सुविचार
सुविचार ( सकंलित)
झूठी शान के परिंदे ही ज्यादा फड़फड़ाते हैं
तरक्की के बाज़ की उडान में कभी आवाज़ नहीं होती
मैंने कुछ लोग ऐसे भी गरीब देखे हैं
जिनके पास पैसे के सिवा कुछ भी नहीं.
दिखते हैं पर नज़र नहीं आते
कुछ लोग कितने दूर हो जाते हैं.
खुद” को “अच्छा” साबित करने में
“वक्त” बर्बाद मत करना,
क्योंकि…
“सभी” इसी में लगे हुए हैं।
मुसीबतों से उभरती है शख्सियत यारो
जो चट्टानों से न उलझे वो झरना किस काम का.
हर किसी को खुश रख सकूँ, वो तरीका मुझे नहीं आता
जो मैं नहीं हूँ वैसा दिखने का, सलीका मुझे नहीं आता
लगी है प्यास चलो रेत निचोड़ी जाए ,
अपने हिस्से में समंदर नहीं आने वाला
जो झुकते हैं ज़िन्दगी में वो बुज़दिल नही होते
यह हुनर होता हैं उनका हर रिश्ता निभाने का
मंजिल मिले ना मिले
ये तो मुकदर की बात है
हम कोशिश भी ना करे
ये तो गलत बात है.. सुविचार ( संकलित)

गरीबी
Hat’s Off
Hat’s Off आज अखबार पढ कर पता चला कि देश में कल और भी बहुत गतिविधिया हुई. मैने सोचा कि शायद सलमान खान वाली धटना ही धटित हुई थी क्योकि जिस तरह से पल पल का धटना क्रम दिखा रहे थे उससे तो यही प्रतीत हो रहा था कि मानो कोई दूसरा मुद्दा ही नही है.
कब सलमान घर से निकले. कब अपने पापा के गले लगे. कब किस किससे गले मिले. अच्छा चलो एक बार हो तो भी समझ आता है पर बार बार एक ही सीन को दिखाना और वो भी सारे चैनल पर … ये अच्छी बात नही है …
वैसे Hat’s Off to media जिस के पीछे पडता है हाथ धो के नही, नहा धो कर पडता है.ऐसे में तो कहना बनता है Hat’s Off
आप खुद ही देखिए ना पहले आप पार्टी, फिर गजेंद्र, किसानों का मुद्दा फिर भूकम्प,फिर मोगा रेप, फिर आप पार्टी और ताजा ताजा सलमान खान केस. दिन के 24 धंटे मे से ना जाने 25 धंटे एक ही खबर लगातार चलती है और चलती ही रहती है वैसे hats off हम लोगो के लिए भी है जो दिन रात कोसते भी हैं और खबरें देखते भी हैं.. चलिए आज देखते हैं कि पूरा दिन कौन सी एक खबर सभी चैनलों पर चलेगी ..Hat’s Off
न्यायालय
Hit n run
Hit n run case
सलमान खान की खबर चल रही थी. घर पर कुछ मेहमान आए हुए थे और वो बात कर रहे थे कि इतनी बडी हस्ती है सलमान खान उसने ले दे कर केस रफा दफा क्यू नही किया. वही साथ ही साथ पल पल की खबरे चल रही थी कि सलमान किससे गले मिले किसे टाटा किया. कितने बज कर कितने मिनट पर कोर्ट पंहुचे.
Hit n run 5 साल सजा की बात सुनते ही बेल पर वार्तालाप चालू हो गया.बेशक बहुत लोगों को दुखी भी हुए. भले ही वो दो चार दिन मे छूट भी जाएगें(जैसाकि सुनने मे आया है) पर आम आदमी का न्याय पर विश्वास बना रहा एक बात अच्छी यह हुई चाहे कोई कितना बडा और रसूखदार क्यों न हो उसे कटघरे में आना ही पडता है. बडी हस्तियां जो आम आदमी को कीडे मकौडा समझती हैं इस धटना से सबक जरुर लेगी और भले ही थोडे समय के लिए पर एक डर तो सभी के मन मे बैठ ही गया होगा…सत्यमेव जयते… कानून जिंदा है
और सबसे जरुरी …. “एक बार कानून ने सज़ा दे दी तो वो सलमान की भी नहीं सुनता”
Hit n run… अफसोस, जिस तरह से अदालत ने 5 साल साल की सजा सुनाई और हाथों हाथ बेल भी मिल गई. इस पूरे प्रकरण से आम जनता को निराशा ही हाथ लगी
- « Previous Page
- 1
- …
- 342
- 343
- 344
- 345
- 346
- …
- 391
- Next Page »









