इतवारी धूप

इतवारी धूप ( कविता)
रोजमर्रा की भाग दौड में
अक्सर धूप नजर नही आती
पर
मेरे घर का है एक कोना
जंहा से इतवारी धूप छ्न छ्न कर है आती
उस कोने मे
किरणे
अपने कणो से अठखेलियां है करती
रिझाती, उलझाती, सहलाती
और
अपनी तपिश से
नई स्फूर्ति जगाती
खिला खिला रहता है
सर्द इतवारी धूप से वो कोना
क्योकि
रोजमर्रा की भागदौड में
अक्सर वो नजर नही आता ….!!!
इतवारी धूप
सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान
सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान
हरियाणा , सिरसा के गांव के लोगो ने स्वच्छता का अर्थ समझा और जुट गए स्वच्छता अभियान में … सिरसा के एक ऐसे ही गांव की वीडियों … ढाणी सतनाम सिहं गांव के जागरुक लोग….
Total Sanitation Campaign in Haryana
स्वच्छता अभियान को मद्देनजर रखते हुए देश भर में यह अभियान चला और Total Sanitation Campaign in Haryana की बात ही अलग रही. खुले मे शौच कोई न जाए लोग स्वच्छता की महत्ता को समझे इसी करके सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया
Total Sanitation Campaign in Haryana
Total Sanitation Campaign in Haryana एक कामयाबी की कहानी साबित हुआ. बात हरियाणा के जिला सिरसा की है. गांव वाले प्रशासन के इस अभियान से बहुत प्रोत्साहित हुए और बहुत जल्द लोगो में स्वच्छता लके प्रति जागरुकता की भावना दिखाई दी . लोगों ने मानो पूरे गांव को एक ही परिवार समझ कर स्वच्छता आंदोलन मे बढ चढ कर हिस्सा लिया और इसी सिलसिले में जी न्यूज के कार्यक्रम जागो इंडिया की खास खबर बनी स्वच्छता अभियान !!!
Total Sanitation Campaign in Haryana
Zee News पर यही सफलता की कहानी भी दिखाई गई कि कैसे स्वच्छ बना पूरा जिला … Total Sanitation Campaign in Haryana – A success Story
स्वच्छता का महत्व – गांव ताजिया खेडा (सिरसा) – Monica Gupta
स्वच्छता का महत्व – गांव ताजिया खेडा (सिरसा) स्वच्छता अभियान और गांव, सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान और स्वच्छता के नारों से गूंज उठा ये गांव. गांव भर में कुईया बन गई और महिला हो, पुरुष हो या बच्चे बाहर खुल्ले में शौच नही जाते. ये गांव हैं हरियाणा के जिला सिरसा का ताजिया खेडा. किसी … read more at monicagupta.info
Total Sanitation Campaign
Total Sanitation Campaign
हरियाणा के सिरसा मे सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान ने नए रिकार्ड स्थापित किए. उसी की कवरेज की मैने जी न्यूज के तहत …
सकारात्मक सोच
सकारात्मक सोच हो तो कोई डर नही !!! घना अंधेरा था गरीब बच्चों के पास कोई बिजली का उपकरण नही था डर था कि गहन जंगल से बाहर कैसे जाएगें पर हिम्मत नही हारी कुछ जुगुनूओ को पकड लिया राह दिखाने के लिए और निडर बेखौफ चलते चले गए और घर पहुंच गए…
अगर डर के मारे वही बैठ जाते तो हो सकता है कि कोई जानवर ही खा जाता पर एक सकारात्मक सोच और सूझ बूझ भरे आईडिया ने दिशा दिखाई … हमे भी जिंदगी मे हमेशा सकारात्मक सोच लेकर चलना चाहिए और देखना रास्ते मिल ही जाएगें …
ऐसा भी होता है सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए …
खुद को सकारात्मक बनाए रखने के लिए युवा तरह-तरह के तरीके भी अपना रहे हैं। वह लॉफिंग बुद्धा व फेंगशुई की वस्तुओं का प्रयोग कर रहे हैं। भगवान गणेश, तैरती मछली, हंसों का जोड़ा समेत क्रिस्टल ग्लोब, स्फटिक बॉल, लिक्विड़ टाईमर की मांग बढ़ गई है। फेंगशुई एवं चाइनीज वास्तु ज्योतिष में इन वस्तुओं का खासा महत्व है. ऑफिस आदि में धागे के सहारे टांगी जाने वाली स्फटिक बॉल को भी सकरात्मक ऊर्जा का स्त्रोत मानते हैं. वहीं कभी सेंड (रेत) टाइमर जो पुराने दौर में वक्त का आभास कराता था, अब लिक्विड़ टाइमर में परिवर्तित हो गया है।
- « Previous Page
- 1
- …
- 352
- 353
- 354
- 355
- 356
- …
- 391
- Next Page »






