Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मोनिका गुप्ता

April 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मोदी जी के विदेशी दौरे

Cartoon by Monica Gupta

Cartoon by Monica Gupta

मोदी जी के विदेशी दौरे और मेरे मन की बात

Stand up …बच्चे खेल रहे थे चिडिया उड, पहाड उड … और मेरे मन में चल रहा था मोदी जी उड … यह सिर्फ इसलिए कि मोदी जी की विदेशी यात्राए बहुत हो गई या दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि मोदी जी उडते ही रहते हैं …

, in Hindi – NDTV India

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मई 2014 को (शपथ ग्रहण के बाद से) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 विदेशी दौरों पर गए और इस दौरान 19 देशों की यात्रा की। read more at ndtv.com

– BBC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी ब्रिटेन और टर्की के दौरे से वापस लौटे ही थे कि वो अब शनिवार से मलेशिया और सिंगापुर के दौरे पर जा रहे हैं.

इससे एक बार फिर उनके आलोचक सवाल करेंगे कि बार-बार विदेशी दौरों की ज़रूरत क्यों? उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री को देश में रह कर घरेलू समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.

सत्ता में आने के बाद से अब तक वो 28 देशों का सफर कर चुके हैं. सिंगापुर का पड़ाव 30वां होगा. read more at bbc.com

 अच्छे दिन   भी जरुर पढे

वाह रे … उडन खटोला … कभी कभी मेरे दिल में भी ख्याल आता है … !!

 

April 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रशांत किशोर बनाम पीके और बिहार के शराब बंदी

शराब बंदी पर कार्टून

शराब बंदी पर कार्टून

प्रशांत किशोर बनाम पीके और बिहार के शराब बंदी

जब से बिहार मे शराब बंदी का नियम लागू हुआ है विरोधी खेमा{ भारतीय जनता पार्टी } कुछ ज्यादा ही बैचेन हो गया है … दुखी है … और कोई न कोई तरकीब निकाल रहा है कि किसी से यह जतलाया जाए कि शराब बंद करवा कर कोई ज्यादा तीर नही मारा है बात तो तब बनेगी जब पी के यानि प्रशांत भूषण को हटाओगे… गौरतलब है कि पहले प्रशांत मोदी जी के साथ थे फिर सुनने मे आया कि अमित शाह से अनबन के बाद उन्होने नीतीश कुमार का साथ दिया और उन्हे भारी मतों से जितवाया

…

UP assembly election: Prashant Kishor finally found space for his team in congress war room – Navbharat Times

बताया वॉर रूम के लिए खूब की मशक्कत बताया जाता है कि कांग्रेस हाइकमान पीके की लंबी चौड़ी टीम को वॉर रूम में जगह देने के पक्ष में नही था। पीके से कहा भी गया था कि वह अपनी टीम के लिए कोई प्राइवेट जगह देखें, जबकि पीके हर हाल में वॉर रूप में अपनी पैठ चाहते थे। इसके लिए पीके ने राहुल गांधी के सामने तमाम जबर्दस्त दलीलें रखीं। प्रशांत की दलील थी कि चुनाव के दौरान वह राहुल गांधी के लगातार संपर्क में रहेंगे, तमाम चीजों को लेकर उनके फीडबैक की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में प्राइवेट जगह पर सुरक्षा कारणों से राहुल के साथ लगातार संपर्क संभव नहीं होगा। मोदी-नीतीश जैसी ही रणनीति सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत की योजना फोटो स्टूडियो सेटअप करने की है, जहां फोटो शूट से लेकर वीडियो शूट एवं कैंपेन वगैरह हो सकें।  इस स्टूडियो में एडिटिंग की सुविधा के साथ-साथ उनके प्रजेंटेशन की सुविधा भी रहेगी। चेक से पेमेंट पार्टी के लिए सिरदर्द? Via indiatimes.com

सच पूछो तो तीर लगा तो है और किसी को धायल भी कर गया है …

प्रशांत किशोर बनाम पीके और बिहार के शराब बंदी  के बारे में आपके क्या विचार हैं …

 

 

April 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

शिमला और खूंखार बंदर

Monkey

शिमला और खूंखार बंदर

जो भी शिमला जाता है उसका सामना बंदरों से तो होता ही होता है… पहाड और बंदर यकीनन पर्याय ही तो है… जहां शहरी लोगों के लिए ये बंदर  आकर्षण का केंद्र बनते हैं वही कुछ देख कर डर के मारे चिल्लाने भी लगते है… और कुछ लोग  इनके कोप के भागी भी बन जाते हैं ये मेरा अपने परिवार के साथ का पर्सनल अनुभव है. जब शिमला में बंदर ने काट लिया था.. यकीनन गुस्सा आया था  कि मारो इनको पर आज जब इनको मारने की खबर हकीकत में पढी तोयकीन मानिए  मैं सकते में आ गई…

Monkey

असल में आज मित्र की फेसबुक वॉल पर खबर पढी कि केन्द्र सरकार ने शिमला शहर में उत्पाती बंदरों को मारने की अनुमति दे दी है. अगले छह माह के लिए यह मंजूरी केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने जारी की है. इसके तहत नगर निगम शिमला के दायरे में लोग उत्पाती वानरों को मारने में सक्षम होंगे. खबर के अनुसार प्रदेश में सवा तीन लाख से भी ज्यादा बंदर हैं और हर साल 180 करोड़ का नुकसान कृषि व बागबानी को पहुंचाते हैं।

बेशक, जो भी शिमला या आसपास गए होंगें… बंदरों का निशाना जरुर बने होंगें…. हम भी निशाना बने हैं पर क्या यह सही कदम है खूंखार की उपाधि देकर इन्हें मारना कहा तक उचित है…!! 

 

Marauding monkeys to now face bullets in Shimla

Declared vermin, the marauding monkeys will be shot down in areas outside forests to check their menace.

The Ministry of Environment, Forests and Climate Change, in a communication to the Himachal Pradesh government on March 14, declared the rhesus monkey as vermin within Shimla’s municipal limits, which legally allows their elimination. read more at eenaduindia.com

हरियाणा मे भी कुछ जगह जैसाकि जींद के आसपास भी बहुत बंदर है पर कोई न कोई रास्ता इन्हें भगाने का सोचना चाहिए ..मारने का क्या मतलब . ???
पूरी तरह से असमहत…..

 

April 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छता अभियान और शौचालयों की भूमिका

स्वच्छता अभियान और शौचालयों की भूमिका

स्वच्छता अभियान और शौचालयों की भूमिका

ग्रामीण ही नही शहरों में भी स्वच्छता की दरकार !! जरुरत है मानसिकता बदलने की !! स्वच्छता की अलख जगाने की… !! अपने देश को साफ स्वच्छ रखने की… !!

मैं और मेरी सहेली मणि बात कर ही रहे थे तभी मणि की पडोसन वहां से जा रही थी. मणि ने मुझे बताया हुआ था कि उसके पडोस में कल रिश्ते वाले बात पक्की करने आ रहे हैं. ये लोग बहुत पैसे वाले हैं बात तो पक्की समझो … जब लाखों रुपये एक फ्लैट और बडी सी कार मिल रही हो तो… मणि को देख कर उसकी पडोसन खुद आ गई.

देखने पर खुश नही लग रही थी. मणि के पूछ्ने पर उसने बताया कि अच्छा हुआ रिश्ता नही हुआ बहुत ही अकडू टाईप लोग निकले. लडके वालो के आवभगत में दस तरह की नमकीन, द्स तरह की मिठाई और सूखा मेवा की तो कोई गिनती ही नही…शानदार लंच भी दिया पर आज सुबह मना कर दिया बोले रिश्ता मंजूर नही क्योकि आपके टॉयलेट साफ नही थे..उन्हें क्या पता  80 लाख का बाथरुम बनवाया है हमने .. महंगी टाईल , शीशा, सीट और वाश बेसन और अलमारी..!!

कभी देखा ही नही होगा उन्होनें इतना महंगा बाथरुम और बात करते हैं कि साफ नही था…अजी एक क्या …!! सौ अच्छे लडके मिलेगें मेरी बिटिया को कहती हुई चली गई… मैं और मणि एक दूसरे का मुंह देखने लगे… वैसे बात सही है

स्वच्छता अभियान और शौचालयों की भूमिका

 

बेशक, घर पर एक से बढ कर एक महंगा सामान हो और बाथरुम भी लाखों का बनवाया हो पर सफाई भी रखनी बहुत जरुरी होती है. आमतौर पर जब हमारे यहां कोई मेहमान आता है तो हम बैठक, किचन, बैडरुम व अन्य कमरों की सफाई में तो जुट जाते हैं पर बाथरुम wash room पर ध्यान नही देते जबकि घर का वो भी बराबर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उसे भी उतनी सफाई की दरकार होती है जितनी अन्य कमरों को… क्या आप मेरी सोच से सहमत हैं या नही ???

बाथरुम  की शौचालय की  सफाई भी उतनी ही जरुरी है…..

शौचालयो को लेकर अनेक बातें, बहुत खबरे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं.  स्वच्छता अभियान के दौरान  ये भी बात बहुत बार उठी थी कि मोबाईल से ज्यादा जरुरी है शौचालय … !!!

एक खबर के अनुसार  सरकार ने आज बताया कि वर्ष 2019 तक देश में सभी परिवारों के पास शौचालय होंगे। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बिमला कश्यप सूद के सवाल के जवाब में राज्यसभा को बताया कि दो अक्तूबर 2019 तक हिमाचल प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों सहित सभी राज्यों में सभी परिवारों के पास शौचालय होंगे।

इतना ही नही एक खबर के अनुसार तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली. कहा यह जा रहा है है कि लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि घर में शौचालय बनवाने के लिए वह अपने माता-पिता को तैयार नहीं कर पाई….

खबर मे बताया गया कि जूनियर कॉलेज छात्रा कदापार्थी रेखा ने सोमवार रात कथित रूप से खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। मामले की जांच कर रहे के. राजू ने बताया कि किशोरी घर में शौचालय न होने की वजह से खुले में शौच करने को विवश थी, जिससे उसे शर्मिन्दगी महसूस होती थी, और उसे नहाने के लिए भी टेंट से बने अस्थायी स्नानघर में जाना पड़ता था। रेखा के माता-पिता नागम्मा तथा सतिया खेत मजदूर हैं, और घर में शौचालय बनवाने का खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं हैं।

कार्टून ( मोनिका ग़ुप्ता)

कार्टून ( मोनिका ग़ुप्ता)

एक अन्य खबर के म्ताबिक राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान में हर वर्ग से जुड़े लोग अपनी हिस्सेदारी निभाने को आतुर हैं. मध्य प्रदेश के नीमच जिले की पुलिस ने तय किया है कि बंदूक के लाइसेंस और पासपोर्ट उन्हीं लोगों के बनाए जाएंगे, जिनके घरों में शौचालय होंगे.

बहुत खुशी होती है  यह सुन कर कि घर घर मे शौचालय होंगें पर उसे कितना सहेज पाएगें यह हमारी ऊपर है … इसलिए जागो जनता जागो …

वैसे स्वच्छता को लेकर आपकी क्या सोच है जरुर बताईएगा !!

जय स्वच्छता अभियान !!

April 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

टी 20 मैच में जब धोनी ने पत्रकार को धो डाला

out cartoon by monica gupta

टी 20 मैच में जब धोनी ने पत्रकार को धो डाला

हमारे देश मे क्रिकेट फीवर चल रहा है.. मुझे क्रिकेट मैच देखने  का ज्यादा शौक नही है हां,पहले सचिन तेंदुलकर का शतक देखने का क्रेज जरुर था और फिर  भारत पाकिस्तान का मैच हो तो वो जरुर ही देखती हूं. इस टी 20 में जितने मैच देखे और टीवी पर सुना तो यही नतीजा निकाला कि कुल मिलाकर  हमारी टीम  बहुत अच्छा खेली और विराट कोहली का प्रर्दशन बेहद शानदार रहा..

जिस तरह से कदम बढाती हमारी टीम सेमीफाईनल तक पहुंची उससे उम्मीदे बहुत बढ गई थी कि अब तो विश्व कप पक्का ही समझो पर अचानक फिर झटका लगा और हमारी टीम फाईनल में नही पहुंच पाई..

दुख होना स्वाभाविक था

out cartoon by monica gupta

पर हमें यह नही भूलना चाहिए कि इस टी 20 विश्व कप में हमारी टीम ने कुछ रिकार्ड भी बनाए हैं …

India made these records In Semifinal – Navbharat Times

India made these records In Semifinal – Navbharat Times

 विश्व कप टी 20 मैच और भी कुछ बातों के लिए बेहद याद रखा जाएगा पहला तो विराट कोहली की उन लोगो के प्रति नाराजगी जिन्होने गंदे और भद्दे कमेंटस अनुष्का को लेकर किए और विराट कोहली का विराट प्रदर्शन … उन्हे सर्व श्रेष्ठ खिलाडी माना गया.

वही  एक प्रैस कांफैसं  मे धोनी ने  एक पत्रकार को उसके पूछ गए प्रश्न का जवाब बेहद शानदार अंदाज मे दिया.. असल में अगर टीम विजेता बन जाती है तो सभी प्रशंसा करने लगते हैं वही जब हार हो जाती है तो सभी पीछे पड जाते हैं और कमियां निकालने लगते हैं  खासकर धोनी की रिटायरमैंट पर पूछे गए एक सवाल पर धोनी ने पत्रकार को अपने पास ही बुला कर बैठा लिया …

टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को उसी के जाल में घेरते हुए सवाल का जवाब भी उसी से उगलवाया.  प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोग उस समय हैरान  रह गए जब महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को मंच पर बुला लिया…

– BBC

धोनी ने पहले तो पत्रकार से अपना सवाल दोहराने को कहा, फेरिस के सवाल दोहराने के बाद धोनी ने हंसते हुए कहा, “यहाँ आइए, कुछ मस्ती करते हैं.”

धोनी ने फेरिस के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, “मुझे लगा कि कोई भारतीय पत्रकार है, क्योंकि मैं आपसे ये तो नहीं पूछ सकता कि आपका कोई भाई या बेटा है जो विकेटकीपर है और भारत के लिए खेल सकता है.”

इसके बाद धोनी ने पूछा, “क्या मुझे भागता देखकर आपको लगता है कि मैं अनफिट हूं?” फेरिस ने कहा, “नहीं, आप बहुत तेज भागते हैं.” Via bbc.com

बेशक, खेल है खेल मे हार जीत तो होती ही है इसलिए ज्यादा गम्भीरता से नही लेना चाहिए और उन पहलूओ पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करनी  चाहिए जिनसे हमारा सकारात्मक नजरिया और बढे…!!!

पूरी टीम को शुभकामनाएं !!!

सोशल नेटवर्किंग साईट और विराट कोहली की नाराजगी    जरुर पढे

टी 20 मैच में जब धोनी ने पत्रकार को धो डाला कैसा लगा आपको लेख जरुर बताईएगा !!!

 

 

March 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

T 20 / 20 T ICC World Cup

Match T20 by monica gupta

 T 20 / 20 T ICC World Cup

टी 20 और हमारा प्यार . बेशक, दिल्ली निवासी डाक्टर नारंग का प्रकरण हो, विराट कोहली का अनुष्का शर्मा को लेकर नाराजगी भरा टवीट हो या. विराट का टी 20 में शानदार प्रदर्शन … क्रिकेट अपने टॉप पर है

हमारे देश में क्रिकेट को लेकर बहुत प्रेम है भारत पाकिस्तान का मैच इस बात का जीता जागता उदाहरण है. पाकिस्तान तो टी 20 मैच की इस सीरीज से  बाहर ही हो गया है पर जैसे जैसे मैच आगे बढता जा रहा है वैसे वैसे मैच के प्रति उत्साह, रोमांच  दुगुना  ही होता जा रहा है. भारत  सेमीफाईनल मुकाबले को लेकर बहुत उत्साह मे है.

Match T20 by monica gupta

Match T20 by monica gupta

टी 20 का क्रेज तो इतना है कि लोग एक बार बस टीवी सेट के आगे बैठ जाए बस … फिर तो उठने का नाम नही लेते और अपने तीर तुक्के लगाते हुए बस चाय की फरमाईश करते रहते हैं ऐसे में महिलाओ का नाराज होना भी स्वाभाविक है कि ये क्या मतलब है टी 20 है और आप 20 बार टी पी चुके हैं.

 

New Zealand vs England ICC T20 World Cup semi-final: Kiwis favourite against England | -20 : – Latest News & Updates in Hindi at India.com Hindi

आईसीसी टी-20 विश्व कप में अभी तक अजेय रही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह तैयार है। वह इस मुकाबले को जीत कर पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। कीवी टीम ने अभी तक अपने चारों मैचों में जीत हासिल की है और सेमीफाइनल में वह अपने इस विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी।

यह भी पढ़े: ICC टी20 रैंकिंग: विराट कोहली बने नंबर-1 बल्लेबाज Via india.com

वैसे उम्मीद भी है कि भारत ही जीतेगा पर संशय भी बरकरार है कि क्या होगा … फिलहाल तो टी 20 में  20 टी पीजिए और सोचिए  🙄

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 10
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • …
  • 111
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved