Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Articles

September 24, 2015 By Monica Gupta

सोशल मीडिया और हम

 

social media photo

 

सोशल मीडिया और हम

शोशा सोशल मीडिया का ….

सोशल बनाया … सोशल बनाया … सोशल बनाया आपने … !!!

वैसे एक बात तो माननी पडेगी कि फेसबुक या अन्य सोशल नेट वर्क ने हमें बहुत एक्टिव बना दिया है. पहले जब कोई त्योहार होता तो पापा  या घर के बडे लोग अक्सर कन्नी काटते थे कि मैं जाकर क्या करुगां तुम लोग ही हो आओ.  वही  अब जब से सोशल नेट वर्क सक्रिय हुआ है  पापा लोग खुद जाना पसंद करने लगें हैं और मम्मी  जो हर में कोई भी त्योहार साधारण  घरेलू साडी मे त्योहार मनाती  अब पूरा सज धज के तैयार होकर इसे मनाती है और सभी सपरिवार फोटो खिचवाने के लिए आगे आते हैं इतना ही  नही बच्चे भी चाह्ते है कि  उनकी पूरी फैमिली की तस्वीर हो  इसलिए घर के दादा दादी, नाना नानी बुआ, चाचा सभी मिल कर मनाए ताकि फेसबुक पर ज्यादा  से ज्यादा कमेंटस बटोर सकें  और कोशिश  यही रहती है कि फटाफट फोटो अपलोड कर दें चलिए , इसमें बुरा क्या है … इसी बहाने से ही सही … सब एक तो हो जाते हैं इसलिए थैक्स यू है जी फेसबुक और  अन्य सोशल नेट वर्किंग साईटस का  !!

सोशल बनाया … सोशल बनाया … सोशल बनाया आपने … !!!

सोशल मीडिया और हम

September 24, 2015 By Monica Gupta

गूगल सर्च और कार्टून

गूगल सर्च और कार्टून

आज गूगल सर्च मे मेरे बनाए कुछ दिखाई दिए. बहुत अच्छा लगा …

गूगल सर्च और कार्टून ((मोनिका ग़ुप्ता)

गूगल सर्च और कार्टून ((मोनिका ग़ुप्ता)

September 24, 2015 By Monica Gupta

फेसबुक मित्र

facebook friend photo

 

फेसबुक मित्र

कुछ देर पहले गेट पर घंटी बजी. एक लडकी थी उसने बताया कि वो पीछे वाली कालोनी मे काम करती हैं. निशा दीदी ने भेजा है. मैं खुश हो गई कि शायद नई काम वाली बाई मुझे मिल गई. मैं जैसे ही कुछ बोलने को हुई वो बोली दीदी ने बताया कि आप फेसबुक करती रहती हो. उनका वाई फाई नही चल रहा. आप जरा मेरे दो तीन कमेंट कर दोंगें और फोटो भी बदलनी है.

मैने बाहर जाने का बहाना बना दिया और मना कर दिया. फिर निशा को फोन करके सारी बात पूछी तो वो बोली कि इस काम वाली ने दुखी कर रखा है खुद तो लिखना आता नही english मे… मुझसे ही लिखवाती है शुरु शुरु में तो मुझे बुरा नही लगा अब तो काम छोड कर बैठ जाती है और कभी इस पर कमेंट कभी इस पर लाईक, कभी उसकी यहां फोटो खीचों कभी वहां … इसलिए अब वो उसके आते ही वाई फाई बंद कर देती है … !!

हे भगवान !!! फेसबुक पर भी कौन कैसा है कुछ पता नही चलता … हम समझते कुछ और हैं और निकलता कुछ और !! वैसे आपने तो देखभाल के ही फेसबुक मित्र बनाए होंगें … है ना ??? क्या पता वो भी आपकी फ्रेंड लिस्ट मे … !!! जिसके कमेंट उसकी मालकिन ….. !!!

फेसबुक मित्र के बारे मे आपका कोई अनुभव हो तो जरुर बताईगा !!

September 23, 2015 By Monica Gupta

ऐसा भी होता है

driver

ऐसा भी होता है

कई बार कुछ ऐसा पढने या सुनने को मिल जाता है कि लगता ही नही है कि यह हकीकत है. ऐसा लगता है मानो कोई फिल्मी कहानी है और किरदार अपना अपना काम खत्म कर के चले जाएगे. पर ये हकीकत है.जिसे मै आपको जरुर बताना चाहूगी. बात है सन 2012 की जिसे मैने नेट पर ही पढा था.

 पूना के एक जाने माने industrialist श्री जावेरी पूनावाला हैं और उनका ड्राईवर है देवी दत्तजोकि पिछ्ले तीस सालो से उनके यहां कार चला रहा है.श्री पूनावाला उस समय जरुरी मीटिंग के सिलसिले मे पूना आए हुए थे जब उन्हे पता चला कि उनके ड्राईवर की मृत्यु हो गई है. उन्होने सारे काम रोक कर देवी दत्त के परिवार वालो से विनती की कि वो जरा उनका इंतजार करे और वो तुरंत हैलीकाप्टर से मुम्बई रवाना हो गए. वापिस लौट कर उन्होने उसी गाडी को सजवाया जिसे देवीदत्त चलाया करते थे और उसमे देवीदत्त का पार्थिव शरीर रखवाया और उस गाडी को स्वंय चला कर घाट तक ले कर गए.

जब उनसे पूछा कि उन्होने ऐसा क्यो किया तो उन्होने कहा कि देवीदत्त मे दिन रात उनकी सेवा की. वो उसके बहुत आभारी है जिसके एवज मे वो इतना तो कर ही सकते है.इसके साथ साथ देवीदत्त बहुत गरीबी से ऊपर उठे थे और इन हालातो मे उन्होने अपनी लडकी को सी.ए. बनाया है जोकि तारीफ के काबिल है.
श्री जावेरी ने बताया कि इसमे कोई शक नही कि रुपया तो हर कोई कमा लेता है पर हमे उन लोगो का भी धन्यवादी होना चाहिए जिनका सफलता मे योगदान रहा. उनका ऐसा मानना है और उन्होने वही किया.
वाकई मे,यह मानवता का एक शानदार उदाहरण है जो कुछ ना कुछ सोचने पर मजबूर कर देता है कि ऐसा भी होता है.

September 23, 2015 By Monica Gupta

घरेलू नौकर और चुगली

just think photo

Photo by SodanieChea

घरेलू नौकर और चुगली

कुछ दिन पहले मार्किट में एक जानकार मिल गई. बाते करते हुए वो बोली कि वो भी उसी तरफ जा रही हैं मुझे ड्राप कर देगीं. मै मना न कर सकी. कार ड्राईवर चला रहा था और सारे रास्ते कभी वो अपनी सास की तो कभी अपनी ननदों की बुराई करती रही. बीस मिनट का रास्ता मुझे  दो घंटे का लगा, मेरे असहज होने की दो वजह थी एक तो उनका बुराई करना और दूसरा कार चालक भी सुन रहा होगा. वो भी क्या सोचता होगा अपनी मालकिन के बारे में. मैने एक बार उन्हे इशारा किया कि ड्राईवर सुन रहा है बाद मे बात कर लेंगें  पर मेरी बार अनसुनी कर दी गई और बोलती ही रही.

एक अन्य पडोसन काम वाली बाई के साथ आधा आधा घंटा बतियाती रहती है. सभी घरों का इतिहास खंगालने के बाद चाय पानी पिला कर उसे विदा करती है और ये रोज की बात है. वही एक अन्य महिला सब्जी वाले से सारी बाते करती है. अरे!! आप सब्जी लो और जाओ पर नही ..वो तो उसे ये तक बता देती है कि आज सब्जी नही लेंगें. हफ्ते के लिए बाहर जा रहे हैं. किसी के समझाने पर नही उसे तब समझ आया जब घर पर चोरी हो गई.

आज माहौल ऐसा नही है. समय बहुत बदल गया है. चाहे मालिश करने वाला हो,काम वाली बाई हो, माली हो या घरेलू नौकर अपने दुखडे उनके आगे न रोए तो बेहतर….. अपनापन दिखाए और प्यार से रखे पर अपने ही परिवार के सदस्यों की बुराई उनसे न करें  … क्योकि एक बार उन्हें भनक लग गई ना तो वो उसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं बेशक अपवाद भी हैं पर बहुत कम इसलिए बहुत समझ कर रहने की आवश्यकता है … वैसे आप तो ऐसे नही होंगें … अगर हैं तो जरा नही बहुत सोचने की दरकार है… बाकि आप खुद भी समझदार हैं … है ना !!!

घरेलू नौकर और चुगली कैसा लगा ??? जरुर बताईगा !!! यदि आपका कोई अनुभव भी हमसे सांझा करना चाहे तो भी आपका स्वागत है !!

 

September 22, 2015 By Monica Gupta

शराब और लडकियां

 

शराब और लडकियां

आज सुबह टीवी पर खबर देख कर मन खराब हो गया. अरे नही !! किसी  नेता के  बड बोले बयान नही देखे ?? उनसे तो मनोरंजन होता है मन खराब नही होता.. असल में, सुबह खबर देखी कि महिला शराब पी कर हंगामा कर रही थी और बहुत अंट शंट  बोल रही थी. खबर एक नही बल्कि तीन तीन थी. दो खबर देरहादून की थी और एक मुम्बई की. एक ने तो हद ही कर दी थाने में ही पुलिस के सामने  बोतल गटक रही थी. मेरा तो देख कर ही सिर शर्म से झुक गया … हे भगवन !! क्या होगा इस देश का !!  मुझे याद आई आज से तीन साल पहले की बात.. नेट पर एक फोटो देखी जिसमे तीन चार महिलाए बीयर की दुकान के बाहर खडी है और दो बीयर पी रही है.. मैने उस समय यह सोच कर सिर झटक दिया कि  ये सब ट्रिक होगी फोटोग्राफी की.. ऐसे थोडे ही ना होता है …

इसी बात के कुछ समय बाद लंच के लिए दिल्ली के जान माने होटल में गए. हमारे सामने एक यंग लडका लडकी आ कर बैठे. सामने ही बैठे  थे इसलिए उनकी आवाज भी साफ आ रही थी. लडकी ने वेटर से पहले शराब मगवाई.  फिर दोनो ने पी. हालाकि लडका बार बार मना कर रहा था.  लडकी ने दूसरी बोतल भी मगवाई. मुझे यह देख कर गुस्सा आ रहा था. इस पर मुझे  ही डांट भी पड गई कि कौन सी दुनिया में रह रही हो मोनिका .. ये तो यहां आम बात है … तू खाना खा आराम से … !!! थोडी देर में लडकी की आवाज ज्यादा तेज हो गई . लडका उसे कुछ समझा रहा था था और फिर  लडका  टुन्न हुई  लडकी को पकड कर  बाहर ले जा रहा था.

अगर ये कुछ साल पहले की बात है तो यकीनन अब तो बहुत तरक्की हो गई होगी  so called समाज में … लडकियां  और भी आगे निकल गई होगी… हैरानी की बात तो ये है कि अगर इस बारे मे हम टोके तो हम ओल्ड फैशन हैं. और अगर लडकी खुद बहक जाए और भगवान न करे इसके साथ कुछ गलत हो जाए तो उम्मीद करते हैं कि हम मोमबती ले कर सबसे आगे आए..

हैरानी है कि जहां बहुत गांव की महिलाए शराब की दुकान बंद करवाने के लिए धरने पर बैठी रहती है और समाज के ठेके दारों से भिड भी जाती हैं वही समाज का एक तबका ऐसा शर्मनाक भी है ..

          !!drink 1                                drink2

बेशक, बहुत पढ लिख गई हैं  लडकियां ,अपने पैरो पर खडी हो गई हैं पर प्लीज  शर्म करिए … अपनी मर्यादा न लांघे !!!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 191
  • 192
  • 193
  • 194
  • 195
  • …
  • 252
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved