Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Cartoons

June 3, 2015 By Monica Gupta

मैगी बनाम भ्रामक विज्ञापन

 

cartoon advt by monica guptaमैगी बनाम भ्रामक विज्ञापन

बहुत शोर आ रहा है कि अमिताभ बच्चन , माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा जिन्होने मैगी के विज्ञापन मे काम किया है उनके  खिलाफ एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए. सही बात ये होनी चाहिए कि जो भी भ्रामक विज्ञापन करता या दिखाता है जरुर कार्यवाही होनी चाहिए पर उनसे पहले उन पर होनी चाहिए जो यह विज्ञापन चलाते हैं और बार बार चलाते हैं … बहुत दुख का विषय है कि एक तरफ चैनल पर मैगी मे पाए जाने वाले जहरीले तत्वों को लेकर बहस चल रही है वही चैनल वाले विज्ञापन अभी भी बंद नही कर रहे. अभी भी ये विज्ञापन चल रहे हैं ऐसे एफ आई आर उन सभी पर बनती है जो जनता को  विज्ञापनों के माध्यम से भ्रमित करते हैं.  इसमे चाहे  राजनीति पार्टी ही क्यों न हो . इसके लिए उनकी भी जवाब देही होनी चाहिए मात्र अमिताभ बच्चन, माधुरी और प्रीति जिंटा को ही बलि का बकरा क्यों बनाया जाए … पहले औरों का निबटान होना चाहिए  हयं !!!

 

दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी को अब हर मिनट नई परेशानी से जूझना पड़ रहा है। देश भर में मैगी नूडल्स के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। केरल में सरकारी दुकानों से मैगी हटाने के आदेश दिए गए हैं, वहीं हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल में मैगी के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

दिल्ली में भी मैगी के 13 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 10 फेल रहे.

मैगी नूडल्स का विज्ञापन करने की वजह से एफआईआर में अपना नाम आने के बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज कहा कि वह किसी उत्पाद का विज्ञापन करते समय या किसी कंपनी का प्रचार करने में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हैं.

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से पहले मैगी नूडल्स के विज्ञानों में अमिताभ दिखा करते थे. बच्चन ने कहा कि उन्होंने खुद के बचाव के लिए अपने अनुबंध में विशेध प्रावधान जोडवा रखा है. इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर 72 वर्षीय बच्चन ने कहा, मैंने नेस्ले से यह पूछा था कि क्या यह सही है और क्या वे इसके बारे में निश्चित हैं. मैंने अनुबंध में एक प्रावधान भी शामिल किया है जिसमें मैंने कहा कि मुझे उम्मीद है, यदि कुछ होता है, तो आप लोग मेरा बचाव करेंगे. मेरा अनुबंध पूरा हो चुका है और अब मैं मैगी के लिए विज्ञापन नहीं कर रहा हूं.

बिग बी ने कहा कि सेलिब्रिटी के रुप में उनका नाम विवादों में घसीटा जाता है जिसकी वजह से वह सावधानी बरतते हैं. उन्होंने सीएनएन-आईबीएन से कहा, जब भी कुछ खाने का सामान होता है, तो मैं उसे देखने का प्रयास करता हूं क्योंकि उनको लेकर हमेशा काफी विवाद रहता है. यदि आप सेलिब्रिटी है, तो आपको विवादों में घसीटा जाता है.

फिलहाल इस ब्रांड का चेहरा माधुरी दीक्षित हैं. मैगी के विज्ञापन में पोषक तत्वों के बारे में दावे को लेकर माधुरी को ही हरिद्वार के खाद्य एवं दवा प्रशासन से नोटिस मिला है. 48 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विट किया है, मैंने बरसों तक मैगी नूडल्स का आनंद लिया है. हालिया रिपोर्टों के बाद मैं काफी चिंतित हूं और नेस्ले की टीम से मिली हूं.

मैगी विवाद पर अमिताभ बच्चन की सफाई

मैगी विवाद पर अमिताभ बच्चन की सफाई, कहा-विज्ञापनों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतता हूं See more…

वही जाने माने हीरो ऋषि कपूर ने भी टवीट किया है यदि माधुरी दीक्षित दोषी हैं तो उसी तर्क से टीवी चैनल, रेडियों और होर्डिंग लगाने वाले सभी दोषी हैं.

June 2, 2015 By Monica Gupta

ये तो बस शुरुआत है

cartoon Taक्ष् by monica guptaये तो बस शुरुआत है

तोहफा

सेवा कर की दर में बढ़ोतरी पर खेद प्रकट हुए कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताते हुए कहा कि भाजपा नीत एनडीए सरकार ने लोगों को वर्षगांठ पर यह तोहफा दिया है.

पार्टी प्रवक्ता राजीव गौडा ने कहा, मोदी सरकार को पिछले हफ्ते एक साल हुआ लेकिन भारत के लोगों को उनकी वर्षगांठ का तोहफा आज से मिलना शुरु हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम सब बहुत बढ़े हुए और अवांछित 14 प्रतिशत सेवा कर का भुगतान करने जा रहे हैं और इसके अलावा उनके रास्ते में कई अन्य उपकर भी हैं. उन्होंने खेद व्यक्त किया कि सरकार मंहगाई कम होने के बारे में बातें करती है और सेवा कर में यह बढ़ोतरी महंगाई को और बढ़ायेगी. साथ ही अर्थव्यवस्था के हर पहलू पर इसका असर पड़ेगा, खासतौर पर सेवा क्षेत्र को जो पूरी अर्थव्यवस्था का 50 फीसदी से ज्यादा है.

See more…

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने सरकार के एक साल पूरा होने पर विदेश नीति की दशा, दिशा और उपलब्धियों का ब्योरा देने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि अब विदेश नीति तीन कसौटियों पर परखी जा रही है – संपर्क, संवाद और परिणाम। पिछले एक साल में 101 देशों से संपर्क-संवाद साधा गया है और नया मंत्र है – विकास के लिए कूटनीति का। इसके साथ ही विदेश नीति के मामले में पीएम मोदी की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि ‘अतिसक्रिय’ प्रधानमंत्री होना कोई ‘चुनौती’ नहीं ….

See more…

खैर, पक्ष और विपक्ष के अपने अपने फंडे हैं पर सोच इस बात की है क्या वाकई में देश की आम जनता इससे प्रभावित हुई है क्या टैक्स महंगाई और भी कई बातों के चलते आम आदमी अपने सफर मे suffer  तो नही कर रहा …

June 1, 2015 By Monica Gupta

गर्मी और मेकअप

हम महिलाओ को सहने सवरने का बेहद शौक होता है पर जब बात गर्मी की हो तो त्राहि माम त्राहि माम अब आप खुद ही देखिए कैसे महिलाए चेहरा ढक कर बाहर निकलती है ऐसे में लिपस्टिक , पाऊडर और लाली चेहरे पर कैसे लगाएगी.

आज इस दुकानदार का सबसे बडा दुख यही है कि कोई महिला आ ही नही रही मेकअप का सामान खरीदने

दोपहर की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। महिलाए और छात्राएं हिजाब पहन कर घर से निकल रही हैं। इस बीच शीतल पेय की बिक्री बढ़ गई है। सॉफ्ट ड्रिंक के अलावा गन्ने और बेल के शरबत की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। बेल का शरबत सबसे लोकप्रिय पेय बन गया है।

make upवो सब भी ठीक है पर जल्द  से जल्द गर्मी कम हो ताकि महिलाए मेकअप की खरीददारी करने आ सकें

May 31, 2015 By Monica Gupta

महंगाई

money

महंगाई

महंगाई, महंगाई  !!!! आम आदमी के लिए जीना मानो दूभर होता जा रहा है … कोई बचत करे तो तब करे जब कुछ बचे … यहां तो सैलरी आते ही…  इसका बिल उसका बिल, दूध, बिजली, पानी, पैट्रोल , फीस, आदि भरते भरते जेब खाली हो जाती है… बेचारे पिगी बैंक का हाल आप देख ही रहे हैं

मध्यम वर्ग की लगभग आधी आबादी ने फलों पर किए जाने वाले खर्च का कम कर दिया है या फलों का उपभोग छोड दिया है। जी हां, ऎसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि बेमौसम बरसात के कारण पैदावार घटने से पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने और बिचौलियों की बढती भूमिका के कारण बाजार में इस वर्ष आम, केला, अंगूर और सेब जैसे फलों की कीमतों में पिछले वर्ष के इसी सीजन की तुलना में 45 फीसदी तक की बढोतरी हुई है जिसके कारण मौसमी फल आम जनता की पहुंच से दूर हो गए हैं.

news vegetable and fruit rates high in market must read

Read more…

List of products to get costlier from June 1

नई दिल्ली। हर महीने की एक तारीख का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 1 तारीख का आमतौर पर मतलब होता है तनख्वाह आना। लेकिन, 1 जून यानी सोमवार को आपकी जेब भारी नहीं हल्की होगी। ऎसा इसलिए क्योंकि आपको मंहगाई का झटका लगने वाला है। सर्विस टैक्स की बढी दरें एक जून से लागू हो जाएंगी। सोमवार से 14 प्रतिशत सर्विस टैक्स देना होगा। इसमें एजुकेशन सेस भी शामिल होगा। अभी सर्विस टैक्स 12 प्रतिशत है। एजुकेशन सेस मिलाकर यह 12.36 प्रतिशत होता है। लेकिन एक जून से होटल में रूकना-खाना, गाडियां, मूवी टिकट की ऑनलाइन बुकिंग, मैरिज वेन्यू, केबल सर्विस, रेल और हवाई यात्रा समेत कई सेवाएं महंगी हो जाएंगी। निगेटिव लिस्ट में शामिल एग्रीकल्चर, मेडिकल, समेत 16 सेवाओं की कीमत में बदलाव नहीं होगा। इससे सरकार की कमाई में 25 फीसदी तक बढोतरी होगी। इस साल 2.09 लाख करोड रूपये मिलेंगे। पहले 1.68 लाख करोड कमाई का अनुमान था। ये सब भी होंगे महंगे-होटल में रूकना-खाना। -वाहन खरीदना। -मूवी टिकट की ऑनलाइन बुकिंग। – मैरिज वेन्यू। -केबल सर्विस। -कुरियर, एप बेस्ड कैब सर्विस। -ब्यूटी पार्लर-सैलून में मसाज। -प्लास्टिक बैग, बोतलबंद पानी। -म्यूजिक कंसर्ट, थीम पार्क। -इंश्योरेंस प्रीमियम भी होगा महंगा। -रेल और हवाई यात्रा समेत कई सेवाएं होगी महंगी। जानें, कितना पडेगा असर-1000 का टिकट 5 रूपए महंगा होगा। -1000 के खाने पर 49 रू. ज्यादा लगेंगे। -1000 रू. के मोबाइल बिल पर 16 रू. ज्यादा। List of products to get costlier from June 1 Read more…

कुल मिला कर इस महंगाई का कोई न कोई समाधान जरुर निकलना चाहिए अन्यथा …

May 30, 2015 By Monica Gupta

फेसबुक टैग

 

hang

फैसबुक टैग  कुछ देर पहले फेसबुक चैक किया खुशी का  ठिकाना नही रहा जब देखा कि 30 मोटिफिकेशन आई हुई थी. जल्दबाजी में फेसबुक खोलना चाहा पर शायद नेट वर्क स्लो था. सोच रही थी कि ना जाने किस पोस्ट पर क्या क्या कमेंट आए होंगे… खैर कुछ देर बाद नेट चला और फेसबुक खोला तो मेरी पोस्ट पर कोई कमेंट नही था अलबत्ता जिस महाशय ने  50 लोगो के साथ मुझे भी टैग किया हुआ था  उन्ही में बात चीत चल रही थी. हे भगवान !!!

बेशक, फेसबुक दिन-दिन हमारी दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है।हम  लोग हमेशा अपने दोस्तों तथा नाते-रिश्तेदारों के सम्पर्क में रहना चाहते हैं। इसके लिए वे हमेशा कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। कई खास मौकों  पर लोग फोटो भी शेयर करते हैं और  फोटो शेयर करते वक्त कई लोग दोस्तों को  फोटो के साथ टैग कर देते हैं। अरे भई हमे क्यो बकरा बनाते हो … हमे बक्शो…

यहाँ तक तो ठीक है, लेकिन कई बार लोग ऐसी फोटो अपलोड करके हमें टैग कर देते हैं जो हमें बिल्कुल पसंद नहीं होते। कई बार तो एक ही साथ पचास पचास लोगों को टैग कर देये हैं अब उन्हें अनटैग करें तो मुसीबत न करे तो उनकी सारी पोस्ट झेलनी पडती है …  उन्हे बहुत बार समझाया भी जाता है पर उनके कानों पर से जूं तक नही  रेंगती … ऐसे मे कई बार मन करता है कि टैग करने वालो को तो फांसी ही दे देनी चाहिए…

 

कुछ उनकी भी सुनें ….

द टैगकर्ता- ये फेसबुक पर पायी जाने वाली सबसे खतरनाक किस्म की प्रजाति है. ये फेसबुक पर पोस्ट-वोस्ट नहीं लिखते. बस हर दिन सौ-पचास फोटो अपलोड करते हैं- फूल, नदी, जानवर, सेलेब्रिटी, देवी-देवता, उपदेश इत्यादि की. गूगल इमेज सर्च को ये दुनिया के लिए वरदान मानते हैं. ये बड़े भोले किस्म के जीव होते हैं.  ये हर फोटो में सौ-पचास लोगों को टैग करते हैं. इनको लगता है कि जो महान और ख़ूबसूरत फोटो इन्होने अपलोड की है उसे सबको दिखाना इनका कर्तव्य है. अब लोग लापरवाह हैं, कहीं भूल जाएँ देखना; तो इसलिए ये उनको टैग कर देते हैं. कभी-कभी तो ये अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो में सौ-दो सौ लोगों को टैग कर देते हैं. See more…

 टैग के मामले में ,कुल मिलाकर यही समझ आता है कि उन्हें तो समझ आना मुश्किल ही नही नामुमकिन है इसलिए जनता की अदालत उन्हे सजाए  मौत का हुक्म देती है …

May 29, 2015 By Monica Gupta

Twitter

cartoon bird

Twitter … Twitter … हर कोई सोशल नेट वर्किंग साईट पर लगा टवीट किए जा रहे है पर रियल लाईफ में  tweet सुनना ही भूल गए. अब अगर आपको भी ये टवीट सुनना है तो घर की छत पर या आंगन में पानी से भरा बर्तन रखना पडेगा … सच मानिए भरी झुलसती गरमी मे जब पक्षी टवीट टवीट  करते आएगें तो दिल को सुकून मिलेगा … भई मुझे तो उस टवीट से अच्छा ये टवीट लगता है 🙂

 

PM Narendra Modis one year Twitter record: 8.5 million followers

Prime Minister Narendra Modi has garnered close to 8.5 million followers on Twitter in the span of one year, statistics from the popular micro-blogging network showed. The figures are an indicator of the Prime Minister’s efficacy on social media websites where he is very active. PM Modi remains the third-most followed world leader on Twitter after US President Barack Obama and Pope Francis. See more…

Twitter हो या सोशल मीडिया की कोई भी साईट … अच्छा है जुडे रहना चाहिए पर पक्षियों को भी पानी और दाना देते रहेंग़ें तो बहुत बेहतर होगा…

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 48
  • 49
  • 50
  • 51
  • 52
  • …
  • 75
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved