Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

June 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – क्लिक करें और छुट्टियों का आनंद लें

पान मसाला खाने के नुकसानhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-click-by-monica-gupta.wav

ऑडियो – क्लिक करें और छुट्टियों का आनंद लें

कल एक दोस्त से बात हो रही थी वो पूछ रहे थे कि कहां जाना चाहिए छुटटियो में .. उनसे बात करते करते मैं भी सोचने लगी कि ऐसी कौन सी जगह जाया जाए कि खर्चा भी कम हो सामान भी न ले जाना पडे और थकावट भी न हो …

अगर आप भी जानना चाहते हैं ऐसे सफर के बारे में या  आप  भी कहीं छुटटियों में जाने का मन बना रहें हैं तो  एक मिनट और 23 सैंकिड की ऑडियों  जरुर सुनिएगा … !!! कम खर्चा और बिना बोरिया बिस्तर लिए शानदार सफर

गर्मी की छुट्टियाँ और सैर सपाटा

ओडियो  मोनिका गुप्ता

ओडियो मोनिका गुप्ता

इसे भी जरुर सुनिए

ऑडियो – व्यंग्य – आम बनाम आम आदमी

June 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कार्टून – मोदी जी और लोगो के मन की बात

modi ji cartoon by monica gupta

कार्टून – मोदी जी और लोगो के मन की बात

बेशक , मोदी सरकार अच्छा कार्य कर रही है पर पता नही किसलिए जनता की नाराजगी कम होने का नाम नही ले रही …

June 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पौधे और उनकी देखभाल

tulsi 1

पौधे और उनकी देखभाल

( मेरे मन की बात ) आमतौर पर हम जब पर्यावरण दिवस मनाते हैं तो जहन में यही बात रहती है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और फोटो भी खिचवाएं ताकि न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपलोड करके कमेंट बटोर सकें बल्कि अखबारों की भी सुर्खिया बन सकें और अगले दिन बात खत्म पैसा हज्म यानि पौधा सूखता है तो सूखने दो जबकि ये गलत है ..

अगर पौधा लगाए तो बहुत सहेजे भी… चाहे भयंकर गर्मी हो या सर्दी… उसका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है… और जब आपका लगाया पौधा बढा होगा तो आपकी इतनी खुशी मिलेगी जिसका आप अंदाजा भी नही लगा सकेंगें… तो लगा रहे हैं ना आप भी एक पौधा जिंदगी के लिए 🙂

monacartoon plant

June 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कार्टून – Cartoon -असली खुशी – Happiness is Celebrating Day

hap

कार्टून – Cartoon -असली खुशी – Happiness is Celebrating Day

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. दिन कोई भी हो उसे मनाने मे अलग ही मजा आता है और अगर दिन हो हमारी धरती को सहेजने का यानि पौधे लगाने की फिर तो बात ही अलग है.. बहुत खुशी होती है जब हम न सिर्फ पौधा लगाते हैं बल्कि उसे हर रोज पानी देकर सहेजते हैं और हर रोज उसे बढता  हुए देखते हैं

 

World Environment day | कब मना पहला विश्व पर्यावरण दिवस | Webdunia Hindi

 

read more at webdunia.com

आईए अपनी धरा को रहने लायक बनाए .. पौधे लगाए और उसे सहेजे …

कार्टून – Cartoon -असली खुशी – Happiness is Celebrating Day

 

June 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – दमदार बात- पान मसाला – मोनिका गुप्ता

टैटू गुदवाना और रक्तदानhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-pan-masala-by-monica-guota.wav

क्लिक करिए और सुनिए ऑडियो दमदार बात  पानमसाला

ऑडियो - दमदार बात- पान मसाला - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – दमदार बात- पान मसाला – मोनिका गुप्ता

अगर आपके पास एक मिनट और 45 सैंकिंड हैं तो जरुर सुनिए ये दमदार बात… हो सकता है काम आ जाए .

आज देश में बहुत मुद्दे छाए हुए हैं … जैसाकि नरेंद्र मोदी जी के विदेशी दौरे, मथुरा मे हिंसा के हालात क्यो और कैसे बने,  मानसून और भयकर  गर्मी टापिक तो समझ आ गए हैं बस अब एक ही बात डिसाईड करनी रह गई  है और वो ये कि …कौन सा पान मसाला खाया जाए क्या .. ???

पान मसाला किसलिए … अरे भई … आपको नही पता … !! दमदार लोगों की पसंद होता है पान मसाला….. और तो और कामयाबी की बुलंदी पर ले जाता है पान मसाला क्योकि महक के साथ साथ  दाने दाने मे होता है दम !!…..और अगर ऐसी दमदार चीजे खाएगें तो यकीनन कुछ न कुछ तो दमदार होगा ही अब मैं भी तो चाहूंगी कि मेरा ऑडियो वायरल हो .. है ना !!

और जनाब आप क्या सोच रहे हैं अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अजयदेव गन, गोविंदा जैसे कलाकार भी तो खाते हैं और कुछ तो पान मसाला खाकर दमदार आईडिया भी देते हैं अब्  कुछ न कुछ बात तो होगी …

ओफ बहुत टाईम वेस्ट हो गया आपसे बात करके… जल्दी बताईए विमल खाऊं ,रजनी गंधा, मयूर या पान पराग खाऊ वैसे  राजश्री भी बुरा नही क्योकि उसकी स्वाद में सोच है …  !! यानि काम आसान.. आपके चेहरे से लग रहा है कि आपको मेरी बात अच्छी नही लगी..

सच कहूं तो अच्छी तो मुझे भी नही लगी…वो क्या है ना कि हमे कुछ बातें समझ नही आती… सब कुछ जानते बूझते भी  हम ऐसी चीजो का सेवन करते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं … !!  और तो और टीवी चैनल हो या अखबार् इसे पूरा बढावा देते हैं वो … महज….  विज्ञापन ही नही देते बल्कि प्रोग्राम म्प्रायोजित भी करते है … !!

तो अगर मैं सीधा कहती  कि आप पान मसाला नही खाए तो शायद आपको अच्छा नही लगता इसलिए घुमा फिरा कर अपनी बात रखी है  .. तो क्या सोचा … छोड  रहे हैं ना आप …

ऑडियो – दमदार बात- पान मसाला – मोनिका गुप्ता

ऑडियो – व्यंग्य – गर्मी और हमारे दोस्त जरुर सुनिए

 

 

 

June 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – मानसून और झमाझम बारिश

टैटू गुदवाना और रक्तदानhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-rain-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए मजेदार आपबीती

ऑडियो – मानसून और झमाझम बारिश

अगर आपके पास 2 मिनट और 42 सैंक़िड हैं तो सुनिए ये मजेदार आपबीती …

जबसे खबर सुनी कि मानसून आने वाला है और इस बार  सामान्य से ज्यादा बारिश होगी तो यकीनन मन मयूर नाच उठा कि एक बार फिर सौंधी सौंधी मिट्टी की महक आएगी और किचन गर्मा गर्म टिकी समोसे पकौडे की खुश्बू से भर जाएगा.बारिश में ना सिर्फ भीग कर आनंद लेंगें बल्कि कागज की नाव भी चलाएंगें.. अरे इससे पहले कि आप भी बारिश मे खो जाए जरा ये आपबीती तो सुनिए …

 मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

 

इसे भी जरुर सुनिए

ऑडियो – व्यंग्य – गर्मी और हमारे दोस्त

June 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एच आई वी और रक्तदान के प्रति जागरुकता

एच आई वी और रक्तदान के प्रति जागरुकता

एच आई वी और रक्तदान के प्रति जागरुकता – एच आई वी , रक्तदान के प्रति जागरुकता और सावधान इंडिया – दो तीन दिन पहले सावधान इंडिया के एक एपिसोड में एक महिला को एचआईवी से संक्रमित दिखाया गया. ये पता चलने के बाद उस महिला और पति के बीच काफी अनबन और टेंशन हो जाती है

एच आई वी और रक्तदान के प्रति जागरुकता

बाद में पता चलता है कि महिला को डेंग़ू हुआ था वो अस्पताल में कुछ दिन रही थी तभी उसे खून चढा था और बाद में दिखाया जाता है कि जिस व्यक्ति ने खून दिया था उसे एडस था और वो एक अस्पताल मे आखिरी सांसे गिन रहा था.

एच आई वी , रक्तदान के प्रति जागरुकता और सावधान इंडिया –

Cj3mHiCUgAAHRNb (1)

 

आज टवीटर पर सर्च करते हुए ये आकडे देखे तो लगा कि रक्त जहां जान बचा सकता है वही एक अच्छे खासे हसंते खेलते परिवार में HIV एड्स भी दे सकता है …

बहुत जागरुकता की आवश्यकता है … और सभी को मिल कर जानकारी और जागरुकता फैलानी होगी ताकि रक्तदान noble cause ही बना रहे …

इसलिए रक्तदान करने से भी ज्यादा जरुरी है जागरुकता… जब भी रक्त की जरुरत हो कोशिश रहनी चाहिए कि टेस्टिड ब्लड ही लें ताकि किसी भी तरह का संशय न हो और इसी के साथ साथ जब हम रक्तदान के लिए अपना फार्म भरे वो सही भरे ताकि किसी दूसरे को जिंदगी भर तकलीफ का सामना न करना पडे ..

और सबसे ज्यादा जरुरी है स्वैच्छिक रक्तदान करना

आपको याद होगा कि बच्चन साहब को भी ऐसी दिक्कत का सामना करना पडा था …

रक्तदान और अमिताभ बच्चन – NavBharat Times Blog

इसकी ख़बर उन्हें 18 साल बाद लगी, उनका 75 फीसदी लि‍वर संक्रमित हो चुका है और सिर्फ एक चौथाई हिस्सा ही काम कर रहा है और वो सिर्फ़ 25 फ़ीसदी के सहारे जी रहे हैं। सुनकर बेहद हैरानी और दुख हुआ। सोचने की बात है कि इसमें अमिताभ जी का क्या दोष ? वो बेकसूर होते हुए भी एक ऐसी सजा भुगत रहे हैं जो कसूर उन्होनें कभी किया ही नही।

इस बात में भी कोई दो राय नही कि इन सभी के ऐसे प्रयासों से, जागरुकता की वजह से अनगिनत लोगो की जिंदगियां भी बच रही हैं पर फिर भी रक्तदान के क्षेत्र में हम बहुत पीछे हैं बहुत कार्य करना है, बहुत प्रयास करना है और सफर बहुत लम्बा है …!! डॉक्टर से लेकर ब्लड बैंक और टेक्नीशियन स्टाफ मे पारदर्शिता और हम रक्तदाताओं में जागरुकता जब तक नही आएगी हम उस लक्ष्य को नही जीत सकते जिसमे हम कहते हैं हमारे देश में खून की कमी से कोई नही मरना चाहिए और शत प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदाता हो। read more at indiatimes.com

रक्तदान और अमिताभ बच्चन  (एक खुलासा)    जरुर पढिए

 

June 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अबकी बार घिर गई सरकार

cartoon modi mode by monica gupta

 

मेरा देश, मेरा देश, मेरा देश, बदल रहा है आगे बढ रहा है बेशक खूबसूरत गीत है और गुनगुनाने को भी मजबूर करता है पर हकीकत से कोसो दूर है … एक समय था जब आज से 2 साल पहले नरेंद्र मोदी जी  के मिशन प्रधानंमत्री के लिए जमकर मार्केटिंग की गई  थी और  जगह  सड़क से लेकर टीवी चैनल हों या  अखबारों सोशल नेट वर्किंग साईटस या  इंटरनेट हो  बड़े पैमाने पर मोदी जी का प्रचार किया गया और हर कोई उनके भाषण का अच्छे दिन आने वाले हैं की खुमारी में डूब गया और नतीजा ये निकला कि भारी भरकम बहुमत से मोदी जी आ गए
प्रचार इतना जबरदस्त था कि  दुनिया भर की कई मैनेजमेंट संस्थाएं मोदी के इस प्रचार तंत्र पर शोध करने की तैयारी करने लगी…

फिर बीते साल … और साल … अब न सिर्फ खुमारी टूट रही है बल्कि असलियत भी सामने आ रही है … चक्की में पिस रहा है आम आदमी … महंगाई की मार जस की तस है … टैक्स बढे चले जा रहा है …

मोदी सरकार की उपलब्धियां भी जरुर पढें

अब की बार भी हम जिम्मेदार …

June 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – समाज कार्य और समाज सेवी

टैटू गुदवाना और रक्तदानhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/Audio-social-work-by-monica-gupta.wav

Click here and listen the audio

ऑडियो – समाज कार्य और समाज सेवी

अगर आपके पास 1 मिनट और 55 सैंकिंड हैं तो आप सुनिए ऑडियो मेरी आवाज में  कैसे समाज कार्य करते हैं ये  समाज सेवी …

पिछ्ले  दिनो  कुछ समाज सेवियों से वास्ता पडा. आप सोच रहे होंगे कि ये वास्ता शब्द किसलिए इस्तेमाल किया तो ज्यादा हैरान होने की जरुरत नही. मैं बताती हूं!!

एक समाज सेवी महाशय अपनी कार की बजाय बस या ट्रेन मे सफर करना पसंद करते हैं और अपनी यात्रा के दौरान लोगों को बिस्कुट, चाय इत्यादि भी देते हैं.

आप सोच रहे होगे तो क्या हुआ ये तो अच्छी बात है.अच्छा जी आगे तो सुनिए.. अरे रे रे …  पढिए नही सुनिए ऊपर दिए लिंक को क्लिक करके सुनिए कैसे कैसे समाज सेवी हैं हमारे समाज में..

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

ऑडियो – व्यंग्य – आम बनाम आम आदमी   भी जरुर सुनिए

May 31, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

दो जून की रोटी महंगी हुई

cartoon june by monica gupta

 दो जून की रोटी महंगी हुई

आखिर आदमी को चाहिए क्या…. केवल दो जून की रोटी …. बस किसी तरह दो जून की रोटी यानि दो समय का खाना भले ही यह मुहावरा लगे पर सुनने में अजीब इसलिए लगेगा कि एक जून से दो जून की रोटी महंगी हो जाएगी.सर्विस टैक्स बढ जाएगा  14.5% से बढ़कर 15% हो जाएगा और सर्विस टैक्स बढ़ने से मोबाइल, डीटीएच, बिजली, पानी आदि के बिल, रेस्टोरेंट में खाना, रेल-हवाई टिकट, बैंकिंग, बीमा आदि सेवाएं महंगी हो जाएंगी…

1 जून से ‘दो जून की रोटी’ हो जाएगी महंगी, जानें कहां-कहां पड़ेगी महंगाई की मार |

1 जून से आपके दैनिक लाइफस्टाइल में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। आपको मिलने वाली सेवाएं महंगी होने जा रही है। 1 जून आपकी दो जून की रोटी महंगी होने वाली है। कहने का मतलब ये कि 1 जून से आपको अधिक सर्विस टैक्स चुनाका होगा। दरअसल सर्विस टैक्स 14.5% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है।
Get Ready To Pay More For Cars, Eating Out, Phone Calls etc – Hindi Oneindia

read more at oneindia.com

दो जून की रोटी महंगी हुई

कुछ दिनो पहले एक कार्यक्रम किया था जरा मुस्कुरा दो … और फिर ये गाना कि मेरा देश.. मेरा देश बदल रहा है … !! अब प्रश्न यही उठता है कि क्या वाकई … मेरा देश बदल रहा है ..

ये भी जरुर पढिए …

जरा मुस्कुरा दो – मोदी सरकार के दो साल

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 112
  • 113
  • 114
  • 115
  • 116
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved