क्या खाना चाहिए क्या खायें और क्या नही अक्सर हमें इसकी जानकारी नही होती यानि खाने के सही कॉम्बिनेशंस की जानकारी होना भी बहुत जरुरी होता है
क्या खाना चाहिए – डाइट कैसी हो – डाइट चार्ट
Information of right food combinations यानि खाने के सही कॉम्बिनेशंस की जानकारी होनी बहुत जरुरी है. Healthy diet या खाना क्या खाऎ. उससे भी ज्यादा जरुरी है कि क्या चीज किसके साथ खाई जाए ताकि नुकसान न करे…
तो किसके साथ क्या खाया जाए ?
क्या खाना चाहिए और खाने के सही कॉम्बिनेशंस की जानकारी कैसे होगी . आज मेरी सहेली मणि बता रही थी कि थायराइड के मरीजों सोया प्रोडक्ट्स, फूलगोभी, ब्रोकली एवं पत्ता गोभी नही खानी चाहिए. मेरे लिए जानकारी नई थी इसलिए सोचा नेट पर सर्च करते है पर नेट पर सर्च करते करते मैने पढा कि बैलेंस्ड डायट के साथ साथ खाने के सही कॉम्बिनेशंस की जानकारी भी जरूरी होनी चाहिए यानि किस-किस चीज को एक साथ खाना चाहिए और किस-किस को नहीं खाना चाहिए क्योकि अक्सर एक ही वक्त के खाने में कुछ चीजें एक साथ खाना कई बार फायदे की बजाय नुकसानदेह हो सकती है।
अच्छा खाना उसे कहा जाता है जिसमें घी हो, हल्का और आसानी से पचने वाला हो और थोड़ा गर्म हो। इस तरह का खाना पाचन बढ़ाता है, पेट साफ रखता है, शरीर का पोषण करता है और आसानी से पच जाता है
दूध और दही दोनों की तासीर अलग होती है। दूध में मिनरल और विटमिन्स के अलावा लैक्टोस, शुगर और प्रोटीन होते हैं एक साथ नही लेना चाहिए … अगर दोनों को खाना ही है तो दोनों के बीच घंटे-डेढ़ घंटे का फर्क होना चाहिए।
फलों में अलग एंजाइम होते हैं और दही में अलग। इस कारण वे पच नहीं पाते। इसलिए दोनों को साथ लेने की सलाह नहीं दी जाती। फ्रूट रायता बेशक अच्छा तो लगता है पर इसे लेने से बचना चाहिए .
संतरा और अनानास जैसे खट्टे फल तो दूध के साथ बिल्कुल नहीं लेने चाहिए। व्रत वगैरह में बहुत से लोग केला और दूध साथ लेते हैं, जोकि सही नहीं है। केला कफ बढ़ाता है और दूध भी कफ बढ़ाता है। दोनों को साथ खाने से कफ बढ़ता है और पाचन पर भी असर पड़ता है।
परांठे या तली-भुनी चीजों के साथ दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि दही फैट के पाचन में रुकावट पैदा करता है. दही खाना ही है तो उसमें काली मिर्च, सेंधा नमक या आंवला पाउडर मिला लें। हालांकि रोटी के साथ दही खाने में कोई परहेज नहीं
जो लोग चिकन खाते हैं इन्हें चिकन के साथ जूस या मिठाई नही खानी चाहिए.
कोल्ड ड्रिक के एक दम बाद या पहले पान मसाला नही खाना चाहिए क्योकि इन दोनो के मिश्रण से साईनाएड बनता है … जोकि जहर ही है.
दही और मछ्ली या फिर प्याज और दूध भी एक साथ सेवन करने पर नुकसान देते हैं
आलू चावल का कॉम्बिनेशंस भी शरीर को नुकसान देता है. इससे अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है.
यह भी पढा कि संतरा और केला एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि खट्टे फल, मीठे फलों से निकलने वाली शुगर में रुकावट पैदा करते हैं, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है। साथ ही, फलों की पौष्टिकता भी कम हो सकती है।
पानी बेहतरीन पेय है, लेकिन खाने के साथ पानी पीने से बचना चाहिए। खाना लंबे समय तक पेट में रहेगा तो शरीर को पोषण ज्यादा मिलेगा। अगर पानी ज्यादा लेंगे तो खाना फौरन नीचे चला जाएगा।
जहां तक प्याज लहसुन की बात है इसे रोजाना खाना चाहिए. लहसुन फैट कम करता है और बैड कॉलेस्ट्रॉल घटाकर गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इसमें एंटी-बॉडीज और एंटी-ऑक्सिडेंट गुण होते हैं। प्याज से भूख बढ़ती है और यह खून की नलियों के आसपास फैट जमा होने से रोकता है। लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी एलर्जी का मुकाबला अच्छे से किया जा सकता है। लहसुन और प्याज कच्चा या भूनकर, दोनों तरह से खा सकते हैं। लेकिन लहसुन कच्चा खाना बेहतर है।
बेशक, लहसुन अच्छा है पर बहुत लोग इसकी महक से ही दूर भागते हैं …
डाईट चाट – वजन कम करना – Monica Gupta
डाईट चाट – वजन कम करना ये वजन कम करना नही आसान… मोटू, गोलू मोलू , गोल मटोल नाम भले ही हमें बचपन में प्यारे लगते हो पर बडे होते होते हम अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरु कर देते हैं जहां लडकिया अपनी साईज जीरो पर ध्यान देने लगती हैं वही लडके भी स्मार्ट … monicagupta.info
वैसे आपके क्या विचार हैं इस लेख के बारे में जरुर बताईगा !!
Photo by USDAgov
Leave a Reply