Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

May 6, 2015 By Monica Gupta

Swachh Bharat Mission-Gramin

Swachh Bharat Mission-Gramin

Swachh Bharat Mission-Gramin – Kanganpur – Nirmal Bharat Abhiyan – TSC – DOST

बात उन दिनों की है जब गांव के लोग खुले में शौच के लिए जाते थे पर जब से जनता में जागरुकता आई और वो सफाई का महत्व समझने लगे तभी से जबरदस्त बदलाव देखने को मिला … उसी का जीता जागता उदाहरण है हरियाणा के सिरसा के कंगनपुर  गांव जिन्होनें स्वच्छता में एक मिसाल कायम की … लोग इस सफाई से बेहद उत्साहित है और खुशी का इजहार नाच गा कर रहे हैं

Swachh Bharat Mission-Gramin – Kanganpur – Nirmal Bharat Abhiyan – TSC – DOST

May 6, 2015 By Monica Gupta

Swachh Bharat Mission-Gramin

Swachh Bharat Mission-Gramin

 

बात उन दिनों की है जब गांव के लोग खुले में शौच के लिए जाते थे पर जब से जनता में जागरुकता आई और वो सफाई का महत्व समझने लगे तभी से जबरदस्त बदलाव देखने को मिला … उसी का जीता जागता उदाहरण है हरियाणा के सिरसा का  गांव  वैदवाला ….जिन्होनें स्वच्छता में एक मिसाल कायम की … लोग इस सफाई से बेहद उत्साहित है और खुशी का इजहार नाच गा कर रहे हैं

 

 

May 6, 2015 By Monica Gupta

Being Human

cartoon- being human

Being Human

सलमान खान केस में आज फैसला आना है देखते हैं कि किसका  पलडा भारी रहेगा … Being human or buying human … who will win??? lets see

May 5, 2015 By Monica Gupta

I Love you

I Love you

6 April को एक खबर पढी कि चंडीगढ के हाईकोट जज जस्टिस एम. जियापाल (60 साल)  ने एक बच्ची को सुखना लेख , चंडीगढ में डूबने से बचाया. बचपन मे मैनें भी एक बच्ची को डूबने से बचाया था इसलिए ऐसी खबरों मे मेरी विशेष रुचि रहती है पर जैसे जैसे मैं खबर पढती गई मेरा ध्यान किसी और बात पर केंदित हो  गया . असल में, खबर के अंत मे लिखा था कि जैसे ही जज साहब की पत्नी को यह  सूचना मिली वो भागी भागी सुखना लेख पहुंची. उनको सूचना ये मिली थी कि वो डूब गए हैं.  वहां अपने पति को ठीक देख कर वो उनसे लिपट गई जज साहब ने बताया कि वो लम्हा उनकी जिंदगी का यादगार लम्हा था. ऐसा अहसास उन्हे पहले कभी नही हुआ.

उसे पढ कर मैं जिस विषय पर लिखने वाली थी उससे ध्यान हट गया और जाकर ठहर गया पति पत्नी के अनमोल रिश्तें पर. जब भी हम प्यार Love  शब्द का इस्तेमाल करते हैं हमेशा  हमारे जहन में boy friend, girl friend या दफ्तर का कर्मचारी या boss के साथ सैकेटरी के   सम्बंध की बात ही आती है और पति पत्नी के प्यार का कभी जिक्र भी नही होता जबकि सबसे केयरिंग सबसे स्पेशल यही रिश्ता होता है.  खासकर उम्र के ऐसे पडाव पर आने के बाद जब दोनों को एक दूसरे के सहारे की जरुरत होती है.

I Love you       हमारे समाज में पति पत्नी पर बहुत चुटकले बनाए जाते हैं पति पत्नी का मजाक उडाते हैं पर साथ ही साथ यह भी कहते हैं कि भई हम तो जोरु के गुलाम है. पर पति पत्नी के प्यार पर कभी बात नही की जाती जबकि अपने जीवन को सुखद बनाने के लिए आपसी प्यार ही होता है. एक जानकार से जब मैं  इस बारे में बात कर रही थी तो उन्होने बताया कि पति पत्नी के प्यार का  क्या इजहार करना वो तो understood यानि स्वाभाविक ही होता है… बेशक, स्वाभाविक है पर प्यार की उष्मा बनाए रखने के लिए जताना भी बहुत जरुरी होता है.

कभी बीमारी में सेवा करना ,कभी चाय बना कर लाना, कभी सालगिरह पर खूबसूरत उपहार देना,I Love you बोलना  या कभी कोई सरप्राईज देना… रिश्तें की महक को और बढा देता है. इसमे दोनों की भूमिका बराबर की होनी चाहिए. पति कभी आफिस से लेट हो तो बजाय मुंह बनाने के उनकी थकावट उतारने की कोशिश होनी चाहिए  और अगर गलती से खाना जल गया तो बर्तन पटकने के पति को ”’ कोई बात नही … हो जाता है कई बार कह कर बात सम्भाल लेनी चाहिए और सबसे जरुरी बात अपने रिश्तें को समय दें ज्याद धरेलू कार्य या दफ्तर में इतने ही न उलझ जाए कि आप एक दूसरे से दूर होते जाएं.cartoon - love u -monicaI Love you

शादी के बाद आरम्भ के आठ दस महीने बहुत नाजुक होते हैं क्योकि एक दूसरे को जानना समझना बहुत जरुरी  होता है और दोनों को ही थोदा थोडा झुकना चाहिए अहम को दर किनारे कर देना चाहिए. पर अपना प्यार जरुर प्रकट करना चाहिए.

I love you… बहुत प्यारा शब्द है और पति पत्नी के प्यार को , दाम्पत्य जीवन को  मिठास  से भर देता है ….

May 5, 2015 By Monica Gupta

Hypnotize

cartoon -modi-monica gupta

Hypnotize

पहले भी Hypnotize किया कि अच्छे दिन आने वाले हैं और अब भी Hypnotize ही कर रहे है कि बोलो अच्छे दिन …. आने वाले है !!!

एक साल भाजपा सरकार का पूरा होने हो है… पर जनता को अभी भी इंतजार है … अच्छे दिनों का 🙂

May 4, 2015 By Monica Gupta

मां – प्यार का दूसरा नाम

मां – प्यार का दूसरा नाम ……  कुछ देर पहले नेट पर कुछ सर्च कर  रही थी कि तभी एक लेख  पढने को मिला कि मां के हाथ के खाने जैसा दुनिया में और कुछ नही हो सकता… उसमे बहुत सारी बाते बताई हुई थी कि मां के हाथ मे ये है  मां के हाथ में वो है… कुछ बातें बहुत अच्छी भी लगी पर जब भी मां के हाथों से बने खाने की बात होती है तो मुझे बस एक ही बात याद आती है और वो है ..पेट भरने के बाद, मना करने के बावजूद , एक फुल्का और लो ना बस ये बिल्कुल छोटा सा है … यानि मना करने के बाद भी आखिरी फुल्का तो खिलाना ही होता है… जिसे दूसरी भाषा में कहते हैं Over eating ya torture…. पेट के साथ … पर क्या करें खाना इतना लजीज जो होता है … हां तो मैं बता रही थी….

बात उन दिनों की है जब मैं कुरुक्षेत्र से एम ए (संगीत) कर रही थी. होस्टल मे खाना खा रही थी. उस दिन मेरे पसंदीदा राजमा चावल बने थे. पेट भर गया था पर नियत नही भरी थी. मैस वाला भाई प्लेट में फुल्का डाल गया और मैने कहा कि और नही चाहिए. फिर मैं बहुत देर तक इंतजार करती रही कि वो फुल्का ले कर आएगा… असल में, वो क्या है ना कि जब मम्मी को मना करती तो बाद मे एक चपाती तो आनी ही आनी होती थी . होता वही साईज था पर कहने  को पतली सी छोटी सी होती. वही आदत पडी हुई थी और याद भी नही रहा कि मैं घर नही होस्टल मे हूं और ये मैस वाला भईया है मेरी मम्मी नही. मैने जब उसे बुला कर पूछा कि चपाती क्यो नही दी इतनी देर से इंतजार कर रही हूं  तो वो बोला कि आपने ही तो मना किया था.

cartoon -mother love

उस रात मैं अपने कमरे मे जाकर  मम्मी को याद करके बहुत रोई… फिर धीरे धीरे आदत पड गई.

ये जो प्यार है न कि बस एक आखिरी , छोटी सी और ….

ये हमेशा बहुत याद आता है मां का  ऐसा प्यार , दुलार और कही भी नही देखने को मिल सकता. वाकई में,   मां – प्यार का दूसरा नाम ही तो है … है ना !!!!

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 343
  • 344
  • 345
  • 346
  • 347
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved