Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

June 10, 2015 By Monica Gupta

नया साल और हमारा राशिफल- Your Zodiac-Star-Signs

नया साल और हमारा राशिफल- Your Zodiac-Star-Signs

अगर आपको भी यह जानना है कि नया साल 2016 कैसा रहेगा तो यकीन मानिए ये राशिफल आपके लिए ही बनाया गया है.

आपका राशिफल-Your Zodiac-Star-Signs

अगर आपका नाम A से लेकर Z के बीच मे आता है या अ से ज्ञ के बीच का कोई अक्षर है. Zero या 1- 2 से लेकर 9 अंको Even , Odd number या उसके बीच की आपकी जन्म तारीख है. Monday से लेकर Sunday यानि सप्ताह के 7 days मे, दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे के बीच किसी भी समय आपका Birth हुआ है तो फिर आप यकीनन यह राशिफल आपके लिए ही बना है.Your Zodiac-Star-Signs.

और सुनिए !!! आप बहुत ही नेक और अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं वही दूसरी ओर आप बेहद भावुक, क्रोधित और अक्सर लोग क्या कहेंगे की बातो मे आ जाते हैं. आप यह भली प्रकार जानते हैं कि आपका अंतर्मन आपका सबसे अच्छा दोस्त है,  best friend है पर अक्सर आप उससे बाते करना भूल जाते हैं.

We are lucky ones … इसमे भी कोई शक नही कि आप अपनो का बहुत ख्याल रखते हैं try तो करते है पर अक्सर उन्हें time नही दे पाते. जिसकी वजह से कई बार नाराजगी झेलनी पडती है.

जहां तक पहनावे की बात है Dark Colours  तो कभी Light Colours के dress  आप पर खूब फबेगें.

इस साल खानपान मे सफेद चीजों जैसे नमक, चीनी, मैदा आदि का कम सेवन करें. हां, मीठी बातें जरुर कर सकते हैं. दिन में एक बार सच्चे मन से ईश्वर का जरुर ध्यान करे. काम करने का हर पल शुभ है. अपनी कमियां नही बल्कि खूबियां खोजिए और फिर देखिए आप कहां तक जा पहुंचेगें . 2016 में शुभ परिणामों की बौछारें होगी अगर आप काम सकारात्मक Positive thinking , Smile  और विचार कर के करेगें.

बातें तो बहुत हैं पर आप busy हैं इसलिए अभी के लिए बस इतना ही

Happy New Year 2016 wishes के साथ


 

 lucky photo

 

 

 नया साल और हमारा राशिफल- Your Zodiac-Star-Signs

June 9, 2015 By Monica Gupta

Power of Yoga – घरेलू कामकाज और महिलाएं

Power of Yoga  – घरेलू कामकाज और महिलाएं – 21 june इसमें कोई शक नही कि योग मे बहुत शक्ति है. पर कुछ लोग इसका सही उपयोग नही कर रहे. अपनी दादा गिरी दिखाने के लिए ताडासन और बलासन का प्रयोग कर रहे हैं …

Power of Yoga – घरेलू कामकाज और महिलाएं

योग की उत्पत्ति संस्कृत शब्द ‘युज’ से हुई है जिसका अर्थ जोड़ना.  योग शब्द के दो अर्थ हैं पहला है- जोड़

दूसरा है समाधि जब तक हम स्वयं से नहीं जुड़ते, समाधि तक पहुंचना असंभव होगा.

योग का अर्थ परमात्मा से मिलन है.

cartoon Yoga monica gupta

Power of Yoga

घरेलू कामकाज और महिलाएं – व्यायाम का महत्व – Monica Gupta

घरेलू कामकाज और महिलाएं – व्यायाम का महत्व – gharelu kaamkaj aur mahilaye – घर का काम household work करने का मतलब व्यायाम होता है frozen shoulder stiffness, read more at monicagupta.info

 

Power Of Yoga   योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ्य किया जा सकता है। तीन को स्वस्थ्य रहने से आत्मा स्वत: की स्वस्थ्‍य महसूस करती है। लंबी आयु, सिद्धि और समाधि के लिए योग किया जाता रहा है। सभी धर्मों का महत्वपूर्ण अंग है योग।

योगा आसन के गुण और लाभ …

(1) योगासनों का सबसे बड़ा गुण यह हैं कि वे सहज साध्य और सर्वसुलभ हैं। योगासन ऐसी व्यायाम पद्धति है जिसमें न तो कुछ विशेष व्यय होता है और न इतनी साधन-सामग्री की आवश्यकता होती है।

(2) योगासन अमीर-गरीब, बूढ़े-जवान, सबल-निर्बल सभी स्त्री-पुरुष कर सकते हैं।

(3) आसनों में जहां मांसपेशियों को तानने, सिकोड़ने और ऐंठने वाली क्रियायें करनी पड़ती हैं, वहीं दूसरी ओर साथ-साथ तनाव-खिंचाव दूर करनेवाली क्रियायें भी होती रहती हैं, जिससे शरीर की थकान मिट जाती है और आसनों से व्यय शक्ति वापिस मिल जाती है। शरीर और मन को तरोताजा करने, उनकी खोई हुई शक्ति की पूर्ति कर देने और आध्यात्मिक लाभ की दृष्टि से भी योगासनों का अपना अलग महत्त्व है।

(5) योगासनों द्वारा पेट की भली-भांति सुचारु रूप से सफाई होती है और पाचन अंग पुष्ट होते हैं। पाचन-संस्थान में गड़बड़ियां उत्पन्न नहीं होतीं।

10. योग प्रारम्भ करने के पूर्व अंग-संचालन करना आवश्यक है। इससे अंगों की जकड़न समाप्त होती है तथा आसनों के लिए शरीर तैयार होता है। अंग-संचालन कैसे किया जाए इसके लिए ‘अंग संचालन’ देखें।

 

Power of Yoga     इसी तरह से नेत्रों को सुंदर और स्वस्थ रखने, लंबाई बढ़ाने, बाल घने करने, पेट कम करने, हाथ-पैर सुंदर-सुडौल बनाने, बुद्धि तीव्र करने, कमर और जंघाएँ सुंदर बनाने, गुस्सा कम करने, कपोलों को खूबसूरत बनाने, आत्मबल बढ़ाने, गुप्त बीमारियाँ दूर करने, गर्दन लंबी और सुराहीदार बनाने, हाथ-पैरों की थकान दूर करने, पाचन शक्ति सुधारने, अच्छी नींद, त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने व अन्य कई प्रकार के कष्टों का निवारण करने के लिए योग में व्यायाम, आसन और कर्म शामिल हैं। प्राचीन समय में इस विद्या के प्रति भारतीयों ने सौतेला व्यवहार किया है। योगियों का महत्व कम नहीं हो जाए। अत: यह विद्या हर किसी को दी जाना वर्जित थी। योग ऐसी विद्या है जिसे रोगी-निरोगी, बच्चे-बूढ़े सभी कर सकते हैं।

सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया है। यह अकेला अभ्यास ही साधक को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से साधक का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ‘सूर्य नमस्कार’ स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।

अपनी एड़ी पर बैठकर पेट को ढीला छोड़ दें। तेजी से साँस बाहर निकालें और पेट को भीतर की ओर खींचें। साँस को बाहर निकालने और पेट को धौंकनी की तरह पिचकाने के बीच सामंजस्य रखें। प्रारंभ में दस बार यह क्रिया करें, धीरे-धीरे 60 तक बढ़ा दें। बीच-बीच में विश्राम ले सकते हैं। इस क्रिया से फेफड़े के निचले हिस्से की प्रयुक्त हवा एवं कार्बन डाइ ऑक्साइड बाहर निकल जाती है और सायनस साफ हो जाती है साथ ही पेट पर जमी फालतू चर्बी खत्म हो जाती है। See more…

Power of Yoga

 

 

June 9, 2015 By Monica Gupta

परवरिश – Good Parenting Skills in hindi

मोनिका गुप्ता

परवरिश – Good Parenting Skills in hindi – परवरिश – एक कला है बच्चों की परवरिश- परवरिश यानि पेरेंटिंग….. !!! कुछ देर पहले एक जानकार घर आए. उनके साथ उनका छोटा बच्चा भी था जोकि शायद तीसरी क्लास मे था. पेरेंट्स ने बताया कि वो उसे होस्टल मे भेज रहे हैं बहुत जिद्दी हो गया है जरा भी कहना नही मानता. होस्टल मे जाएगा तो अक्ल ठिकाने आ जाएगी. इतने मे वो बच्चा हमारे पडोस में मिलने चला गया.  वहां उसी की क्लास मे पढने वाला बच्चा रहता है.

परवरिश – Good Parenting Skills in hindi

कुछ देर बच्चे के पेरेंटस मेरे साथ रहे और मैनें पूरे विस्तार से बाते पूछी कि बच्चे को होस्टल किसलिए भेज रहे हैं. पहले तो वो यही कहते रहे कि यहां कोई अच्छा स्कूल नही है फिर बोले कि हम समय नही दे पाते. दोनो नौकरी करते हैं और बच्चा बिगड रहा है. बातों बातों मे मुझे यह भी महसूस हुआ कि पति पत्नी मे भी आपस मे बहुत लडाई होती है दोनो एक दूसरे की बात काट रहे थे.

मैने उनसे कहा कि पेरेंटिंग यानि परवरिश आसान नही. बहुत कुछ समझना और समझाना पडता है. ईश्वर ने आपको माता पिता बनाया है आप भाग्यशाली हैं अब बच्चे की पसंद न पसंद का ख्याल रखना उनकी ही जिम्मेदारी है. आखिर इन सब मे हम भी कही न कही जिम्मेदार हैं. दोनों चुपचाप मेरी बात सुन रहे थे.

इतने में बेटे का फोन आया कि क्या वो कुछ देर और बैठ जाए अपने दोस्त के पास. इस पर मम्मी ने बोला .. हां हां क्यो नही … हम खुद ही फोन कर के आपको बुला लेगें… मैं मुस्कुरा दी और बोली देखा … ये तरीका होता है बच्चों से बात करने का .. इसका मतलब पहला सबक  आपने पास कर लिया वो भी फस्ट पोजीशन ले कर. पति पत्नी एक दूसरे को देख कर मुस्कुराए और मेरी तरफ देखने लगे.

 

 

 

parenting photo

 

मैने बोला कि पहले समय मे पेरेंटिंग की ज्यादा आवश्यकता नही होती थी क्योकि संयुक्त परिवार होते थे और बडे लोग दादा, चाचा, ताऊ बच्चों को अपने अनुभव के आधार पर सम्भाल लेते पर आजकल एकल परिवार हो गए हैं और माता पिता दोनो ही नौकरी पेशा. ऐसे मे बच्चा करे भी तो क्या करे..

इसी बीच मैं दोनों के लिए ठंडा बना लाई और सर्व करते हुए पूछा कि अच्छा बताईए कि आप एक दुकान पर है बच्चा एक गेम के लिए मचल जाता है और रोने लगता है ऐसे में आप क्या करेगी.  पत्नी ने जवाब दिया. दो थप्पड मारेगी और दुकान के बाहर खींच कर ले जाएगी.. जिद्दी है न ऐसे ही काबू आता है. मैं मुस्कुराई  और बोली कि लगता है आपको ही शिक्षा की जरुरत है.

Good Parenting Skills in hindi

बच्चे के मन को समझना बहुत जरुरी है. पेरेंटिंग यानि परवरिश एक चैलेंज है. आज के बच्चो को  समझदारी से हैंडल न किया गया तो उनके दिलो-दिमाग पर खराब असर हो सकता है. बच्चे को अच्छा बच्चा बनाने के लिए कुछ ऐसा करने का प्रयास करते रहना चाहिए  जैसाकि बात बात में मीन-मेख न निकालें और न बात-बात पर उसे रोकें-टोकें. अगर उसे कुछ समझाना ही है तो बजाय किसी के सामने, अकेले में प्यार से समझाएं, इससे बच्चा  समझ जाएगा. मेरी बात के बीच में ही वो बोली कि वो तो अक्सर बच्चे को उसके दोस्तों के सामने डांटती रहती है और कई बार तो चांटा भी लगा देती है.
मैं मुस्कुराई और बोली कि अब हाथ से काम नही दिल से लेना  है. बेटा जब भी कोई अच्छा काम करे तो उसकी प्रशंसा जरुर करनी है . उसे शाबाशी दें उसके पीठ थपथपाए । मम्मी पापा की  प्रशंसा से  बच्चो के अंदर नया आत्मविश्वास जागता है पर पर पर  बच्चे की तुलना भूल कर भी उसके दोस्त या अपने परिवार के अन्य बच्चों से नही करनी चाहिए और अपने आप से तो बिल्कुल हे नही. हम अक्सर कहते है कि जब मैं छोटा होता था तो ऐसा नही था मैं ऐसा था. मैं ये करता था  … मैं वैसा था.  इससे बच्चे के मन में दूसरे के  प्रति चिढ और अपने प्रति हीन भावना आ जाती है.

दोनों मेरी बात ध्यान से सुन रहे थे. अचानक  पत्नी बोल पडी कि वो हमेशा अपने बचपन की तुलना  अपने बेटे से करती है क्योंकि उसे इतने ऐशो आराम नही मिले जितने उसके बेटे को मिल रहे हैं यही उलाहना देती रहती है पर अब नही देगी और समझदारी से काम लेगी.

मैने मुस्कुराते हुए अपनी बात जारी रखी और बोला कि बच्चें को  सॉरी और थैंक्यू के साथ साथ घर आए मेहमानों या बडे-बुजुर्गो को  सम्मान देना भी सीखाना चाहिए.  अगर हम खुद ही घर आए लोगों का मजाक बनाएगें तो बच्चों को कैसे समझा पाएगें और अगर हम  भी बात बात पर सॉरी और थैंक्यू बोलेंगें तो बच्चे को जल्दी समझ आएगी.

कई बार बच्चों के साथ बच्चा बन कर जिद या कहना  भी मान लेना  चाहिए। इसमे एक को यानि कभी  मम्मी तो कभी पापा को  बच्चे का साथ देना चाहिए और एक को बात के विपरीत जाना चाहिए . इससे  यकीनन मनोरंजन भी हो जाएगा और बात भी पूरी हो जाएगी.

इसी के साथ बच्चे को मिल बांट कर खिलाना भी सिखाना चाहिए. जैसे अगर आपने अपने लिए चालकेट या पैस्ट्री खरीदी है तो सबसे पहले आप अपने बच्चे को देंगी फिर खुद खाएगीं  और अगर आपका बच्चा सारी चाकलेट खुद खाने  लगे तो आप झूठमूठ से नाराज हो जाएं कि आपको तो पूछा ही नही और झूठ मूठ से रोने लगे .. तब देखिए बच्चा हमेशा आपको पूछेगा खाने से पहले .. !!

कई बार हम बच्चे को बोलने का मौका ही नही देते उसे डांट कर चुप करवा देते हैं. बच्चे को बोलने का मौका देना चाहिए और अगर वो कुछ प्रश्न पूछे तो पूछ्ने देना चाहिए.  टोका टाकी करके उसमे रोष भी पैदा  होगा.

कोशिश यह भी होनी  चाहिए कि बच्चे के सामने पेरेंट्स आपस में लडाई न करें और गाली तो बिल्कुल भी न दे इससे बच्चे के मन में गलत भावना जन्म लेती है और इस सभी बातों से बढ कर ये कि बच्चे के लिए समय निकाले. उसके साथ बैठे, बातें करे हंसी मजाक करें ताकि उसे यह अहसास हो कि ये तो मेरे दोस्त हैं और अपनी सारी बाते शेयर करने लगेगा.

बात के बीच में  दोनों एक साथ बोल  उठे कि हैरानी है इतना सब होता है उन्हें पता ही नही था. जितनी भी बाते उन्होने आज सुनी है उसे जानकर तो ऐसा लग रहा है कि ये तो कुल मिलाकर उन्ही की गलती है. बेटे की गलती तो कही है ही नही … न उसे समय दिया, न उसकी भावनाओं को समझा. हर समय दफ्तर का तनाव घर ले कर आते तो खूब लडाई भी होती और  हमेशा  पैसे रुपये देकर बच्चे की  हर इच्छा को पूरा किया और अब देखो उसे घर से निकाल रहे हैं. कहते कहते उनकी पत्नी भी भावुक हो गई.

 

मैने दोनों से पूछा कि क्या अब आप अपने बेटे को होस्टल भेजेंगें. इस पर दोनो ने एक दूसरे की तरफ देखा. पत्नी बोली इस साल शायद नही क्योकि इस साल वो अच्छे पेरेंटस बन कर दिखाएगें और उसने अपने बेटे को बुलाने के लिए फोन मिला लिया. वही पिता ने भी मन ही मन कुछ निणर्य ले लिया था. अब दोनों मिलकर बच्चे का इंतजार कर रहे थे.

परवरिश यानि पेरेंटिंग के बारे में आपकी क्या सोच या राय है … जरुर बताईएगा !!

 

parenting photo

वैसे आप तो अपने बच्चों की परवरिश बहुत अच्छी तरह कर रहे होंगें अगर आप भी अपने कुछ अनुभव मुझसे सांझा करने चाहेंगें तो मुझे बेहद खुशी होगी … !!! 🙂

परवरिश – Good Parenting Skills in hindi

June 9, 2015 By Monica Gupta

रक्तदान

रक्तदान

एक गाँव में आग लगी. सभी लोग उसको बुझाने में लगे हुए थे. वहीँ एक चिड़िया अपनी चोंच में पानी भरती और आग में डालती. फिर भरती और फिर आग में डालती. एक कौवा डाल पर बैठा उस चिड़िया को देख रहा था. कौवा चिड़िया से बोला, “अरे पागल तू कितनी भी मेहनत कर ले, तेरे बुझाने से ये आग नहीं बुझेगी.” उस पर चिड़िया विनम्रता से बोली,”मुझे पता है मेरे बुझाने से ये आग नहीं बुझेगी. लेकिन जब भी इस आग का ज़िक्र होगा, तो मेरी गिनती कम से कम आग बुझाने वालों में तो होगी ”
अक्सर बहुत लोग हमे भी कहते है कि लोगो मे ‘”रक्तदान” के प्रति जागरुकता न के बराबर है आप कितने भी प्रयास कर लो कोई फायदा नही … मैं उन्हे इसी प्रेरक कहानी का उदाहरण देती हूं… एक उम्मीद, एक विश्वास के साथ कम से कम प्रयास तो कर रहे हैं.

रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाना बहुत पुण्य का काम है. वैसे कुछ अन्य बातो का ख्याल रख कर भी हम रक्तदान अभियान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. जैसाकि अगर महिलाओ की बात करे तो अक्सर उनका खून कम होता है यानि वो एनीमिक होती है. अगर वो अपने शरीर का अपने खान पान का ख्याल रखें तो उन्हे रक्त की जरुरत ही नही होगी और समस्या भी नही होगी.

वही दूसरी तरफ रक्तदान के बारे मे बहुत भ्रांतियां होती है जो हमे रक्तदान करने से रोकती है अगर उन्हे दूर कर लिया जाए तो हम बजाय रक्तदान न करने के दूसरो को इसके प्रति प्रेरित ही करेंगे.

वही अगर ब्लड बैंक भी अगर लोगो की भावनाओ को समझ कर उनके साथ पूरा सहयोग करे तो भी हम रक्तदान के लिए आगे जरुर आएगें. कुल मिला कर सभी को जागरुक होने की आवश्यकता है!!! पर फिर भी रक्तदान करने वाला हमेशा ही महान था, है और रहेगा इसलिए “जय रक्तदाता” !!

ऐसा भी होता है…..

आज एक मित्र ने बताया कि किसी को एमरजैंसी मे रक्त की जरुरत थी. एक   सज्जन को पता चला तो बिना समय व्यर्थ गवाए वो रक्त देने दौडे चले आए. रक्त देने के बाद जब वो बाहर आए तो उस मित्र ने उनकी फोटो खीचने की इच्छा जाहिर की इस पर उन सज्जन ने कहा कि वो जिस मकसद से आए हैं वो पूरा हो गया है और मुस्कुराते बिना फोटो करवाए चले गए.वही एक जानकार तो ऐसे हैं जो रक्तदान करने आए और उस समय कोई फोटोग्राफर नही था तो वो नाराज होकर चले गए.

ऐसे में,  निस्वार्थ भावना के बारे मे जान कर बहुत अच्छा लगा अन्यथा आज कल तो चाहे हम कुछ करे या ना करें टीवी पर या अखबार मे आने की होड मे पता नही क्या क्या कर जाते है और जो खबरो की सुर्खियां नही बनता उसे हम कुछ समझते भी नही है जबकि दिखावा सही नही है..!! है ना

किसी ने बहुत सही कहा है कि भले ही मेरे पास डाक्टरी डिग्री नही है पर इंसानियत की डिग्री जरुर है. मैं रक्तदाता हूं. कई बार इस तरह के स्लोगन या पोस्टर कुछ ना कुछ सोचने पर जरुर मजबूर कर देते हैं. बेशक, बहुत लोग ( खासकर महिलाए) रक्तदान नही कर पाती पर अपने भाषण, स्लोगन या पोस्टर के जरिए हम किसी के विचारो को बदल जरुर सकते हैं. रक्तदान करना किसी को नया जीवन देना बहुत भलाई का काम है.

1517404_262166020657153_6388772630526675907_n     रक्तदान The Top 100 Selfless Selfies!

 

 

 

 

June 9, 2015 By Monica Gupta

नई मां

mother and son photo

Photo by mooglet

आज मेरी सहेली मणि ने एक ऐसी कहानी सुनाई कि जिसे सुनकर मैं निशब्द रह गई.
उसने नई मां कहानी कही पढी थी. कहानी कुछ ऐसे है

एक आदमी ने अपनी पत्नी के मरने के बाद दूसरी शादी की और अपने 5 साल के बेटे से पूछा कि उसे अपनी नई मां कैसी लगी. इस पर बेटा मासूमियत से बोला कि मेरी मां झूठी थी पर नई मां सच्ची है इस पर पिता हैरान हो गए और पूछा कि वो ऐसे कैसे कह सकता है इस पर बेटा बोला जब मैं शरारत करता था तो मां नाराज होकर कहती थी कि ठहर जा… तुझे तो मैं खाना ही नही दूंगी पर थोडी ही देर मे लाड प्यार करके पुचकार के गोद मे बैठा कर खाना खिलाती थी.

नई मां भी यही कहती है कई बार नाराज होकर कहती है कि तुझे खाना नही दूगी पर वो सच्ची है वो वाकई मे खाना नही देती “आज दो दिन हो गए मुझे खाना खाए” !!!!

( वैसे कहानियों का भी अलग ही संसार होता है कुछ कहानियां हसांती हैं गुदगुदाती है वही कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो कुछ सोचने पर मजबूर ही कर देती हैं. नई मां कहानी कुछ ऐसी की कहानी है …)

June 8, 2015 By Monica Gupta

शुभ लाभ

शुभ लाभ

बेशक, घर लेते या बनवाते समय नक्शे ,वास्तु और ऐसी चीजे जो सुख समृदि लाए आदि रखने का बहुत क्रेज हो गया है. हम लोग घर बनवाने के बाद उसकी सजावट में कोई कसर नही छोडते और महंगी से महंगी चीजे लगवाते हैं ताकि दूसरे लोग देखें. कोई दिक्कत नही जिनके पास पैसा है वो तो  दिखाएगें ही.

 

 photo

बात ये नही है बल्कि बात ये है कि  इसके साथ साथ घर को पूरी तरह से व्यवस्थित रखना भी उतना ही जरुरी है जैसाकि , रंग-रोगन पुराना न पड़े. टपकने वाले नलों की मरम्मत होनी चाहिए. फ्यूज बल्बों को बदलवाने जरुरी हैं,शीशे साफ और खिड़कियों के टूटे कांचो को बदलना भी चाहिए. यकीनन इससे शुभ लाभ की प्राप्ति होगी घर मे बरकत आएगी…

शुभ लाभ  के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है  शौचालय की स्वच्छता. कई लोग घर के बाहर की तरफ शौचालय बनवा लेते हैं पर  उसका रख रखाव सही नही कर पाते और जो भी घर के भीतर दाखिल होता है उसको बदबू से दो चार होना पडता है उसे साफ रखना जरुरी है क्योंकि, घर के स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे  स्वास्थ्य से है. वैसे त्योहारो में घर की सफाई हो ही जाती है पर ये वाली सफाई हमेशा रहनी बेहद जरुरी है …( शुभ लाभ)

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 318
  • 319
  • 320
  • 321
  • 322
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved