Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

October 9, 2015 By Monica Gupta

रावण की लंका – रावण नाराज हैं

रावण की लंका – रावण नाराज हैं. दशानन, लंकाधिपति महाराज रावण  नाराज हैं   उनका कहना है कि हर साल  दशहरे  पर उन्हें ही अहमियत दी जाती है पर इस साल  हम लोगो ने राक्षस और ब्रहम पिशाच को अहमियत दी है और उसी की बाते हो रही हैं जोकि सही नही है… !!!

कार्टून रावण ( मोनिका गुप्ता)

कार्टून रावण ( मोनिका गुप्ता)

रावण नाराज हैं

October 8, 2015 By Monica Gupta

सोच को बदलो

सोच को बदलो

कई बार गूगल सर्च में बहुत अच्छी बाते पढने को मिल जाती हैं और हमारी नकारात्मक  बदलनी शुरु हो जाती है ..

यह भी सच है

ये राहें ले ही जायेंगी मंजिल तक, हौसला रख….
कभी सुना है कि अँधेरे ने सवेरा होने ना दिया..!!!

अपनी रोटी जो दूसरो के साथ बांट कर खाता है उसे भूख की बीमारी कभी नही सताती

positive thought photo

Photo by somnathbhagat84

हमारे जीवन में अगर कुछ निश्चित है तो वह है – अनिश्चितता… !!!

एक सच ये भी है … छोटी सोच वालों की जीभ अक्सर बड़ी होती है …..

सपने और लक्ष्य में एक ही फर्क है सपने के लिए बिना मेहनत की नींद चाहिए और लक्ष्य के लिए बिना नींद की मेहनत !!!!

आंधियों में भी जो दीया जलता हुआ मिल जाएगा
उस दीए से पूछना मेरा पता मिल जाएगा

मंजिल न सही नजरों में अभी

कदमों में अभी रफ्तार तो है !!!

 

जब टूटने लगें हौंसलें तो याद रखना
बिना मेहनत के हासिल कुछ नही होता
ढूंढ लेना अंधेरों में अपनी मंजिल
क्योकि जूगनू कभी रोशनी का मोहताज नही होता

अपने अंदर के अहम को निकाल कर स्वयं को हल्का कीजिए क्योकि ऊंचा वही उठता है जो हल्का होता है !!!

नन्हीं बच्चियों को दो चार किताबें पढने दो साहब

कोख से बच आई हैं दहेज से भी बच जाएंगी

 

 

October 8, 2015 By Monica Gupta

रैली लीला

 

रैली ( मोनिका गुप्ता) रैली ( मोनिका गुप्ता)

 

रैली लीला

रैली का रौला .. रैली लीला है या राम लीला  या महाभारत अबकी बार  बहुत जल्दी शुरु हो गई है  कही आग उगलते नश्तर की तरह चुभते नेताओ के  बयान,  कही अठ्ठाहस करती राक्षसी और पिशाच जैसी हंसी, कही जंगल राज की बात तो कही धृर्त् राष्ट्र की तरह आखॆ बंद किए बैठी कानून व्यव्स्था, तो कही नेता और मीडिया के चक्रव्यूह मे फसंती जनता …

आज के संदर्भ में यक्ष प्रश्न

आज के समय में किसे सुधरना चाहिए
नेता को ( भडकाऊ भाषणों से)
न्यूज चैनलों को (बेसिर पैर की बातों को तूल देने पर )
या जनता को कि जो ये हो रहा है होता रहेगा इसलिए अपना मन खराब न करे…
है कोई जवाब ???

24 घंटे के खबरिया चैनल, एक एक घंटे की बहस और बहस के अंत में बोलेगें कि समय नही है समय खत्म हो रहा है अरे !!!… जब इतना समय लगाया है तो कुछ समय और देकर कम से कम किसी निष्कर्ष पर तो पहुंचों.. हर रोज यही ड्रामा चलता है … दर्शकों को अधर मे छोड कर क्या दिखाना चाह्ते हो अगर, वाकई आप अपने उठाए मुद्दों के प्रति गम्भीर हैं तो हटाओ विज्ञापन जो बहस के दौरान बार बार दिखाते हो … मत लो ब्रेक… लगातार दिखाओ बहस !! पर नही !! ये न होगा आपसे !! बस दिखावा ही करो कि आप जैसा जागरुक और सजग चैनल कोई दूसरा हो ही नही सकता…!!! हुह !!

भेजा फ्राय !!!

 

October 7, 2015 By Monica Gupta

Joy Of Giving

Joy Of Giving

 

Joy Of Giving by Monica Gupta

Joy Of Giving by Monica Gupta

Joy Of Giving

Joy Of Giving सप्ताह चल रहा है और श्राद्द भी चल रहे हैं ऐसे मे सबसे पहले गाय माता को रोटी खिलाई जाती है .गऊ माता को खाना नही बल्कि गऊ माता को खिलाना है असली Joy Of Giving …

October 7, 2015 By Monica Gupta

लेख प्रकाशित

दैनिक भास्कर ( मोनिका गुप्ता)

दैनिक भास्क ( मोनिकागुप्ता)

लेख प्रकाशित

दैनिक भास्कर की पत्रिका मधुरिमा मॆ आज अनुभव के अंतर्गत लेख प्रकाशित हुआ. अनुभव था.हिल स्टेशन यात्रा -एक अनुभव..एक हिला देने वाला अनुभव … जी हां मैने भी की हिल स्टेशन यात्रा… क्या ??? आपको विश्वास नही हो रहा ???

क्या मैं पूछ सकती हूं कि विश्वास न करने की क्या वजह है ??? फोटो ??? ओह … हां !!! ये तो सच है कि  कोई फोटो नही डाली पर इसका मतलब यह भी नही की हम गए ही नही… !!! असल में, कैमरा तो था पर तस्वीरे ली ही नही.. कैमरा बैग में ही पडा रहा.

पूरा पढने के लिए आप क्लिक कर सकते हैं …

हिल स्टेशन यात्रा -एक अनुभव

 

October 6, 2015 By Monica Gupta

नेता जी

नेता जी

बेचारा मरीज…. डेंगू के लिए खून चढवाना है … नेता जी आए हैं रक्तदान करने पर मरीज बिफर गया कि कुछ भी हो जाए भले ही मैं मर जाऊ पर नेता जी का खून नही चढवाऊंगा … बात से पलटना, अंट शंट बोलना ,यू टर्न लेना और अपने कार्य के प्रति ईमानदार नही है ऐसे मे नेता जी का खून अगर उसे चढ गया तो !!! इसलिए ये मरीज मरने को तैयार है पर नेता का खून चढवाने को तैयार नही ….

 

कार्टून नेता जी

कार्टून नेता जी

October 5, 2015 By Monica Gupta

बीफ

बीफ

कार्टून  बीफ ( मोनिका गुप्ता )

कार्टून बीफ ( मोनिका गुप्ता )

बीफ

जिस तरह से बीफ की खबर ब्रीफ में दिखाई जा रही है … दिल बैठा जा रहा है. चाहे न्यूज चैनल हो या नेता सब अपनी अपनी टीआरअपी  बढाने में जुटे है और बेचारी गौ माता पूरी तरह से घबराई हुई है …

 

  ABP News

सवाल उठता है कि क्या बीफ और गौ मांस एक ही शब्द है या फिर इसके जो मायने लगाये जा रहे हैं वो गलत हैं. अगर ठेठ अंग्रेजी संदर्भ में देखें, तो कैंब्रिज डिक्शनरी के मुताबिक बीफ का मतलब होता है मवेशी यानी गाय का मांस. वैसे भी अगर वैश्विक संदर्भ में देखें, तो बीफ को गाय, बैल, सांढ़, बछड़े या बछिया के मांस को परिभाषित करने के लिए ही उपयोग में लाया जाता है. ऐसे में भारत से बड़े पैमाने पर बीफ का निर्यात कैसे होता है, जिसका हवाला दे रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और इसी बहाने हमला कर रहे हैं केंद्र की सरकार पर और उसके अगुआ मोदी पर, ये याद दिलाते हुए कि लोकसभा चुनावों के पहले मोदी खुद पिंक रिवोल्यूशन के नाम पर यूपीए की तत्कालीन सरकार पर हमला बोल चुके हैं.

दरअसल जब भारत में हम बीफ शब्द का इस्तेमाल करते हैं और खास तौर पर निर्यात के संदर्भ में, तो इसका मतलब गाय, बैल, सांढ, बछिया या बछड़े के मांस के निर्यात से नहीं होता, बल्कि इसका अर्थ होता है भैंस के निर्यात से. इस तथ्य की तरफ इशारा खुद केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री निर्मला सीतारामन ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस कर किया. सीतारामन के मुताबिक, भारत से गाय, बैल, सांढ, बछिया या बछड़े के मांस का निर्यात नहीं होता, बल्कि भैंस के मांस का निर्यात होता है. इसी भैंस के निर्यात को आम आदमी तो ठीक, खुद मीडिया भी बीफ एक्सपोर्ट कह देता है, जिसका अर्थ ये लगा लिया जाता है कि भारत से गौ मांस का निर्यात होता है. अगर हम विविध राज्यों के कानूनों को देखें, तो कुछ राज्यों को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में गौ हत्या पर प्रतिबंध है. ऐसे में भला गौ मांस का निर्यात कैसे हो सकता है. यहां तक कि भैंसों के मांस का जो निर्यात होता है, उसमें उनकी हड्डियां तक नहीं होती हैं, सिर्फ और सिर्फ बोनलेस भैंस मांस का निर्यात होता है. Read more…

October 5, 2015 By Monica Gupta

बिहार चुनाव

कार्टून मोनिका गुप्ता

कार्टून मोनिका गुप्ता

 

बिहार चुनाव

बिहार चुनाव सिर पर खडे हैं वही भाजपा को लेकर मोदी जी को लेकर जनता की नाराजगी बढती ही जा रही है .. मोदी जी को लिस्ट थमा दी गई गई है नाराजगी की … वही मोदी जी हैरान परेशान  है और मन बना रहे हैं कि इस बाबत लोगों के विचार आमंत्रित किए जाए …

October 4, 2015 By Monica Gupta

अंधविश्वास और हम

अंधविश्वास और हम

अंधविश्वास और हम – अंधविश्वास के प्रकार अलग अलग हैंं छोटे मोटे अंधविश्वास हो तो कोई ऐसी बात नही पर जहां अंधविश्वास के चलते महिला को डायन करार दे दिया जाता है या बच्चे की हत्या कर दी जाती है ये सरासर गलत है.

अंधविश्वास और हम

एक आंटी फेसबुक पर सारा दिन लगी रहती हैं. कल बहुत उदास सी मिली. पता लगा कि उनकी बेटी को डेंगू हो गया  है वो उदास इसलिए थी कि कल फेसबुक पर उनकी जानकार ने एक देवता की तस्वीर शेयर करने को कहा था कि शेयर करो कृपा बरसेगी पर उन्होने नही की शायद इसलिए बेटी को … !! अरे!! ऐसा नही होता मैने कहा इसी बीच उनके बेटे ने दूसरी लैब से टेस्ट करवाया तो टेस्ट नैगेटिव आया. तब जाकर उनकी जान मे जान आई.

वैसे हम भी कमाल के अंधविश्वासी होते हैं. दादरी के अखलाक की खबर( टाईम्स आफ इंडिया) के मुताबिक कि अखिलेश यादव उनके गांव न जाकर उस परिवार को लखनऊ इसलिए बुलाया कि अंधविश्वास है कि जो सीएम नोएडा का दौरा करता है उसे चुनाव में जीत नही मिलती. अरे !! हार या जीत अपने किए कर्मों से मिलती है ना कि दौरा न करके !!

superstition photo

अंधविश्वास और हम

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई

 

http://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/noida/akhilesh-not-visited-the-bisahada-due-to-noida-jinx/articleshow/49212812.cms

वैसे आपके क्या विचार हैं अंधविश्वास के बारे में …

जरुर बताईएगा…

 

 

October 4, 2015 By Monica Gupta

घर परिवार

घर परिवार 

 

घर परिवार और समय का महत्व

कल शाम एक जानकार से बात हो रही थी.बातों बातों में मैंने  बताया कि एक टीवी पर बहुत ही अच्छा विज्ञापन आ रहा है जिसमे बेटी अपनी मां को बेटी कह कर पत्र लिखती है और उन्हें ब्लड प्रेशर चैक करने की मशीन भेजती है और लिखती है तुम्हें इसकी जरुरत है… तुम्हारी मां … !!पर मेरी इस बात पर वो जानकार उदास हो गईं और बोली कि तुम तो लिखती रहती हो ब्लाग …क्या मेरी बात को लिख दोगी???

मैंने कहा, अरे क्यो नही आप बताईए तो … इस पर वो बोली कि लगभग 40 -45  साल पहले उनकी शादी बहुत अमीर घर मे हुई. हर तरह की सुख सुविधाएं थी. सारा समय किट्टी पार्टी, सोशल वर्क में लगी रही और घर के लिए समय नही दिया. पति वैसे भी ज्यादातर बाहर रहते और उन्होनें दूसरी शादी भी कर ली थी जिसका उन्हें बहुत बाद में पता चला…  बेटा पहली क्लास में हुआ तो मसूरी होस्टल भेज दिया ताकि झंझट ही न रहे… बेटे से मिलने जब भी जाते तो उनके दोस्तों की पूरी फौज जाती ताकि सैर सपाटा और आऊटिंग भी हो जाए…

कभी उसके बालमन को जानने की कोशिश नही की कि उसे भी मेरी, घर की याद आती होगी.. वो भी मेरी गोदी चाह्ता होगा मुझसे लिपट कर रोना चाह्ता होगा. शिकायत करना चाहता होगा … बस अपनी सहेलियों और अपने ग्रुप में मस्त रही और जाने अनजाने बहुत दूर कर लिया मैने उसे अपने आप से … आज वो विदेश में है और शादी कर ली है दो बच्चे भी हैं और खुश है अपनी दुनिया में … आज मैं उसे याद करती हूं मुझे उसकी जरुरत है पर किस मुंह से बुलाऊं … आज बहुत पछतावा है .. काश मैंने उसे समय दिया होता…. काश  उसके बालो पर हाथ फेरा होता….  काश उसे थपकी देकर सुलाया होता तो …आज सब कुछ है मेरे पास पर फिर भी कुछ नही है … बिल्कुल सुनसान है घर … और बेटे की बनाई कुछ तस्वीरे दिखाने लगीं …

भरे हुए गले से वो तस्वीरे दिखाए जा रही थी और मैं अपने आंसुओं को चाह कर भी रोक नही पा रही थी. मैं बस उसका हाथ पकड कर उन्हें सिवाय दिलासा देने के कुछ नही कह पाई और बाहर आकर सोचने लगी कि बहुत जरुरी है अपने परिवार अपने बच्चों को समय देना. ये हमारी सबसे बडी दौलत हैं और इन्हे सहेजना हमारा कर्तव्य… बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए बाहर भेजना कोई गलत नही पर जब वो छुटटियों में घर आए या जब हम मिलने जाए तो पूरा स्नेह दर्शाना बहुत जरुरी है… नही तो जैसे मेरी ये जानकार दुखी हैं और पछता रहीं है और रो रही है वैसे हमे भी इसका सामना न करना पडे… बच्चों का अपने पेरेंट्स और पेरेंटस अपने बच्चों की तरफ लगाव और प्यार सदा बना रहे…

 

घर परिवार और समय का महत्व आपको कैसा लगा …!!! अगर आप भी अपना कोई अनुभव सांझा करना चाहें तो आपका स्वागत है !!!home family photo

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 155
  • 156
  • 157
  • 158
  • 159
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved