Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मन की बात

June 22, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

मेरे मन की बात ये है

 जिंदगी जिंदादिली का नाम है

मेरे मन की बात ये है … कोई मन की बात कहता या सुनता है तो जहन में मोदी जी का नाम आना स्वाभाविक है. कल योग  दिवस के दौरान बरसात हुई तो मोदी जी ने कहा कि योग के फायदे तो जानता हूं पर योग मैट का फायदा आज पता चला कि बारिश आ जाए तो छ्तरी बन सकता है … सुनकर हंसी आ गई … वाकई …

मेरे मन की बात ये है

लगातार हो रही बारिश को लेकर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने चुटकी ली कि बारिश आ जाए तो योग मैट का कैसे प्रयोग हो लोगों ने बता दिया है. 

वैसे एक बात तो माननी पडेगी कि मोदी जी निसंदेह अन्य नेताओ से अलग है… उसका कारण ये है कि नेताओ ने प्रोजेक्ट तो बडे बडे चलाए पर जमीनी स्तर पर खुद उतर कर काम नही किया वहीं मोदी जी ने न सिर्फ स्वच्छता अभियान के दौरान झाडू पकडी वही सेहत को लेकर भी जागरुक बनाने का भरसक प्रयास किया …

जिसका जीता जागता उदाहरण है योग दिवस … वो अलग बात है कि लोगो में जगरुकता किसी भी क्षेत्र में नही आ रही … पता नही वो सचेत नही है या सोच ये है कि हम तो किसी अन्य पार्टी से हैं तो हम किसलिए उनका समर्थन करें …

पर कार्य तो किया है चाहे वो नोट बंदी का हो, लाल बत्ती कल्चर का बंद करना  हो  , स्वच्छता का मामला हो या सेहत से जुडा … !!बेशक बहुत बातें नापसंद भी हैं … !! पर पर पर …

जिस नेता की जो बात अच्छी लगे उसका समर्थन जरुर करना चाहिए क्योकि ऐसा करने से हमारा देश आगे बढता है और हमारा नाम होता है !! चाहे वो केजरीवाल जी हों, राहुल बाबा हों या कोई अन्य नेता …

April 7, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

मन का विश्वास कमजोर हो ना – इंसान की फितरत

 Art of Public Speaking in Hindi

मन का विश्वास कमजोर हो ना – इंसान की फितरत  – man ka vishwas kamjor hona .  इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना … हम चले नेक रस्ते पर हमसे भूल कर भी कोई भूल हो ना … गाना भले ही हम सभी को अच्छा लगता हो पर विश्वास की महत्ता कितने लोग समझते हैं?? दुनिया का सबसे आसान काम विश्वास खोना है. सबसे मुश्किल काम विश्वास पाना” और उससे भी मुश्किल विश्वास बनाए रखना है …

मन का विश्वास कमजोर हो ना – इंसान की फितरत

कुछ दिन पहले एक रद्दी वाला अभी खुल्ले पैसे लेकर आता हूं बोल कर चला गया  और आया ही नही … वही एक लडका जो अगर बत्ती बेचता था वो अगर बत्ती के पैकेट गलत बोल कर थमा गया … बोला इसमे 50 स्टिक हैं निकली 20 …  बेशक … बात छोटी सी ही थी पर विश्वास तो टूट गया … यही सब सोच रही थी और पौधो को पानी दे रही थी …

तभी देखा एक डागी अपने चार पांच बच्चों के साथ घूम रही है … उसके बच्चे इतने छोटे थे कि अभी बिल्कुल मम्मी के पीछे पीछे ही लगे हुए थे … पहले तो मेरा मन हुआ कि इन्हें दूध दे दू पर सोचा कि रोज आने शुरु हो जाएगें पर मन नही माना  और अंदर से दूध भरी कटोरी ले ही आई ,,,, सोचा

 

 

मन का विश्वास कमजोर हो ना – इंसान की फितरत

 

देखी जाएग्गी …  मैने एक बर्तन में दूध रखा … और इशारे करते हुए बुलाया … तो सबसे पहले उनकी मम्मी ने मुझे देखा … और बच्चों को पीछे करती हुई खुद आगे बढी … मानो कंफर्म करना चाह रही हो कि सब ठीक है ना … कुछ गलत हो नही होगा ना … दूध के पास आई उसे सूंधा और इतने में पीछे हट गई और उसके तीन छोटे छोटे बच्चे दूघ पीने लगे …

मेरा ध्यान बच्चों पर था कि कितने प्यार से पी रहे हैं एक बूंद भी बर्तन से बाहर नही छ्लकी … तभी मेरा ध्यान डोगी पर यानि उनकी मम्मी पर गया… वो मुझे धूर रही थी … ऐसे जैसे उसे शक हो रहा हो कि मैं उसके बच्चे को दूध के बहाने उठा ही न लूं … या जो ये दूध दे रही है इसका क्या इंटरेस्ट होगा … अरे बाप रे मैं गेट बंद करके अंदर आ गई और सोचने लगी कि उस बेचारी का भी क्या कसूर … हम हो ही ऐसे गए हैं … शायद इसलिए  अब तो जानवर भी हम पर जल्दी से विश्वास नही कर रहे …

इसलिए जैसा कि मैने बोला था कि दुनिया का सबसे आसान काम विश्वास खोना है

सबसे मुश्किल काम विश्वास  पाना  और  उससे

भी मुश्किल विश्वास बनाए रखना

है कभी भी किसी का विश्वास नही तोडना चाहिए … इस dog का विश्वास तो मैं जीत ही लूंगी  पर आप जरुर सोचिएगा

 विश्वास तोडे कहानी  , विश्वास क्या है, विश्वास की परिभाषा , विश्वास का अर्थ , itanee shakti hame,  denaa daataa , मन का विश्वास कमजोर हो ना , इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना , विश्वास क्या है , एक अनुभव , छोटी सी बात , मन की बात , विश्वास तोडना विश्वास तोडना कितना सही , इंसान की फितरत , विश्वास किस पर करे ,

मन का विश्वास कमजोर हो ना – विश्वास तोडना कितना सही

Subscribe to my channel for more videos:
 
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

August 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महंगाई की समस्या – सरकार और मन की बात

 

cartoon sarkar by monica gupta

महंगाई की समस्या – सरकार और मन की बात

अरहर मोदी का नारा हो या महंगाई डायन खाय जात है गाना बेशक गाना सुपर हिट रहा हो  पर सच्चाई यही है कि महंगाई की वजह से अक्सर सरकारें हिट विकेट हो जाती हैं आने वाली सरकार बेशक चुनाव जीतने के लिए भरपूर राग आलापती है पर सत्ता में आते ही फिर वही ढाक के तीन पात हो कर रह जाते है.

कहा जाता है कि जनता पार्टी की सरकार भले ही अपनी वजहों से गिरी हो, लेकिन कांग्रेस ने उसके बाद का चुनाव प्याज की वजह से जीत लिया। यह बात अलग है कि प्याज की वजह से सत्ता में आई कांग्रेस भी इसकी कीमतों का बढ़ना नहीं रोक पाई और एक साल बाद फिर प्याज ने रुलाना शुरू कर दिया। इस बार उसके विरोधियों ने प्याज का नाटकीय इस्तेमाल किया, लेकिन बात बनी नहीं। लोकदल नेता रामेश्वरम सिंह प्याज का हार पहन कर राज्यसभा में गए तो सभापति एम हिदायतुल्ला ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। केंद्र में जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तो 1998 में प्याज की कीमतों ने फिर रुलाना शुरू कर दिया। अटल जी ने कहा भी कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं रहती तो प्याज परेशान करने लगता है। शायद उनका इशारा था कि कीमतों का बढ़ना राजनैतिक षड्यंत्र है। उस समय दिल्ली प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और विधानसभा चुनाव सिर पर थे। तब प्याज के असर से बचने के लिए सरकार ने कई तरह की कोशिशें की, लेकिन दिल्ली में जगह-जगह प्याज को सरकारी प्रयासों से सस्ते दर पर बिकवाने की कोशिशें ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित हुईं। और जब चुनाव हुआ तो मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व वाली भाजपा बुरी तरह हार गई। शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन 15 साल बाद प्याज ने उन्हें भी रुला दिया। अक्तूबर 2013 को प्याज की बढ़ी कीमतों पर सुषमा स्वराज की टिप्पणी थी कि यहीं से शीला सरकार का पतन शुरू होगा। वही हुआ। भ्रष्टाचार के साथ महंगाई का मुद्दा चुनाव में एक और बदलाव का साक्षी बना। अब फिर प्याज की कीमतों में उछाल का सीजन है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस समय सामने कोई चुनाव नहीं है। read more at livehindustan.com

‘दाल की क़ीमत तुम क्या जानो मोदी बाबू’ – BBC हिंदी

लोकसभा में महंगाई पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाषण एक नए नारे पर ख़त्म किया- ‘अरहर मोदी, अरहर मोदी.’

कुमार गौरव ने ट्विटर हैंडल ‏@gaurav9rock3 से कहा है- जहाँ दाल दाल में सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा.

डॉक्टर शौकत मंसूरी (@shoquatmansoori) ने लिखा है- 50 रुपए की दाल 180 रुपए में बेचने वाले मोदी काका पहले चौकीदार है.

विनायक एन सावने (‏@vinayaknsavane) ने लिखा है- देश नही…दाल बदल रही है.

चंदन ने ट्विटर हैंडल ‏@hamarechandan से लिखा है- मोदी जी, सिर्फ चाय पीकर ही पेट भर लेते है दाल वाली विटामिन मोदी को चाय पीने से ही मिल जाता है आखिर 56 इंची है ना.

राहुल गांधी के अरहर मोदी कहने पर लोग सोशल मीडिया पर दे रहे हैं प्रतिक्रियाएँ. read more at bbc.com

 

 

‘आजकल नया नारा है…अरहर मोदी, अरहर मोदी’ – BBC हिंदी

राहुल ने संसद में बढ़ती महंगाई का ज़िक्र किया तो वित्त मंत्री ने कहा- ‘दाम नारों से नहीं, डिमांड-सप्लाई से तय होते हैं.’ Via bbc.com

अच्छे दिन

अच्छे दिन

आगे आगे देखिए होता है क्या …. फिलहाल तो अच्छे दिनों की खोज जारी है

 

June 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

काला धन मामला , निर्धनता और मोदी जी के मन की बात

 poor cartoon by monica gupta

काला धन मामला , निर्धनता और मोदी जी के मन की बात

मामला काला धन का हो या नकली धन का हो मोदी जी अपनी बात तो देश विदेश में या रेडियों पर अक्सर रखते हैं पर काला धन , नकली धन के चक्कर में निर्धन को न भूल जाना मोदी जी

 नकली वोट, हमारी और देश की जेब पर चोट! | NewsFlicks

प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों दुनिया भर में घूमकर मेक इन इंडिया कैम्पेन का प्रचार कर रहे हैं, लेकिन देश में हम फेक इन इंडिया (फर्ज़ी करेंसी नोट का कारोबार) को रोकने
में नाकाम साबित हो रहे हैं read more at newsflicks.com

 

हम और हमारे सामाजिक दायित्व भी जरुर सुनिए 

 

June 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हम और हमारे सामाजिक दायित्व

मोनिका गुप्ताhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-jagoo-india-by-monica-gupta.wav

क्लिक कीजिए और सुनिए 1 मिनट और 48 सैंकिंड की ये ऑडियो  हम और हमारे सामाजिक दायित्व. आईए स्मार्ट बनें .

हम और हमारे सामाजिक दायित्व

अगर कोई पानी बचाता है, सडक के नियम अपनाता है या स्वच्छता का ख्याल रखता है तो क्या, वाकई में हमे, उनका मजाक बना कर demoralize करना चाहिए या उनसे inspire होकर सीख लेनी चाहिए … !!

ओडियो मोनिका गुप्ता

ओडियो मोनिका गुप्ता

आजकल मेरी एक friend  मजाक का कारण बनी हुई है. वजह ये है कि उन्होनें अपने घर में पानी की मोटर के साथ सायरन लगवा लिया है ताकि जैसे ही पानी की टैंकी भरे सायरन बज जाए और् वो मोटर का स्विच बंद कर दे.. ता कि पानी waste न जाए पर नेबर्स मजाक बना रहे है हंस रहें है कि बडी आई बचत करने वाली!!
वही अगर कोई सडक के किनारे अपना वाह्न रोक कर मोबाईल पर बात करता है तो अक्सर उस पर भी बहुत हंसा जाता है कि ये देखो बडा आया ट्रैफिक rules को मानने वाला
और आज की बात भी सुनिए मैं अपनी सहेली के घर गई हुई थी उसका बेटा 5 क्लास मे है और वो पिकनिक पर गए हुए थे वो मेरे सामने ही लौटा और कपडे बदलने के बाद जब उसकी मम्मी कपडे तह करने लगी तो देखा कि उसकी जेब में कुछ् चिप्स और नमकीन के खाली रैपर  थे उसने गुस्सा किया कि वो फेंके क्यो नही बेटे ने बताया कि वहां डस्ट बीन नही था इसलिए सोचा घर पर ही फेंक दूंगा फेंक दिया. इस पर बजाय शाबाशी मिलने के उसे डांट पडी की सफाई का सारा ठेका तूने ही लिया हुआ है क्या ..  बडा आया खुद को समझने वाला.. !!!
अब बताईए अगर कोई पानी बचाता है, सडक के नियम अपनाता है या स्वच्छता का ख्याल रखता है तो क्या, वाकई में हमे, उनका मजाक बना कर demoralize करना चाहिए या उनसे inspire होकर सीख लेनी चाहिए … !!

 वैसे

आँखें भी खोलनी पड़ती हैं,रोशनी के लिए……
सिर्फ सूरज निकलने से, अँधेरा दूर नहीं होता

हम और हमारे सामाजिक दायित्व के बारे मे आप क्या सोच रखते हैं जरुर बताईएगा …

ऑडियो – सिग्रेट पीना सेहत के लिए हानिकरक है क्या

 

June 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – डियर महिलाओं

टैटू गुदवाना और रक्तदानhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-ladies-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए  महिलाओं और उनकी सोशल नेट वर्किंग  पर 2 मिनट और 27 सैकिंड की ये ऑडियो – डियर – महिलाओं

ऑडियो – डियर महिलाओं

घर के सामने से एक सभ्य महिला अपनी कार बैक कर रही थी और साथ ही साथ कन्धे पर रखे मोबाईल से गर्दन टेढी करके किसी से बतिया भी रही थी और पीछे से आती एक ओटोरिक्शा से उस कार ओटो रिक्शा से उलझ गई और जेल मे करवाने की धमकी देने लगी.. वो बेचारा गलती न होते हुए भी सिर झुका कर चला गया ..

मोनिका गुप्ता

ये तो मात्र एक ही किस्सा है ऐसे अनगिनत किस्सों से हर रोज दो चार होना पडता है. थोडे दिन पहले भी एक महिला स्कूटी पर तीन बच्चों को लेकर जा रही थी. एक आगे खडा था दो पीछे बैठे थे और वो महिला टेढी गर्दन किए फोन पर बात किए जा रही थी. क्रासिंग पर मेरी कार भी रुकी और मैने पता नही क्यो पर उसे टोक दिया कि आप प्लीज एक तरफ स्कूटी रोक कर बात कर लीजिए तीन छोटे बच्चे है ..उसने मुझे गुस्से से देखा और हाथ का इशारा कुछ इस तरह से किया जिसका मतलब था आपसे मतलब …

मुझे गुस्सा अपने उपर आया कि मैने उसे कहा क्यो काश उसे कोई झटका लगता तो समझ आती फिर मन में आया कि बेचारे बच्चों का क्या कसूर …

खैर इसी सोच में, घर पर आकर नेट आन कर लिया तो देखा यहा भी महिलाए कम नही हैं.. और कुछ नही मिला तो डियर शब्द ही बहस का मुद्दा बना रखा था और महिलाए ही जुटी हुई थी अपशब्द और मजाक बनाने में …( वैसे डियर शब्द कितना सही और कितना गलत है ये एक अलग बहस का मुद्दा है )

तभी मेरे नजर एक खबर पर गई वो एक सर्वे रिपोर्ट थी कि वल्गर Tweet करने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं… हम अक्सर ये कहते हैं कि घर की चार दीवारी के बाहर कदम समझदारी से निकालना चाहिए लेकिन इंटरनेट की दुनिया शायद उससे भी ज्यादा खतरनाक है…

यहां भी बहुत ट्रैफिक है और इस ट्रैफिक में अपनी गाडी बेहद सजगता से बहुत सोच समझ कर बचते बचाते निकालने मे ही समझदारी है और इस ट्रैफिक में लिफ्ट भी बहुत सोच विचार कर ही देनी चाहिए क्योकि बात का बतगड बनते या कुछ भी वायरल होते भी समय नही लगता…

वैसे मात्र कुछ लाईक् और कमेंट के चक्कर में वल्गर कमॆंट करना भी एक तरह से मर्यादा की लक्षमण रेखा को लांधनें के बराबर ही है इसलिए कुछ भी लिखने से पहले दस बार सोचना चाहिए…

वैसे आपकी क्या राय है इस बारे मॆं जरुर बताईएगा .. तब तक अपना ख्याल रखिएगा..

स्मृति को ‘डियर’ पर आपत्ति, छिड़ी मंत्री से बहस – BBC हिंदी

बिहार के शिक्षा मंत्री ने जब केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को अपने ट्वीट में संबोधित करते हुए ‘डियर’ लिखा तो इसके जवाब में स्मृति ने पूछ लिया, ‘महिलाओं को डियर कबसे लिखने लगे.’ read more at bbc.com

 

ऑडियो – डियर महिलाओं

Housewife Dilemma भी जरुर पढिएगा

 

  • 1
  • 2
  • 3
  • …
  • 7
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved