Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

July 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ट्वीटर, टवीट और फेक एकाऊंट

ट्वीटर, टवीट और फेक एकाऊंट

Twitter, Tweet & Fake account ID

कुछ समय पहले मैंने एक जानकर को टवीटर पर और फेसबुक पर कैसे एकाऊंट बनाए बताया था और वो अच्छा भी कर रही है अभी थोडी देर पहले उसका फोन आया और खुशी के मारे चिल्लाते हुए बोली कि टवीटर पर अरविंद केजरीवाल और रवीश कुमार ( NDTV) उसे follow कर रहें हैं. उसने बताया कि दोनो को उसने मैसेज भी किया है.

अरे वाह !! जब मैने टवीटर पर जाकर देखा तो वो fake account थे.

मुझे याद है कुछ समय पहले मुझे भी जब रवीश कुमार जी  ने follow किया था तो मैं भी बहुत खुश हुई थी पर जब पता चला कि ये कोई और है तो बहुत गुस्सा आया था… पता नही लोग अपने नाम का, अपनी तस्वीर का इस्तेमाल क्यो नही करते और किसी अन्य का नाम का सहारा लेकर अंट शंट कुछ भी लिखते चले जाते हैं …

एक समय था जब मैं टवीटर को बहुत अच्छा मानती थी कि कम से कम शब्दों में हम अपनी बात रख सकते हैं पर सच पूछिए तो टवीटर पर तो जाने में भी डर लगता है ऐसी ऐसी अभद्र भाषा, अश्लील शब्द …!! बेशक अपवाद हर क्षेत्र में हैं पर टवीटर …. !नेट पर एक बिगडैल बच्चे की माफिक है और मीडिया के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है..!!

Twitter photo

Photo by clasesdeperiodismo

July 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

चुनावी वादे और आप

aap bjp cartoon by monica gupta

चुनावी वादे और आप

फिर बज उठा चुनावी बिगुल…चुनाव में चाहे आम आदमी शब्द का इस्तेमाल करना हो या “आप ” शब्द का …बहुत दिक्कत आती है क्योकि आम आदमी पार्टी जहन में आती है.. आज कांग्रेस ने भी बस यात्रा आरम्भ की और पढने में आया कि कांग्रेस की यात्रा “बस” अपने बडबोले बयानो से वैसे भी भाजपा परेशानी में चल रही है…

पूजापाठ के साथ कांग्रेस की रथयात्रा शुरू, नारा दिया- प्रियंका आएंगी, बीजेपी को हराएंगी– IBN Khabar

IBN Khabar: कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया है। यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए कांग्रेस एक 3 दिनों की बस यात्रा निकाल रही है। read more at ibnlive.com

 

Narendra Modi lays foundation stone for fertiliser plant in Gorakhpur and indirectly launches the election campaign for BJP – Navbharat Times

गोरखपुर में उर्वरक कारखाने के शिलान्यास पर मोदी ने कहा कि यह केंद्र में अच्छी सरकार चुनने का परिणाम है। मोदी ने बीजेपी के यूपी के सांसदों की तारीफ करते हुए कहा, ‘आपके सवालों को लेकर ये मुझसे भी लोहा ले लेते हैं।’ read more at indiatimes.com

मन में एक ही प्रश्न बार बार आता है कि नेता जनता का उल्लू कब तक बनाते रहेंगें कग जागेंगें हम !!!

 

July 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

गुस्सा, क्रोध दूर करने की टिप्स कितनी कामगार

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिवhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-anger-by-monica-gupta.wav

क्लिक कीजिए और सुनिए 2 मिनट और 17 सैंकिंड की ऑडियो audio

 गुस्सा, क्रोध दूर करने की टिप्स कितनी कामगार

क्या गुस्सा आने पर गिनती गिनना सही है या पानी पीना कितना सार्थक या माथे पर  चंदन का टीका कितनी ठंडक देता है गूगल सर्च पर कुछ टिप्स मिली  जिससे हम गुस्सा भगा सकते हैं और शांत रह सकते है… आईए विस्तार से जानें ..

ऑडियो

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

 

100……   200… 300…… 400…नही कोई फर्क नही पडा.

मोनिका गुप्ता का नमस्कार…  आप हैरान हो रहे होंगें कि मैं काऊंटिंग किसलिए कर रही हूं बताती हूं आज google search  पर article देखा कि गुस्से को कैसे दूर किया जाए मुझे अच्छा इसलिए लगा क्योकि tips बहुत आसान थी तो सोचा कि क्यों ना आप सभी से share करुं क्योकि गुस्सा तो कभी न कभी हम सभी को आता ही आता है

मैंने recording शुरु की ही थी तभी मणि का phone आया कि क्या तुम्हारा net चल रहा है मैने कहा कि हां क्यों क्या हुआ उसने बताया कि कुछ चोरो ने केबल काट दी है दो तीन दिंन लगेंगें ठीक होने में …

मैं खुश हो गई क्योकि उसे बहुत गुस्सा आ रहा था सोचा recording के बाद सबसे पहले उसे अपनी रिकार्डिंग भेजूगी ताकि वो शांत हो जाए.फिर मै जैसे रिकार्डिग करने लगी तो याद आया कि आज चिडिया के लिए पानी तो रखा ही नही… सोचा पहले रख दूं गर्मी बहुत है बारिश भी नही हुई फिर आराम से रिकार्डिग करुगी..

बाहर आई तो देखा कि जहां दीवार के किनारे मिट्टी का बर्तन रखती हूं वो था ही नही पर दो चिडिया जरुर बैठी थीं वहां..!! मुझे गुस्सा इस बात का भी आया कि दो दिन से लगातार मिट्टी का बर्तन कोई उठा कर ले जा रहा है..बताओ ये क्या मतलब हुआ .??

कुछ दिन पहले जब मैने एक बीमार डॉगी को दूध देना शुरु किया तो भी गेट के पास रखी तीन कटोरियां चोरी हो गईं और अब चिडिया के लिए पानी का बर्तन.. बताओ…बेचारी नन्ही चिडिया ने किसी का क्या बिगाडा है …किसलिए चुरा रहे हैं बर्तन खुद को नार्मल करती हुई अंदर आई तो देखा net down  था.. बीएसएनएल  BSNL office phone किया तो हमेशा की तरह नम्बर busy !!! फिर गुस्से पर control  के लिए  अब जो मैने पढा वो सभी एप्लाई करके देख रही हूं

दो गिलास भर कर पानी पिया..

माथे पर चंदन का तिलक भी लगाया ताकि दिमाग शांत हो जाए .

सैल्फी भी ली कि शायद गुस्से वाली शक्ल देख कर खुद पर हंसी आ जाए… पर गुस्सा शांत नही हुआ …

उसमे एक बात और भी लिखी थी कि जिसने गुस्सा दिलाया उसे माफ कीजिए पर माफी और उस चोरो को मतलब ही नही … बहुत बहुत और बहुत गुस्सा आ रहा है

गुस्सा शांत करने के सारे नुस्खे बेकार साबित हो रहे है…. !!! अगर आपके पास कोई उपाय है तो जरुर बताईएगा…

500….. 600…… 700…      गिनती जारी है … और क्रोध भी …

Audios Archives – Monica Gupta

क्लिक करिए और सुनिए एक मिनट और 34 सैंकिंड का ऑडियो मोटिवेशनल विचार – एक टॉनिक ऐसा भी   एक ऐसा टॉनिक जिसकी हर बच्चें,बडे, युवा, महिला, बुजुर्ग को जरुरत होती है और वो हमारे पास होता भी है पर इस्तेमाल नही करते.. कई बार जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब हम बहुत उदास […]

क्लिक करिए और सुनिए 1 मिनट और 41 सैंकिंड का ऑडियो हम कितने  Positive या Negative Positive psychology नकारात्मक सोच और आपबीती आज समाज मे इतनी negativity हो गई है कि कई बार अच्छी और पॉजीटिव बातों का भी हम Negative मतलब निकाल लेते हैं.. कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ ..!! असल में, मैं हर […] read more at monicagupta.info

 

 

 

 

July 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मेरा देश बदल रहा है

cartoon mere deah by monica gupta

मेरा देश बदल रहा है

ये गीत नही बल्कि प्रश्नवाचक चिन्ह लिए है ?सडक पर  हो या टीवी पर.मार काट, लडाई झगडा, जातीय हिंसा, राजनीति, अमर्यादित शर्मनाक बोल, महिला असुरक्षा, भटकता युवा,  दलित मुद्दा, असहिष्णुता  और भी न जाने क्या क्या मुद्दे हमारे भारत देश में छाए हुए है.. लग रहा है कभी सोने की चिडिया कहलाए जाने वाला हमारा देश वाकई अब बदल रहा है …!!

कोई अच्छाई दिखती नही और अगर कोई अच्छा काम करता भी है तो उसकी आलोचना शुरु हो जाती है या मीडिया उसे दिखाता नही… हैरानी इस बात की भी है कि विपक्ष बढ चढ कर देश की कमियां गिनवाता है बस गिनवाता है करता कुछ नही …

अखबार भरा पडा है और चैनल टीआरपी बढाए चले जा रहे हैं ..

दयाशंकर सिह के बयान के बाद मायावती की चेतावनी, हिंसा के डर से बढ़ी UP BJP हेडक्‍वार्टर की सुरक्षा – Jansatta

READ ALSO: मायावती की चेतावनी- वेश्‍या से मेरी तुलना करने वाले भाजपा उपाध्‍यक्ष को अरेस्‍ट नहीं किया तो होगी हिंसा

READ ALSO: Video: बीजेपी उपाध्यक्ष का आपत्तिजनक बयान, वेश्या से की मायावती की तुलना

उत्‍तर प्रदेश भाजपा के उपाध्‍यक्ष रहे दयाशंकर सिंह ने मायावती की तुलना वेश्‍या से की थी। हालांकि बाद में उन्‍होंने माफी मांग ली है। Read more…

 

हे भगवान !! क्या होगा ?? यही चिंता है…

July 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

किसान आत्महत्या ,भूत प्रेत और अजब गजब एमपी

cartoon MP by monica gupta

किसान आत्महत्या ,भूत प्रेत और अजब गजब एमपी

नेता जी के जब बयान सुने कि किसानों के आत्महत्या का कारण कर्ज या आपदा नही बल्कि भूत हैं … तो मन में एमपी गजब है सबसे अजब है गूंजने लगी… व्यापमं को हुए ज्यादा समय नही बीता है और अब इस तरह के बयान … !!ऐसे बयानों पर क्या प्रतिक्रिया दी जाए समझ से बाहर है

‘प्रेत बाधा के कारण किसान कर रहे हैं आत्महत्या’ – BBC हिंदी

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने राज्य विधानसभा में किया किसान आत्महत्याओं पर अजीबोगरीब दावा read more at bbc.com

पर नेताजी एमपी अजब है …

मध्यप्रदेश पर्यटन के इस नए विज्ञापन को देखकर आपका दिल भी ‘बच्चा’ हो जाएगा..

एमपी अजब है एमपी अजब है. एमपी अजब है read more at ndtv.com

 

 

July 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पोकीमॉन गो, पोकेमॉन गो या Pokemon Go

pokemon go photo

पोकीमॉन गो, पोकेमॉन गो या Pokemon Go

प्लीज गो …. पहले कान में ईयरफोन लगा कर संंगीत लगा कर, सडक पर  चलने पर तीव्र आलोचना हुआ करती थी कि ये सडक  दुर्धटना का निमंंत्रण देता है तो अब पोकीमॉन गो को क्या कहेंगें समझ से बाहर है…

मुम्बई में मैनें अपनी सहेली को फोन किया तो उसके बेटे ने फोन उठाया बोला…. आंटी, थोडी देर बाद करना मम्मी का फोन मेरे पास है और वो घर  पोकीमॉन गो खेलने बाहर आया हुआ है …

वैसे घर पर बैठ कर वीडियो गेम खेलने की बात तो समझ आती थी पर अब ये  पोकीमॉन गो  … बाहर सडकों पर , पार्क में, और भी अलग अलग न जाने कितने लैंड मार्क पर … !!!

जितना मैने समझा है एक गम्भीर समस्या  लगी…. पहली समस्या तो एप का डाऊनलोड करना क्योकि जितना मैने पढा है कि एप डाऊनलोड करते ही वायरस का हमला हो सकता है नेट पर इस आर्टिकल को सर्च करने के दौरान भी मैं कुछ आर्टिकल से दो चार हुई जहां इसे बहुत बडी समस्या बताया है पर हैरानी इस बात की भी हुई कि आर्टिकल के अंत में और बहुत बाते लिखी थी कि इस गेम को फ्री डाऊनलोड कैसे करें या फ्री टीशर्ट पाए … हे भगवान !!

सोचा कि इस बारे में जो खेल रहे हैं उनसे बात की जाए तो एक ने बोला बहुत मजेदार है तो दूसरा बोला आप भी खेलिए अच्छा लगेगा ये ज्यादातर मंदिर के पास होते हैं तो इसी बहाने भगवान के दर्शन भी कर लेता हूं इसलिए घर पर दादी भी खुश है… पर कुछ दिनों से अखबारों की खबर की पोकीमॉन खोजते हुए दुर्धटना  या इसे खोजते हुए एक लाश मिली …

खबरों का बाजार भी गर्म है… पहले कान में संंगीत लगा कर, सडक पर  चलने पर तीव्र आलोचना हुआ करती थी कि ये सडक  दुर्धटना का निमंंत्रण देता है तो अब पोकीमॉन गो को क्या कहेंगें समझ से बाहर है…

 

Popular game Pokemon Go claims its first victim – Navbharat Times

पोकेमॉन गो की वजह से पहली मौत, घर में घुसने पर टीनेजर को मारी गोली पोकेमॉन गो खेलने के चक्कर में हुए हादसों की खबरें दुनिया के कई हिस्सों से आती रही हैं, मगर इस गेम की वजह से मौत का पहला मामला सामने आया है। पोकेमॉन गो खेलते वक्त एक घर में घुसने पर एक टीनेजर को गोली मार दी गई। यह घटना ग्वाटेमाला की है। read more at navbharattimes.indiatimes.com

 

पोकीमॉन गो गाइड /  Pokemon Go guide in Hindi |

पोकीमॉन Pokemon go क्या है? पोकीमॉन गो / जीओ कैसे खेलें? नीचे दिए गए गाइड में आपके सभी बारंबार पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर हैं जिनको पढ़कर आप भी पोकीमॉन (पोकीमोन या पॉकीमोन या पॉकीमॉन या पोकीमान?) गेम गुरु बन सकते हैं. read more at raviratlami.blogspot.in

 

 

Photo by Wootang01

July 20, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मानसून सत्र, नेता और नींद

cartoon moonsoon by monica Gupta

मानसून सत्र, नेता और नींद

जागते रहो…

मानसून सत्र जब भी आरम्भ होता है तो  एक खबर को हमेशा प्रमुखता मिलती है और वो है झपकी लेने की…  अरे भई नेता हैं वो … अब पूरा समय तो कैमरे के सामने स्माईल दे नही सकते ना .. इंसान है आ गई झपकी तो आ गई और मीडिया है कि बात का बतंंगड बना देता है और रही सही कसर पूरी कर देता है सोशल मीडिया …  टवीटर !!

आप कभी भी देखिए जो नेता बोल रहे हो उनके पीछे वाला जरुर उंंध रहा होता है … कौन नही सोता वहां … झपकी ही तो लेते हैं खर्राटे तो नही लेते ना … !!

राहुल गांधी लोकसभा में सोए नहीं थे बल्कि चिंतन कर रहे थे: तहसीन पूनावाला – The Siasat Daily

लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब चुटकी ली। सत्य नारायण ने लिखा है- राहुल रात को कम टीवी देखा करो, अभी मॉनसून सत्र चल रहा है।

हिमांशु श्रीवत्स ने ट्विटर हैंडल [email protected] से लिखा है- बोलते हुए राहुल गांधी से बेहतर हैं सोते हुए राहुल।

वहीं संतोष कुमार सिंह (@santosh58211932) कहते हैं- लगता है राहुल जी को थकान हो गई है। लगता है छुट्टियों का टाइम आ गया है।

ट्विटर हैंडल [email protected] से बसंत लिखते हैं- राहुल गांधी: मैं सोया नहीं था… पोकेमोन खेलते-खेलते आँखें पथरा गई थीं, बंदा पलक भी ना झपके, भला!

ट्विटर हैंडल [email protected] से लिखा गया है- राहुल गांधी सो नहीं रहे थे। वे लोगों को प्रेरणा दे रहे थे, वे खुद प्रेरणा रहे हैं और आगे भी लाखों लोगों को अपने पर जोक लिखने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। @Ajeeb_Daastaan ने लिखा है- राहुल गांधी संसद में सोते हैं, तो राष्ट्रीय समाचार बन जाता है। मैं क्लास में सोता हूँ तो बाहर निकाल दिया जाता हूँ।

रमेश श्रीवत्स ने लिखा है- मुझे लगता है कि राहुल गांधी को अब ZZZZZ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।

Tags Congress Hindi News Siasat Hindi read more at hindi.siasat.com

Cn0T4PBXgAAZrdC Cn0DGDcWYAALFG_

सदन में सोए ‘युवराज’, बचाव में उतरी कांग्रेस

नई दिल्ली। लोकसभा में एक बार फिर राहुल गांधी सोते हुए कैमरे में कैद हो गए। सदन में झपकी लेते हुए उन्हें देखा गया। गुजरात मुद्दे पर सदन में तेज बहस हो रही थी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह बयान दे रहे थे। इसी बीच राहुल गांधी झपकी ले रहे थे। read more at eenaduindia.com

 

मजाक चाहे कितना भी बना लिया जाए पर इस तरह से सोना बहुत दुखद है क्योकि जब देश ज्वलंत मुद्दो की आग में जल रहा हो ऐसे में सोना … ऑड है ..:(

(तस्वीर गूगल से साभार )

 

July 20, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नकारात्मक सोच और आपबीती

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव
ऑडियो

ऑडियो

 

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/positive-audio-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए 1 मिनट और 41 सैंकिंड का ऑडियो हम कितने  Positive या Negative

Positive psychology

नकारात्मक सोच और आपबीती

आज समाज मे इतनी negativity हो गई है कि कई बार अच्छी और पॉजीटिव बातों का भी हम Negative मतलब निकाल लेते हैं.. कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ ..!!

असल में, मैं हर रोज सुबह जब पौधो को पानी दे रही होती हूं तब घर के आगे से कुछ कॉलिज के स्टूडेंटस  जा रहे होते हैं वही शाम को भी जाते हैं पर शाम को अक्सर उनकी बात कुछ हट कर होती है

जैसे देख….. वहां खडी हो है ना.. अरे वो चली तो नही गई.. अरे रोक ले यार उसके बिना मेरा क्या होगा… यकीनन मेरी तरह, आपके मन में भी यही आ रहा होगा कि ये जरुर लडकियों की बात हो रही है.. जरुर ये छेडते होंगें लडकियों को…

कुछ दिन तो मैं चुपचाप सुनती रही एक दिन मैने खुद पता लगाने की सोची ताकि शिकायत कर सकूं और शाम को  जब स्टूडेंटस निकले मैं भी घर से निकल कर उनके पीछे लग गई.

मैने देखा कि पास ही बने बस स्टॉप पर एक प्राईवेट bus खडी थी. अचानक स्टूडेंटस चिल्लाने लगे .. अरे वो खडी है अरे मजा आ गया. आज तो बडी जल्दी आ गई..!! काश ये ऐसे ही रोज आए तो पढाई कितनी आसान हो जाए..

असल में, वो गांव से आते हैं और बस की कोई सर्विस नही है बस एक ही प्राईवेट बस है अगर वो भी निकल जाए तो घर तक जाने में दिक्कत हो जाती है..

मैं वापिस लौटते हुए सोच रही थी कि ये सब बस की बात करते थे कि बस न चली जाए वो खडी है ना … उसे रोक ले यार … और मैं क्या समझ बैठी थी.. हर बात मे नकारात्मकता देखते सुनते  मेरा भी नजरिया नेगेटिव हो चला था…

शाम वो students  फिर लौट रहे हैं और चिल्ला रहे हैं .. अरे देखना चली न जाए वो रोक लेना और मैं मन ही मन मुस्कुराती हुई पानी देती रही.. वैसे आपका क्या नजरिया है इस बारे में जरुर बताईएगा …

कल फिर मिलूंगी एक और topic के साथ तब तक बाय byeऔर Be पोजीटिव….. !!!

July 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

डांट – अविभावक – बच्चों की मानसिकता

डांट – अविभावक – बच्चों की मानसिकता

पेरेंटिंग

क्लीनिक से बाहर निकलते हुए पिता अपनी दस साल की बच्ची को बहुत बुरी तरह डांट लगा रहे थे कि देख लिया हो गया न बुखार… हो गई मुसीबत.. कितनी बार समझाया कि ठंडा पानी मत पीया करो, बर्फ मत खाया करो…  …पर तू समझती नही….वो चिल्लाए जा रहे थे और उनकी बीमार बेटी चुपचाप सिर झुकाए उनकी बाते सुन रही थी. वैसे अक्सर जब स्कूल का रिजल्ट आता है तब भी ऐसा बहुत बार देखने को मिलता है .. उस समय वो  सभी के सामने बच्चों को बहुत गुस्सा करते हैं और कई बार तो पिटाई भी कर देते है..

अब प्रश्न ये उठता है कि क्या ये ही सही समय है डांटने का ??? और अगर नही तो  बच्चों को डांटे या गुस्सा करें तो कब और कैसे ??

imajkuges

(तस्वीर गूगल से साभार)

इस बारे में फेसबुक पर मिली कुछ प्रतिक्रियाए इस प्रकार हैं…

(मीना कुमारी  केरल में रहती हैं और होम मेकर हैं उनके अनुसार)

बच्चे के स्वभाव का स्वरुप समझ कर ही प्रतिक्रिया होनी चाहिये।बड़ों को अपने शब्दों और व्यवहार को बच्चों के सामने बहुत सोच समझ कर प्रस्तुत करना चाहिए। अगर बच्चों को प्यार की ललक होती है तो थोड़ा डर का अहसास दिलाना भी जरुरी है लेकिन सही औचित्य होना बहुत जरुरी है।कब क्या कैसे कहना चाहिये व्यवहार करना चाहिए ध्यान रखना जरुरी है। हम ये भूल जाते हैं बच्चों को कोसते कोसते हम कही न कही उसके ज़िम्मेदार होते हैं।

(अश्विन कुमार  के अनुसार )

माँ बाप कुछ भी समझ कर या जान बूझ कर नहीं करते । उनकी प्रतिक्रिया स्वभाविक और प्राकृतिक होती है क्योंकि वह हमसे प्रेम करते हैं हमारी फ़िक्र करते हैं जब शरीर पर चोट होती है तो तुरंत प्रतिक्रिया होती है । माँ बाप को बच्चे के स्वास्थ्य और भविष्य की चिंता होती है। पंजाबी में कहते हैं मांवां दिया गालां घ्यो दिया नाळां । माँ की डांट के बाद मिलने वाला प्यार भी अतुलनीय होता है।
जिन बच्चों को माँ बाप की डांट नहीं मिलती वह असहनशील हो जाते हैं, जिंदगी में अन्य किसी से मिली डांट उन्हें विचलित कर देती है। मुझे याद है सफर के दौरान एक बजुर्ग महिला से डांट खाने के बाद उस युवक ने कहा था माँ याद आ गयी, माँ सी लगी। माँ की डांट ना खायी होती तो उनका निरादर कर देता ।

जाने माने मैनेजमेंट फंडा के जनक एन रघुरमन जी के अनुसार

I don’t think anything wrong in that altercation. The degree varies depending upon the economic strata. What you have cited is one such case from the not so poor but from the lower middle class that is trying to catch up the next level economically. Getting upset during children’s illness is very normal. The way it is expressed sets the tone for people like us to dissect it in public platform about a particular (economic) community.

My way of looking at it is every parent has a method to bring up their children; some have wrong results while some set a wrong perception in others. 99.9 percent parents does it out of love and that .1 percent is what is discussed in media!

 

कुछ दोस्तों ने फोन पर तो कुछ ने मैसेज के माध्यम से भी अपने विचार रखे.मेरे विचार से बेशक माता पिता का बच्चों को गुस्सा करने या डांटने का पूरा हक है पर जब बच्चा किसी दुख, tension  या समस्या की घडी से गुजर रहा हो तो  parents को थोडा संयम बरतना चाहिए और ज्यादा गुस्सा नही दिखाना चाहिए और खासकर दूसरों के सामने, बच्चे, जब अपने पेरेंटस से डांट खाते हैं या उनकी तुलना किसी दूसरे बच्चे से की जाती है तो उन्हें और भी ज्यादा गुस्सा आता है.

माता पिता बच्चे के रोल मॉडल होते हैं वो उन्ही से बहुत बाते सीखता है इसलिए कोशिश यही रहनी चाहिए कि बच्चों की नजरों में पेरेंटस की अच्छी छवि बनी रहे…

imagertrs

(तस्वीर गूगल से साभार)

अपनी बात रखने के और भी बहुत तरीके हैं वो अपना उदाहरण देकर समझा सकते हैं कि एक बार जब वो छोटे थे तब ऐसा ही हुआ था और तब उनके पापा ने कितना डांटा था… ऐसे उदाहरण देकर बच्चा समझ भी जाता है और माता पिता भी अपनी भावनाए व्यक्त कर देते हैं.

आज बच्चा बहुत भावुक और अधीर है और आज वो अपने पेरेंंटस के सामने चुप नही रहता और उल्टा जवाब भी दे देता है या कई बार गुस्से में वो खुद को कमरे में बंद कर लेता है या बिना बताए घर ही छोड कर चला जाए तो  … ऐसी बातों से बचने के लिए बहुत समझदारी दिखाने की जरुरत है…

एक आम धारणा ये भी साबित करने की कोशिश की जाती है  कि बच्चे हमेशा गलत और माता-पिता हमेशा सही होते है  भले ही वह सही या वह गलत है। अकसर ऐसी स्थितियों में  बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं..

इसलिए बच्चों को समझाने और अपना प्यार दिखाने के लिए कभी कभार बच्चों से भी सॉरी बोल दें तो ये पेरेंंटस का बडप्पन ही होगा …

वैसे आपके क्या विचार हैं इस बारे में जरुर बताईएगा..

ऑडियो – क्लिक करें और छुट्टियों का आनंद लें

July 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अरविंद केजरीवाल – आप का स्वागत है

अरविंद केजरीवाल – आप का स्वागत है

गूगल पर Talk to Ak  सर्च करते हुए जब अचानक search Trends पर नजर गई तो गूगल सर्च पर सबसे उपर था Talk to Ak एक लाख से भी ज्यादा लोगो ने सर्च किया था  … हालाकि अच्छी बात को कोई भी  जल्दी से  appreciate नही करता …!!

जब 17 जुलाई को अरविंद केजरीवाल ने एक वेबसाईट के माध्यम से अपनी बात जनता के सामने लाईव रखी… फोटो, आवाज सब एक दम साफ बिल्कुल उनके इरादों की तरह …

Talk to AK देखा तो बहुत बहुत प्रभावित हुई जिसका कारण है एक दम बेबाक और साफ साफ सारी बात रखना… कितनी ऐसी बातें भी पता चली जो हमारी नॉलिज में ही नही थी. कितना काम शिक्षा, स्वास्थ्य पर किया वो काबिले तारीफ है …और खासकर जो बात और जो आईडिया उन्होने मोदी जी के सामने रखा किसानों और बिजली के बारे में वो  काबिले तारीफ है…

ak image cartoon by monica gupta

Talk to AK

Arvind Kejriwal wants to know what concerns, suggestions, problems & queries people have. He will address all of them live on 17th July 11a.m read more at talktoak.com

 

एक सच्चा और ईमानदार इंसान ही सीना ठोक कर ऐसी बातें कह सकता है जिनके मन में चोर होता है वो कन्नी काटते नजर आते हैं…

और अब जो बात बार बार दिखाई जा रही है कि नवजोत सिह सिद्दू ने आम आदमी पार्टी के लिए बहुत कुछ बोला मजाक उडाया अरे तो क्या हुआ अगर अब उन्हें अपने किए पर दुख है और अरविंद जी में सच्चाई नजर आ रही है तो !!

Talk to AK

Arvind Kejriwal wants to know what concerns, suggestions, problems & queries people have. He will address all of them live on 17th July 11a.m read more at talktoak.com

 

पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी को करारा झटका, सिद्धू ने छोड़ी पार्टी, आप बोली- स्वागत को बांहें फैलाए हैं

बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा है। सिद्धू पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे, लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने कभी भी खुलकर यह नहीं कहा था। read more at khabar.ndtv.com

रही बात नाराजगी की कई बातें ऐसी हैं जिनसे हमें भी आप को लेकर नाराजगी है पर फिर भी सभी पार्टियों में पहली पसंद आप ही बनी हुई है … आप काम करते रहिए … हमारी शुभकामनाएं !!

अरविंद केजरीवाल और मुसीबतें

अरविंद केजरीवाल और मुसीबतें

इतना बतंगड किसलिए.. !!  करने  दीजिए काम … 🙂

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 102
  • 103
  • 104
  • 105
  • 106
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved