Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

April 24, 2015 By Monica Gupta

लाईव खुदकुशी

लाईव खुदकुशी …

वो तो मीडिया के पास कोई और खबर नही है इसलिए एक ही खबर जंतर मंतर और आम आदमी पार्टी कसूरवार  से चिपके हुए हैं कोई दूसरी खबर आते ही उस पर टूट पडेगी …  फिर तू कौन मैं खामखाह… कौन सा किसान और किसकी आत्महत्या.. !!!

लाईव खुदकुशी किसी व्यक्ति की है या खबरिया चैनलों की कहना मुश्किल है

….किसी के रोने पर टीआरपी, आपतिजनक बयानों को बार बार दिखाने पर टीआरपी .. पूरी तरह से संवेदनहीन है मीडिया.. तस्वीर का एक ही रुख दिखाता है जबकि अगर वो खुद ही जज और  वकील बन कर जनता के सामने खडा  हैं तो तस्वीर के दोनों रुख पेश करने चाहिए  और जहां तक राजनीति की बात है मीडिया मे किस कदर राजनीति हावी है हम सब जानते है…. वाकई ये वो मीडिया नही है जो कभी हुआ करती थी…  अफसोस !!! मिर्च, मसाला , छौक, तडका… कुछ ज्यादा ही हो रहा है … कम डालो ,नपा तुला डालो और ढंग से परोसो भई अन्यथा .. लाईव खुदकुशी होती ही रहेंगी … !!!

April 24, 2015 By Monica Gupta

सोच

सोच

एक जानकार बहुत अमीर हैं और उनकी विशाल हवेली  निर्माणाधीन थी. मैं वहां गई तो उन्होने मुझे कहा कि उपर तक जाकर सारा देख कर आओ. मेरे पूछने पर उन्होनें बताया कि सीढियों पर नही चढ सकते क्योकि घुटनों मॆ दर्द है लिफ्ट अभी लगी नही है. मैं सारा घर देख कर नीचे आ रही थी तो देखा कि पतले दुबले मजदूर कोई सीमेंट की बोरी लेकर उपर चढ रहे थे तो कोई दस दस ईटे … गजब की फुर्ती पाई थी उन मजदूरों ने.

बातो बातों में जानकार ने बताया कि कल मजदूर आपस मे बात कर रहे थे कि मालिक कितना अमीर है इतना आलीशान घर बनवा रहा है जबकि वो सोच रहे थे कि मजदूर कितने सुखी है सुबह से शाम तक आराम से काम करते हैं बीच में अपना टिफिन खाते हैं 1 घंटे की नींद लेते हैं और शरीर इतना मजबूत की भारी भारी सामान भी सीढियों पर ले जाए जबकि उन्हें स्वयं सीढी पर चढने के लिए सहारे की जरुरत होती है और काम का इतना तनाव रहता है कि नींद लाने के लिए भी गोली खानी पडती है.  वो बता रहे थे कि उनके हिसाब से मजदूर ही ज्यादा सुखी है. हालाकि इनका इलाज चल रहा है पर यह बात भी शत प्रतिशत सही है कि ठीक होने के बाद भी वो इतने एक्टिव कभी नही हो पाएगें.

मुझे महसूस हुआ कि वो भीतर से बहुत दुखी है. असल में ये भी सच है कि जो हमारे पास नही होता अक्सर हम उसी की इच्छा रखते हैं. मजदूरों को अमीरी प्रभावित कर रही थी और जानकार को उन मजदूरों का बढिया स्वास्थ्य. देखा जाए तो परेशान हम सब ही है पर अगर सकारात्मक नजरिया रखेंगें तो जिंदगी ज्यादा अच्छे ढंग से जी पाएगे अन्यथा परेशान ही रहेगें… इतने मे मजदूरो की चाय बन कर आ गई और वो सब सुड सुड करके चाय की चुस्की लेने लगे … बाहर निकली तो आंटी खम्भों और दीवार की तराई यानि पानी दे रही थी ताकि वो मजबूत बनें और मैं सोच रही थी कि इतनी इमारते बन गई अब हम उन्ही को मजबूत बनाने के लिए पानी देते हैं जबकि पहले हरियाली के लिए  पौधों को पानी दिया करते थे …

cartoon-building-monica

April 23, 2015 By Monica Gupta

आतंकी भव

cartoon in NBT jail

आतंकी भव

नव भारत टाईम्स मे छपा एक बहुत पुराना मेरा बनाया कार्टून मिला, इसमे पिता अपने बेटे को आतंकी भव का आशीर्वाद दिलवाने लाया है ताकि वो भी अच्छा आतंकी कसाव टाईप बने और जेल मे भी सारे सुख भोगे !!!

April 23, 2015 By Monica Gupta

Live Coverage

Cartoon Navbharat Times-live coverage

Live Coverage

हमारे देश का media मीडिया महान है. Live कवरेज दिखाता रहता है कई बाए ऐसे में किसी का नुकसान हो जाता है तो कई बार किसी का फायदा भी हो जाता है .. अब आप ही बताईए कि इस कार्टून मे नुकसान हुआ या फायदा …

April 23, 2015 By Monica Gupta

कार्टून नव भारत टाईम्स में

 

कार्टून नव भारत टाईम्स में

http://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/eye-witness/-/photomazaashow/8460997.cms

आज नेट पर  कार्टून सर्च करते हुए अपने बनाए कुछ पुराने कार्टून मिले … 🙂  इसमे अलग अलग मुद्दे पर कार्टून बनाए हुए है

cartoon -hawa _monica gupta

कार्टून नव भारत टाईम्स में …

 

 

April 23, 2015 By Monica Gupta

A Day in the लाईफ of India

A day in a life india cartoon

A Day in the लाईफ of India

The Times Of India…ये उन दिनों की बात है जब मैने कार्टून बनाना शुरु किया था और किस्मत देखिए कि तभी एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई A Day in the लाईफ of India

मैने उसमे अपने कार्टून अपलोड करने शुरु कर दिए और बहुत खुशी हुई कि 40 से भी ज्यादा कार्टून short list किए गए … ये मेरा बहुत मनोबल बढा गया 🙂

एक कार्टून की झलक !!! यही वजह है कि आज गूगल सर्च में आप मेरे बनाए सैकडो कार्टून देख सकते हैं

A Day in the लाईफ of India

 

 

April 23, 2015 By Monica Gupta

बाल दिवस

cartoon-baal diwas-monica

बाल दिवस

बाल दिवस यानि चाचा नेहरु का जन्मदिन जिसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है पर किंतु परंतु  पढाई … पढाई … पढाई … !!! आजकल बच्चों पर पढाई का इतना बोझ है कि पूछो ही मत …. बाल दिवस भी पढाई में ही गुजर जाता है ….

बाल दिवस

April 23, 2015 By Monica Gupta

विश्वासघात

cartoon hands monica gupta

विश्वासघात

चुनावों पर हम नेताओ पर कितना विश्वास कर लेते हैं पर ये नेता जीतते ही हमारा विश्वास तोड देते हैं विश्वासघात  करते हैं और हम चाह कर भी कुछ नही कर पाते … अफसोस 🙁

April 23, 2015 By Monica Gupta

Hindi Diwas

cartoon- hindi diwas

 Hindi Diwas

भले ही हम भारत में रहतें हैं और हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है पर हम भी  महान है … अंग्रेजी प्रेम कैसे छोडे… उसे नही छोड सकते … अगर हिंदी दिवस की बधाई देंगें तो वो भी अंग्रेजी में 🙂

आपको भी … HINDI DIWAS TO YOU

Hindi Diwas

April 23, 2015 By Monica Gupta

Google

cartoon-google monica gupta

Google

आजकल हम net  पर इतना बैठने लगे हैं इतना बैठने लगे है कि पेट बाहर निकलता जा रहा है.ऐसे मे घरवालो का नाराज होना भी स्वाभाविक है तभी श्रीमतिजी कह रही हैं कि पेट को काहे Google  गूगल बनाय दे रहे हो !!!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 208
  • 209
  • 210
  • 211
  • 212
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved