Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मन की बात

December 7, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों की दुनिया- आओ सिर खुजाएं

बच्चों की दुनिया- आओ सिर खुजाएं

बच्चों की दुनिया – बच्चों का खूबसूरत संसार है और कहानी या बालमन के लेख उस खूबसूरती को और भी ज्यादा बढा देते हैं समय समय पर कहानी व अन्य लेख पढना रुचिकर होता है  ये लेख  दैनिक जागरण में प्रकाशित हुआ . वैसे  समय समय पर बच्चों के लिए लेख , कहानियां अलग अलग समाचार पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही..

बच्चों की दुनिया- आओ सिर खुजाएं

कई बार जब कुछ समझ नही आता तो सिर खुजलाया जाता है कि क्या है इसका मतलब समझ नही आ रहा … बस ये लेख भी यही है कि आओ सिर खुजलाएं …

 

बच्चों की दुनिया- आओ सिर खुजाएं

बच्चों की दुनिया- आओ सिर खुजाएं

( दैनिक जागरण में प्रकाशित ) समय समय पर बच्चों के लिए लेख , कहानियां अलग अलग समाचार पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही. बच्चा बन कर बच्चों के लिखना बहुत मजेदार अनुभव है …

 

( सांध्य दैनिक समर घोष में प्रकाशित)

 

अन्य समाचार पत्र में बच्चों के लिए लेख का एक नियमित स्तम्भ …

जिसमें अलग अलग  विषयों पर  आयोजित ढेर सारी प्रतियोगिताए

( कुछ कतरने)

kids corner by monica gupta

December 6, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

समय का महत्व

समय का महत्व

 time photo

पल पल बेहद कीमती है पर क्या हम इसकी  महत्ता  समझते हैं ….

आज एक जानकार के घर जाना हुआ. मुझे 6 बजे कही और जाना था वहां लगी दीवार घडी पर समय देखा. उसमे 6 बज रहे थे. अरे बाप रे  !! मेरी घडी में तो अभी  6 बजने में 20 मिनट थे. मैने सोचा शायद मेरी घडी मे कोई प्रोब्लम आ गई है और मैं फटाफट जाने के लिए उठी कि  मुझे तो 6 बजे जाना था … बहुत देर हो गई… इस पर वो हंसते हुए बोली अरे आराम से बैठ 6 बजने में अभी 20 मिनट हैं … ये घडी आगे की हुई है ताकि हबडा तबडी रहे. मुझे समझ नही आया. घडी आगे या पीछे करने से क्या समय पर काम हो जाते हैं. मेरे विचार से शायद नही क्योकि मानसिकता तो वही बनी रहती है कि अभी बहुत समय है.. वैसे एक आध मिनट आगे पीछे करने में कोई फर्क नही पर बीस बीस मिनट अरे बाप रे … !!

वैसे आप क्या सोच रखते हैं कि घडी में एक दम सही समय करके रखना चाहिए या…. !!!!

TIME IS MONEY…

December 4, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Fake Email

Fake Email

    आज एक पत्रिका मे लेख पढते पढते ध्यान लेखक के ईमेल पर चला गया. बहुत खुशी हुई कि Email लिखा हुआ है.चलो, मैं अपने विचार उन तक पहुचां  पाऊगी. मैने बहुत लम्बा सा ईमेल लिखा और उसे भेज दिया . कुछ ही क्षणो मे वो वापिस आ गया. पता चला कि वो ईमेल सही नही है.

ओह !!! बडा दुख हुआ… वैसे अक्सर ऐसा ही होता है चाहे अखबार में किसी का लेख हो या किसी पत्रिका मे….. अक्सर ईमेल सही नही होते!!! ऐसा नही होना चाहिए क्योकि इससे पत्रिका का नाम तो खराब होता ही है पाठक के मन मे भी खराब छवि बैठ जाती है…. !!! वैसे आपका ई मेल तो सही होगा … है ना !!! अगर काम नही कर रहा तो जरुर देखिएगा !!!

Fake Email

 Email  photo

Fake Email

December 3, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

कहानी दैनिक जागरण में

कहानी- मोनिका गुप्ता

कहानी दैनिक जागरण में

कहानी – मूक अभिव्यक्ति

ये कहानी दैनिक जागरण में प्रकाशित हुई.

December 2, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

ब्लॉग लेखन

how-to-start-a-blog-and-make-money

 

 

blog photo

Photo by xioubin low

 

ब्लॉग लेखन

एक समय था जब बाजार में ढेर सारी पत्र पत्रिकाओं का बोलबाला था. हर महीने हमें नए अंक का इंतजार रहता और अगर उन जानी मानी पत्रिकाओं में हमारा लेख भी प्रकाशित होता तो फिर तो क्या कहना होता … आज समय बदल चुका है. बेशक, पत्रिकाएं बाजार में बहुत है पर इंटरनेट लिखने और   पढने के लिए विशाल और अथाह सागर बन गया है. इसमे मुख्य भूमिका निभा रहा है ब्लॉग लेखन .

 कहना गलत नहीं होगा कि ब्लॉग  अपनी बात रखने का सबसे अच्छा माध्यम है जिस पर हम अपने मन की बात, अपने विचार, अपने अनुभव सांझा कर सकते हैं और अपनी सोच  को नई उडान दे सकते हैं. अपना ब्लॉग बना कर विभिन्न विषयों व लेखो के जरिए अपना ज्ञान, अनुभव सांझा  कर सकते हैं जिससे पाठको को फायदा मिल सके.

एक समय ऐसा था जब मुझे भी ब्लॉग की कोई जानकारी नही थी. बस नेट पर इधर उधर सर्च करती. कभी कहीं तो कभी कहीं  कमेंट करती रहती. फिर जब मुझे ब्लाग की जानकारी मिली तो मुझे लगा कि ये तो बहुत ही अच्छा आईडिया है. यहां लिख कर मैं अपने विचारों को नया रुप दे सकती हूं और अपने विचार सांझा कर सकती हूं  और तब से आज तक मैं ब्लाग में विभिन्न 896 पोस्ट डाल चुकी हूं.

अक्सर ब्लॉग बनाने के बारे में मेरी बहुत लोगों से बात होती रहती है.

ब्लॉग लेखन कौन कर सकते हैं …

उदाहरण के तौर पर एक जानकार से बात की तो उसका कहना था कि उसे तो सिवाय अपने गार्डन और किचेन गार्डन की देखभाल के और कुछ नही आता. उसमे लगभग 100 तरह के फूल खिले हैं और हर रोज छोटे से बागीचे से वो ढेर सारी सब्जियां निकालती है. मैने उसे बताया कि ऐसे बहुत लोग हैं जिनके पास बहुत जगह खाली है और बहुत समय भी है अगर ये सब बातों की जानकारी वो अपने ब्लाग पर डालेग़ी तो बहुत लोगो को फायदा होगा और पर्यावरण पर जो सकारात्मक असर पडेगा वो अलग … इस पर उसे बात जंच गई.

एक अन्य उदाहरण में एक बच्चे की ड्राईंग बहुत अच्छी है वो बस उसे बना बना कर अलमारी मे रख देता है अगर ब्लाग बना कर वो उसमे डालेगा तो और भी उस जैसे नन्हे बाल कलाकारों  का मनोबल बडेगा और वो आगे आएगे और धीरे धीरे वो अपना जूनियर ग्रुप भी बना सकते हैं.

और रिटायर हुए लोगों के लिए तो ये वरदान से कम नही. वो अपने अनुभव और जानकारी ब्लाग के माध्यम से आम जन तक पहुंचा सकते हैं. स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखा जाए क्या किया और क्या न किया जाए उनसे बेहतर हमे कोई नही बता सकता.

देखा जाए तो हम नेट पर कुछ न कुछ सर्च करने ही जाते हैं और अगर हम किसी को अपने अनुभव के आधार पर कोई उपयोगी जानकारी कोई सुझाव कोई पठनीय सामग्री दे सकें तो इससे बेहतर और क्या बात हो सकती है. बडे, बुजुर्ग, गृहणियां या कालिज मे पढने वाले छात्र  सभी ब्लाग बना कर ना सिर्फ अपनी बात दूसरो तक रख सकते हैं बल्कि ब्लाग को आय का साधन भी बना सकते हैं यानि कि एक पंथ दो काज…

 बातें बहुत है और उदाहरण भी बहुत है बस जरुरत है आपको एक रुप देने की और अपनी सोच को एक उडान देने की.

… तो अगर आप भी ब्लाग के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो  Contact करें

 

November 24, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चे और डर

बच्चे और डर

आज बहुत साल बाद एक जानकार से मिलना हुआ. जब हम पहले मिले थे तब तो उनका बेटा सिर्फ 4 साल का था. वो बहुत शरारती  था. वो जब भी  जिस बात के लिए जिद करता या रोता उसे “”हाऊ आ जाएगा” कह कर डराया जाता  वो डर जाता और चुपचाप कहना मान लेता. मम्मी खुश हो जाती कि उनकी तरकीब काम कर गई. वही हाऊ के नाम से उसके हाव भाव बदलने लगते पता नही क्या कल्पना कर बैठा था बालपन हाऊ यानि भूत  की

आज वो सोलह साल का हो गया है पर दिल मे हाऊ का डर घर कर गया है. हाऊ का हौव्वा बन गया है उसके मन में. वो ना रात को अकेले घर पर रह सकता न ही अकेले कहीं बाहर जा सकता है अब उसकी मम्मी बेहद परेशान हैं क्योकि उन्होने सपने में भी कभी नही सोचा था कि कुछ ऐसा हो जाएगा. वैसे,  हम सभी ऐसे ही है. बच्चों मे तरह तरह का डर बैठा देते हैं ताकि बच्चा हमारी बात मान जाए . डराने धमकाने या डर दिखाने से कुछ समय तक तो शांति हो जाती है पर हम यह भूल जाते हैं कि भूत या कुत्ते आदि का डर बैठा कर बच्चे के कोमल मन पर इसका कितना असर होगा. इसलिए अगर आप भी कभी ऐसा देखे या ऐसा करते हों तो प्लीज डराना बंद कीजिए और बच्चों को समझाने या मनवाने के लिए हाऊ या अन्य चीजों का उदाहरण देना बंद करके बस प्यार से समझाईए और मनाइए…

बच्चे और डर लेख पर अगर आप कुछ कहना चहएं तो स्वागत है

 

ghost photo

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved