Please Vote
Please Vote
पार्टी कोई भी हो सभी नेता वोट की जुगाड मे हैं कि किसी तरह से वोट उन्हें ही मिले. दीवारो पर, सडकों पर , गलियों मे पोस्टर और बैनर लगे नेता हर छोटे बडे के पास जाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. वही एक भिखारी भाजपा नेता को कह रहा है कि ईश्वर आप का भला करे… कहने का भाव यह है कि वो तो शायद भाजपा के बारे मे ही कह रहा है पर नेता जी का मन शायद AAP का सोच रहा है !!!
AAP WINS
Cartoon-Politics
Cartoon-Politics
बात चुनाव की हो और दलबदलू का जिक्र न आए … ऐसा भला कभी हो सकता है. नेता वही जो हर बार पार्टी बदले और जनता से वायदे करे. अब इस कार्टून मे नेता जी की पत्नी का दर्द झलक रहा है. नेता जी बेचारे 20 साल से एक ही पार्टी मे है और श्रीमति जी उन्हे फोर्स यानि दवाब डाल रही है कि पार्टी बदल लो ..
सभी ऐसा करते है पर आप नही … मालिश करते हुए नेता जी का ब्रेन वाश न कर दे …Cartoon-Politics
चुनाव
चुनाव
आमतौर पर हम चाह्ते हैं कि हमारे पास कोई जादुई चिराग हो और हम उससे जो भी मांगें वो हमे दे… पर ये इच्छा तब पल्टी मार जाती है जब चुनाव नजदीक होते है क्योकि हम लोगो की मानसिकता यही होती है कि चुनाव के समय उम्मीदवार का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जाए वही उम्मीदवार भी वोट की चाह मे जनता जनार्दन को खुश करने मे ही जुटा रहता है.
यह कार्टून भी यही कुछ दिखा रहा है क्योकि अब चुनाव आ गए हैं और जिन्न की कोई जरुरत नही … अब तो उम्मीदवार ही जिन्न की भूमिका निभाएगें … हम्बै 🙂
चुनाव
CCTV Media
CCTV Media
ये कैमरा अपने ब्लाग पर लगा रखा है इसलिए जरा ध्यान से !!!
बेशक CCTV कैमरा लगाने का मकसद है लोगों में इस बात का मनोवैज्ञानिक डर पैदा करना कि अगर उन्होंने गड़बड़ की तो उनकी पहचान आसानी से हो जाएगी. जैसाकि अगर कोई व्यक्ति चलती ट्रेन में तोड़ फोड़ करता है तो कैमरे पर यह सब रिकॉर्ड हो जाता है. बाद में वीडियो से उसकी पहचान कर पुलिस अहम जानकारी निकाल सकती है.
पर यह भी सही है फोटो खिचवाते समय हम स्माईल जरुर देते हैं और अगर हर समय कैमरे की निगरानी मे रहेंगें तो स्माईल तो बनती है ना इसलिए आप भी इस समय सीसीटीवी की निगरानी में हैं तो Smile please…
CCTV Media
- « Previous Page
- 1
- …
- 61
- 62
- 63
- 64
- 65
- …
- 75
- Next Page »













