Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मोनिका गुप्ता

November 1, 2015 By Monica Gupta

हैप्पी हैलोवीन-कहानी हैलोवीन की

हैप्पी हैलोवीन

हैप्पी हैलोवीन- क्या होता है हैलोवीन – Happy Halloween आईए जाने की क्या है कहानी हैलीवीन की अजीब सा लगती है कि भूतो की तरह लोग दिखते हैं और खुश भी होते हैं. 

हैप्पी हैलोवीन-कहानी हैलोवीन की

Happy Halloween में लोग मास्क पहन कर जाते हैं और उस भूतिया त्योहार को मनाते हैं तो कुछ लोगो की इस त्योहार के बारे में अलग ही राय है

हैप्पी हैलोवीन

31 अक्तूबर की शाम को शुरू हुआ हैलोवीन अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ पांच दिन तक चलता है. 5 नवंबर को बड़े पैमाने पर आतिशबाजी के साथ हेलोवीन का त्योहार संपन्न होता है. लोग जगह-जगह अलाव जलाते हैं और भूतिया ड्रेस पहन कर घूमते हैं. अपने घरों की खिड़कियों पर वे कंकाल टांगते हैं. घर में लाइट्स से डरावना माहौल बनाया जाता है.

हैलोवीन डे के सबसे खास परंपरा में शामिल है नक्काशीदार कद्दू में लालटेन जलाना. इसके पीछे एक बेहद रोचक कहानी है. आयरलैंड में जन्मे कंजूस शराबी जैक ने अपने एक शैतान दोस्त को घर में ड्रिंक करने के लिए बुलाया, लेकिन वो पैसे खर्च करना नहीं चाहता था. उसने अपने दोस्त को ड्रिंक के बदले घर में लगा कद्दू देने के लिए राजी किया. लेकिन ड्रिंक करने के बाद वह अपनी बात से मुकर गया. इसके बदले उसके दोस्त ने उसे कद्दू की डरावनी लालटेन बनाकर जैक के घर के बाहर पेड़ पर टांग दिया, जिस पर उसके मुंह की नक्काशी थी और जलते हुए कोयले डाल थे. तब से दूसरे लोगों के लिए सबक के तौर पर इस दिन जैक-ओ-लालटेन का चलन शुरू हो गया. यह उनके पूर्वजों की आत्माओं को रास्ता दिखाने और बुरी आत्माओं से रक्षा करने का प्रतीक है.

 

राय कुछ भी हो  हैप्पी हैलोवीन पर्व की शुभकामनाएं तो बनती ही हैं…..

एक अच्छे नेता के गुण – नेता बनने के टिप्स – Monica Gupta

मुझे पता है कि आप बहुत व्यस्त हैं और सांस तक लेने की फुर्सत भी नही है इसलिए मैं नही कह रही कि आप पढिए  पर आप सुन तो सकते ही हैं…  ऑडियो  पर क्लिक करके अपने काम भी करते रहिए और सुनते भी रहिए… व्यंग्य- सकारात्मक सोच और नेता समाज में इतनी negativity भरी हुई है कि हम खोज में रहतें हैं कि कोई ऐसा मिले जिससे हमे थोडी सी positive फीलिंग आए और … जी क्या ??? एक अच्छे नेता के गुण – नेता बनने के टिप्स – Monica Gupta

 

October 31, 2015 By Monica Gupta

फेसबुक पर कमेंट

cartoon-commentator (मोनिका गुप्ता)

cartoon-commentator
(मोनिका गुप्ता)

फेसबुक पर कमेंट

कागजी पहलवान या कमेंट के लिए कुछ भी करेंगें  

एक जानकार हमेशा फेसबुक पर बेटी पर अपने कमेंट पोस्ट करते हैं स्वाभाविक है कि अच्छा लगता है कल उनकी बेटी मार्किट में मिली. मेरे पूछ्ने पर कि आजकल क्या कर रही हो इस पर वो बोली कि एमबीए करके खाली बैठी हूं. पापा उसकी  नौकरी करने के सख्त खिलाफ है.

वही एक अन्य जानकार फेसबुक पर अपील कर रही थी इस दीपावली पर सिर्फ दीए से घर सजाए. वो भी गरीबों के घर से दीए खरीद कर लाएगी ताकि उनके घर जगमगा सकें. उस कमेंट  पर उसे लगभग 200 लाईक और ढेरों कमेंट मिले जिसमें उसने सभी का पर्सनल धन्यवाद भी किया पर मार्किट से सजावटी चाईना लाईट और लडियां  खरीदती हुई जब पकडी गई तो बोली अरे.. वो तो वैसे ही लिख दिया था लाईट और लडियों के बिना दीपावली का मजा ही नही. 

ठीक ऐसे ही एक जानकार जब भी मिलते खाने की महत्ता बताते और समझाते कभी प्तेट में खाना नही छोडना चाहिए .. वही एक दो शादियों मे भरी खाने की प्लेट डस्टबीन में डालते देखे गए. हैरानी तो इस बात की हुई कि इस के अबद भी फेसबुक पर अपने ऐसे लिखे कमेंटस को जारी रखा…

तो ये क्या है या कमेंट पाने के लिए कुछ भी झूठ, अंट शंट लिखते जाएगें … क्या वाकई में ये लाईक के लायक हैं भई जो मात्र कागजी पहलवान ही हैं जिनकी करनी कथनी मे बेहद फर्क है वो मेरी नजर में वो मित्र नही.. भले ही फेसबुक हो..

फेसबुक पर कमेंट लेख आपको कैसा लगा ? जरुर बताईगा !!

 

 

October 31, 2015 By Monica Gupta

न्यूज़ चैनल और मुद्दे

न्यूज़ चैनल और मुद्दे

न्यूज़ चैनल और मुद्दे – किसने बिगाडा देश का माहौल … न्यूज चैनलों पर मुद्दा गरमाया हुआ है.  चैंनलों पर अलग अलग पार्टियों के महारथी, पत्रकार और न्यूज एंकर ऊंची आवाज में लगभग चिल्लाते हुए अपनी अपनी बात रख रहे हैं. आखिर किसने बिगाडा… हिंदू, मुस्लमान, वोटरों ने, आरक्षण ने, घर वापसी ने , संघ ने ,चुनावों ने, नेताओ की फालतू बयानबाजी ने, कांग्रेस ने, भाजपा ने, आप पार्टी ने या …..  !!!

न्यूज़ चैनल और मुद्दे –

आधा घंटा  या 40 मिनट का कार्यक्रम और एक नन्हा सा, छोटा सा ब्रेक ( जोकि बोलने में छोटा सा ब्रेक होता है लेकिन आधा घंटे मॆं लगभग आठ दस बार तो आता ही है) और लड झगड कर कार्यक्रम समय कम होने की वजह से समाप्त हो जाता है और मुद्दा अनसुलझा रह जाता है कि आखिर किसने बिगाडा देश का माहौल… पर मेरे विचार से देश का माहौल बिगाडने मे इन न्यूज चैनलों का ही बडा हाथ है.

न्यूज़ चैनल और मुद्दे

न्यूज़ चैनल और मुद्दे

 

 

बात सीधी सी है. किसी ने अगर कुछ कहा तो खबरिया चैनल नमक मिर्च लगा कर महज टीआरपी बढाने के लिए बहस करते हैं.  कभी टवीटर को बीच मे धसीट लाते हैं तो कभी बयानों को तोड मरोड कर पेश किया जाता है और सबसे दुखद या हास्यास्पद बात तब होती है जब चैनल एक पक्षीय हो जाते हैं और पार्टी विशेष की भाषा ही बोलते हैं… हां, अपवाद हर क्षेत्र में होते हैं इसमें भी हो सकते हैं पर सच मानिए दिखाई नही देते.. तो मैं ज्यादा समय लिए, कोई ब्रेक लिए एक बात विश्वास पूर्वक कह सकती हूं कि देश का माहौल किसने बिगाडा है !!

न्यूज़ चैनल और मुद्दे आपको कैसा लगा ??? जरुर बताईगा !!

October 28, 2015 By Monica Gupta

स्त्री आभूषण और करवा चौथ

स्त्री आभूषण और करवा चौथ
कार्टून मोनिका गुप्ता

स्त्री आभूषण और करवा चौथ – सैल्फी विद मून ( मोनिका गुप्ता)

स्त्री आभूषण और करवा चौथ –  सुंदर और खूबसूरत दिखने की चाह हर किसी में होती है. शादी ब्याह के अतिरिक्त त्योहार हमें ना सिर्फ मिलने जुलने का बल्कि सजने सवरने का भी पूरा अवसर देते हैं. करवाचौथ ऐसा ही खूबसूरत सा सुहागिनों का पर्व है…इसलिए सबसे पहले तो सभी सुहागिनो को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं……!!!

 स्त्री आभूषण और करवा चौथ –  करवा चौथ की तैयारी

करवा चौथ एक ऐसा पावन दिन है जब पति की आयु के लिए की गई प्रार्थना प्रभु स्वीकार करते हैं और यही विवाहिता के लिए बड़ा वरदान है। इस दिन महिलाएँ  पूरा दिन व्रत रखती हैं  और रात्रि को चांद देखकर ही व्रत खोलती हैं….

महिलाए विशेष रूप से श्रंगार करती हैं… अच्छी बात ये भी है कि  फैशन के इस दौर में भी महिलाएँ इस पर्व पर पारंपरिक रूप से ही तैयार होती हैं।
इसमे कोई शक नही कि सभी सुहागिने अपने अपने रीति रिवाज से करवा चौथ मनाती हैं पर एक    बात जो सभी मे एक समान रहती है वो है ढेर सारे गहनो से अपने आप को सजाना. नए नए कपडो के साथ टीका, कडा , हंसली, पायल, कमरबंध आदि और भी ना जाने कितनी तरह से खुद को सजाएगीं पर नारी की असली सुन्दरता तब है जब वो ना सिर्फ इन्हे धारण करें बलिक अपने जीवन मे अपनाए भी.  जैसाकि

टीका यानि बिंदी- हमेशा यश का टीका ही लगाए.
कर्ण फूल – हमेशा कानो से दूसरो की प्रंशसा ही सुनें.
छ्ल्ले – कभी किसी से छ्ल ना करें.
पायल – सभी बडे बुजुर्गो का आशीर्वाद लें.
काजल – हमेशा शील का जल नयनो मे रखें. कडे – कभी किसी से कडे वचन ना बोलें.
मोहन माला- अपने सदगुणो से सबका मन मोह लें.
कमरबंध-सत्कर्मो के लिए सदा तैयार रहें.

इसके साथ साथ मेंहदी और सिंदूर से किया श्रंग़ार और खिल जाता है.

करवा चौथ की कहानी

करवा मां की कहानी

एक लोक कथा के अनुसार ब्राह्मण की विवाहिता पुत्री वीरवती ने करवा चौथ का व्रत किया था। वीरवती अपने भाईयों की बहुत प्रिय थी. नियमानुसार उसे भी अपनी भाभियों के साथ चंद्रोदय के बाद भोजन करना था,परंतु उससे भूख नहीं सही गई और वह व्याकुल हो उठी।
उसके भाइयों से अपनी बहन की व्याकुलता देखी नहीं गई और उन्होंने पीपल की आड़ में आतिशबाजी का सुंदर प्रकाश फैलाकर चंद्रोदय दिखा दिया और वीरवती को भोजन करा दिया।
परिणाम यह हुआ कि उसका पति तत्काल अदृश्य हो गया। अधीर वीरवती ने बारह महीने तक प्रत्येक चतुर्थी को व्रत रखा और करवा चौथ के दिन तपस्या से वीरवती को माँ पार्वती का आशीर्वाद मिला और उसका सुहाग पुनः प्राप्त हो गया।

इसके अतिरिक्त एक और लोक कथा है जिसमे यही वीरवती भाइयों के प्रेम के कारण ही रानी से नौकरानी बनती है और फिर इसी व्रत की महिमा से माँ पार्वती को प्रसन्न करती है और गाती है रोली की गोली हो गई गोली की रोली हो गई”अपने गौरव को प्राप्त करती है|

कुछ महिलाए मात्र कथा सुनती हैं तो कुछ महिलाए थाली धुमाती हुई कुछ ऐसे गाती हैं
|
वीरो कुड़िये कर्वरा ….. सर्व सुहागन कर्वरा
कत्ती न अटेरी न
घूम चरखा फेरी ना
गवांड फेर पाईं ना
सुई च धागा पाईं ना
रुठरा मनाईं ना
सुतडा जगाईं ना
भैन प्यारी वीराँ
चन चड ते पानी पीवां
वे वीरो कुरिए कर्वरा वे सर्व सुहागन कर्वरा

बहुत खुशी होती है यह देख कर कि आज के समय में आए बदलाव के अनुसार अब बहुत से पुरुष भी दिन भर  कुछ नही लेते … और अपनी पत्नी की भावनाओं, उनकी आकांक्षाओं का ख्याल रखते हुए दोनों एक-दूजे के साथ-साथ, एक-दूजे के हाथ से व्रत का समापन करते हैं।

आपकी जिंदगी मे ऐसा प्रेम सदा बना रहे …

एक बार फिर से सभी सुहागिनो को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं….

 

 

करवा चौथ ( मोनिका गुप्ता)

करवा चौथ ( मोनिका गुप्ता)

October 27, 2015 By Monica Gupta

बीफ राजनीति और मीडिया

 

कार्टून ( मोनिका गुप्ता )

कार्टून ( मोनिका गुप्ता )

 

बीफ राजनीति और मीडिया

कुछ दिन मामला शांत बैठा पर अब फिर  बीफ पर बवाल चालू हो गया. केरल हाऊस की कैंटीन में  गौमांस परोसे जाने पर फिर सुर्खियों मे है और मीडिया बार बार इस मुद्दे को हवा दे रहा है . इस पर गऊ माता का कहना है कि

हम तो सही मायनों में मीडिया के लिए दुधारू गाय बन गए हैं जब भी देखो यही टॉपिक कभी बीफ तो कभी गो मांस ।।।दुखी कर दिया इसलिए यही चाहते हैं कि अगले जन्म मोहे गऊ न कीजो ।।।

बीफ राजनीति और मीडिया

October 27, 2015 By Monica Gupta

बिहार, चुनाव और नेता

कार्ट्न ( मोनिका गुप्ता)

कार्ट्न ( मोनिका गुप्ता)

कार्टून ( मोनिका गुप्ता)

कार्टून ( मोनिका गुप्ता)

बिहार, चुनाव और नेता

हे भगवान !! कमाल की है राजनीति !!! चुनावी घमासान छिडा हुआ है !! सब कुछ भी बोले जा रहे हैं …

अभी तो कल तीसरा चरण ही होगा बिहार चुनाव का … चौथे, पांचवे चरण तक और भी ज्यादा जुमलेबाजी, बयानबाजी और अदृश्य होते विकास के मुद्दे …

आज अरविंद केजरीवाल जी ने भी टवीट किया कि नीतीश का समर्थन करें … बिहार , चुनाव और नेता …. और क्या क्या देखना सुनना बाकी है …पकाऊ और बेसिर पैर की बातों से सिर धुनने के लिए तैयार रहिए और देखते रहिए बिहार चुनाव 🙁

बिहार, चुनाव और नेता

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 32
  • 33
  • 34
  • 35
  • 36
  • …
  • 111
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved