Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

August 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं – रेप और सरकार की उदासीनता

up

महिलाएं – रेप और सरकार की उदासीनता

चाहे हमारी कानून व्यवस्था  हो, पुलिस प्रशासन हो  या सरकार का रवैया , हालात बद से बदतर होते जा रहे है हमारे देश भारत के … बोलने की बात पर कोई बोलता नही है और फालतू के मुद्दो पर बहस किए जा रहे हैं. बेहद शर्मनाक !!

यूपी का बहुत शानदार विज्ञापन आ रहा है टीवी पर … “उत्तर प्रदेश आज पर्य़टको की पहली पसंद बन चुका है. अखिलेश यादव के प्रयासों से लग रहा है देसी विदेशी पर्य़टको का जमावडा. बेहतर होती सडकें ( ध्यान दीजिएगा … बेहतर होती सडकें ) सुरक्षित होती व्यवस्था ( सुरक्षित?) बढावा दे रही है पर्य़टको को शुरु हो चुकी है यूपी के बदलाव की कहानी” …

है ना कितना प्यारा विज्ञापन … जो भी इसे सुनेगा उसका मन करेगा कि एक बार यूपी हो ही आना चाहिए … तभी विज्ञापन खत्म हुआ और खबरें शुरु हो गई…

बहस का मुद्दा था कि मां बेटी का गैंग रेप हुआ NH 91 पर बुलंदशहर हाईवे पर खौफनाक वारदात हुई उतर प्रदेश नही अपराध प्रदेश है ये कानून व्यव्स्था लच्चर , गुंडे बैखौफ … नेताओ का उन्हे सरक्षंण …. 3025 रेप दर्ज किए गए …और भी न जाने क्या क्या …!!

मुझे लगता है कि ये विज्ञापन सही है और न्यूज  चैनल वाले गलत कह रहे हैं और अगर आप ये सोचते हैं कि खबर सही है और विज्ञापन गलत फिर किसलिए जनता को गुमराह किया जा रहा है… क्यो नही ऐसे आतंक फैलाने वाले विज्ञापन नही दिखाने चाहिए और अगर विज्ञापन दिखाए बिना उनकी रोजी रोटी नही चलेगी तो ये मुद्दे उठाए ही ना … वैसे मुलायम सिह जी ने भी तो कहा था कि लडके हैं गलती हो जाया करती है… तो दिक्कत क्या है… कम से कम हमारा दिमाग एक तरफ तो रहेगा… ये लीजिए अब फिर बहस खत्म हुई और विज्ञापन चालू…

cartoon-doll-by-monica-gupta

वैसे अब खुद ही जागरुक रहने का समय आ गया है.. यह मान कर चलना चाहिए कि कोई आगे नही आएगा … हां रेप या अनहोनी होने के बाद कुछ समय के लिए चैनल पर बहस का मुद्दा तो जरुर बनेगा … वो भी तब तक जब तक कोई दूसरी ब्रेकिंग खबर उनके पास नही आती… दूसरी खबर आते ही … चल हट … !!  

Bulandshahr Rape: Father sobs, ‘we want justice within three month, else entire family will commit suicide’ – Navbharat Times

बुलंदशहर हाइवे गैंगरेप: पिता ने बताई उस खौफनाक रात की कहानी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर शुक्रवार रात मां-बेटी के साथ हुए बलात्कार कांड के पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में नाबालिग के पिता ने कहा है कि अगर 3 महीने के अंदर न्याय नहीं मिला, तो उनका पूरा परिवार खुदकुशी कर लेगा। उन्होंने अपने परिवार पर गुजरे दर्द को भी साझा किया। read more at indiatimes.com

 

 

NH91 पर मां-बेटी के बाद अब बस को लूटा, 8 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम– IBN Khabar

नई दिल्ली। NH91 पर बुलंदशहर गैंगरेप और लूटपाट की वारदात के बाद इसी हाइवे पर एक और वारदात हुई है। हाथरस के पास 8 हथियार बंद बदमाशों ने दिल्ली से उरई जा रही रोडवेज की बस में लूटपाट की है। इस बस में 40 लोग मौजूद थे। लूटेरों ने लूट के साथ-साथ बस में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट भी की।

IBN Khabar: NH91 पर बुलंदशहर गैंगरेप और लूटपाट की वारदात के बाद इसी हाइवे पर एक और वारदात हुई है। हाथरस के पास 8 हथियार बंद बदमाशों ने दिल्ली से उरई जा रही रोडवेज की बस में लूटपाट की है। read more at ibnlive.com

 

फिलहाल आप आराम से देखिए यूपी में बदलाव की कहानी  विज्ञापन मेंं

August 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्माईल प्लीज – मुस्कुराते रहना – ऑडियो

 

ऑडियो

ऑडियो

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/08/audio-smile-by-monica-gupta.wav

Click & listen  1 min 37 sec. audio  Smile Please

स्माईल, मुस्कान, मुस्कुराहट Smile, Smiling Fece हमारी जिंदगी में बहुत खुशियां भर देती है  इती सी हंसी, इती सी खुशी जीने का नजरिया ही बदल देती है… !! कैसे ?? जानने के लिए सुने ऑडियो

 स्माईल प्लीज – मुस्कुराते रहना – ऑडियो

मोनिका गुप्ता का नमस्कार !! कैसे हैं आप ?? क्या हुआ आज मेरे बोलने का तरीका अच्छा नही लगा ? क्यू !! मेरे बोलने में स्माईल नही थी इसलिए … ओह अच्छा अच्छा !!चलिए दुबारा बोलती हूं

मोनिका गुप्ता का नमस्कार कहिए कैसे हैं आप … अब ठीक है ना !! ह हा देखा इसलिए तो मैं कहती हूं कि हमेशा स्माईल करते रहना चाहिए… हंसते मुसुकुराते चेहरे और आवाज हमेशा प्रभावित करती है इतना ही नही इसके और भी बहुत सारे फायदे हैं…. स्माईल करेंगें तो हमारा  स्ट्रेस यानि तनाव कम होगा…स्माईल सफलता की ओर ले जाती है हम approachable होते हैं स्माईल करते रहने से हमारा मूड भी ठीक रहता है, positivity बढती है हम attractive बनते हैं और इतना ही नही स्माईल से हमारी quality of life का पता चलता है स्माईल न सिर्फ दर्द को कम करती है यानि पेन किलर का काम करती है  बल्कि ये बीपी भी नार्मल रखती है  मुस्कुराता चेहरा देख कर दूसरे के चेहरे पर भी स्माईल आ जाती है वो खुश हो जाते हैं और इस वजह से हमारे अच्छे और नए दोस्त बन जाते हैं

मुस्कुराता चेहरा हमेशा आकर्षित करता है और अच्छी बात ये भी है कि ये फ्री है पर फिर भी न जाने हम कंजूसी किसलिए करते है स्माईल के मामले में … सच पूछिए तो स्माईल आगे बढने का रास्ता है…. वो इसलिए कि अगर स्माईल से इत्नी सारी पॉजीटिव बाते होती हैं तो आगे तो हम बढेगें ही ना …तो  बांटिए बांटिए जितना बांटेगें उतनी ही मिलेगी ये स्माईल .. !!

कल फिर मिलूगी … एक और नए topic के साथ … ह हा .. कल फिर मिलूगी एक नए topic के साथ .. तब तक मुस्कुराते रहिए … खुश रहिए बाय बाय

Audios Archives – Monica Gupta

Click करिए और सुनिए 1 मिनट और 58 सैंकिड की audio …  जिंदगी का सच -ऑडियो जरा सोचिए .हम अपनी जिंदगी में किसको महत्व देते हैं घर परिवार, दोस्त हमारा जोश या सिर्फ काम को, अपनी नौकरी को … क्या जरुरी है और क्या नही जानना चाहते हैं तो क्लिक कीजिए और सुनिए. जिंदगी का सच […] read more at monicagupta.info

 

August 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महंगाई की समस्या – सरकार और मन की बात

 

cartoon sarkar by monica gupta

महंगाई की समस्या – सरकार और मन की बात

अरहर मोदी का नारा हो या महंगाई डायन खाय जात है गाना बेशक गाना सुपर हिट रहा हो  पर सच्चाई यही है कि महंगाई की वजह से अक्सर सरकारें हिट विकेट हो जाती हैं आने वाली सरकार बेशक चुनाव जीतने के लिए भरपूर राग आलापती है पर सत्ता में आते ही फिर वही ढाक के तीन पात हो कर रह जाते है.

कहा जाता है कि जनता पार्टी की सरकार भले ही अपनी वजहों से गिरी हो, लेकिन कांग्रेस ने उसके बाद का चुनाव प्याज की वजह से जीत लिया। यह बात अलग है कि प्याज की वजह से सत्ता में आई कांग्रेस भी इसकी कीमतों का बढ़ना नहीं रोक पाई और एक साल बाद फिर प्याज ने रुलाना शुरू कर दिया। इस बार उसके विरोधियों ने प्याज का नाटकीय इस्तेमाल किया, लेकिन बात बनी नहीं। लोकदल नेता रामेश्वरम सिंह प्याज का हार पहन कर राज्यसभा में गए तो सभापति एम हिदायतुल्ला ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। केंद्र में जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तो 1998 में प्याज की कीमतों ने फिर रुलाना शुरू कर दिया। अटल जी ने कहा भी कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं रहती तो प्याज परेशान करने लगता है। शायद उनका इशारा था कि कीमतों का बढ़ना राजनैतिक षड्यंत्र है। उस समय दिल्ली प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और विधानसभा चुनाव सिर पर थे। तब प्याज के असर से बचने के लिए सरकार ने कई तरह की कोशिशें की, लेकिन दिल्ली में जगह-जगह प्याज को सरकारी प्रयासों से सस्ते दर पर बिकवाने की कोशिशें ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित हुईं। और जब चुनाव हुआ तो मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व वाली भाजपा बुरी तरह हार गई। शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन 15 साल बाद प्याज ने उन्हें भी रुला दिया। अक्तूबर 2013 को प्याज की बढ़ी कीमतों पर सुषमा स्वराज की टिप्पणी थी कि यहीं से शीला सरकार का पतन शुरू होगा। वही हुआ। भ्रष्टाचार के साथ महंगाई का मुद्दा चुनाव में एक और बदलाव का साक्षी बना। अब फिर प्याज की कीमतों में उछाल का सीजन है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस समय सामने कोई चुनाव नहीं है। read more at livehindustan.com

‘दाल की क़ीमत तुम क्या जानो मोदी बाबू’ – BBC हिंदी

लोकसभा में महंगाई पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाषण एक नए नारे पर ख़त्म किया- ‘अरहर मोदी, अरहर मोदी.’

कुमार गौरव ने ट्विटर हैंडल ‏@gaurav9rock3 से कहा है- जहाँ दाल दाल में सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा.

डॉक्टर शौकत मंसूरी (@shoquatmansoori) ने लिखा है- 50 रुपए की दाल 180 रुपए में बेचने वाले मोदी काका पहले चौकीदार है.

विनायक एन सावने (‏@vinayaknsavane) ने लिखा है- देश नही…दाल बदल रही है.

चंदन ने ट्विटर हैंडल ‏@hamarechandan से लिखा है- मोदी जी, सिर्फ चाय पीकर ही पेट भर लेते है दाल वाली विटामिन मोदी को चाय पीने से ही मिल जाता है आखिर 56 इंची है ना.

राहुल गांधी के अरहर मोदी कहने पर लोग सोशल मीडिया पर दे रहे हैं प्रतिक्रियाएँ. read more at bbc.com

 

 

‘आजकल नया नारा है…अरहर मोदी, अरहर मोदी’ – BBC हिंदी

राहुल ने संसद में बढ़ती महंगाई का ज़िक्र किया तो वित्त मंत्री ने कहा- ‘दाम नारों से नहीं, डिमांड-सप्लाई से तय होते हैं.’ Via bbc.com

अच्छे दिन

अच्छे दिन

आगे आगे देखिए होता है क्या …. फिलहाल तो अच्छे दिनों की खोज जारी है

 

July 31, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

रेप पीड़ित और लच्चर कानून व्यवस्था

cartoon-by-monica-gupta-good-days

रेप पीड़ित और लच्चर कानून व्यवस्था

निर्भया रेप केस के बाद भी न पुलिस ने, न प्रशासन ने और न ही सरकार ने कोई सबक लिया और रही बात कानून की देवी की .. जब तक उनकी आखों में पट्टी बंधी हुई है कोई उम्मीद नही … महिलाए भगवान भरोसे हैं…

बात हाल की है जब न्यूज चैनलो पर उत्तर प्रदेश का विज्ञापन सुर्खिया बटोर रहा था कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है, उन्नति कर रहा है( चुनाव जो आने वाले हैं इसलिए )  अचानक सुर बदल गए और न्यूज चैनल्स पर वही खूबसूरत दिखने का यूपी अचानक जगंलराज मे तबदील हो गया.विज्ञापन से बिल्कुल परे आज सबसे ज्यादा रेप गिनवाए जा रहे हैं बढ चढ कर पुलिस को कोसा जा रहा है… कानून व्यवस्था लचर और बैखौफ अपराधियों का गढ जैसे नामों से पुकारा जा रहा है.. बेशक हाईवे पर जो वारदत हुई वो वाकई खौफनाक थी बताया जा रहा है कि 3 अपराधियों को पकड भी लिया गया है एसपी और एसएसपी को सस्पैंड कर दिया गया है अब न्यूज चैनल को याद आ रहा है  मुलायम यादव का कथन की लडके हैं गलती हो जाया करती है… मेरा सोचना है कि फिर ऐसे भ्रामक विज्ञापन किसलिए अपने चैनल पर दिखाते हैं.. बैन कीजिए इन्हें … !! सच्चाई हो तो दिखाईए अन्यथा बंद कीजिए और नही कर सकते तो उत्तर प्रदेश से जुडी ऐसी वारदातों पर बहस करना बंद कर दीजिए..

cartoon-Rape-by-monica-gupta

 

Mother-daughter raped in UP, 15 suspects detained – The Hindu

The Uttar Pradesh Police, on Sunday morning, detained 15 persons suspected to be involved in the gangrape of a mother and daughter duo in Bulandshar.

In a shocking incident, a woman (45) from Noida and her minor daughter (14) were allegedly gangraped early on Saturday morning after they were dragged out of their car by around half-a-dozen men at highway in Bulandshar district of western Uttar Pradesh. read more at thehindu.com

बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ रेप करने वाले तीन दरिंदों की पहचान हुई– IBN Khabar

read more at ibnlive.com

 

 

July 31, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बीमार का हाल अच्छा है

रिश्वतखोरी - आईए रिश्वत दें
ऑडियो

ऑडियो

क्लिक कीजिए और सुनिए दो मिनट और 11 सैकिंड की ऑडियो

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-beemar-by-monica-gupta.wav

 

बीमार का हाल अच्छा है

उनके देखे से जो आ जाती है उनके आने से जो आ जाती है चेहरे पर रौनक वो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है. अगर आप भी किसी बीमार से मिलने जा रहे हैं तो इसे जरुर सुनिए

कुछ देर पहले जब पता लगा कि एक जानकार को वायरल हो गया तो तुरंत फोन करके हाल चाल पूछा तो उसने हंसते हुए बताया कि अरे नही मुझे वायरल नही हुआ बल्कि मेरी पोस्ट वायरल हुई है .. ओह !!मैने उसे बधाई देते हुए फोन रख दिया …ह हा हा वैसे कंफूजन हो जाता है अक्सर..

एक बार मेरी Facebook dost  जब अपनी बीमारी की बात फेसबुक पर लिखी तो कमेंटस की भरमार लग गई उसी  शाम को जब वो मुझे मार्किट मे मिली तो मैने तबियत पूछी कि कैसी है तो बोली कौन सी तबियत … वो तो बस कमेंटस के लिए … थोडा चेंज के लिए लिख दिया … हे भगवान वैसे चेंज से याद आया कि चेंजिंग वेदर है मौसम कभी गर्मी तो कभी बरसात का है  बदलते मौसम में  कोई मित्र, रिश्तेदार, जानकार या परिवार का कोई न कोई व्यक्ति जरुर बीमार है… ऐसे में मिलना भी जरुरी हो जाता है पर मिलने से पहले कुछ बातें जरुर ध्यान रखना चाहिए…

संडे का दिन best  होता है क्योकि सभी की छुट्टी होती है ऐसे में sunday  को बेशक जाए पर ज्यादा देर बैठे नही कई बार हम नाश्ते के समय जाते हैं और डिनर dinner  करके ही वापिस आते हैं ऐसे में मरीज के परिवार को दिक्कत हो जाती है कि वो मरीज को देखे या महेमानो को ..क्योकि कई बार मेहमान आवभगत न होने पर नाराज भी हो जाते है…

मरीज से  समय लेकर जाना भी बेहतर रहता है अगर वो hospital में हैं तो वहां के टाईमिंग तो fix होते ही हैं  पर अगर घर पर जा रहे हैं तो कम समय लगाईए ज्यादा देर रुकना भी समझदारी नही  जरुरी बात यह भी है कि  मरीज को मोटिवेट motivate करें ना कि उसकी  बीमारी का रोना रोए और दुख जताए .

इतना ही नही  कई बार हम जाते तो मरीज से मिलने हैं पर  वहां अपनी बीमारी का रोना शुरु कर देते हैं. वो भी सही नही है और अब उनके लिए  बात जो खुद पेशेंट हैं …कई बार बीमार होने पर हम आत्मविश्वास खो देते हैं … उदास हो जाते है  घबरा जाते हैं पर हिम्मत रखिए हौंसला रखिए और अपनी इच्छा शक्ति मजबूत रखिए

क्योकि मजबूत इच्छाशक्ति से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है…कल फिर मिलूगी एक नए topic के साथ  तब तक अपना ख्याल रखिएगा … Take care … बाई  bye bye

July 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भारी बारिश और सड़क जाम

jaam cartoon by monica gupta

भारी बारिश और सड़क जाम

कार्टून – पोल पट्टी

आजकल  भारी बरसात से जिस तरह सडको पर पानी भर रहा है और ट्रैफिक जाम की खबरें सुर्खिया बन रही हैं ऐसे में डर लगना दहशत होना स्वाभाविक है

July 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

वजन नियंत्रित करने की टिप्स – How to Control Weight

डाइट – वजन नियंत्रित करने की टिप्स

वजन नियंत्रित करने की टिप्स – वजन कम  या maintain करने के कुछ आसान उपाय –  diet-weight-loss-control-tips – आमतौर पर हम डाइट या वजन नियंत्रित करने की टिप्स ही खोजते रहते हैं . कुछ diet control tips –  healthy dieting tips  हमें सही भी मिल जाती है पर डाइट – वजन नियंत्रित करने की टिप्स क्या हो ? क्या खाए क्या न खाए जिससे हमारा वजन काबू में रहे.

वजन नियंत्रित करने की टिप्स

How to Maintain our weight.. some helpful tips डाइट – वजन नियंत्रित करने की टिप्स क्या होनी चाहिए वैसे हम जिम जाकर या अन्य तरीके अपना कर अपना वजन कम तो कर लेते है पर उसे नियंत्रण में नही रख पाते और जिम छोडते ही या सैर करना छोडते ही दुबारा अपने पहले वाले वजन पर आ जाते है. शरीर फिर भारी हो जाता है वजन बढना शुरु हो जाता है

diet photo

आज एक जानकार घर आई हुई थी. थोडी मोटी लग रही थी. मुझे याद है पिछ्ली बार जब हम मिले थे वो बहुत स्लिम slim हो गई थी पर अब उनका वजन बढ गया. मेरी पूछ्ने पर उन्होनें बताया कि पहले जिम नियमित जाती थी पर अब जब से छोडा है वजन बढ गया.

असल में, हम वजन कम या ज्यादा तो कर लेते हैं पर उसे मैनेटेन maitain कैसे करे यह सबसे बडा प्रश्न है पर मुश्किल भी नही …ध्यान देने वाली बात सिर्फ इतनी है कि जितनी कैलोरी हमने ली है उतनी ही burn करें..

चाहे हैल्दी खाना खाकर या कसरत करके ये हमारे ऊपर है. वैसे इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए …

टिप्स

वजन मापने वाली मशीन पर नियमित वजन देखते रहे. ताकि आपको पता चलता रहे कि किस गति से वजन कम या ज्यादा हो रहा है.

घर का बना खाना ही खाना चाहिए. असल में, बाहर का खाना आकर्षित तो बहुत करता है पर उसमें प्रयुक्त धी, तेल, वसा हमारे शरीर को मोटापा दे सकता  है.

कोशिश करनी चाहिए कि सलाद ज्यादा से ज्यादा खाया जाए.. वैसे कच्ची सब्जी या फल खाना सदा ही सेहत के लिए सही रहता है.

दुकान पर हमेशा लेबल देख कर ही खरीदे. जिसमे वसा कम हो. हम अक्सर ज़ीरो केलोस्ट्रोल देख कर खुश हो जाते हैं और सोचते हैं कि यही खाना है हमारे लिए पर हमें यह भी याद रखना चाहिए कि कोलेस्ट्रोल केवल प्राणी वसा मांस, मछली, दूध एवं दूध दूध से बने उत्पादों में पाया जाता है किसी भी वनस्पति वसा में कोलेस्ट्रोल नहीं होता।

सोयाबीन,सूरजमुखी व सल्फ़र आदि के विज्ञापनों में कहा गया है कि उन तेलों में जीरो कोलेस्ट्रोल है. तथ्य यह है कि सभी वनस्पति तेल जीरो कोलेस्ट्रोल वाले ही होतें है। मूंगफली, तिल व सरसों तेल में भी कोलेस्ट्रोल नही होता.

कई बार किसी पैकेट पर लिखा होता है ज़ीरो शूगर पर हम अन्य बात पढना भूल जाते है मान लिजिए  उसमे बेशक शूगर ज़ीरो है पर वसा और कोको उसका क्या.. इसलिए पैकेट बंद लेबल देख कर खरीदें.

प्रयास करें कि वही खरीदें जो पौष्टिकता लिए हुए हों जैसे मूसली ओटस, वीट बरैन, ओट बरैन, फ्लेक्स सूजी, सेवियां सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं. दूध को डबल टोन कर देना चाहिए ताकि वसा की गुंजाईश ही न रहे.. रात को धी या नमक का सेवन कम हो और डिनर करते ही नही सो जाना है.

अक्सर व्यस्त रहने के चक्कर में हम जल्दी बनने वाला रेडीमेट खाना खरीद लेते हैं पर कुछ डाईट ऐसी भी हैं जो बहुत जल्दी भी बनती हैं और हैल्दी भी होती है जैसा कि दूध दलिया, दाल दलिया, इडली, डोकला, उपमा, चिडवा या वरमेसिली यानि सेविया… !! इसे जरुर ट्राई करते रहिए.

कभी कभार पार्टी आदि में अगर ज्यादा खाया भी जाए तो कोई बात नही अगले एक दो दिन में आप फिर से वजन नियंत्रण में ला सकते हैं पर ये भी नही करना चाहिए कि नाश्ता न करें या खाना स्किप कर दें ये बिल्कुल सही नही है बल्कि वजन बढने का मुख्य कारण ही होगा.

कई बार हमारी सोच होती है कि जिम जाकर या महंगें उपकरण खरीद कर ही वजन काबू में रखा जा सकता है जबकि योगा करके, पैदल चलकर या कसरत करके भी वजन नियत्रित रखा जा सकता है.बस इच्छाशक्ति चाहिए होती है बस …

अकसर हमे टीवी या अखबारों के विज्ञापन भी बहुत मिस गाईड करते हैं इसलिए अगर वो बिल्कुल सही और पुख्ता हैं तभी ले अन्यथा सीधा साधारण खान पान हमें बेहतर जिंदगी देता है

बातें तो बहुत हैं पर जरुरी हमारी सोच की है अगर हम वाकई में करना चाहते हैं तो कर सकते हैं अपने वजन पर काबू अन्यथा  ….

हेल्थ टिप्स – पहला सुख निरोगी काया – Monica Gupta

अंकुरित अनाज सेहत के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है। यह पोषक एवं जीवंत आहार माना जाता है। यह तुरंत शरीर को ताकत व ऊर्जा देता है।  अंकुरित करने से अनाजों की पौष्टिकता बढ़ जाती है। मसलन सूखे बीजों में विटामिन ‘सी’ की मात्रा लगभग नहीं के बराबर होती है। इन बीजों के अंकुरित होने पर यही मात्रा लगभग दस गुना हो जाती है।  फाइबर से भरपूर अंकुरित अनाज  को आसानी से पचाया जा सकता है। इसे खाने से पेट संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। और सबसे मजेदार बात तो ये हा कि इसे किसी भा मौसम में खाया जा सकता है। read more at onlymyhealth.com read more at monicagupta.info

 

अगर आपके पास भी कोई टिप्स हों तो जरुर बताईएगा …

 

July 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऐतिहासिक सड़क जाम

jam by monica gupta

ऐतिहासिक सड़क जाम

कुछ समय पर गुडगांव नाम परिवर्तन के लिए सुर्खियों मे रहा था और आज एतिहासिक जाम के लिए गुरुग्राम ने सुर्खिया बटोरी. ट्विटर यूजर्स ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि एक दिन में गुड़गांव वेनिस बन गया. गुड़गांव में शाम 4 बजे के आसपास तेज बारिश के बाद  भयंकर और एतिहासिक 20 किलोमीटर लम्बा जाम देखा गया जो लगभग 22 घंटे तक रहा है वही  स्कूल की दो दिन की छुट्टी कर दी गई.

due to rain massive traffic jam in delhi gurgaon highway – www.bhaskar.com

– नाइट शिफ्ट करने वाले इम्प्लॉइज ऑफिस नहीं जा सके। दिन की ड्यूटी खत्म कर लोग घर नहीं पहुंच पाए। कुछ लोग पानी में फंसी गाड़ियां छोड़कर चले गए। लेकिन ज्यादातर लोगों को जाम के चलते रात सड़कों पर ही गुजारनी पड़ी।
-।
– जाम को लेकर सियासी बयानबाजी भी हुई। राहुल गांधी और आप नेता मनीष सिसौदिया और आशुतोष ने जाम के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।
गुड़गांव पुलिस को करना पड़ा ट्वीट
–जब जाम नहीं हटा तो शुक्रवार सुबह गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट कर कहा है, “NH-8 पर जाम है। पॉसिबल हो तो लोग लोग यहां आने से बचें।“
– एडमिनिस्ट्रेशन ने 29-30 जुलाई को सभी स्कूलों की छुट्टी का एलान कर दिया।

read more at bhaskar.com

स्मार्ट सिटी का स्मार्ट जाम

 

July 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छता का महत्व और हमारी जागरुकता – ऑडियो

रिश्वतखोरी - आईए रिश्वत दें
मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-our-earth-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए दो मिनट और 37 सैकिंड का स्वच्छता पर ऑडियो

स्वच्छता का महत्व और हमारी जागरुकता – ऑडियो

धरती को रहने लायक कैसे बना जाए ? क्या वाकई में स्वच्छता अभियान में हमारा कोई योगदान हो सकता है ? या फिर  दान पुण्य के नाम पर गंदगी फैलाना ही जायज है…!! हास्य और मनोरंजन के माध्यम से  इसी विषय पर  मेरी आपबीती….

धरती को रहने लायक कैसे बनाया जाए ??आज मैं इस बारे में बाहर बैठ कर सोच रही थी. तभी माली आ गया क्योकि घास बहुत बढ गई थी तो वो उसे काटने लगा. अचानक मैने देखा सामने सडक पर गाय आ रही है  मैने सोचा अरे वाह…. आज तो गउ माता को ताजी ताजी घास खिला देती हूं पुण्य का काम हो जाएगा… इसलिए कटी घास उठाई और गेट के बाहर सडक पर डाल  दी.

पहले तो  गाय  ने  लेफ्ट राईट देखा …फिर अपनी गर्दन झटकते हुए भवें हिलाई  शायद हैरान हो रही होगी क्योकि मैंने कभी उसे घास नही डाली … हा हा यानि कभी कुछ खाने को नही दिया और वैसे भी  सडक पर कुछ भी डालने के हमेशा से ही खिलाफ रही हूं पर आज् शायद  मेरा कोई पुण्य जाग उठा था या अपने पास पडोस को देख कर …

खैर वजह जो भी रही मैने कटी घास डालनी शुरु कर दी  उसने घास खाना शुरु ही किया था कि उसके चार पांच दोस्त और शायद  भी सहेलिया भी आ गई. मैने मन ही मन सोचा रे वाह … आज तो सारी घास इन सभी को ही खिला दूगी तो देवी देवता सब प्रसन्न हो जाएगें…

माली घास काटता रहा और मैं बाहर डालती रही. कुछ ही पल में बाहर देखा तो मेरी वजह से सारी सडक घास युक्त हो चुकी थी और तो और बैल अपने दोस्तो सहित सडक के बीचोबीच आसन जमा चुके थे  और दो ने तो गोबर तक करना शुरु कर दिया था..

कहां तो मैं कभी धास भी नही डालती थी और कहां उन्होने सारा गुड गोबर कर दिया …यकीनन  आने जाने वालो को परेशानी भी हो रही होगी…

एक मोटर साईकिल वाले ने वहां से जाते हुए मुझे ऐसे गुस्से से  देखा मानो कह रहा हो ये क्या हाल बना रखा है … अरे बाप रे ..!!!

मैं टेंशन में आ गई पर भगवान का शुक्र है कि उसी समय सडक साफ करने वाली जमादारनी आ गई और उसने बची घास  एक किनारे पर रख कर सडक साफ कर दी  तब तक घास भी खत्म हो गई थी और उसने और माली ने मिलकर जानवरों को भगा दिया …

उस समय मेरे मन में फिर आया कि धरती रहने लायक तभी बनाई जा सकती है जब हम उसे साफ सुथरा रखेंगें और ऐसे गंदा नही करेंगें भले ही पुण्य का कार्य हो जैसाकि हम हरिद्वार या गंगाजी जा कर करते हैं… वहां अस्थियां बहाते हैं पोलीथीन बहाते हैं जिसकी वजह से गंगा व अन्य पावन नदियां प्रदूषित हो रही है…

पता नही मेरे यह बताने  की क्या वजह है… है भी या नही पर इतना जरुर है कि धरती रहने लायक तभी बन सकती  है जब वो स्वच्छ हो, साफ हो और गंदगी से कोसो दूर हो…

एक सैल्फी स्वच्छता के नाम – Monica Gupta

एक सैल्फी स्वच्छता के नाम बेशक दुनिया में सैल्फी का इतिहास बहुत पुराना हो पर अगर अपने देश की बात करें तो बात ज्यादा पुरानी भी नही है…लाखों लोगो को सैल्फ read more at monicagupta.info

 

स्वच्छता के नारे – Monica Gupta

स्वच्छता के नारे स्वच्छता हम सभी के लिए बेहद जरुरी है जानते हैं हम सब पर फिर भी मानते नही है और गंदगी फैलाए चले जाते हैं. read more at monicagupta.info

वैसे आपके क्या विचार है इस बारे में जरुर बतईएगा कल फिर मिलूगी एक नए टापिक के साथ तक तक सफाई रखिए और स्वस्थ रहिए….

July 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

रजनीकांत के जोक्स

 

pokemon go cartoon by monica gupta

रजनीकांत के जोक्स

पोकीमॉन गो और रजनीकांत -रजनीकांत की कबाली फिल्म रिलीज होने से पहले लीक हो गई तब सच मानिए मैं उचित शब्द खोजने लगी क्योकि लीक शब्द रजनीकांत के नाम के साथ सूट नही करता.उनके लिए  सुनामी टाईप  शब्द होना चाहिए.. पर शब्द नही मिला तो कार्टून भी नही बना.

जब गूगल पर सर्च किया और उनके बारे में जाना तो यही पता लगा कि बेशक सोशल मीडिया पर उन्हें  सुपर डुपर मैन बना रखा है पर वो बेहद बेहद साधारण इंसान है… वाकई उन जैसा कोई नही

सोशल मीडिया ने जितना रजनीकांत पर चुटकुले बनाए उतने शायद किसी पर भी नही बने है. कबाली रिलीज पर एक चुटकुला काफी पॉपुलर हो रहा है. एक तरफ हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जो ईद पर ( छुट्टी के दिन) अपनी फिल्म रिलीज करते हैं. वहीं दूसरी तरफ हैं साउथ के सुपरस्टार और भगवान माने जाने वाले रजनीकांत जिनकी फिल्म जब रिलीज होती है तो उस दिन छुट्टी डिक्लेयर हो जाती है. लेकिन अगर रील जिंदगी से हट कर रियल जिंदगी पर देखेगें तो उन जैसा साधारण इंसान इस फिल्म जगत में नही होगा …

पढ़ें: ‘कंडक्टर’ से कैसे ‘सुपरस्टार’ बन गए रजनीकांत!– IBN Khabar

नई दिल्ली। चलने की खास शैली और संवाद अदायगी के अनोखे अंदाज से लोकप्रियता पाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत का नाम सुनते ही दिमाग में बस एक शब्द आता है-‘अजेय’। उनके करियर पर नजर डालें तो इस पर कोई शक-सुबहा नहीं रह जाता। अभिनय के इस महारथी को उनके प्रशंसक भगवान के रूप में पूजते हैं। read more at khabar.ibnlive.com

रजनीकांत के जोक्स

Rajnikanth follows only two people on twitter |

Rajnikanth follows only two people on twitter read more at abpnews.abplive.in

हर रजनीकांत फैन को जाननी चाहिए कबाली की ये 8 बातें…-सोशल मीडिया में आजकल

सोशल मीडिया में आजकल एक चुटकुला काफी पॉपुलर हो रहा है. एक तरफ हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जो ईद पर (यानी छुट्टी के दिन) अपनी फिल्म रिलीज करते हैं. वहीं दूसरी तरफ हैं साउथ के सुपरस्टार और भगवान माने जाने वाले रजनीकांत जिनकी फिल्म जब रिलीज होती है तो उस दिन छुट्टी डिक्लेयर हो जाती है. सुनने में अजीब जरूर लगता है लेकिन यह सच है कि साउथ के तमाम ऑफिसों में रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘कबाली’ की रिलीज के दिन छुट्टी कर दी गई है. read more at aajtak.intoday.in

 

supper star Rajinikanth Adopted father – www.bhaskar.com

कल्याणसुंदरम …अमरीकन-संगठन द्वारा उन्हें ‘Man of the Millenium’ का खिताब भी मिल चुका है।- यूएनओ ने उन्हें “आउटस्टैंडिंग पर्सन ऑफ़ 20th सेंचुरी” से नवाज़ा।- रजनीकांत उनके इस काम से इतने प्रभावित हुए कि कल्याणसुंदरम को पिता का दर्जा दिया और बतौर पिता उन्हें गोद लिया।

साउथ के भगवान् कहे जाने वाले सुपर स्टार रजनीकांत की चर्चाएं हर जगह चल रही है। शुक्रवार को उनकी फिल्म कबाली रिलीज होने वाली है जिसका खुमार पूरे चेन्नई शहर पर चढ़ा हुआ है। read more at bhaskar.com

पोकीमॉन गो, पोकेमॉन गो या Pokemon Go – Monica Gupta

पोकेमॉन गो की वजह से पहली मौत, घर में घुसने पर टीनेजर को मारी गोली पोकेमॉन गो खेलने के चक्कर में हुए हादसों की खबरें दुनिया के कई हिस्सों से आती रही हैं, मगर इस गेम की वजह से मौत का पहला मामला सामने आया है। पोकेमॉन गो खेलते वक्त एक घर में घुसने पर एक टीनेजर को गोली मार दी गई। यह घटना ग्वाटेमाला की है। read more at navbharattimes.indiatimes.com

पोकीमॉन गो, पोकेमॉन गो या Pokemon Go प्लीज गो …. पहले कान में ईयरफोन लगा कर संंगीत लगा कर, सडक पर  चलने पर तीव्र आलोचना हुआ करती थी कि ये सडक  दुर्धटना का निमंंत्रण देता है तो अब पोकीमॉन गो को क्या कहेंगें समझ से बाहर है… मुम्बई में मैनें अपनी सहेली को फोन किया … read more at monicagupta.info

वैसे आपके क्या विचार हैं इस बारे में जरुर बताईएगा

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 100
  • 101
  • 102
  • 103
  • 104
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved