Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

August 2, 2017 By Monica Gupta 2 Comments

राखी का  त्यौहार – अनमोल है ये बंधन – एक पवित्र और  खूबसूरत त्योहार

Monica Gupta

राखी का  त्यौहार – अनमोल है ये बंधन – एक पवित्र और  खूबसूरत त्योहार –  India ka Tyohaar – Rakhi ka Tyohaar , Festival..  बहुत प्यारा और खूबसूरत सा त्योहार है राखी …

राखी का  त्यौहार – अनमोल है ये बंधन – एक पवित्र और  खूबसूरत त्योहार

बाजारों की रौनक तो देखते ही बनती है … रंग बिरंगी राखियों से दुकानें सजी हुई हैं … मैं गई हुई थी राखी खरीदने … तो मेरे सामने एक महिला आई और दो चार राखियां देखी मुंह बिचकाया  और फिर बोली और नही है क्या अच्छी राखी महंगी राखी… दुकान दार से बोली कोई सबसे  सबसे मंहगी राखी दिखाओ.

राखी देखते हुए बोली ऐसी राखी जिसमे खूब सारे नग हों वो दिखाओं … और बोली भाईयों ने पहननी भी कितनी देर के लिए होती है … आधा धंटा बाद तो उतार ही देते हैं …  कुछ देर माथा पच्ची के बाद और ठंडा कोल्ड ड्रिक पी कर दुकान दार ने सबसे महंगी राखी खरीद कर धमंड से वो बाहर जा रही थी…

उसके जाने के बाद एक अन्य महिला आई और वो डोरियां देखने लगी …. दुकानदार ने कहा कि और भी बहुत खूबसूरत और महंगी राखी आई हुई हैं वो दिखाऊं तो वो महिला बोली कि पिछ्ले साल जो डोरी लेकर गई थी भईया ने बहुत महीने तक पहने रखी इसलिए डोरी ही ले कर जाऊगी ताकि भईया की कलाई पर ज्यादा से ज्यादा समय तक वो सजी रहे … . बात करते करते उसने खूबसूरत सी पांच छह डोरी खरीदी…

सच, बात मंहगी सस्ती की नही ,प्यार की होती है. अनमोल बंधन है ये इसका कोई मोल नही …

वैसे मैंनें देखा है बहुत ladies अपने या बच्चे घर पर राखी बनाते हैं और वही भाई को पहनाते हैं … ऐसी राखियों का तो कोई मुकाबला ही नही …  राखी का त्यौहार  हार्दिक शुभकामनाएं !!!

मुझे राखी बिल्कुल अच्छी नही लगती अचानक जब मेरी सहेली ने ये बोला तो मैं सकते में आ गई. अरे !!! क्या हुआ !! अच्छी तो है राखी.. किसलिए अच्छी नही लगती. वो बोली पता नही पर राखी का नाम सुनते ही एक अजीब सी टेंशन हो जाती है.मैने पूछ ही लिया कि क्या इसकी वजह पैसे तो नही वो बोली पैसे कितने दें न दें मुझे उससे क्या मेरा क्या मतलब..

राखी

August 1, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों को सिखाएं पैसों की कद्र करना – पैसों की कीमत पर प्रेरक कहानी

Monica Gupta

बच्चों को सिखाएं पैसों की कद्र करना – पैसों की कीमत पर प्रेरक कहानी  – Baccho ko Sikhayen Paiso Ki Kadar Kerna – आमतौर पर हम बच्चों को कोई परेशानी या दिक्कत में नही देखना चाहते इसलिए उन्हें सारी सुख सुविधाएं दे देते हैं पर बच्चे कई बार बिगड जाते हैं उन्हें लगता है कि खूब पैसा है इसलिए कई बार गलत संगत में भी पड जाते हैं…

बच्चों को सिखाएं पैसों की कद्र करना – पैसों की कीमत पर प्रेरक कहानी

कल क्या हुआ कि शाम को मार्किट गई . वहां  पुलिस ने एक मोटर साईकिल वाले को रोक रखा था क्योकि हेलमेट नही पहना था … दो दोस्त भी थे और  वो लडका इस बात को महसूस नही कर रहा था कि उसने गलती की है … अपना पर्स निकाल कर खडा था और बहुत घमंड से बोल रहा था हां हां ले लो चलान कितना है …

 

बहुत दुख हुआ … कि एक तो नियम तोड रहे हैं और ना ही  पैसे की वैल्यू समझ रहे हैं ..

उस समय तो मैं आगे बढ गई  पर ये वेल्यू माता पिता को ही महसूस करवानी होगी … कि पैसा कमाना आसान नही है … वैसे इस पर बहुत सारी कहानियां  है पर एक कहानी मुझे बहुत ही अच्छी लगती है …

एक आदमी के पास बहुत पैसा था और उसका बेटा बिगड गया था और खराब संगत में पड गया और खूब पैसे उडाने लगा …  … एक दिन उसने अपने बेटे को पास बुलाया और कहा कि अब कुछ काम करो अगर तुम 100 रुपये कमा कर लाओगे तभी तुम्हें खाना मिलेगा … नही तो नही मिलेगा … …..

अब वो ठहरा बिगडा अमीर .. काम कहां उसके बस का  … तो वो गया अपनी बहन के पास और बोला कि दीदी जरा सौ रुपये देना … पापा को देने हैं …

दीदी ने दे दिए … उसने जाकर अपने पापा को दे दिए … पापा ने उसे बोला इसे फाड कर फेंक दो … उसने उसे फाड दिया … पापा ने गुस्सा किया कि खुद कमा कर लाओ नही तो खाना नही मिलेगा …

… अगले दिन फिर सारा दिन वो मटर गशती करता रहा और शाम को मम्मी के पास जाकर रोने लगा कि मैं कहां से कमा कर लाऊ पैसे … मम्मी का दिल भी पसीज गया और उन्होनें 100 रुपये उसे दे दिए

उसने फिर जाकर पापा को दे दिए … पापा ने उसे हाथ में लिया और उसे वपिस करते हुए बोले इसे फाड कर फेंक दो … उसने फाड दिया अब पापा ने कहा कि खुद कमा कर के लाओ …

अब दीदी और मां ने मना कर दिया पैसे देने को … अब वो वाकई निकल गया .. सोचा जरुर कमा कर लाऊगां

शाम को एक ढाबे पर काम किया बर्तन धोए, चाय सर्व की लोगो को और पचास रुपये मिले वो पापा को जाकर दे दिए .. पापा ने हाथ में लिए और उसे वापिस करते हुए बोले लो फाड कर फेंक दो उसे …

ये सुनते ही उसे गुस्सा आ गया … बोला ऐसे कैसे कह रहे हो आप … आपको पता है सारा दिन काम करके मेहनत करके ये 100 रुपये कमाएं हैं मैं कैसे फाड सकता हूं …

अब पापा के चेहरे पर खुशी थी … वो बोले यही मैं सुनना चाह रहा था … ये वाकई में तुम्हारी  मेहनत की कमाई है … जो तुमने नही कमाए थे मेहनत की ही नही थी इसलिए उसे फाडते समय तुम्हें दर्द भी नही हुआ था … समझ चुका था कि रुपया पैसा  बर्बाद करने में कितना दुख होता है…. पैसे की वैल्यू हमें ही समझानी पडेगी ताकि बडे होकर वो मेहनती और ईमानादर इंसान बनें

July 31, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों को कैसे समझाएं नकल करना बुरी बात है – No Cheating Allowed

Monica Gupta

बच्चों को कैसे समझाएं नकल करना बुरी बात है – No Cheating Allowed – Bacho ko Kaise Samjhaye Nakal Kerna Buri Baat Hai… हम परेंटस हमेशा बच्चों की अच्छी शिक्षा के बारे में सोचते हैं उन्हें अच्छा इंसान बनाने के बारे में सोचते हैं पर नकल मारने की जब बात आती है तो चुप हो जाते हैं जबकि  नकल करना अच्छी बात नही है कितना समझातें हैं उन्हें …

बच्चों को कैसे समझाएं नकल करना बुरी बात है – No Cheating Allowed

शाम को  घर के सामने से दो छोटे बच्चे जा रहे थे .. बात करते हुए कि आज क्लास टेस्ट में मैंनें खूब नकल मारी … वो बच्चे जिस खुशी और गर्व से बात करते जा रहे थे … सुनकर अच्छा नही लगा …

 

नकल एक ऐसा short cut  है जिसका रास्ता आगे से बंद है ये रास्ता कहीं नही जाता… Full Stop  है जिंदगी का ..

चलिए मान लीजिए.. नकल मार कर   एक साल हम पास हो जाएगें दो साल पास हो जाएगें हमें star  भी मिलेगा पर जिंदगी के इम्तेहान में जीवन  भर के लिए फेल हो जाएग़ें… कभी सोचा है ??

इसलिए माता पिता को ही समझाना होगा कि बच्चे नकल न करें… आमतौर पर जब बच्चे घर आकर बताते हैं कि स्कूल में test  में सभी बच्चे नकल मार रहे थे … तो कहा जाता ही फिर ठीक है … जब सारे ही नकल कर रहे थे तो कोई बात नही … जबकि नही … !! ये गलत है…

एक सर्वे से पता चला कि नकल करने का सबसे बड़ा कारण है, विद्यार्थियों students का तैयारी करके न जाना…

स्कूल में एक-दूसरे से फर्स्ट आने की  होड़ लगाने का माहौल या

माता-पिताओं की ऊँची उम्मीदों पर खरे उतरने का दबाव विद्यार्थियों पर इतना ज़्यादा होता है कि उनके पास नकल करने के अलावा कोई चारा ही नहीं होता.

कुछ बच्चे मानते हैं कि अच्छे नंबर लाने का लगातार दबाव रहता है इसलिए वे नकल करते हैं…. अच्छा बात यही नही रुकती अगर नकल करने की आदत हो जाए तो और भी बातों में वो बिगडने लगते हैं जैसाकि

सिर्फ स्कूल में ही नही वो घर पर भी चींटिंग करते हैं जैसा कि मान लीजिए कैरम खेल रहे हैं और उसकी गोटियां उठा लेंगें चुपचाप

या फिर मम्मी बाजार से सामान मगंवाएगे 100 रुपये देगी पर बच्चा बोलेगा कि सारे खर्च हो गए जबकि उसके पास हैं कुछ पैसे …

ऐसे बच्चे पता है कैसे हो जाते हैं हमेशा डरे सहमे…

उनमे Confidence ही नही रहता …

चोर रहता है मन में कि कहीं पकडे न जाएं कोई शिकायत न कर दे …

तो पैरेंटस से यही कहना है expectations कम कीजिए

Lower your expectations

उन्हें एक आदर्श बच्चा बनाईए … उन्हें समझाईए कि बेशक सारे कितनी नकल क्यू न मारें पर तुमने नही करनी … अगर अपनी मेहनत से 100 मे से 50 भी ले कर आए हो तो वो मेरे लिए 100 के बराबर ही हैं …

उन्हें समझाईए कि नकल एक तरह से चोरी करना होता है … चोरी करना क्या सही है … ये ही सोच लीजिए … ‘हरगिज़ नहीं।’ आप शायद ऐसा कहें, खासकर तब जब आपका  पैसा चुराया गया हो! दरअसल नकल करके हम उस बात का श्रेय ले रहे होते हैं, जिसके हम हकदार नहीं…

नकल एक लत है … जो एक बार लग गई तो इसे सुधार नही सकते …  और ये भी सोचिए कि आप नकल कर रहे हैं और पकडे गए तो कितनी बईज्जती होगी … तो क्यों नही बच्चे में मेहनत की आदत डल वाते …

Set a good example.नकल मारने वाली बात को बजाय प्रोत्साहित करने के कि वाह मेरा बेटा है शाबाश … आप अपना या किसी काल्पनिक दोस्त का उदाहरण दीजिए कि एक बार उसने भी स्कूल में नकल मारी थी … और पकडा गया था .. सभी बच्चों ने टीचर ने मजाक बनाया था …

या फिर कोई प्रेरक बात या कहानी सुना कर  मोटिवेट कीजिए कि नकल करना बुरी बात है … नाम खराब होता है … सारी जिंदगी के लिए नक्कल चोर का तमगा मिल जाता है

 

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

no cheating allowed , बच्चों को कैसे समझाएं नकल करना बुरी बात है

No Cheating Allowed , no cheating in class

July 30, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

जिंदगी का सच ये भी है – खट्टे मीठे अनुभव

Monica Gupta

जिंदगी का सच ये भी है – खट्टे मीठे अनुभव – Zindagi Ka Sach  Yeh bhi hai . जिंदगी में अक्सर कडवे अनुभवो के साथ साथ खट्टे मीठे अनुभव भी होते रहते हैं… कई बार हम झेंप जातें हैं सिर खुजलाने लगते हैं और हम कह उठते हैं … हे भगवान !!

जिंदगी का सच ये भी है – खट्टे मीठे अनुभव

कुछ ऐसा ही खट्टा मीठा अनुभव मेरे साथ हुआ … कल मैं अपनी सहेली के घर गई वहां बहुत तनाव का माहौल था … असल में उसकी मम्मी का चश्मा नही मिल रहा था और पूरा घर हिला डाला … मेरी सहेली आराम से चाय बना रही थी और उसकी सास परेशान थी … मैंनें कहा कि आप आराम से बैठ कर सोचिए कि चश्मा कहां रखा था ..

उन्हें बैठाया और मैं उनके लिए पानी लेने गई और फ्रिज खोला तो चश्मा फ्रिज के ऊपर रखा था … उन्हें याद आया कि हां वही रखा था … मैंने  उन्हें चश्मा पकडाया और बोला कि कई बार चीज न मिलने पर शांत होकर बैठने से चीज मिल जाती है .. इस बीच में मैंनें देखा कि मेरी सहेली मुझे गुस्से से देख रही है … मुझे समझ नही आया और मैं आंटी से कहने लगी आपने वो कहानी नही सुनी … वो बोली सुनाओ … तो मैंनें सुनाई एक कहानी

एक आदमी अपने घर मे अपनी घडी रख कर कही भूल गया. बहुत जगह खोजा. नही मिली. उसने अपने घर मे पत्नी और बच्चो सभी से कहा. सभी ने खोजी पर नही मिली.

उन्होने ईनाम भी रख दिया कि सौ रुपए इनाम मिलेगा जो घडी खोज कर लाएगा. इसी बीच उसके बेटे ने कहा कि यह काम वो अकेले ही करना चाहता है.

पहले वो एक कमरे में फिर दूसरे कमरे मे गया और बाहर आया तो उसके हाथ मे घडी थी. सब हैरान !!

पिता ने पूछा कि आखिर तुम्हे यह मिली कैसे?? इस पर बेटा बोला कि मैंने कुछ नहीं किया बस मैं कमरे में गया और चुप-चाप बैठ गया, और घड़ी की आवाज़ पर ध्यान केन्द्रित करने लगा , कमरे में शांति होने के कारण मुझे घड़ी की टिक-टिक सुनाई दे गयी , जिससे मैंने उसकी दिशा का अंदाजा लगा लिया और आलमारी के पीछे गिरी ये घड़ी खोज निकाली.”

. इसलिए बजाय हाय तौबा मचाने के हमें शांत होकर बैठ जाना चाहिए और सोचना चाहिए इससे चीज मिल जाएगी …

बात खत्म करके मैंने आंटी को देखा वो चश्में से बडे आराम से अपना कान …

और मेरी सहेली बोली कि चश्मा गुमा नही था हमनें छिपाया था जान बूझ कर क्योकि ये उसे पहनने के लिए इस्तेमाल नही करती बल्कि …. कान में बहुत इंफेक्शन है इसलिए डाक्टर के कहने पर ही हमने

हे भगवान !! अब समझ आया … तो ऐसा ही होता है … जिंदगी को चटपटा बनाने के लिए ऐसे अनुभव बहुत जरुरी भी हैं … आंंटी बोली कि और कहानी सुनाओ न … पर मैं अब जाना नही भागना चाह रही थी …

वैसे आप तो ऐसे नही हैं ना … वो कहते भी है ना कि

…. नाक में उंगली, कान में तिनका मत कर, मत कर, मत कर …  दाँत में मंजन, आँख में अंजन नित कर, नित कर, नित कर ”

खट्टे मीठे , ऐसा भी होता है , जिंदगी का सच- ये भी है

खट्टे मीठे अनुभव –  खट्टी मीठी जिंदगी , चश्मा कैसे हटाये –

जिंदगी का अर्थ, जिंदगी का कड़वा सच, जिंदगी का खेल, जिंदगी का तजुर्बा, जिंदगी का फलसफा, जिंदगी का मजा लीजिए, जिंदगी का सच,

जिंदगी का सफर,  जिंदगी का सार,

 

जिंदगी का कड़वा सच ये भी – कड़वी बाते लेकिन सच्ची बाते

 

July 29, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

छोटे बच्चों की बडी सीख देती एक कहानी – दुनिया के 7 आश्चर्य

Monica Gupta

छोटे बच्चों की बडी सीख देती एक कहानी  –  दुनिया के 7 आश्चर्य  – Chote Bacho Ki Bade Seekh Deti Kahani – बच्चे किसी से कम नहीं होते .. उनकी सोच … यकीनन कई बार हमें आश्चर्य चकित कर देती है कल मैं टीवी देख रही थी उसमें दुनिया के सात आश्चर्यों के बारे में बता रहे थे … उसमे हमारा ताजमहल भी था … तभी मुझे ख्याल  आई एक कहानी जोकि मैंने नेट पर पढी थी और बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर गई …

छोटे बच्चों की बडी सीख देती एक कहानी  –  दुनिया के 7 आश्चर्य

कहानी एक 5  क्लास में पढने वाली लडकी की है कि वो गांव से शहर पढने आती है नए स्कूल में दाखिला लेती है … सब बच्चे उसे अजीब सी नजरों से देखतें हैं क्योकि वो बहुत साधारण सी होती है.. क्लास टेस्ट हो रहा था कि दुनिया के 7 आश्चर्य लिखों .. अब बच्चों ने लिखना शुरु किया .. टीचर ने नई लडकी को कहा कि आप भी लिखो जितना आता है … जो भी आता है यहां के बच्चों को तो पहले ही बता दिया था …

 

तो वो भी लिखने लगती है … अब टीचर एक एक एक बच्चे से पढ़वाती है … लगभग सभी ने सही लिखे होते हैं फिर बारी आती है उस लडकी की .. टीचर बोलती है कि आप भी सुनाओ कि क्या लिखा है

और वो लडकी लिखा बोलने लगती है कि … दुनिया के आश्चर्य हैं …

देख पाना , सुन पान, महसूस कर पाना, हंस पाना, दया कर पाना, प्रेम कर पाना … वो बोलती जा रही थी और टीचर हैरान की कभी इस बारे मे तो सोचा ही नही … वाकई में … ईश्वर ने जो शक्तियां हमें दी हैं वो किसी आश्चर्य से कम नही … हमें इसकी महत्ता समझ कर इनका उपयोग सही दिशा में करना चाहिए …  एक

छोटे बच्चों की बडी सीख देती एक कहानी

एक बच्ची की सोच ने बदल दिया सोचने का नजरिया … अब पूरी क्लास उसकी दोस्त बन गई थी …

छोटे बच्चों की कहानी,

बच्चों की कहानी- सोच बदल देगी

बच्चों की कहानी हिंदी,

बच्चों की कहानी हिंदी में,

छोटे बच्चों की बडी सीख देती एक कहानी

बच्चों की मनोरंजक कहानी – समझदार कौन

July 28, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

छोटे बच्चों की परवरिश के तरीके – Chote Baccho Ki Parvarish Ke Tarike

Monica Gupta

छोटे बच्चों की परवरिश के तरीके – Chote Baccho Ki Parvarish Ke Tarike – Parenting Tips  छोटे बच्चों को अच्छा माहौल दें – बच्चों की परवरिश इन हिंदी- बच्चों की परवरिश कैसे करें . अकसर सभी माता पिता चाह्ते हैं कि अपने बच्चे को ऐसा माहौल दें कि वो खुश रहे … चिडचिडा न रहे … और जब वो बडे हो अपने बचपन को याद करे तो एक खुशी का अहसास हो …!!

छोटे बच्चों की परवरिश के तरीके – Chote Baccho Ki Parvarish Ke Tarike

कुछ दिन पहले मौसम अच्छा था तो हम लोग पार्क में सैर कर रहे थे … बहुत सारे बच्चें खेल रहे थे इस पर एक सहेली ने कहा कि मन करता है फिर से बच्चे बन जाएं.. इस पर एक दूसरी सहेली ने कहा कि बच्चा … अरे नही … मैं तो भूल कर भी नही बनना चाहती बच्चा. तनाव सा हो जाता है बचपन का नाम सुनकर …

 

हमनें बहुत पूछा इसने कुछ नही बताया पर इतना तो पक्का था कि कुछ जरुर ऐसा हुआ है कि जिसे वो याद नही करना चाहती इसलिए बहुत सोचने की बात है कि बच्चों को ऐसा माहौल दें कि वो बडे होकर न सिर्फ उसे याद करें बल्कि अपने बचपन को फिर से जीना चाहें …

मैं सोचती हूं कि कुछ एक बातें …

जैसाकि मार पिटाई , गुस्सा न करें … ये बात आप जानते ही हैं पर मानते नही है … इसे मानिए भी ..

समय दें …

इस समय के बीच में मोबाईल भी न आएं … ज्यादातर पैरेंटस क्या करते हैं कि हां भई … बच्चों के साथ हूं समय दे रही हूं घर पर जरुर है पर मोबाईल के साथ … इसलिए समय दें … क्वालिटी टाईम … ये भी नही होना चाहिए कि जब कोई प्रोब्लम आएं तभी बात करें … हर रोज आधा घंटा तो जरुर दें … चाहे वो डिनर टाईम हो या सुबह का समय हो ..वो आप पर है ..

तुलना न करें … एक मेरे पास मैसेज आया कि मेरा बेटा तीन साल का है वो टयूशन नही जाना चाह्ता जबकि उसकी उम्र के सारे बच्चे जाते हैं … देखिए यही है तुलना … दूसरे बच्चों से नही कई बार घर के भाई बहन से ही तुलना करने लगते हैं ऐसे में बच्चे को कॉम्प्लेक्स भर जाता है और ईर्ष्या की भावना आने लगती है …

बच्चों को ईमानदार बनना सीखाएं इसकी महत्ता बताए

बच्चों को बात बात पर प्रोत्साहित करें …  बजाय ये कहने केे  तुम नही कर सकतेे… ये कहिए तुुुुम क्योंं नहीं कर सकते … Give them encouragement along with constructive criticism.  मान लीजिए आपने एक पौधा लगाया है उसे बोलिए कि इसका ख्याल रखो समय समय पर पानी दो  इसमे जब फूल आ जाएगें हम पार्टी करेंगें …या चिडिया के लिए पानी रखना .. या किसी बहुत गरीब की मदद करना … एक परिवार हमेशा अपने अपने  जन्मदिन पर वृद्धाश्रम जाता है वही बात वही गुण बच्चे में भी आ गए ..वो स्कूल में भी टोफी देता और वृद्धाश्रम ओल्ड एज होम भी जाता..

 बच्चों को कभी ज्यादा समय के लिए नौकर या ड्राईवर के भरोसे न छोडे. इन पर पूरा ख्याल रखें या सीसीटीवी लगवा लें … ये खासकर उन महिलाओं के लिए है जो ज्यादातर किटी पार्टी में अपना सोशल स्टेटस बनाने में व्यस्त रहती है और बच्चे की ओर जरा भी ध्यान नही देती

Be the role model .. बच्चों के साथ बच्चा बन जाएं … उसके साथ जीए … समय गुजरते देर नही लगती … बच्चे अगर अच्छे और प्यारे माहौल में पला है तो हमेशा याद करेगा और बचपन में जाना चाहेगा … नही तो … !!! ???

जब बच्चा झूठ बोले तो – What To Do When Child Lies

बच्चों की परवरिश कैसे करें , बच्चों की परवरिश इन हिंदी,
बच्चों की परवरिश के तरीके,

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 71
  • 72
  • 73
  • 74
  • 75
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved