Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

May 9, 2015 By Monica Gupta

Cartoon_ Feel Good

Cartoon_ Feel Good  भगवान का लाख लाख शुक्र है कि एक दिन हमारा भी आता है सारा साल खुले मे खडे खडे हम इतने गंदे हो जाते हैं कि कोई हमारी सुध नही लेता पर … 2 अक्टूबर आने से पहले हमारी सफाई और धुलाई हो जाती है .. हे राम !!!

cartoon- feel good - monicaCartoon_ Feel Good नेताओं में माला पहनाने की होड लगी होती है पर पूरे पूरे साल कोई नही पूछता उन्हें…..  मूर्ति मैदान में  खडी खडी गंदी हो जाती है पर जैसे ही कोई जयंती आती है मूर्ति साफ कर दी जाती है इतना ही नही उसके साथ खडे होकर फोटू  करवाया जाता और वो भी मुस्कुराते हुए तो Cartoon_ Feel Good होना ही है …

May 9, 2015 By Monica Gupta

Plants

Plants    कुछ देर पहले मैं  तेज धूप छिपने के बाद पौधों को पानी दे रही थी. अचानक एक गमले में मुझे लगा कि कुछ पौधे चुप चुप से हैं. वैसे वो अक्सर ऐसे नही रहते हमेशा लहराते हुए मिलते हैं. फिर आज क्या … क्या आज गर्मी ज्यादा तेज है … ओह .. तभी ध्यान आया कि आज मैने  उसी गमले से दो  तुलसी के पौधे निकाल कर अपनी सहेली को दिए थे…

plannt Plants

शायद तभी वो अकेलापन महसूस कर रहे होंगें और शायद इसीलिए ही चुप से होंगे. बच्चे भी जब घर से बाहर पढाई या नौकरी के लिए जाते है तब मम्मी पापा को भी कुछ ऐसा ही महसूस होता है पर धीरे धीरे जब उन्हे पता चलता है कि बच्चा ठीक है उसका मन लग गया है  तो वो भी सेट हो जाते है.

मेरा मन नही माना और उसी समय मैं उसी सहेली के घर गई वो पौधे देखने . उसने पौधे को बहुत सम्भाल कर  बरामदे में गमले मे लगा कर रखा था. थे तो वो भी चुप चुप पर मुझे पूरा विश्वास है कि नए वातावरण मॆं वो खुद को जल्द ही ढाल लेंगे और खूब खिल उठेंगें …. इसी सोच मे मैं भी खिल गई …   Plantsplant

May 9, 2015 By Monica Gupta

Record breaking

record break by monica gupta

Record breaking

हर जगह Record breaking की बात हो रही है … बच्चों को इसकी समझ तो है नही इसलिए सचमुच में रिकार्ड तोड दिया और बोला कि लो मैने भी रिकार्ड तोड दिया … अब ऐसे मे मम्मी को समझाए या बच्चे को !!!

May 9, 2015 By Monica Gupta

Indian House wife

cartoon house wifeकार्टून … कोलावैरी डी

 

Indian House wife

एक समय था कि जब वाय दिस कोलावैरी डी  गाने ने सभी को मंत्र मुग्ध कर रखा था… अब आप देखिए न काम वाली बाई भी अपनी मालकिन से कह रही है कि आज दिल बहुत उदास है जरा कोलावैरी गाना चला दीजिए मन बहल जाएगा और बर्तन भी साफ धुल जाएगें  … लो कर लो बात 🙂

Indian House wife

May 9, 2015 By Monica Gupta

शुभ मुहूर्त

cartoon -right time-monica

शुभ मुहूर्त

अब भई … शुभ अशुभ के चक्कर मॆं तो हम सभी रहते हैं तो भला ये भिखारी महाशय किसलिए पीछे रहे … इसलिए कह रहे है जरा एक मिनट रुकिए … अच्छा समय,  शुभ मुहूर्त आने को है

May 9, 2015 By Monica Gupta

कार्टून- क्लर्क लडका

cartoon -clerk boy - monica

क्लर्क लडका

आजकल , तो भई , ईमानदारी का जमाना ही नही रहा … अफसर तो अफसर क्लर्क या बाबू लोग भी सिर से पांव तक रिश्वत मे सराबोर है.. इसलिए क्लर्क लडका ही चाहिए !!

May 9, 2015 By Monica Gupta

महंगाई

cartoon- cost ji- monica

महंगाई

कोई हाल है महंगाई का बस बढती ही जा रही है वही हमारे नेता इस महंगाई डायन को महंगाई जी कहकर सम्बोधित करते हैं हर बात में जी लगाना कोई हमारे नेताओ से सीखे जी 🙂

May 9, 2015 By Monica Gupta

Mandir

Mandir   हे भगवान !!!फिल्मी गानों का असर हम पर इस कदर छाया हुआ है कि हम मंदिर मॆं भी भगवान जी को नही छोड रहें हैं   मंदिर मे गाना …. तेरे मस्त मस्त दो नैन … मेरे दिल का ले गए चैन … अब भगवान जी क्या सोच रहे होंग़ें ये तो भगवान ही जाने … 🙁

cartoon- mandir-monica gupta

Mandir में मंदिर के दो पुजारी फिल्मी गाने की धुन पर मस्त होकर नाच रहे है और मस्त मस्त दो नैन प्रभु जी के बता रहे है… ऐसे में भगवान जी का हैरान होना जायज ही तो है.

May 9, 2015 By Monica Gupta

Pollution

cartoon- pollution-bird

Pollution

Pollution से हम इंसान ही परेशान नही पक्षी भी परेशान हैं ये देखिए पक्षी क्या बात कर रहे हैं   बहुत प्रदूषण है मम्मी … इसलिए मास्क लगाना पडा…. !!!

May 9, 2015 By Monica Gupta

हैप्पी महंगाई

cartoon- price hike-monica

हैप्पी महंगाई

हैप्पी महंगाई सर जी … बाकि अब हम भी मौन हैं

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 203
  • 204
  • 205
  • 206
  • 207
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved