखता है पर बोलता नही कोई बोलता है पर दिखता नही… हे भगवान !!!

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 287
  • 288
  • 289
  • 290
  • 291
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved