Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 17, 2015 By Monica Gupta

आम आदमी कैंटीन

 

 canteen by monica

आम आदमी कैंटीन

खाने खिलाने का दौर जारी है जहां मोदी जी का कहना है कि  न खुद खाएगें न किसी को खाने देंगें वही दिल्ली के मुख्य मंत्री  अरविंद केजरीवाल कैंटीन खोलने जा रहे हैं …

आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने गुरवार को इसका एलान किया। खेतान ने बताया कि केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली डायलॉग कमीशन के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। इसके उपाध्यक्ष आशीष खेतान हैं। खेतान ने कहा कि कैंटीन में लोगों को सस्ता खाना मिलेगा। इस खाने पर दिल्ली सरकार सबसिडी देगी, जिससे एक थाली की कीमत 5 से 10 रपए तक रहेगी। दिल्ली डायलॉग कमिशन ने केजरीवाल के कहने पर 19 जून को इसका प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा था। सरकार इन कैंटीनों को एक या दो माह के भीतर लॉन्च कर देगी। एक कैंटीन में 3000 लोग खाना खा सकेंगे। दिल्ली सरकार की ये कैंटीनें पहले चरण इंडस्ट्रियल एरिया, हॉस्पिटल, कमर्शिल हब और कॉलेजों में शुरू की जाएगी।

खेतान ने कहा कि यह मॉडल तमिलनाडु और ओडिशा में चल रही इस तरह की कैंटीनों का अध्ययन करने के बाद तैयार किया गया। ये कैंटीन खाद्य और आपूर्ति विभाग चलाएगा।

 – www.bhaskar.com

अम्मा की कैंटीन की तर्ज पर आम आदमी कैंटीन

ये होगा आम आदमी कैंटीन का मेन्यू दिल्ली सरकार की आम आदमी कैंटीन में सुबह पूड़ी, सब्जी और आचार होगा, दोपहर के खाने में को दाल-चावल और रात के लिए रोटी, सब्जी और दाल होगी। दिल्ली सरकार का इस योजना के तहत राजधानी में 200 से ज्यादा कैंटीन बनाने का प्लान बना रही है। See more…

July 16, 2015 By Monica Gupta

आप का परिवारवाद

ak pariwarwaad by Monica gupta

 

आप का परिवारवाद… AAP भी आ ही गए परिवारवाद के लपेटॆ में अरविंद जी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर चलकर ‘जय हिंद जीजाजी’ कहने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और कांग्रेस की‘‘जीजा जी’’ परंपरा को आगे ले जा रहे हैं। हालांकि केजरीवाल जी ने इस मुद्दे पर ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा, ‘‘वो मेरे चाचा की साली के जीजा की भतीजी के ससुर की भांजी के भतीजे की साली के भाई की बेटी है।’’ उन्होंने कहा कि विपक्ष ये अफवाह फैला रहा है कि स्वाती मेरी बहन जोकि पूरी तरह से बकवास है।

 

Kejriwal on DCW row: Swati Maliwal not even remotely connected to me | The Indian Express

The Aam Aadmi Party on Wednesday refuted charges of nepotism in appointing Swati Maliwal, wife of party leader Naveen Jaihind, as the head of the Delhi Commission for Women (DCW), saying she had a long record of “activism” in different spheres.

Chief Minister Arvind Kejriwal was also quick to deny that Maliwal was related to him.

“Some media houses and opposition leaders alleging that Swati is my cousin. Complete nonsense. She is not even remotely connected,” Kejriwal tweeted.

“Some media houses and opposition leaders alleging that Swati is my cousin. Complete nonsense. She is not even remotely connected,” Kejriwal tweeted.

Some media houses n opp leaders alleging that swati is my cousin. Complete nonsense. She is not even remotely connected(1/2)

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2015

The party said Maliwal has a long record of “activism” in different spheres and the appointment was done on “merit”. Kejriwal on DCW row: Swati Maliwal not even remotely connected to me | The Indian Express

July 16, 2015 By Monica Gupta

Social Networking Sites

Social Networking Sites and our lives

 

tweet

क्या वाकई … सोशल नेट वर्किंग साईटस ही हमें अनसोशल बना रही है.. सबसे ज्यादा सवालिया निशान टवीटर पर उठ रहे हैं कम से कम शब्दों मॆं अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए किस तरह से किसका अपमान किया जाए उसका मजाक बनाया जाए ….कही न कही हमारे दिलो दिमाग पर हावी होता जा रहा है … बेशक,कुछ बातों मे टवीटर अच्छा भी होगा पर फिर भी प्रश्न यही खडा होता है कि कैसे बचे इससे और कैसे बचाए …!!

Another case of child abuse goes viral on social networking sites | Dhaka Tribune

Corporal punishment against two girls at an orphanage run by Social Welfare Directorate in Barisal has caused uproar among the public after its footage went viral on social networking sites.

Although the incident took place on July 4, the district administration became aware of it after the footage went viral.

The footage uploaded on Facebook shows Md Dulal, health assistant at the institution, is indiscriminately beating two girls as they try to flee from the shelter home.

Yesterday, Deputy Commissioner Dr Gazi Saifuzzaman went to the orphanage and asked officials concerned to take stern action against the people responsible for the abuse after a proper investigation. See more…

The Evolving Role of News on Twitter and Facebook | Pew Research Center

The share of Americans for whom Twitter and Facebook serve as a source of news is continuing to rise. This rise comes primarily from more current users encountering news there rather than large increases in the user base overall, according to findings from a new survey. The report also finds that users turn to each of these prominent social networks to fulfill different types of information needs.

The new study, conducted by Pew Research Center in association with the John S. and James L. Knight Foundation, finds that clear majorities of Twitter (63%) and Facebook users (63%) now say each platform serves as a source for news about events and issues outside the realm of friends and family. That share has increased substantially from 2013, when about half of users (52% of Twitter users, 47% of Facebook users) said they got news from the social platforms.

Although both social networks have the same portion of users getting news on these sites, there are significant differences in their potential news distribution strengths. The proportion of users who say they follow breaking news on Twitter, for example, is nearly twice as high as those who say they do so on Facebook (59% vs. 31%) – lending support, perhaps, to the view that Twitter’s great strength is providing as-it-happens coverage and commentary on live events. Read more…

July 15, 2015 By Monica Gupta

One Year Drop

student reading photo

One Year Drop

हमारे एक जानकार मित्र के बेटे ने आईआईटी क्लीयर न कर पाने के कारण आज एलान कर दिया है कि वो एक साल  ड्राप करेगा और कोचिंग ले कर अच्छा नतीजा लाएगा. अभी तक घर मे बहुत तनाव था. दो ग्रुप बन गए थे एक चाहता था कि ड्राप करे और दूसरा बिल्कुल नही चाह्ता था.

पर आज बेटे की इच्छा के आगे अब सब झुक गए हैं और मान गए हैं. अब बस उसे सलाह दी जा रही है कि एक साल बहुत मायने रखता है अब डट कर मेहनत करनी है और बहुत अच्छे कोचिंग मे दाखिला लेना है. इसी बीच मैने भी कुछ छानबीन की और पता लगाया कि ड्राप करने पर भी  अगर गम्भीरता से पढाई की जाए तो आईआईटी में अच्छी रैंक आ सकती है. एक जानकार के बेटॆ ने ड्राप करके पूरे साल कोचिंग ली और वो बहुत अच्छी रैंक से पास हो गया.

अब क्योकि निणर्य ले ही लिया है तो बार बार टोकने का क्या फायदा. अब बस ऐसा करना होगा कि वो बहुत आत्मविश्वास के साथ पढाई करे और अच्छा नतीजा ला कर दिखाए. बार बार यह भी कहने का कोई फायदा नही कि मोबाईल, टीवी सब बंद करके रख दो .. एक साल के लिए सब भूल जाओ.. आज के बच्चे समझदार है एक साक समय की क्या कीमत होती है शायद वो हमसे भी बेहतर समझते हैं …उन्हें बस अपने लक्ष्य पर केंद्रित होने दे.   उन्हें सही या गलता का हम से ज्यादा ज्ञान है.

टेंशन खत्म करने के लिए बच्चे की इच्छा का खुशी खुशी स्वागत करें और उस पर विश्वास बनाए रखें…

July 15, 2015 By Monica Gupta

स्पीकर

लघु कथा – स्पीकर

land line phone  photo

Photo by Infrogmation

अचानक फोन की घंटी बजी और हमेशा की तरह फोन मम्मी ने उठाया. उनकी बातों से झलक गया था कि फोन मुम्बई से  बडे भैया का है. चलिए  पहले मैं आपको अपना परिचय करवा दू. मै मोना हू. घर की सबसे छोटी बेटी. मेरे दो  भाई है बडे भईया पापा से झगड कर मुम्बई शिफ्ट हो गए और हम दोनो अभी पढाई कर रहे है. पापा का बहुत बडा शोरुम है और पापा चाह्ते थे कि भईया उसे ही सम्भाले पर भईया को नौकरी ही करनी थी और वो सभी से झगड कर पिछ्ले साल वही बस गए 2-3 महीने मे एक आधी बार फोन आ जाता है .मम्मी से तो सारी बात होती है पर हमसे या पापा से नही हो पाती.

आज फिर फोन आया और मम्मी बातो मे जुट गई. पापा का काम , हमारी पढाई और भी बहुत बाते खुशी खुशी बताने लगी तभी आवाज शायद कम आने लगी और फोन कट गया.वैसे अक्सर ऐसा ही होता था.ज्यादातर मम्मी हैलो ही करती रह जाती थी. या नेट वर्क की दिक्कत या फिर उम्र के चलते मम्मी के कानो मे कोई परेशानी.

खैर, अगली बार जब भईया का फोन आया तो मैने मम्मी को मोबाईल पकडाते  समय  उसका स्पीकर ओन करके दे दिया ताकि उन्हे सुनने मे दिक्कत ना हो और  वो इस बात से बेखबर थी. मम्मी के हैलो करते ही वहां से बडी रुखी सी आवाज उभरी.. हां … क्या है बोलो ?? … और मम्मी हमेशा की तरह फोन कान पर लगाए मुस्कुराती हुई  बातो मे जुटी रही.हां, हां, मोना भी ठीक है और तेरे पापा .. अरे वो भी तुझे दिन रात याद करते हैं क्या मै .. अरे मुझे क्या होना है एक दम भली चंगी हू. ह हा .. क्या शायद तेरा अगले महीने आने का बन जाए अरे वाह मजा आ जाएगा … मोना से .. हाँ हाँ .. अभी बात करवाती हूं अपना  नया नम्बर भी जल्दी ले कर हमे बता देना बेटा.हैलो .. हैलो .. अरे .. नेटवर्क फिर कट गया लगता है … मां मुस्कुराती हुई बोली कि मोना से बात करने की जिद कर रहा था और बाते करती करती रसोई मे चली गई.

मै,पापा और छोटा भाई सन्न थे क्योकि भईया का स्वर एकदम रुखा था और उन्होने कोई बात ही नही की और उन्होने  बहुत ही जल्दी फोन काट दिया था… शायद हमेशा  ही वो ऐसे …. और वही दूसरी ओर मम्मी इस बात से बेखबर की हमे सब पता चल गया है वो  प्रसन्न थी कि बेटे ने आज फिर  बहुत बाते की…. पता नही क्यो पर हम मम्मी की आखों की नमी को दिल की गहराईयो से महसूस कर पा रहे थे ….

कैसी लगी आपको ये कहानी … जरुर बताईएगा 🙂

 

July 15, 2015 By Monica Gupta

कौन बनेगा

lady and mobile  photo

Photo by garryknight

कौन बनेगा …. !!!

कुछ समय पहले की बात है ….. जिंदगी में सब कुछ एक दम नार्मल चल रहा था कि अचानक एक दिन आए मैसेज ने मेरी नींद ही उडा दी. मोबाईल पर मैसेज मेरी सहेली की  तरफ से था. उसने लिखा था कि उसका सलेक्शन कौन बनेगा करोडपति में हो गया है और यह 31 सितम्बर को प्रसारित होगा और  इसमे phone a friend  के लिए तीन दोस्तो मे से मुझे भी चुना है. मेरा दिल धक से रह गया. वो बात नही है कि मेरा सामान्य ज्ञान अच्छा नही है. स्कूल टाईम मे तो मै क्विज प्रतियोगिता मे मै प्रथम आई थी. पर पर डर लग रहा है कि अगर उसका नम्बर लग गया और वो हाट सीट पर आ गई और किसी प्रश्न पर अटक गई और मेरा नम्बर मिला लिया तो क्या होगा जब अभिताभ बच्चन मुझे हैलो करेगे. नमस्कार  करेगे. नमस्कार  मोनिका गुप्ता जी .. मै अमिताभ बच्चन बोल रहा हू …. !!!

मैं घर का सारा काम काज छोड कर सामान्य ज्ञान की पुस्तके इकट्ठी करने मे जुट गई. इसी बीच अपनी उसी सहेली को दो चार बार फोन ट्राई किया पर वो व्यस्त आ रहा था. मैने सोचा कि अब तो वो बहुत बिजी हो गई होगी. जब मै ही इतनी व्यस्त हो गई हूं जिसके पास सिर्फ फोन ही आना है सोचो उसने तो अमिताभ जी के साथ बैठना है.उसे कितनी टेंशन होगी. इसी बीच मैने खुद पर इतराते हुए  कम से कम दस बार वो वाला  मैसेज भी पढ डाला.

सच पूछो तो   टेंशन भी बहुत थी और बहुत  खुशी भी थी कि यह बात  बात किस किस को और कैसे बताऊं .  बहुत सोच विचार के  मैने यह बात अपनी  पडोसन अमिता को बता दी कि सितम्बर के आखिरी दिन मै कौन बनेगा करोडपति के  फोन ए फ्रैंड मे आऊगी. मै जानती थी कि दस मिनट मे यह बात पूरी सोसाईटी मे फैल जाएगी और मेरी आशा के अनुरुप हुआ भी यही. दस ही मिनट मे पूरी सोसाईटी मे बात फैल गई. सभी मुझे बधाई देने आने लगे. सभी को गर्व था मुझ पर. उसी शाम सोसाईटी वालो ने मुझे सम्मानित भी कर दिया. घर के सामने एक पत्रकार भी रहते है वो भी पहुंच गए मेरा साक्षात्कार लेने. मै भी अपने बचपन और पढाई की बाते बढ चढ कर बताने लगी. अपनी सहेली के बारे मे भी बताया कि हमारी कितनी दोस्ती थी. कितना प्यार था.वो मुझे बहुत अच्छी तरह समझती थी और मै उसे.

अडोस पडोस वाले अच्छी पुस्तके लाने मे जुट गए. ताकि किसी प्रश्न मे मै अटक ना जाउं. अब एक एक पल काटना मुश्किल हो रहा था. मै सारे काम काज छोड कर तैयारी मे ही जुटी थी. रात को मैने घर पर भी एलान कर दिया कि मै अब ना ही किसी से मिलूगी और ना ही कोई फोन रिसीव करुगी बस जब तक प्रोग्राम नही प्रसारित हो जाता तब तक सिर्फ पढाई ही करुगी.

पर यह हो नही पा रहा था कभी कोई तो कभी कोई मिलने वाले आ ही रहे थे क्योकि उनकी नजरो मे  मै सैलीब्रेटी बन चुकी थी और घरवालो को उन्हे मना करना भी अच्छा नही लग रहा था.घडी की टिकटिक चले जा रही थी  और मै नर्वस होती जा रही थी.

अगले दिन मेरा मोबाईल छोटे बेटे ने  लिया और गेम खेलने लगा. मेरे मना करने पर उसने मुझे सोरी कहा और वो चुपचाप मैसेज पढने लगा. अचानक उसने जोर जोर से हसनां शुरु कर दिया और मैसेज फोर्वर्ड  करने लगा . मेरे गुस्से पर पूछ्ने पर उसने बताया कि एक बहुत मजेदार मैसेज  आया हुआ है आप के मोबाईल पर 31 तारीख का. वही अपने दोस्तो को भेज रहा हूं.  उस समय तो मै कुछ नही बोली पर इसके जाने के बाद जब मैने मैसेज देखा तो कोई नया मैसेज तो था नही वही पुराना मैसेज था मेरी सहेली वाला कौन बनेगा करोडपति वाला तो इसमे इतने हंसने की क्या बात थी .

सोचते सोचते मै मैसेज पढती हुई  केलेंडर के सामने जा खडी हुई और उसे देखते ही मेरे पावं के नीचे से जमीन खिसक गई. लगा मानो भूचाल आ रहा है मानो  सब कुछ हिल रहा है. 31 सितम्बर …. 31 सितम्बर … क्या कहूंगी सब को… मै तो अच्छी खासी …..!!!  सारी समझदारी गई पानी मे ..!!!! .अब तो इस विचार मे हूँ कि किस किस से और कैसे छुपाऊ… तभी पीछे से आवाज आई … जल्दी बाहर निकलो … भूकंप आ रहा  है और मै गिरती पडती बाहर भागी !!!!! उस समय कानों मे अमित जी की बस एक ही आवाज कानो मे गूंज रही थी कि आपका समय समाप्त होता  है अब … हंय…

कैसा लगा आपको ये लेख … जरुर बताईएगा 🙂

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 290
  • 291
  • 292
  • 293
  • 294
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved