Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

April 16, 2015 By Monica Gupta

किसान की दुर्दशा

किसान की दुर्दशा – फसल बर्बाद होने की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे  हैं. उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में 100 से भी ज्यादा किसान खुदकुशी कर चुके हैं जबकि महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों से भी किसानों की आत्महत्या की खबरें लगातार मिल रही हैं।

किसान की दुर्दशा

मीडिया में किसानों की आत्महत्याओं की बातें आ रही हैं, लेकिन मीडिया को इस मुद्दे को लेकर जितना गंभीर होना चाहिए, वह शायद नहीं है। राजनेताओं की लड़ाई में किसान का जो असली मुद्दा है, वह छुप जाता है।  टीवी चैनलों पर बहस में  किसान नहीं, राजनेता नज़र आते हैं।

राजनेता भी किसानों को लेकर बस अपने तरीके से ‘गंभीर’ नज़र आ रहे हैं। कोई रैली के जरिये किसानों का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहा है, तो कोई मुआवजे की बात कर रहा है। प्रधानमंत्री जी  ‘मन की बात’ से लेकर राजनीति के मंच तक किसान की बात कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए मुआवज़ा भी बढ़ा दिया है, जो अच्छी बात है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह मुआवजा किसानों तक पहुंच पाता है। अगर पहुंचता है, तो कितना ???

पिछले ही दिनों ऐसी खबरें आईं कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाक़ों में किसानों को मुआवजे के रूप में 50 से लेकर 200 रुपये तक के चेक दिए जा रहे हैं। सोचने की बात है कि ये मुआवजा है या किसानों के साथ मजाक।

अगर ऐसा ही हाल रहा, तो चाहे कितना भी मुआवज़ा बढ़ा दिया जाए, किसानों का हाल कभी सुधरने वाला नहीं है.. और भविष्य मे कुछ ऐसी खबर भी देखने सुनने को मिल सकती है .

cartoon-kissan suicide -monica gupta

किसान की दुर्दशा

किसान रैली

April 16, 2015 By Monica Gupta

कार्टून दैनिक भास्कर

DB cartoon by monica gupta (2)DB cartoon by monica gupta (1)

 

कार्टून दैनिक भास्कर

16 अप्रैल 2015 को दैनिक भास्कर ,डीबी स्टार, भोपाल से
http://epaper.bhaskar.com/bhopal/120/16042015/mpcg/1/

समय समय पर मेरे बनाए कार्टून प्रकाशित हो रहे हैं .. ये कार्टून दैनिक भास्कर में प्रकाशित हुआ. नेता लोगो को आजकल बाईट देने का बहुत शौक हो रहा है कुछ भी अंट शंट बोल देते हैं और बाद मे sorry sorry करने लगते हैं   ऐसे मे जरा से क्रोधित कुत्ते महाराज ने भी नेता जी को बाईट कर लिया और बडे आराम से बोल दिया sorry… पर नेता जी दर्द से बिलबिलाते ही रह गए !!!

April 16, 2015 By Monica Gupta

आप

cartoon -aap- anti corruption

 

आप

चाहे  आप कुछ भी या  आप माने या न माने पर एक बात झुठलाई नही जा सकती कि इस छोटी सी दिखने वाली झाडू ने राजनीति में भारी बदलाव ला दिया है. जहां हर आम और खास आदमी भ्रष्टाचार से दुखी था और उसे कोई रास्ता भी नजर नही आ रहा था ऐसे मे झाडू ने कमान सम्भाली और जीत हासिल कर के दिखा दिया कि भ्रष्टाचारियों सावधान !!!

वैसे भी अब तो अलग अलग Help line भी बन गई है और तो और जो भी कुछ गडबड होता है सब सोशल मीडिया पर आ जाता है … 🙂

आप

April 16, 2015 By Monica Gupta

26 January

cartoon- 26 january-mahila

26 January

बात जब भी कोई दिवस मनाने की आती है तो हम बढ चढ कर सामने आते हैं और आए भी क्यो ना ये दिन बेहद महत्वपूर्ण है और गर्व करने के है पर दुख तब होता है जब महिला पर अत्याचार होता है और फिर हिदायत दे दी जाती है कि वो घर पर ही बैठे ..

फिर कई बार लगता है कि ये कैसी आजादी है जहां महिला को पिंजरे मे कैद होना पडे. फिर भी 26 जनवरे यानि गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई….

April 16, 2015 By Monica Gupta

Six Pack Abs

cartoon- 6 pack-salman khan

Six Pack Abs

 Six Pack Abs at home…. !!!

कई लोग बात को कहां से कहां ले जाते है सोचा भी नही जा सकता. अब इन महाशय को ही लीजिए .. शराब पी रहे हैं और अखबार मे पढ रहे है … 6 एबस.. अपनी पत्नी को कह रहे हैं कि एब तो उनमे भी  बहुत सारे है पर कोई अखबार उन्हे नही छापता अब उन्हें कौन समझाए कि किस तरह के एब की बात हो रही है 🙂

April 16, 2015 By Monica Gupta

आम आदमी पार्टी

cartoon _public opinion

आम आदमी पार्टी

आप पार्टी बनने के बाद पार्टी मे छिपा भीतरी धमासान भी सामने आया और अरविंद जी यही बोलते रहे कि सब लोग नए है कोई राजनीति भूमि से नही है कोई अनुभव नही है धीरे धीरे समय बीता और पार्टी को सत्ता से जाना पडा. फिर दुबारा पार्टी का धूमधडाके से अगमन हुआ अब पार्टी पर जो    “ऎल” या नौसिखिया की मोहर लगी है अब हटेगी या अब भी वैसे ही लगी रहेगी यही बात अरविंद केजरीवाल भी बता रहे है कि ये भी जनता से ही पूछना पडेगा कि “एल” का निशान लगा रहने दें या हटा दें पर जो हो भीतरी धमासान अभी भी जारी है.

आम आदमी पार्टी

 

April 16, 2015 By Monica Gupta

हिंदी

cartoon _hindi-english

हिंदी

बेशक, हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी है पर इस बात मे भी दो राय नही है कि हम प्राथमिकता आज भी अंग्रेजी को ही देते हैं. हम चाह्ते है बच्चा अच्छे अंग्रेजी स्कूल मे पढे और अच्छी गिटर पिटर  अंग्रेजी बोले . इस कार्टून मे हिंदी, अंग्रेजी को पलडे मे तोलने का प्रयास किया गया है और सच्चाई भी यही है हिंदी का पलडा आज भी अंग्रेजी की तुलना में कमजोर ही है.

April 16, 2015 By Monica Gupta

Please Vote

cartoon _ vote please

Please Vote

पार्टी कोई भी हो सभी नेता वोट की जुगाड मे हैं कि किसी तरह से वोट उन्हें ही मिले. दीवारो पर, सडकों पर , गलियों मे पोस्टर और बैनर लगे नेता हर छोटे बडे के  पास जाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. वही एक भिखारी भाजपा नेता को कह रहा है कि ईश्वर आप का भला करे… कहने का भाव यह है कि वो तो शायद भाजपा के बारे मे ही कह रहा है पर नेता जी का मन शायद AAP का सोच रहा है !!!

April 16, 2015 By Monica Gupta

AAP WINS

cartoon _ aap wins

AAP WINS

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में  रिकार्ड तोड विजय हासिल की. 49 दिनों की सरकार के बाद जनता से फिर फैसला आम आदमी के पक्ष मे सुनाया. अब आम आदमी यानि अरविंद केजरीवाल को अपना विश्वास जनता मे बनाए रखना है .. शुभकामनाएं अरविंद केजरीवाल 🙂

AAP WINS

 

April 16, 2015 By Monica Gupta

Cartoon-Politics

cartoon - politics

Cartoon-Politics

बात चुनाव की हो और दलबदलू का जिक्र न आए … ऐसा भला कभी हो सकता है. नेता वही जो हर बार पार्टी बदले और जनता से वायदे करे. अब इस कार्टून मे नेता जी की पत्नी का दर्द झलक रहा है. नेता जी बेचारे 20 साल से एक ही पार्टी मे है और श्रीमति जी उन्हे फोर्स यानि दवाब डाल रही है कि पार्टी बदल लो ..

सभी ऐसा करते है पर आप नही … मालिश करते हुए नेता जी का ब्रेन वाश न कर दे …Cartoon-Politics

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 213
  • 214
  • 215
  • 216
  • 217
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved