Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

January 16, 2018 By Monica Gupta Leave a Comment

घर का काम खुद करना – अपना काम स्वयं करना चाहिए

I am Proud to be an Indian

घर का काम खुद करना – अपना काम स्वयं करना चाहिए –  कोई शर्म की बात नही – बात कल की है.. मैं नेट पर कुछ सर्च कर रही थी तभी मेरा ध्यान गया एक बहुत ही काम की बात पर कि कांच के गिलास को अगर  सफेद वाले सिरके  vinegar और विम से धोएगें तो वो चमक जाएगें और ऐसे ही अगर  सर्विंग ट्रे  भी जो अक्सर साईड से गंदी हो जाती हैं उन्हें साफ करेगें तो वो भी सारी चमक जाएगीं.. ऐसा लगेगा मानो नई है…

घर का काम खुद करना – अपना काम स्वयं करना चाहिए –

इसे मैंनें खुद आजमा कर देखा और जब शानदार परिणाम मिला तो सोचा कि इसे अपनी सोशल नेट वर्किंग साईट पर भी शेयर कर दूं… जब मैंनें शेयर किया तो बहुत प्रतिक्रियाएं आई पर एक प्रतिक्रिया ये भी थी कि क्या आप घर का काम करती हैं आपकी बातों से तो ऐसा लगता है कि आप घर की सफाई बर्तन आदि करती हैं…

घर का काम खुद करना

तब मेरा तुरंत ये जवाब था कि बिल्कुल !! मैं अपने घर का सारा काम करती हूं और काम करने में शर्म कैसी…

अपना काम स्वयं करने के लाभ….

जबकि और ज्यादा अच्छा और साफ सुथरा हो जाता है और वो भी तनाव रहित होकर.. क्योकिं काम वाली बाई होने से बेशक, आराम भी होता है पर टेंशन भी बहुत होती है.. न आने का समय न छुट्टी का पता, दो दिन नही आएगी और कोई फोन भी नही आएगा और तीसरे दिन जब हम काम निबटा लेंगें सारा का सारा तब अचानक वो आ जाती है…

लगे हाथ कसरत भी हो ही जाती है.. और हमारे पास समय भी बहुत होता है क्योकि अब हम समय अपने हिसाब से मैंनेज करते हैं

बात सिर्फ इतनी ही कहना चाह रही हूं कि अगर हम खुद घर का काम करें तो कोई दिक्कत नही होनी चाहिए और न ही शर्म.. और वैसे भी हम विदेशी कल्चर को फ़ोलो करना चाहते हैं तो विदेशों में तो  मिलती ही नही हैं काम वाली बाईया… सभी खुद ही करते हैं… यकीन नही तो पूछ लीजिए किसी विदेशी मित्र से…

तो घर का काम खुद करना कोई शर्म की बात नही!!

 घर का काम खुद करना – अपना काम स्वयं करना चाहिए

January 16, 2018 By Monica Gupta Leave a Comment

Thumb Sucking Habit – अंगूठा चूसने की आदत – Help Your Child Stop Thumb Sucking – Monica Gupta

Thumb Sucking Habit

Thumb Sucking Habit – अंगूठा चूसने की आदत – Help Your Child Stop Thumb Sucking – Monica Gupta – बच्चे का अंगूठा चूसना कैसे छुडवायें  – Stop Children Thumb Sucking Habit – बच्चे को अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाए –  कल शाम को जब मैं एक दुकान पर कुछ सामान ले रही थी तभी ध्यान गया एक lady पर जोकि अपने बच्चे को डांट रही थी कि जरा भी अक्ल नही है तुझमे..

Thumb Sucking Habit – अंगूठा चूसने की आदत – Help Your Child Stop Thumb Sucking

मुझे लगा दुकान से कुछ सामान छेड रहा होगा… पर जब मैंनें देखा तो बात कुछ और थी.. मैंने देखा कि बच्चा जोकि शायद तीन चार साल का होगा वो बार बार मुंह में अंगूठा डाल रहा था और वो lady पक्का ही उसकी मम्मी ही होगी बहुत बुरी तरह उसे गुस्सा भी कर रही थी और देखते ही देखते चांटा भी लगा दिया.. और दुकान दार से अपने बच्चे के बारे मे बोलने भी लगी कि दुखी कर दिया आदत छोड ही नही रहा… बच्चा जब रोने लगा तो उसे गोदी मे लिया और दुकान के बाहर बडबडाती हुई चली गई…

उसके जाने के बाद मैं सोचने लगी कि क्या उसने सही किया… एक मम्मी की भूमिका क्या उसने सही निभाई !! आप ही बताईए कि अगर बच्चा अंग़ूठा चूसता है तो क्या ये सही तरीका है मना करने का..

अगर बच्चा अंगूठा चूसना समय से छोड दे तो सही है नही तो अंगूठा चूसने के बहुत side effects  होते हैं…

जैसा कि बच्चे के दांत बाहर आ जाते हैं  , चबाने में दिक्कत होने लग जाती है चेहरा देखने में सही नही लगता बोलने में भी दिक्कत आनी शुरु हो जाती है कुछ शब्द सही नही बोल पाते germs लग जाते है बच्चे मजाक बनाते हैं

आत्मविश्वास नही रहता

ये सब बातें हैं पर मारना भी सही नही है बच्चे को प्यार से समझाना चाहिए

अब बात आती है कि कैसे  ??

सबसे पहले तो खुद पैशेंस रखनी होगी..  

कारण जानना ऐसे मार पिटाई हल नही है… दो से तीन साल तक के बच्चे छोड देते हैं पर अगर न छोडे तो सबसे पहले कारण जानने की कोशिश कीजिए कि कब लेता है अंगूठा और किसलिए लेता है..

बोर हो रहा है,  थका हुआ है या टेंशन है या अपना ध्यान आकर्षित करना चाह रहा है. इनका हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए…

फिर जरुरी है कि बच्चे को समझाईए.. बात करिए..

बात करके इससे होने वाले नुकसान बताईए. आजकल तो videos का जमाना है उसे दिखा कर कि कितनी तरह की दिक्कत आ सकती है बोलने में हमारा चेहरा हमारी smile  खराब हो सकती है.. इसलिए अंगूठा छोड देना चाहिए.

कहानी  सुना कर बच्चे को motivate कीजिए कि वो इसे छोड दे..

Fav Time क्या है चूसने का

सोते समय है या टीवी देखते समय है. अगर टीवी देखते हुए अंगूठा लिया तो बोल दीजिए 5 मिनट टीवी बंद कर दिया जाएगा..सोते समय है तो हम दो तीन बातें कर सकते हैं Gloves  पहना दीजिए या  Thumb Gurad, Fingure Gurad ताकि उंगलियां कवर रहें

बेंडडेड लगा दीजिए , कुछ पेरेंटस नेल पालिश लगा देते हैं ताकि टेस्ट गंदा हो जाए  कई लोग नींबू, कडवा या सिरका भी लगा देते हैं जब अंगूठा मुंह में जाया तो taste खराब हो जाए..

कुछ parents सोते समय  ऐसे कवर कर देते हैं कि बाजू न मुडे और जब मुडेगा नही तो अंगूंठा मुंह मे जाएगा नही.. ऐसे जो भी सूट करें

बच्चे को कोई टॉफी या दे सकते हैं Distract कर सकते हैं,

उसके हाथों को बिजी रख सकते हैं या video games में या फिर colours करके ताकि हाथ की उंगलियों को मौका ही न मिले…

बच्चे को इससे होने वाली बीमारी बता सकते हैं कि बार बार मुंह में उंगली डालेगें तो कीटाणु लग जाएगें. बीमार भी हो सकते हैं पेट खराब हो सकता है

अंगूठा मुंह में लेने से हमारे बोलने पर भी असर पडता है कुछ शब्द हम नही बोल पाएगें और फिर हमारे दोस्त हमारा मजाक भी बनाएगें

प्रशंसा करनी चाहिए

अगर बच्चे ने अंगूठा नही लिया हम कुछ ईनाम भी रख सकते हैं कि अगर आपने आज सारा दिन नही लिया तो हम हम वहां चलेगें या अगर चार दिन नही लिया तो जो आप कहोगे वही करेंगें.. ऐसे ऐसे दिन आगे करते जाएं और देखते ही देखते आदत छूट जाएगी…

हमें पॉजीटिव Positive रहना है

ये सोचना है कि एक दिन में नही चली जाएगी आदत समय लगेगा और हमें धैर्य रखना है और हिम्मत नही हारनी

Thumb Sucking Habit – अंगूठा चूसने की आदत – Help Your Child Stop Thumb Sucking – Monica Gupta

January 12, 2018 By Monica Gupta Leave a Comment

Parenting Goals – क्यों जरूरी हैं Parenting Goals – Parenting Tips in Hindi – Monica Gupta

Parenting Goals

Parenting Goals – क्यों जरूरी हैं Parenting Goals – Parenting Tips in Hindi – Monica Gupta –  #MonicaGuptaVideos – बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए – बच्चों की परवरिश कैसे करें – पेरेंटिंग टिप्स बच्चों की परवरिश – परवरिश के तरीके – माता पिता की भूमिका – कल एक जानकार से मिली तो उन्होनें बताया कि नए साल पर उन्होनें Parenting Goal बनाया है जिसमे उनका लक्ष्य यही होगा कि हर रोज शाम को बच्चे के साथ एक घंटा बिताएगें और स्कूल की और दूसरी सारी बातें करेंगें..

Parenting Goals – क्यों जरूरी हैं Parenting Goals – Parenting Tips in Hindi –

वाकई मुझे अच्छा लगा कि चलिए इसी बहाने ही सही कम से कम पेरेंटस अपने बच्चों के साथ समय तो बिताएगें…

वैसे अगर Parenting Goals  की बात करुं तो कुछ पेरेट्स जब नई क्लास नया सेशन शुरु होता है तब गोल बना लेते हैं कि पूरे साल वो कुछ बातों पर फ़ोलोअप करेंगें….

वैसे अलग अलग Goals होते हैं कुछ एक साल का बनाते हैं तो कुछ 6 महीने का तो कुछ सिर्फ 2 महीने का जब फाईनल पेपर शुरु होने वाले होते हैं

Parenting Goals बहुत जरुरी भी होता है… किसलिए जरुरी होता है

सबसे पहली बात तो बच्चे को फोकस मिलता है..

अगर पेरेंटस ये गोल बनाते हैं कि हर रोज बच्चे का क्लास वर्क और होम वर्क चैक करेंगें  तो बच्चा भी सोचेगा कि उसे हर रोज क्लास में भी सही काम करना है और होमवर्क भी सही करना है जब मम्मी पापा मोनिटर करेंगें तो फर्क तो पडेगा ही… बच्चे को पता है पापा ने ये कॉपी देखनी है या ये होमवर्क पूछना है तो वो फोकस भी रखेगा

नियमित चैक रखेंगें तो पता लगता रहेगा कि बच्चे प्रोगरेस कैसी चल रही है.. कम है या सही है..

यानि जाने अनजाने एक उद्देश्य मिलता है..

मान लीजिए एक बच्चा रोज स्कूल जा रहा है बस.. जा रहा है वही उसके पेरेंटस का ये कहना है आपको क्लास में टॉप थ्री में आना है तो बच्चे को एक लक्ष्य मिल गया.. और वो उस दिशा में पढाई भी करेगा नही तो बस पास होना है और वो हो ही जाएगा.. पर अगर उसमें पोटेंशल है तो उसे आगे आना भी चाहिए…

बात पढाई की ही नही खेल या अन्य क्षेत्र में भी हो सकती है  कुछ पेरेंटस खेल के प्रति अपना गोल बना लेते हैं मैदान में हर रोज लेकर जाना एक घंटा उसके साथ रहना भी बहुत बडी बात होती है उससे बच्चे के सपने को बल मिलता है कि जब पेरेंटस इतना एफर्ट कर रहे हैं तो उसे भी कुछ करके दिखाना है.

Responsibility की भावना पैदा होती है

जब पेरेंटस बच्चों की पढाई या दूसरे एक्टिविटी में ध्यान देते हैं तो बच्चे भी पूरा ध्यान देते हैं Responsible बनते हैं और वही आदत उन्हें सफलता की ओर ले जाती है…

फिर बात आती है कि बच्चे मोटिवेट होते हैं.. और अगर सफल हो जाते हैं तो उनका मनोबल और ज्यादा बढ जाता है और वो और अच्छा करके दिखाने के प्रयास मे रहते हैं.

बात सिर्फ पढाई की ही नही बल्कि इससे आपसी परिवार के रिश्ते भी मजबूत बनते हैं… बोंडिंग हो जाती है और घर का एक बहुत अच्छा माहौल बन जाता है.. quality time with the family के साथ बिताते हैं .. परिवार में एकता बढती है

पेरेंटिंग गोल्स अलग अलग होते हैं कोई ये कहते हैं कि एक घंटा समय बिताएगें

कोई ये कहते हैं कि वो हर शाम बच्चों को पार्क लेकर जाएगें और मिलकर खेलेगें

कोई ये कहते हैं कि हर पेरेंट डीचर मीटिग में जाएगें और बच्चे की रिपोर्ट लेंगें

कोई ये कहते हैं कि डिनर बच्चों के साथ ही मिलकर करेंगें…

बहुत पेरेंटस ऐसे होते हैं जो कह तो देते हैं और चार पांच दिन उस पर कायम भी रहते है पर फिर भूलते जाते हैं और गोल गोल ही बन जाते हैं जबकि ये बहुत जरुरी है…

अगर हम गोल्स बनाते हैं तो इस पर स्टिक भी रहना बहुत जरुरी है…. इसलिए अगर हम बच्चे का अच्छा भविष्य चाह्ते हैं कि बच्चे की परवरिश अच्छी हो, बच्चा सफल हो, स्किल सीखे तो अपने गोल जरुर बना लेने चाहिए..

क्या आपने बनाएं हैं ??

Parenting Goals – क्यों जरूरी हैं Parenting Goals – Parenting Tips in Hindi

January 11, 2018 By Monica Gupta Leave a Comment

How to Deal with Negative People – Hindi – How to Stay Positive with Negative People – Monica Gupta

How to Deal with Negative People

How to Deal with Negative People – Hindi – How to Stay Positive with Negative People – Monica Gupta – नेगेटिव लोगो से कैसे डील करें… #MonicaGuptaVideos – How to Deal with Negative People in Hindi – नकरात्मक लोगों के साथ सकरात्मक कैसे रहें – बहुत बार ऐसे होता है कि हमारा आमान सामना हो जाता है तो कैसे दूरी बना कर रखें.

आईए जाने कुछ पॉजिटिव बातें नेगेटिव लोगो से डील करने की

How to Deal with Negative People – Hindi – How to Stay Positive with Negative People

सबसे पहली तो हमे अपनी लिमिट सेट कर लेनी चाहिए…

कि हमें किस हद तक रहना है जरुरी नही है कि अगर हमारा सामना नेगेटिव से हो गया तो हमने उसके पास बैठना भी है और बहस भी करनी है… बिल्कुल नही.. कई बार ऐसा हो जाता है कि सामने दिख गए तो बस ज्यादा बात करने की कोई जरुरत नही… चुप रहिए… अगर वहां दो तीन लोग है तो कुछ देर वहां रह सकते हैं पर बातों में involve होने की जरुरत नही…

कई बार होता है कि हमें दूर भी नही जा सकते..

मान लीजिए कोई घर ही आए.. तो हल्की फुल्की बातें ही करें मौसम की या किसी फिल्म की या टीवी सीरियल की…   क्योंकि जहां  कोई ऐसा विषय छिड गया तो गडबड हो जाएगी.. arguments हो जाएगें

नेगेटिव का भी कई बार कोई न कोई अच्छा पोईंट होता है…

अगर हम ये जानते हैं कि बेशक है तो ये नेगेटिव पर इसका ये तो अच्छा पोईट है ये तो अच्छी बात है तो उसे जरुर कहिए.. मान लीजिए आफिस में बॉस है बहुत नेगेटिव पर अच्छी बात ये है कि बहुत organized हैं तो उनकी प्रशंसा कीजिए कि ये बात तो आपसे सीखनी पडेगी या

फिर मान लीजिए किसी की सासू मां है बहुत नेगेटिव पर खीर बहुत अच्छी बनाती है तो उन्हें भी कहिए कि आपकी ये बहुत खास बात है आपने .. हो सकता है हम उन्हें कुछ बदल दें..

एक पहल एक प्रयास इस और भी करना चाहिए कि हम उनकी नेगेटविटी का कारण जान कर उन्हें कुछ पोजीटिविटी की राह पर लाएं

समय आपका है.. जिसकी बाते irritate करें उससे किसलिए उलझना

समय किसका है.. आपका और अगर आपको लगता है कि किसी ऐसे से मिलकर आपका समय वयर्थ ही होगा क्योकि आपने उसे समझाया भी बहुत बार है पर वो नही समझते तो बे वजह उनसे उलझना नही चाहिए… अगर आप चाहें तो इसे वेस्ट कर सकते हैं या इसे ठीक कर सकते हैं.. तो इससे पहले कोई मुद्दा बन जाए ईशू बन जाए इससे निकल जाना चाहिए..

कई बार सामने मिल गए तो बहाना बना सकते हैं कि मुझे जरुरी जाना है .. काम है.. मीटिंग है या किसी से मिलना है.

दो चार पॉजीटिव लोगो का सर्कल जरुर रखना चाहिए..

हमारी कोशिश तो रहती है कि नेगेटिव लोगो से दूर रहे पर कभी मिल गए या हम उन्हें समझ अरहे हैं और उन्होने हमें ही अपनी बातों में मोल्ड कर लिया तो ?? हम उनसे कहीं न कहीं प्रभावित भी हो गए उन्होनें हमें मोटिवेट भी कर दिया कि तुम ये नही कर सकते तो ऐसे समय में बचने के लिए कुछ पॉजिटिव दोस्त होने ही चाहिए… मान लीजिए एक लडकी है वो बोल रही है कि मैं भी वीडियो बनाऊंगी यूटयूब पर पर नेगेटिव सोच रखने वाले बोलते हैं अरे नही.. बहुत कोम्पीटिशन है तू कैसे करेगी… कौन देखेगा… और वो डिमोरोलाईज हो जाती है .. उसके लिए दो चार ऐसे मित्र हो जो बोले कि अरे नही तू बना.. तू कर सकती है.. चिंता मत कर.. हम साथ हैं तेरे..

हमें mature बनना है…

मान लीजिए मैं किसी से मिलकर आई और वो बिल्कुल नेगेटिव सोच के हैं और मैं अपनी सहेलियों से उसका मजाक बना रही हूं .. अरे वो इतनी बोर है.. पता है वो क्या कह रही थी और हंसना, मजाक बनाना मैं उस पर ब्लेम तो कर रही हूं पर खुद भी कही न कहीं नेगेटिव हो रही हूं

Ignore कर देना चाहिए… Reduce contact ज्यादा बात ही नही करनी चाहिए.. हां हूं अच्छा .. हा ओके .. बस इतना ही और वहां से निकल जाना चाहिए उसकी बुराई करके…

How to Deal with Negative People –

January 10, 2018 By Monica Gupta Leave a Comment

How to be a Good Mother – एक अच्छी माँ कैसे बनें – Tips to become a Good Mother – Monica Gupta

How to be a Good Mother

How to be a Good Mother – एक अच्छी माँ कैसे बनें – Tips to become a Good Mother – Monica Gupta – एक अच्छी माँ कैसे बनें – Tips to become a Good Mother  – How to become an Ideal Mother – कैसे बनें एक अच्छी मम्मी – कल मैं यू टयूब पर आए आप सभी के आए कमेंटस पढ ही रही थी तभी एक कमेंट पर नजर गई… एक mom  ने उन्होनें लिखा हुआ था कि मेरे दो बच्चे हैं एक अभी 4 महीने का है और दूसरा दो साल का… बहुत तंग हो जाती हूं. बडा बेटा तंग करता है वही जब छोटा बेटा उठ जाता है वो तंग करता है… समझ नही आता कि क्या करुं.. सिंगल फैमली है और कोई हैल्प नही… पति भी जब थके हारे आते हैं आफिस से और बच्चे तंग करते मिलते हैं तो परेशान हो जाते हैं क्या करुं बहुत परेशान हूं…

How to be a Good Mother – एक अच्छी माँ कैसे बनें – Tips to become a Good Mother

क्या करना चाहिए.. देखिए मैं आपको एक बात बताऊं कि जिस situation से आप इस समय निकल रही है ये बहुत लेडीज face कर रही हैं.. ये तो होता है बच्चा एक भी हो और छोटा हो तो बहुत ऐसे situation देखने में आती है… जरुरत है कि इसे tension नही बनना है…

 

तो क्या क्या करना है…  सबसे पहले तो लम्बी सांस लीजिए और खुद से बोलिए कि मैं कर सकती हूं… मेरे बस का नही है कि बजाय मेरे बस का क्यों नही है… मैं ये सब प्यार से हैंडल कर सकती हूं..

खुद को पॉजिटिव बनाना है  – और ज्यादा खुद को पॉजिटिव बनाना है तो अपने बच्चे को गोदी में लीजिए और उसे देखिए आपका बच्चा है आपने इसे जन्म दिया है आप मां हैं इस मासूम की मां… आपको तो भगवान का धन्यवाद देना चाहिए कि आपको मां का दर्जा मिला है… मां … तो अब भी आप इसे रोने देंगी या उसे किसी बात पर तंग होने देंगीं…

स्माईल लाईए और बच्चों की देख रेख में जुट जाईए..  अगर हैल्प है तो बहुत अच्छी बात है और अगर नही है तो भी कोई बात नही… जब बच्चा सो रहा हो या जाग भी रहा हो तो अपने पास रसोई में या किसी सेफ जगह लिटा कर काम निबटा लीजिए…

अब बात आती है बच्चे कि छोटा तो बहुत छोटा है पर जो अब बडा है यानि 2 साल का

बच्चे की भावनाएं समझिए… अपने बडे बच्चे की फीलिंग भी समझिए .. जो आप उसे हमेशा अटेंशन देते थे अब वो बट गया है उसे भी ठीक होने में समय लगेगा..

Supportive बनिए…  ज्यादा समय अपने बडे बेटे के साथ बिताईए… और Communicate कीजिए ताकि उसे लगे की मम्मी अभी भी उसे प्यार करती है

छोटे छोटे कामो के लिए उसकी डयूटी लगाईए कि आप ख्याल रखना… इसके पास बैठो… आप किचन में हो तो बोलिए जब तक मैं न आऊं ध्यान रखना इससे उसमे बडे की फीलिंग आएगी…

अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना है… इस बात का बहुत जरुरी ख्याल रखना है… आपकी नींद पूरी नही हो रही क्योकि छोटा बच्चा रात भर सोने नही देता तो इसमें आपके बडे बेटे का तो कोई रोल नही है उसे गुस्सा किसलिए करना है…

और अगर कभी गुस्सा आ भी जाए आपको तो सॉरी बोल दीजिए बच्चे को उसे बोलिए कि मम्मी के नींद नही पूरी हुई थी इसलिए गुस्सा  आ गया… आप बताओ क्या सजा है मेरी…

और बच्चे को कुछ गिफ्ट भी दीजिए अगर वो आपकी छोटी छोटी मदद करवाता है तो उसे लिए कुछ न कुछ जरुर दीजिए.. उसके साथ कोई इंडोर गेम खेलिए… कार्टून देखिए…

ये समय भी बीत जाएगा… ये समय हमेशा नही रहना… आज ये छोटा है कल चलना सीखेगा… फिर भागेगा.. फिर स्कूल जाएगा फिर कालिज .. और फिर नौकरी पर चला जाएगा.. बस यही यादें मीठी यादें ही रह जाएगी तो इसे सहेज कर रखें…

डायरी बनाईए या फोटो या वीडियो एलबम बनाईए और इस समय को एंज्वाय कीजिए

रोल मॉडल बनिए .. और आप बन सकती हैं !!

How to be a Good Mother – एक अच्छी माँ कैसे बनें – Tips to become a Good Mother – Monica Gupta

January 9, 2018 By Monica Gupta 1 Comment

Avoid Negative People in Life – सकारात्मक कैसे बनें – नकारात्मक लोगों से बचें – Monica Gupta

Avoid Negative People in Life

Avoid Negative People in Life – सकारात्मक कैसे बनें – नकारात्मक लोगों से बचें – Monica Gupta – #MonicaGuptaVideos -Why to avoid negative people –

कई बार बात कहने के लिए बहुत भूमिका बांधनी पडती है और कई बार सीधे ही … कोई भूमिका वूमिका नही स्ट्रेट फार्वर्ड कि कीप डिटटेंस – नेगेटिव लोगो से दूरी बना कर रखनी चाहिए .. उनको avoid  करना चाहिए… उन्हें दूर से ही नमस्कार करें और आगे बढें… क्योकि वो हमारी सोच , हमारा  mindset  को ही बदल कर रख देते हैं…

Avoid Negative People in Life – सकारात्मक कैसे बनें – नकारात्मक लोगों से बचें –

असल में, एक मेरी जानकार की बेटी थी उसका सपना था कि वो नौकरी करे .. और जबरदस्त सपना था पर कुछ समय बाद पता चला कि उसने कुछ नही किया और अब उसकी घर ही बैठी है .. असल में, कुछ नेगेटिव लोगो की उसे ऐसी संगत मिली जिन्होनें उसे जता दिया कि तेरे तो बस का ही नही… और वो आज बस… कोई सपना नही… कोई कुछ नही… अगर उसे अच्छे लोग मिले होते उसे समझते तो यकीनन आज उसकी अलग ही पहचान होती

तो बहुत सारी बाते ऐसी हैं जिनकी वजह से हमें नेगेटिव लोगो को दूर से ही नमस्कार कर देना चाहिए..

हमारी प्रोग्रामिंग ही खराब कर देते हैं…

हमारी सोच ही बदल देते हैं डिमोरोलाईज कर देते हैं…  ये नही हो सकता तुम नही कर सकते … जैसे कि मेरी जानकार बनना चाहती थी पुलिस आफिसर और अब वो क्या बन गई… सिर्फ ये ही नही कि वो कुछ हासिल नही कर पाई अब तो उसकी सोच भी वैसी ही हो गई उसमे किसी तरह का कोई उत्साह नही कोई जोश नही  बेकार है ये दुनिया..

हमें अपनी क्षमता,  काबलियत पर ही शक होने लगता है…

नेगेटिव लोग अपनी बातों में इतना उलझा लेते हैं कि हमें अपनी क्षमता पर ही विश्वास नही रहता… जैसे मान लीजिए एक महिला है वो कुछ लिखती है और मैगजीन में भेजती है और वो वापिस आ जाती है और वो दुबारा लिखने बैठ जाती है कि कोई बात नही दुबारा ट्राई करती हूं तभी उसका एक दोस्त आ जाता है वो बताती है कि एक रचना भेजी थी वो वापिस आ गई… तो मित्र का यही कहना होगा कि अरे कहा.. तेरा तो छप ही नही सकता वहां तो सब सिफारिशी है… और ऐसी बात सुनकर उस महिला को भी शक होगा ही कि हां भी सही कह रहा है कि क्योकि लिखा तो मैंनें अच्छा था… वाकई में,  वहां तो सब सिफारिशी ही हैं… और उसका लेखन बंद, भेजना बंद..

हमारी सेहत खराब हो जाती है…

अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए भी हमें नेगेटिव लोगो से दूर रहना चाहिए.. नेगेटिव लोग कभी खुश नही रहते.. हमेशा दुखी परेशान और बस रोना ही रोते रहते हैं… ये नही हुआ.. वो नही हुआ.. ये ऐसे हुआ ये वैसे हुआ… और फिर हमारी सोच भी वैसी बनती जाती है… हमेशा तनाव Depression में रहेंगे तो तबियत कैसे सही रहेगी…

हमेशा fatigue थकावट रहती है और कई बार वजन भी बढना शुरु हो जाता है

जब किसी काम को करने का जोश ही नही होगा तो क्या होगा .. सारा समय थकावट ही तो रहेगी और ये मैंटली और फीजिकल दोनो ही होती है…और इस वजह से तनाव में कई बार वजन भी बढना शुरु हो जाता है..

हमें अच्छे इंसान बनना है

हमे उनसे दूर रहना है कि हमें अच्छे इंसान बनना है

Law of nature है कि जो देंगें वही मिलेगा… तो हम क्या देंगें… नेगेटिविटी… बुरा देंगें उससे क्या होगा … बुराई और ज्यादा बढेगी… तो इसलिए भी हमे उनसे दूर रहना है कि हमें अच्छे इंसान बनना है

Energy लेवल को कमजोर बना देते है.. डिमोटिवेट कर देते हैं हमारे अंदर जितना उत्साह होता है लग्न होती है वो सब खत्म कर देते हैं… हमारी एनर्जी लेवल एक दम डाऊन कर देते हैं…

जिंदगी बहुत छोटी है

दूर इसलिए भी रहना चाहिए कि जिंदगी बहुत छोटी है और हमें जो समय मिला है उसमें बहुत कुछ करके दिखाना है.. समय वेस्ट नही करना… इन लोगो के चक्कर में पड कर हम कुछ नही कर पाएगें …

नेगेटिव लोग न खुद बदलते हैं न दूसरो को बदलने देखना चाह्ते हैं न किसी के Grateful होते हैं और न किसी से माफी मांगते हैं बहुत अजीब ही दुनिया होती है जिसमें बस अंधकार ही अंधकार होता है… कोई रोशनी की किरण नजर नही आती..

इसलिए इसलिए मैं कह रही हूं कि ऐसे लोगो avoid कर देना चाहिए.. avoid कैसे करना चाहिए इस बारे में भी मैं जल्दी ही बताऊंगी…

Avoid Negative People in Life – सकारात्मक कैसे बनें – नकारात्मक लोगों से बचें – Monica Gupta – #MonicaGuptaVideos -Why to avoid negative people –

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 46
  • 47
  • 48
  • 49
  • 50
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved